Home Punjab>Sangrur पंजाब : दर्दनाक घटना, 2 बच्चों सहित दंपति की मौ’त

पंजाब : दर्दनाक घटना, 2 बच्चों सहित दंपति की मौ’त

0

पटियाला: जिले में अंगीठी जलाकर सेक रहे परिवार के 3 सदस्यों की गैस चढ़ने से मौत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों सहित माता-पिता ने दम तोड़ दिया। मरने वाले बच्चों में 2 छोटे बच्चे हैं, जिसमें बेटी की उम्र 4 और बेटे की 2 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार  सनोरी  अड्डा स्थित मार्कर कॉलोनी के एक घर में  प्रवासी परिवार रह रहा था और जय दुर्गा कंपनी में काम करता था। 

पता चला है कि परिवार द्वारा अंगारे जलाकर आग सेंकी जा रही थी। लेकिन इस बीच धुएं की वजह से बच्चों समेत उनके माता-पिता की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मृतक परिवार के शव को पटियाला की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here