Blog

  • बारिश से मची तबाही, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, खड्ड में बही स्विफ्ट कार, देखें वीडियो

    बारिश से मची तबाही, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, खड्ड में बही स्विफ्ट कार, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में देर रात मंडी, ऊना, कुल्लू सहित अन्य जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, मनाली, सिरमौर और कुल्लू जिले के निरमंड, आनी में स्कूल और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। वहीं, कुल्लू के आसपास करीब 9 स्कूलों में भी 29 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है। आनी में लैंडस्लाइड में एक घर दब गया है और दो महिलाएं लापता हैं, एक को बचाया गया है। चंबा में ज्यादा परेशानी है औऱ यहां पर मणिमहेश यात्रा पर गए 3 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। चंबा से भरमौर तक का हाईवे बीच बीच में टूट गया है और यहां पर आवाजाही थम गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चार हेलिकॉप्टर चंबा में तैनात किए गए हैं और मौसम पर उड़ान निर्भर करेगी।

    जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे, पंडोह से आगे कैंची मोड़ और बनाला में बंद है। बीती रात को बनाला में फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। कुल्लू के लिए मंडी से कटौला होते हुए आवाजाही हो रही है, लेकिन केवल छोटी गाड़ियों को एकतरफा भेजा जा रहा है। शुक्रवार को किन्नौर जिले के लिप्पा गांव के पेजर खड्ड में आज सुबह बादल फट गया। अचानक आई बाढ़ से स्थानीय लोगों के सेब के बागों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान नाले में आए तेज बहाव में जम्मू-कश्मीर के दो मजदूर हादसे का शिकार हो गए। हालांकि दोनों मजदूर किसी तरह स्वयं घटनास्थल से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली।

    उन्होंने तुरंत दोनों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिकांग पियो के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। धर्मशाला में कांगड़ा की एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि बीबीएबी से पहले ही सूचना दी गई थी कि पौंग बांध से पानी छोड़ा जाएगा. यह सिलसिला पिछले एक हफ़्ते से लगातार जारी है। एडीएम ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर शेल्टर तक पहुंचाना है। फिलहाल फतेहपुर में एक रेस्क्यू शेल्टर बनाया गया है, जहां 27 परिवारों के 127 लोग रह रहे हैं। वहीं इंदौरा में तीन शेल्टर स्थापित किए गए हैं, जहां करीब 820 लोग ठहरे हुए हैं। एडीएम ने कहा कि ब्यास नदी का जलस्तर घटने के बाद ही नुक़सान का पूरा आकलन किया जा सकेगा।

     

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे आप सांसद Raghav Chadha, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे आप सांसद Raghav Chadha, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण रावी दरिया का जलस्तर बढ़ने से जिले के कुछ इलाकों में बाढ़ आने से लोगों का जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि पिछले 2 दिन से बारिश ना होने के कारण रावी दरिया के किनारे बसे गांवों में पानी लगातार कम हो रहा है, जोकि राहत की बात है। वहीं आप पार्टी के सासंद राघव चड्ढा दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों का हालचाल पूछा। इस दौरान लोगों को दी जाने वाली राहत सामग्री को लेकर अधिकारियों से बातचीत की।

    बता दें कि 2 दिन पहले बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए फील्ड में गए दीनानगर के एसडीएम जसपिंदर सिंह आईएएस और डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास भी अपनी टीमों के साथ बाढ़ के पानी से घिर गए और अधिकारियों को रावी दरिया के किनारे एक बाढ़ग्रस्त गांव के अंदर रात बितानी पड़ी। जहां से सुबह होने पर दोनों अधिकारियों को उनकी टीम के साथ एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू किया। हालांकि शुक्रवार को फिर से आसमान में छाए बादलों ने कुछ चिंता जरूर बढ़ा दी है। वर्षा होने की स्थिति में राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे बाढ़ में फंसे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

    रावी दरिया के किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है। जिला प्रशासन की टीमों द्वारा अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दो हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 12 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इन शिविरों में भोजन के अलावा, प्राथमिक उपचार जैसे सोने के लिए चटाई, सूखा राशन, बिस्कुट और छोटे बच्चों के लिए दूध आदि की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की मदद के लिए एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। प्रशासन ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

