Blog

  • Punjabi University में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला बहरूपिया CCTV में कैद

    Punjabi University में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला बहरूपिया CCTV में कैद

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाले व्यक्ति को लेकर छात्राों पिछले 2 सप्ताह से परेशान हो रही थी। उक्त आरोपी के खिलाफ छात्राओं द्वारा शिकायत करने के बावजूद आरोपी यूनिवर्सिटी की गिरफ्त से बाहर है। वहीं उक्त व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति अलग-अलग वेश में दिखाई दे रहा है।

    कैंपस में 200 से अधिक सिक्योरिटी गार्डस तैनात होने के बाद भी यह व्यक्ति काबू नहीं किया जा सका। जानकारी अनुसार अश्लील करने वाला व्यक्ति बुधवार को यहां अर्बन एस्टेट फे-2 में सुबह 6 बजे महिलाओं से अश्लील हरकतें करता पाया गया। हैरानी की बात यह है कि उक्त व्यक्ति किसी की पकड़ में नहीं आया।

    उक्त व्यक्ति बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्य गेट से एंटर हुआ। लेकिन कैंपस में कोई अश्लील हरकत नहीं की। यूनिवर्सिटी अधिकारियों द्वारा जानकारी अनुसार यह व्यक्ति कैंपस में अलग-अलग भेस बदलकर कभी पिछले और कभी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से कैंपस में एंटर होता है। दरअसल, छात्राओं का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनके कैंपस के पास से गुजरने के दौरान अश्लील हरकते करने लगता है। आरोप है कि वह इतना शातिर है कि सिक्योरिटी गार्ड के आने पर साधारण व्यक्ति बन जाता है, जिसके चलते किसी को उस पर शक नहीं होता।

  • PM Kisan: करोड़ों क‍िसानों को म‍िलेगा नवरात्र‍ि का तोहफा

    PM Kisan: करोड़ों क‍िसानों को म‍िलेगा नवरात्र‍ि का तोहफा

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए चलाई गई सकीम पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि के लाभार्थी के लिए खुशखबरी दे सकती है। केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही पीएम क‍िसान न‍िध‍ि योजना को लेकर बड़ा अपडेट अया है। सरकार की तरफ से देशभर के 9 करोड़ क‍िसानों के बैंक अकाउंट में नवरात्र‍ि के दौरान 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िये जा सकते हैं। सरकार की तरफ से पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 18वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर द‍िया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 5 अक्‍टूबर को क‍िसानों के ल‍िये 18वीं क‍िस्‍त का पैसा जारी करेंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से देश के गरीब क‍िसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थ‍िक मदद दी जाती है। इन पैसे को डीबीटी के जर‍िये किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर क‍िया जाता है। यह क‍िस्‍त 2-2 हजार रुपये की तीन क‍िस्‍तों में क‍िसानों को दी जाती है।

    कब हुई थी शुरूआत

    आपको बता दें कि सरकार की तरफ से साल 2019 में किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू क‍िया गया था। इस योजना के तहत म‍िलने वाला पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए सभी लाभार्थी क‍िसानों के ल‍िए eKYC कराना जरूरी है। ई-केवाईसी के जर‍िये आपकी पहचान की पुष्टि होने के बाद ही पैसा आपके अकाउंट में आएगा। आप अपनी पहचान ऑनलाइन OTP के जरिये या क‍िसी सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी अंगुली या उंगल या चेहरे के निशान के जरिये करा सकते हैं।

    जिन किसाों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें इस योजना का फायदा म‍िलने में परेशानी हो सकती है। अपनी ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर व‍िज‍िट करके अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जर‍िये ओटीपी की मदद से ई-केवाईसी पूरा करा सकते हैं। आप नज़दीकी के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी ई-केवाईसी पूरा करा सकते हैं।

  • Medicine Ban : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Paracetamol सहित 156 दवाईयाँ BAN

    Medicine Ban : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Paracetamol सहित 156 दवाईयाँ BAN

