Blog

  • Punjab News: चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लैपटॉप, मोबाइल और नगदी लेकर हुआ फरार 

    पंजाब,(लुधियाना): जिले में लोगों के मन में चोरी की वारदातों का खौफ है, वहीं पुलिस भी बिना कार्रवाही किए चोरों को छोड़ रही है। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जिन चोरों को नशेड़ी बताकर छोड़ देती है, वही चोर दोबारा चोरी का वारदातों को अंजाम देते है। इलाकानिवासी ने बताया कि जिस चोर को पुलिस ने छोड़ दिया, उसी चोर ने दोबारा एक घर की दीवार फांद घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें चोरों द्वारा सामान चुराने की वीडियो साफ नजर आ रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    टिब्बा रोड की राम नगर की गली नंबर-2 के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि बीती रात 3 बजे के आसपास उन्हें घर में आवाज सुनाई दी, तो देखा की दो चोर घर से सामान चुराकर गली की तरफ भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके मोहल्ले में कई बार चोरी हो चुकी है। राजीव कुमार ने बताया कि चोर घर की दीवार फांद अंदर घुसे और 15 मिनट में लाखों का सामान ले गए। उन्होंने बताया कि चोर लैपटाप, एक मोबाइल फोन और 31 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

    सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मोहल्ले के रहने वाले जगदीश कुमार ने बताया कि चार दिन पहले भी उनके चोरी हुई थी। जिसके बाद चोरों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने चोरों को नशेड़ी बताकर बिना कारवाई किए छोड़ दिया। वहीं टिब्बा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    चोर ने घर में दिया वारदात को अंजाम, Watch Video

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर नंबरदार की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर नंबरदार की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पंजाब (अमृतसर)– पंजाब में फायरिंग के मामले लगातार सामने आया रहे है। ऐसा ही मामला कथूनंगल से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कथूनंगल से सटे गांव सरहाला में मौजूदा लंबरदार की उसके ही गांव के एक फौजी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लंबरदार भगवंत सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में छोटे बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े के कारण लंबरदार पर फौजी द्वारा गोलियां चलाई गई।

    जानकारी के मुताबिक अमनप्रीत सिंह अपने 5 साथियों सहित लंबरदार से बातचीत करने आए थे, इसी दौरान उसने भगवंत सिंह पर गोलियां चला दी। लंबरदार पर 4-5 गोलियां लगी। जिसके बाद उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि अमनप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ लंबरदार से बात करने आया। इसी दौरान उसने भगवंत सिंह पर गोलियां चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ।

    मामूली बात को लेकर नंबरदार की गोलियां मारकर हत्या, Watch Video

  • पहली बार ‘Suicide Pod’ के इस्तेमाल से महिला की मौत, कई गिरफ्तार

    पहली बार ‘Suicide Pod’ के इस्तेमाल से महिला की मौत, कई गिरफ्तार

    नई दिल्लीः स्विट्जरलैंड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरिका की एक 64 वर्षीय महिला ने विवादास्पद ‘सरको’ कैप्सूल का उपयोग करके अपनी जान ले ली और ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गई। इस खबर के सामने आने के बाद दुनिया हैरान है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है और स्विट्जरलैंड और जर्मनी की सीमा के पास एक जंगल में खास बक्से का इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया गया।

    इसी बक्से को सरको कैप्सूल कहते हैं। कैप्सूल ने स्विट्जरलैंड में कई कानूनी और नैतिक सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां सक्रिय इच्छामृत्यु पर प्रतिबंध है लेकिन सहायता से मरना दशकों से कानूनी है। आइए जानें कि आत्महत्या में इस्तेमाल होने वाला यह सरको पॉड क्या है। अंग्रेजी के शब्द सरकोफैगस के आधार पर इसे संक्षिप्त में सरको कहा जाता है।  सरकोफैगस का मतलब पत्थर का ताबूत होता है, जिसका आम तौर पर इस्तेमाल मिस्र, ग्रीस और रोम के प्राचीन लोग शवों को मकबरे में रखने के लिए करते थे।

    इसे पेगासस और सुसाइड पॉड के नाम से भी जाना जाता है। दिखने में यह किसी आराम करने वाले कैप्सूल की तरह होता है, जैसा एयरपोर्ट पर लगा होता है। इसे थ्रीडी प्रिंटर के जरिए बनाया गया है, जो एक प्लेटफॉर्म पर रखा जाता है।इसमें तरल नाइट्रोजन का कनस्तर होता है, जिससे निकलने वाली गैस इंसान को धीरे-धीरे मार देती है। साल 2019 में पहली बार इस कैप्सूल को दुनिया के सामने लाया गया था। इसमें एक चिकित्सक की देखरेख में एक व्यक्ति अपना जीवन खत्म कर सकता है। पहली बार अब इसका इस्तेमाल हुआ है।