    जिले में एनडीआरएफ की सात टीमें तैनात की गई हैं जो जिला प्रशासन की टीमों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात काम कर रही हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना, बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक किश्तियों और अन्य साधनों से पहुंचा जा रहा है। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी भोजन की आवश्यकता हो, वहां भोजन की व्यवस्था की जाए और भोजन के पैकेट तैयार रखे जाएं।

     

     

  • जापान-चीन दौरे पर PM Modi, टोक्यो Airport पर हुआ भव्य स्वागत

    जापान-चीन दौरे पर PM Modi, टोक्यो Airport पर हुआ भव्य स्वागत

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी 29-30 अगस्त को जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर को चीन के दौरे पर हैं। जापान में वह अपने समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ मुलाकात करेंगे वहीं चीन के तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में भी शामिल होने वाले है। सम्मेलन में पीएम मोदी की शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ भी मुलाकात होगी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਅੱਜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜਾਪਾਨ ਪਹੁੰਚੇ
    बता दें पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंच चुके हैं। वह जापान के पीएम शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर वहां पर पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जहां दोनों देशों के बीच में रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। अपने एक्स पर पीएम ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह पीएम शिगेरु इशिबा समेत बाकी नेताओं के साथ मुलाकात करने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच में मौजूदा साझेदारी को और भी गहरा बनाएगा और मदद के नए अवसर खोलेगा। Read in English:
    PM Modi Arrives in Tokyo for Summit Talks with Japan’s PM Ishiba

    एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    भारतीय प्रवासी समुदाय की ओर से पीएम मोदी का जापन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जापानी समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र और बाकी मंत्रों का पाठ करके किया। राजधानी पोशाक पहने जापानी लोगों ने पीएम के स्वागत में राजस्थानी लोकगीत गाए।

    इसलिए खास है पीएम का जापान दौरा

    जापान पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत में अगले दस साल के लिए 10 ट्रिलियन येन निजी निवेश की घोषणा कर सकता है। 2022 में तय किए गए 5 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से कहीं बड़ा कदम होगा। इसके अलावा जापान मेक इन इंडिया विजन और आत्मनिर्भर भारत का भी बड़ा समर्थक है और मारुति सुजुकी अब भारत से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात भी शुरु करेगी। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन जैसी बड़ी परियोजना दोनों देशों की साझेदारी का उदाहरण भी हैं। इसके अलावा भारत और जापान सेमीकंडक्टर, दुर्लभ खनिज और स्वच्छ एनर्जी आपूर्ति को लेकर एक नया आर्थिक सुरक्षा ढांचा भी तैयार करने के लिए सहमत हो सकते हैं। ऐसा करने से भारत की चीन पर निर्भरता कम होगी।

    जल्द भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

    पीएम ने टोक्यो में कहा – ‘आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियो में पारदर्शिता है और फैसलों में पूर्वानुमान की क्षमता भी है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है’।
  • Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह; गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से निकली बारात, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह; गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से निकली बारात, देखें वीडियो

    बटालाः श्री गुरु नानक देव जी के 538वें विवाह पर्व को लेकर आज सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन निकाला गया है, जो सुल्तानपुर लोधी से चलकर बटाला पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन के स्वागत के लिए संगत में खास उत्साह दिखाई दे रहा है।

    जगह-जगह नगर कीर्तन के स्वागत के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया है। यह बारात रूपी नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी से चलकर आज शाम बटाला पहुंचेगा जहां नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा। बारातियों का भी स्वागत किया जाएगा। नगर कीर्तन के आगमन को लेकर बटाला में विवाह जैसा माहौल बना हुआ है।

    संगत इस अवसर को विशेष उत्सव के रूप में मना रही है। नगर कीर्तन में शामिल संगत के स्वागत के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि श्री गुरु नानक देव जी का विवाह बटाला में ही माता सुलखनी जी के साथ सम्पन्न हुआ था। हर वर्ष यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

  • Haryana News: घग्गर नदी ने धारण किया रूद्र रूप, इस इलाके में पुल ध्वस्त, देखें वीडियो

    Haryana News: घग्गर नदी ने धारण किया रूद्र रूप, इस इलाके में पुल ध्वस्त, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लगातार हुई बारिश के कारण तकरीबन सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसी तरह पंचकूला से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर भी बड़ा हुआ है। घग्गर नदी 70,000 क्यूसेक के स्तर से उपर बह रही है जिसके चलते आसपास के इलाकों में अर्ल्ट घोषित किया गया है और प्रशासन भी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
    Read in English:

    Ghaggar River Crosses Danger Mark, Flood Alert Issued in SAS Nagar

    वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में तेज बारिश के चलते बड़े जलस्तर के कारण प्रशासन ने जनता को नदी से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल मोरनी क्षेत्र का पानी घग्गर नदी में छोड़ा गया है जिसके चलते नदी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है। बताया जा रहा है कि मोरनी के पलासरा गांव में बादल फटा है जिससे भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि लोग संभल भी नहीं पाए। नालों में उफान आने से सड़कें टूट गईं और गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया।

    इसी के चलते बरवाला पंचकूला की डांगरी नदी खातोली अलीपुर वाला पुल ध्वस्त हो गया है। पानी इतना बढ़ गया कि पुल तिनके की तरह बह गया। वहीं प्रशासन ने पुल की आवाजाई को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है।

  • Jalandhar News: बाढ़ से डूबा इलाका, जायजा लेने पहुंचे सांसद चन्नी का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: बाढ़ से डूबा इलाका, जायजा लेने पहुंचे सांसद चन्नी का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शाहकोट के मंडाला छन्ना में बाढ़ से हालात गांवों में काफी खराब हो गए है। इसी के चलते आज सासंद चरणजीत सिंह चन्नी बाढ़ ग्रस्त गांवों में जायजा लेने पहुंचे है।

    जहां लोगों ने बताया कि गांव में पानी आने से उनका भारी नुकसान हो गया है। लोगों ने बताया 10 किले जमीन ही बची है। गांव वासियों ने कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा। लोगों ने कहा कि मंडाला छन्ना गांव में 2019 और 2023 में बाढ़ आ चुकी है। वहीं अब दोबारा बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सासंद चन्नी ने कहा कि 10 से 15 हजार एकड़ जमीन पानी से डूब गई है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री केंद्र योजना के तहत एक पुल और सड़क को पास किया था, जोकि 11 हजार करोड़ की लागत से बनना था। उन्होंने कहाकि मौजूदा सरकार ने अब उसका टेंडर लगाया है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस कारण रोक दिया क्योंकि साढ़े 3 साल तक इसे पूरा क्यों नहीं करवाया गया। उन्होंने कहाकि अब वह दोबारा इस पुल को लेकर केंद्र के चेयरमैन से बात करेंगे।

    चन्नी ने कहाकि लोगों के पशु पानी में डूब गए। घरों में पानी घुस गया और कई एकड़ फसल खराब हो गया। उन्होंने कहा कि गांव में एक कच्चा बन है जो हर बार टूट जाता है और लोगों को पानी की मार झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से इस इलाके में आकर लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है। चन्नी ने प्रशासन पर आरोप लगाए है कि माइनिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। दरिया के पानी से भारी नुकसान गांव वासियों का हो गया है। नकोदर में गांव में पानी आने से लोगों का हाल भी बुरा हो गया है। उन्होंने बाढ़ आने का कारण अवैध माइनिंग बताया।

  • Punjab News: घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक पार, इन गांवों को किया सतर्क

    Punjab News: घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक पार, इन गांवों को किया सतर्क

    मोहालीः लगातार हुई बारिश के बाद नदियां-नाले उफान पर है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसी के साथ ही घग्गर नदी में भी सुबह 8:00 बजे जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया। घग्गर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बढ़ती वर्षा और सुखना गेट खुलने के कारण, डेराबस्सी उप-मंडल के किनारे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। घग्गर से तत्काल प्रभावित होने वाले गांवों में ये शामिल
    •  तिवाना
    • खजूर मंडी
    • साधनपुर
    • सरासिनी
    • आलमगीर
    • दंगढेरा
    • मुबारिकपुर
    • मीरपुर
    • बकरपुर
    बाढ़ और राहत कार्यों के संबंध में ग्रामीणों के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं डीसी कार्यालय नियंत्रण कक्ष: 0172-2219506 मोबाइल: 76580-51209 उप-मंडल डेराबस्सी: 01762-28322 इन नंबरों पर बाढ़ प्रभावित इलाकों और किसी भी सहायता के लिए सूचित किया जा सकता है।
  • Punjab News: बाढ़ का अलर्ट किया जारी, Sukhna Lake के खोले फ्लड गेट, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ का अलर्ट किया जारी, Sukhna Lake के खोले फ्लड गेट, देखें वीडियो