    Medicines Ban: भारत में अधिकांश लोग अपने घरों पर ही सिर दर्द, बुखार, ज़ुकाम ओर गैस की दवाइंयों की इमरजेंसी किट और दवाई का डिब्बा रखते हैं। अगर आप भी अपने घरों में एसी दवाईयां वाली किट घर पर रखते हैं यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 156 FDC दवाओं का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग काफी समय से इस दिशा में काम कर रहा था। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर इन चुनिंदा और आप इस्तेमाल मे आने वाली दवाओं पर बैन लगाया है। इन दवाओं में जो साल्ट हैं उसके कॉम्बिनेशन का आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा बैन की गई दवाओं की एलर्जी के कारण आपका शरीर अक्सर पेनिसिलिन के प्रति अत्यधिक प्रतिक्रिया करता है। अलग-अलग लोगों में लक्षण हल्के या गंभीर हो सकते हैं। अगर आपने भी इन 156 दवाएं मे से किसी दवा का सेवन करते हैं तो जल्द ही इसे छोड़ दें। इसके इलावा जिस मेडिकल स्टोर से आप उसे लाए हैं, उसका बिल दिखाकर आप उन दवाओं को बदल सकते हैं।

    इन बीमारियों की दवाओं पर बैन

    एफडीसी वह दवाएं होती हैं जिन्हें दो या दो से अधिक दवाओं के साल्ट को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। देश में एसी बहुत सी दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सामान्य बातचीत में इन्हें कॉकटेल मेडिसिंस भी कहा जाता है। इनमें बुखार, जुकाम, एलर्जी, बदन दर्द, सिर दर्द और आईफ्लू के इलाज में काम आने वाली दवाइंयां शामिल है।

    मेडिकल स्टोर्स पर भी नहीं बिक सकेंगी

    केंद्र सरकार द्वारा बैन की गई दवाओं को अब आप मेडिकल स्टोर से भी नहीं खरीद पाएंगे। क्योंकि इन दवाओं के सेवन से आपे शरीर में एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए सरकार के बैन करने के बाद आप इन दवाओं को मेडिकल स्टोर से भी नहीं खरीद पाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकार ने फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित दर्द की दवाओं के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले एसेक्लोफेनाक 50 एमजी + पैरासिटामोल 125 एमजी टैबलेट पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने पैरासिटामोल, ट्रामाडोल (सिर दर्द की दवा), टारिन और कैफीन के संयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया है। मल्टीविटामिन की कुछ दवाएं भी इस दायरे में आती हैं। एसिक्लोफेनाक 50एमजी+पैरासिटामॉल 125एमजी टैबलेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये बड़ी फार्मा कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली दर्द निवारक दवाओं के बेहद पॉपुलर कॉम्बिनेशन में से एक है। लगभग हर घर में ऐसी दवाएं होती हैं या लोगों को ये दवाएं पर्चे पर लिखी जाती हैं। ऐसे में आपको जागरूक होकर अपने डॉक्टर से बात करना है ओर बिना डाक्टर की सलाह के उनसे पूछे अपने आप मेडिकल स्टोर से कोई दवा नहीं खरीदनी है।
  • Jalandhar News: Traffic Police और नगर निगम की टीम ने लिया एक्शन, की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Traffic Police और नगर निगम की टीम ने लिया एक्शन, की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाब (जालंधर) ENS: नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा यह कार्रवाई श्रीराम चौंक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा, फुटबाल चौक सहित अन्य जगहों पर गई है।

    वहीं नगर निगम की तहबाजारी टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी अवैध तरीके से सड़कों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोगों द्वारा अवैध तरीके से सड़कों पर वाहन खड़े करने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद अवैध तरीके से लोग वाहन पार्क कर रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें मिलने पर आज कई वाहनों के चालान काटे गए।

    Traffic Police और नगर निगम की टीम ने लिया एक्शन, Watch Video

  • Punjab : कार और बाइक की भीषण टक्कर, भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : कार और बाइक की भीषण टक्कर, भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब,(बठिंडा): कार और बाइक की टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 की मौत हो गई। फूल कस्बे से गांव भाईरूपा जाने वाली लिंक रोड पर कार और बाइक की टक्कर में चेचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरजीत राम निवासी भाईरूपा और भोली कौर के तौर पर हुई है। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सुखदेव सिंह(62) के रुप में हुई है। मृतक के परिजन राजा राम ने बताया कि शाम करीब चार बजे बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरजीत राम और उसकी बहन भोली कौर की मौत हो गई, जबकि कार सवार सुखदेव सिंह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। घायल कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया।