    ऑक्सीजन न होने और नाइट्रोजन गैस के कारण हाइपोक्सिया से व्यक्ति की मौत हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक मरने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को पहले एक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन से गुजरना होगा। इसके बाद वह कैप्सूल में लेट जाएगा, जिसका ढक्कन बंद कर दिया जाएगा। बटन दबाने से पहले उसे पॉड के ऑटोमैटिक सवालों का जवाब देना पड़ेगा। बटन दबाने के बाद यह पॉड नाइट्रोजन से भर जाता है। व्यक्ति बेहोश हो जाता है और 10 मिनट में उसकी मौत हो जाती है। पॉड के अंदर एक इमरजेंसी बटन भी है, जिसे दबाकर बाहर आया जा सकता है। स्विट्जरलैंड ने 1940 के दशक के बाद से सहायता प्राप्त आत्महत्या की इजाजत दी है।

    बशर्ते सहायता करने वाले व्यक्ति को मरने वाले व्यक्ति से प्रत्यक्ष लाभ न हो रहा हो। यही कारण है कि इसे कई बार ‘मृत्यु पर्यटन’ कहा जाता है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन वैज्ञानिक और एग्जिट इंटरनेशनल से जुड़े संगठन लास्ट रिजॉर्ट के प्रमुख सदस्य फ्लोरियन विलेट महिला की मौत के एकमात्र गवाह हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि महिला की मौत, शांतिपूर्ण, तुरंत और सम्मानजनक थी। उन्होंने कहा कि महिला गंभीर बीमारियों के कारण लंबे समय से दर्द में थी। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और सरको पॉड के निर्माता फिलिप निश्चके ने कहा, ‘महिला ने स्विस जंगल में शांतिपूर्ण मौत का अनुभव किया। वह इसी तरह मौत चाहती थी।’ उन्होंने अनुमान लगाया कि महिला दो मिनट में बेहोश हो गई और पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गई।

     

     

  • Punjabi University में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला बहरूपिया CCTV में कैद

    Punjabi University में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला बहरूपिया CCTV में कैद

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाले व्यक्ति को लेकर छात्राों पिछले 2 सप्ताह से परेशान हो रही थी। उक्त आरोपी के खिलाफ छात्राओं द्वारा शिकायत करने के बावजूद आरोपी यूनिवर्सिटी की गिरफ्त से बाहर है। वहीं उक्त व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति अलग-अलग वेश में दिखाई दे रहा है।

    कैंपस में 200 से अधिक सिक्योरिटी गार्डस तैनात होने के बाद भी यह व्यक्ति काबू नहीं किया जा सका। जानकारी अनुसार अश्लील करने वाला व्यक्ति बुधवार को यहां अर्बन एस्टेट फे-2 में सुबह 6 बजे महिलाओं से अश्लील हरकतें करता पाया गया। हैरानी की बात यह है कि उक्त व्यक्ति किसी की पकड़ में नहीं आया।

    उक्त व्यक्ति बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्य गेट से एंटर हुआ। लेकिन कैंपस में कोई अश्लील हरकत नहीं की। यूनिवर्सिटी अधिकारियों द्वारा जानकारी अनुसार यह व्यक्ति कैंपस में अलग-अलग भेस बदलकर कभी पिछले और कभी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से कैंपस में एंटर होता है। दरअसल, छात्राओं का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनके कैंपस के पास से गुजरने के दौरान अश्लील हरकते करने लगता है। आरोप है कि वह इतना शातिर है कि सिक्योरिटी गार्ड के आने पर साधारण व्यक्ति बन जाता है, जिसके चलते किसी को उस पर शक नहीं होता।