    मोहाली: पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर सुखना झील के फ्लड गेट आज खोल दिए गए हैं, जिसके कारण पटियाला जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
    जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि घग्गर नदी के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश और सुखना झील के फ्लड गेट खोलने के कारण पटियाला जिला प्रशासन ने राजपुरा सब डिवीजन के घग्गर के पास स्थित कुछ गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है।

    राजपुरा के एसडीएम अविकेश गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गांव ऊंटसर, नन्हेड़ी, संजरपुर, लाछड़ू, कमालपुर, रामपुर, सौंटा, माड़ू और चमारू सहित नजदीकी इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है और घग्गर के पास न जाए के लिए आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी सूचना के लिए राजपुरा के फ्लड कंट्रोल रूम नंबर 01762-224132 पर संपर्क किया जा सकता है।

    इसके अलावा दूधन साधां के एसडीएम कृपालवीर सिंह के अनुसार गांव भसमड़ा और जलाखेड़ी, राजू खेड़ी के निवासियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जबकि पटियाला सब डिवीजन की एसडीएम श्रीमती हरजोत कौर मावी के अनुसार गांव हडाणा, पुर और सिरकप्पड़ा आदि के निवासियों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
    यदि अधिक पानी आने की कोई सूचना हो तो तुरंत पटियाला जिला प्रशासन को कंट्रोल रूम नंबर 0175-2350550 तथा 2358550 पर सूचित किया जाए। अफवाहों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है।

  • Punjab News: बारिश ने खोली पोल, जलमग्न हुई सड़कें, लोगों के घरों में घुसा सीवरेज का पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने खोली पोल, जलमग्न हुई सड़कें, लोगों के घरों में घुसा सीवरेज का पानी, देखें वीडियो

    मुक्तसरः मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद भी प्रशासन कोई खास तैयारी करता नहीं दिखा और इसका खामियाजा आज एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मुक्तसर को फिर से जलमग्न कर दिया है। कोटकपूरा चौक, खालसा स्कूल रोड और विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के आवास के आसपास के इलाकों की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

    सबसे ज्यादा परेशानी तब सामने आई जब सीवरेज का गंदा पानी बारिश के पानी में मिलकर दुकानों और घरों तक पहुंच गया। बारिश का पानी विधायक काका बराड़ के घर तक न पहुंचे, इसके लिए घर के बाहर लकड़ी और प्लास्टिक की पट्टियां लगाई गईं, ताकि पानी अंदर न घुसे।

    स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हर बार बारिश होते ही उनका कारोबार ठप हो जाता है। दुकानों में पानी भरने से नुकसान भी होता है और ग्राहक भी नहीं आते। यह पहली बार नहीं है जब मुक्तसर में बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली हो। नालियों की सफाई और सीवरेज सिस्टम की बदहाली का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

  • Punjab News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, इस इलाके में लोगों के घरों में घुसा 2-2 फुट पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, इस इलाके में लोगों के घरों में घुसा 2-2 फुट पानी, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में देर रात हुई बारिश के कारण फेज 11 के निवासियों का बुरा हाल है। लोगों के घरों में 2-2 फीट पानी घुस गया है। हर साल थोड़ी सी बारिश के बाद फेज 11 में गाड़ियां डूब जाती हैं क्योंकि साथ लगती मंडी बोर्ड रोड ऊंची है, सारा पानी वापस फेज 11 में आ जाता है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

    प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई नहीं सुन रहा है और फेज 11 के निवासी धरना-प्रदर्शन करके प्रशासन की आंखें खोलने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन लोगों का कहना है कि गाड़ियां पूरी तरह से पानी में डूब जाती हैं और गाड़ियों का गंदा पानी एक महीने तक नहीं निकलता क्योंकि बारिश का पानी और सीवर का पानी मिलकर सड़कों पर भर जाता है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या को हल किया जाए, क्योंकि कई बार पानी से उनका कीमती सामान भी खराब हो गया है और उन्हें भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है, इसलिए प्रशासन इस समस्या को पहल के आधार पर हल करे, नहीं तो इलाका निवासी प्रदर्शन करने को मजबूर होगें।