  • PM Kisan: करोड़ों क‍िसानों को म‍िलेगा नवरात्र‍ि का तोहफा

    PM Kisan: करोड़ों क‍िसानों को म‍िलेगा नवरात्र‍ि का तोहफा

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए चलाई गई सकीम पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि के लाभार्थी के लिए खुशखबरी दे सकती है। केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही पीएम क‍िसान न‍िध‍ि योजना को लेकर बड़ा अपडेट अया है। सरकार की तरफ से देशभर के 9 करोड़ क‍िसानों के बैंक अकाउंट में नवरात्र‍ि के दौरान 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िये जा सकते हैं। सरकार की तरफ से पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 18वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर द‍िया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 5 अक्‍टूबर को क‍िसानों के ल‍िये 18वीं क‍िस्‍त का पैसा जारी करेंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से देश के गरीब क‍िसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थ‍िक मदद दी जाती है। इन पैसे को डीबीटी के जर‍िये किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर क‍िया जाता है। यह क‍िस्‍त 2-2 हजार रुपये की तीन क‍िस्‍तों में क‍िसानों को दी जाती है।

    कब हुई थी शुरूआत

    आपको बता दें कि सरकार की तरफ से साल 2019 में किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू क‍िया गया था। इस योजना के तहत म‍िलने वाला पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए सभी लाभार्थी क‍िसानों के ल‍िए eKYC कराना जरूरी है। ई-केवाईसी के जर‍िये आपकी पहचान की पुष्टि होने के बाद ही पैसा आपके अकाउंट में आएगा। आप अपनी पहचान ऑनलाइन OTP के जरिये या क‍िसी सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी अंगुली या उंगल या चेहरे के निशान के जरिये करा सकते हैं।

    जिन किसाों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें इस योजना का फायदा म‍िलने में परेशानी हो सकती है। अपनी ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर व‍िज‍िट करके अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जर‍िये ओटीपी की मदद से ई-केवाईसी पूरा करा सकते हैं। आप नज़दीकी के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी ई-केवाईसी पूरा करा सकते हैं।

  • Medicine Ban : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Paracetamol सहित 156 दवाईयाँ BAN

    Medicine Ban : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Paracetamol सहित 156 दवाईयाँ BAN

    Medicines Ban: भारत में अधिकांश लोग अपने घरों पर ही सिर दर्द, बुखार, ज़ुकाम ओर गैस की दवाइंयों की इमरजेंसी किट और दवाई का डिब्बा रखते हैं। अगर आप भी अपने घरों में एसी दवाईयां वाली किट घर पर रखते हैं यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 156 FDC दवाओं का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग काफी समय से इस दिशा में काम कर रहा था। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर इन चुनिंदा और आप इस्तेमाल मे आने वाली दवाओं पर बैन लगाया है। इन दवाओं में जो साल्ट हैं उसके कॉम्बिनेशन का आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा बैन की गई दवाओं की एलर्जी के कारण आपका शरीर अक्सर पेनिसिलिन के प्रति अत्यधिक प्रतिक्रिया करता है। अलग-अलग लोगों में लक्षण हल्के या गंभीर हो सकते हैं। अगर आपने भी इन 156 दवाएं मे से किसी दवा का सेवन करते हैं तो जल्द ही इसे छोड़ दें। इसके इलावा जिस मेडिकल स्टोर से आप उसे लाए हैं, उसका बिल दिखाकर आप उन दवाओं को बदल सकते हैं।

    इन बीमारियों की दवाओं पर बैन

    एफडीसी वह दवाएं होती हैं जिन्हें दो या दो से अधिक दवाओं के साल्ट को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। देश में एसी बहुत सी दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सामान्य बातचीत में इन्हें कॉकटेल मेडिसिंस भी कहा जाता है। इनमें बुखार, जुकाम, एलर्जी, बदन दर्द, सिर दर्द और आईफ्लू के इलाज में काम आने वाली दवाइंयां शामिल है।

    मेडिकल स्टोर्स पर भी नहीं बिक सकेंगी

    केंद्र सरकार द्वारा बैन की गई दवाओं को अब आप मेडिकल स्टोर से भी नहीं खरीद पाएंगे। क्योंकि इन दवाओं के सेवन से आपे शरीर में एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए सरकार के बैन करने के बाद आप इन दवाओं को मेडिकल स्टोर से भी नहीं खरीद पाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित दर्द की दवाओं के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले एसेक्लोफेनाक 50 एमजी + पैरासिटामोल 125 एमजी टैबलेट पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने पैरासिटामोल, ट्रामाडोल (सिर दर्द की दवा), टारिन और कैफीन के संयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया है। मल्टीविटामिन की कुछ दवाएं भी इस दायरे में आती हैं। एसिक्लोफेनाक 50एमजी+पैरासिटामॉल 125एमजी टैबलेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये बड़ी फार्मा कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली दर्द निवारक दवाओं के बेहद पॉपुलर कॉम्बिनेशन में से एक है। लगभग हर घर में ऐसी दवाएं होती हैं या लोगों को ये दवाएं पर्चे पर लिखी जाती हैं। ऐसे में आपको जागरूक होकर अपने डॉक्टर से बात करना है ओर बिना डाक्टर की सलाह के उनसे पूछे अपने आप मेडिकल स्टोर से कोई दवा नहीं खरीदनी है।
  • Jalandhar News: Traffic Police और नगर निगम की टीम ने लिया एक्शन, की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Traffic Police और नगर निगम की टीम ने लिया एक्शन, की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाब (जालंधर) ENS: नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा यह कार्रवाई श्रीराम चौंक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा, फुटबाल चौक सहित अन्य जगहों पर गई है।

    वहीं नगर निगम की तहबाजारी टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी अवैध तरीके से सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोगों द्वारा अवैध तरीके से सड़कों पर वाहन खड़े करने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद अवैध तरीके से लोग वाहन पार्क कर रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें मिलने पर आज कई वाहनों के चालान काटे गए।

    Traffic Police और नगर निगम की टीम ने लिया एक्शन, Watch Video

  • Punjab : कार और बाइक की भीषण टक्कर, भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : कार और बाइक की भीषण टक्कर, भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब,(बठिंडा): कार और बाइक की टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 की मौत हो गई। फूल कस्बे से गांव भाईरूपा जाने वाली लिंक रोड पर कार और बाइक की टक्कर में चेचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरजीत राम निवासी भाईरूपा और भोली कौर के तौर पर हुई है। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सुखदेव सिंह(62) के रुप में हुई है। मृतक के परिजन राजा राम ने बताया कि शाम करीब चार बजे बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरजीत राम और उसकी बहन भोली कौर की मौत हो गई, जबकि कार सवार सुखदेव सिंह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। घायल कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया।

    भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: Model Town में ज्वेलरी शॉप में काम करती महिला ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town में ज्वेलरी शॉप में काम करती महिला ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में ज्वैलर की दुकान पर काम करने वाली महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की 7 साल पहले ही शादी हुई है। महिला के 6 साल की एक बेटी है। देर रात महिला का पंखे से लटकता हुआ शव मिला। मृतिका का पहचान ममता निवासी सैदां गेट के रूप में हुई है।

    ममता जैन ज्वैलर के काम करती थी। वहीं ममता की माता किरण और पिता संजय ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए है। माता-पिता का कहना हैकि दामाद संदीप से परेशान होकर ममता ने यह कदम उठाया है। ममता के माता-पिता का आरोप है कि दामाद संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। उन्होंने कहा कि ममता जैन ज्वैलर पर नौकरी करती थी, लेकिन वह उससे मारपीट करके पैसे छीन लेता था।

    माता-पिता का आरोप है कि दामाद नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि देर रात 12.30 ममता की सास ने फोन किया कि बहू ने कुछ कर लिया है। उन्होंने कहाकि घटना की सूचना मिलते कुछ समय बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका पंखे से चुनरी के साथ शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि ममता के परिजनों के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : फल विक्रेता का कार चालक ने किया कत्ल

    Punjab : फल विक्रेता का कार चालक ने किया कत्ल

    पंजाब,(बरनाला): तपा मंडी में फल के पैसे मांगने पर 2 नशेड़ियों ने फल विक्रेता की हत्या कर दी। जहां मृतक अमनदीप सिंह और उसके भाई गगनदीप की रेहड़ी से दो कार सवार फल लेने आये थे और फल के पैसे मांगने पर नशे की हालत में उन्होंने किरच के साथ दोनों पर हमला कर दिया। जिससे अमनदीप की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह और करणवीर सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है।

    अस्पताल में भर्ती गगनदीप ने बताया कि वह अपने भाई अमनदीप के साथ तपा में फलों की दुकान लगाता है। इसी दौरान कार सवार लोग नशे की हालत में फल लेने आए और बहस करने लगे। उन्होंने किरच निकालकर हमला कर दिया।  गगनदीप ने बताया कि उन्होंने फलों के रेट को लेकर हम पर हमला किया है। गगनदीप ने बताया कि मेरे भाई के पेट में चाकू मारा और मुझे भी दो-तीन बार चाकू मारा गया। उसने बताया कि वे हमलावरों को नहीं जानते। पहली बार वे हमारे पास फल लेने आए थे।

    वहीं मृतक के पिता सरूप दास ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीएसपी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि फल के पैसे को लेकर यह लड़ाई हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह और करणवीर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।