    भाई-बहन की मौत, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: Model Town में ज्वेलरी शॉप में काम करती महिला ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town में ज्वेलरी शॉप में काम करती महिला ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में ज्वैलर की दुकान पर काम करने वाली महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की 7 साल पहले ही शादी हुई है। महिला के 6 साल की एक बेटी है। देर रात महिला का पंखे से लटकता हुआ शव मिला। मृतिका का पहचान ममता निवासी सैदां गेट के रूप में हुई है।

    ममता जैन ज्वैलर के काम करती थी। वहीं ममता की माता किरण और पिता संजय ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए है। माता-पिता का कहना हैकि दामाद संदीप से परेशान होकर ममता ने यह कदम उठाया है। ममता के माता-पिता का आरोप है कि दामाद संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। उन्होंने कहा कि ममता जैन ज्वैलर पर नौकरी करती थी, लेकिन वह उससे मारपीट करके पैसे छीन लेता था।

    माता-पिता का आरोप है कि दामाद नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि देर रात 12.30 ममता की सास ने फोन किया कि बहू ने कुछ कर लिया है। उन्होंने कहाकि घटना की सूचना मिलते कुछ समय बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका पंखे से चुनरी के साथ शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि ममता के परिजनों के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : फल विक्रेता का कार चालक ने किया कत्ल

    Punjab : फल विक्रेता का कार चालक ने किया कत्ल

    पंजाब,(बरनाला): तपा मंडी में फल के पैसे मांगने पर 2 नशेड़ियों ने फल विक्रेता की हत्या कर दी। जहां मृतक अमनदीप सिंह और उसके भाई गगनदीप की रेहड़ी से दो कार सवार फल लेने आये थे और फल के पैसे मांगने पर नशे की हालत में उन्होंने किरच के साथ दोनों पर हमला कर दिया। जिससे अमनदीप की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह और करणवीर सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है।

    अस्पताल में भर्ती गगनदीप ने बताया कि वह अपने भाई अमनदीप के साथ तपा में फलों की दुकान लगाता है। इसी दौरान कार सवार लोग नशे की हालत में फल लेने आए और बहस करने लगे। उन्होंने किरच निकालकर हमला कर दिया।  गगनदीप ने बताया कि उन्होंने फलों के रेट को लेकर हम पर हमला किया है। गगनदीप ने बताया कि मेरे भाई के पेट में चाकू मारा और मुझे भी दो-तीन बार चाकू मारा गया। उसने बताया कि वे हमलावरों को नहीं जानते। पहली बार वे हमारे पास फल लेने आए थे।

    वहीं मृतक के पिता सरूप दास ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीएसपी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि फल के पैसे को लेकर यह लड़ाई हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह और करणवीर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Mobile को लेकर तेजधार हथियार से व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile को लेकर तेजधार हथियार से व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    नवांशहरः गांव अमरगढ़ में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का कत्ल कर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर गांव के रहने वाले मंजीत सिंह ने गांव के ही रहने वाले परमजीत सिंह को तलवार से हमला ककरके हत्या कर दी। इस घटना दौरान मृतक की पत्नी भी गंभीर जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार एक मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसे मृतक परमजीत सिंह ने मंजीत सिंह को दिया था उसी बात को लेकर मृतक मंजीत के घर आया था और दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान मंजीत ने तलवार से हमला कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया तथा मृतक परमजीत सिंह का शव अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है । वही सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी ।

    गांव के ही रहने वाले रेशम सिंह ने बताया कि सुबह पता चला की गांव में ही एक हत्या का मामला सामने आया है। रेशन ने कहा कि मंजीत सिंह ने परमजीत सिंह से एक मोबाइल लिया था। जिसके बदले दोनों के बीच 2500 रुपए का लेन-देन था। आज सुबह परमजीत सिंह अपनी पत्नी को लेकर मंजीत सिंह घर आया और मोबाइल का बकाया पैसे की मांग की वहीं मंजीत सिंह के घर पर दोनों में पहले कहासुनी हुई, फिर दोनो की आपस में लड़ाई हो गई। मंजीत ने आनन फानन में घर में रखी तलवार लेकर परमजीत सिंह के सिर पर वार कर दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी परमजीत कौर पर भी तलवार से वार किया। घटना में महिला की बाजू और कलाई पर चोटें आई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उस महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया ।

    एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गांव अमरगढ़ से हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर मिली जानकारी की परमजीत सिंह और मंजीत सिंह का आपस में झगडा हुआ था। इस घटना में परमजीत सिंह का कत्ल हो गया, जबकि उसकी पत्नी परमजीत कौर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मंजीत सिंह तलवार लेकर फरार हो गया। फिलहाल बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

    Mobile बना मौत का कारण, Watch Video

  • PM Modi का पुणे दौरा हुआ रद्द, जाने वजह

    PM Modi का पुणे दौरा हुआ रद्द, जाने वजह

    नई दिल्लीः पीएम मोदी अपने पुणे दौरे के लिए जाने वाले थे, लेकिन उन्हैं अचानक अपनी यह दौरा कैंसल करना पड़ा। दरअसल, महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे का दौरा रद्द हो गया। मुंबई सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। मोसम विभाग ने कई जगहों पर भारी भारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी वजह के कारण पीएम का दौरा रद्द हो गया है।

    आपको बता दें कि पीएम मोदी आज पुणे जिले का दौरा कर 22,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। इसमें सोलापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन और परम रूद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण भी शामिल था। लेकिन बारिश के कारण उनका दौरा रद्द हो गया।

    प्रधानमंत्री मोदी का पुणे में चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम आयोजित कया था जो बारिश के कारण रद्द कर दया गया। इस मेट्रो खंड के उद्घाटन के साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण पूरा हो जाएगा। इसके साथ भी पीएम को करीब 2,950 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले पुणे मेट्रो चरण -1 के स्वारगेट-कटराज एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखनी थी। अब ये सभी कार्यक्रम वीडियो वर्चुअली हो सकते हैं।

  • विवादों में आई Diljit Dosanjh की Film ‘Punjab 95’, सेंसर बोर्ड ने दिए ये आदेश

    विवादों में आई Diljit Dosanjh की Film ‘Punjab 95’, सेंसर बोर्ड ने दिए ये आदेश

    नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग का जादू भी दुनियाभर के लोगों पर चलाया है। वह अपने गानों को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल दिलजीत अपने ‘दिल-लुमिनाती टूर’ की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके इन लाइव कॉन्सर्ट्स की टिकट को लेकर उनके फैंस के बीच काफी होड़ मची हुई है। दिलजीत की कॉन्सर्ट के टिकट पाने के लिए लोग मोटी रकम देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उनके खाते में ढेर सारी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। हालांकि, दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ काफी चर्चा में है। उनकी इस फिल्म को लेकर लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फिल्म में दिलजीत ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा का रोल निभाने वाले हैं। सेंसिटिव मुद्दा होने पर सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 85 कट लगाने की मांग की थी, हालांकि अब रिवाइज्ड कमेटी ने इसमें 85 नहीं बल्कि 120 कट लगाने का आदेश दिया है। वहीं कमेटी को फिल्म के टाइटल से भी दिक्कत है, जिसमें बदलाव की मांग की गई है।

    फिल्म में होंगे ये बड़े बदलाव

    • हाल ही में आई मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड की नई कमेटी ने फिल्ममेकर्स को फिल्म के उन सभी सीन में बदलाव करने के आदेश दिए हैं, जहां पंजाब और उसके जिले तरन तारन साहिब (Tarn Taran) को मेंशन किया गया है।
    • फिल्म में दिखाए गए कनाडा और यूके के रिफरेंस को हटाने की भी मांग है।
    • फिल्म का टाइटल पंजाब 95 रखा गया है। साल 1995 में जसवंत सिंह खालड़ा लापता हुए थे, ऐसे में सेंसर बोर्ड की कमेटी की मांग है कि इस टाइटल में बदलाव किया जाए। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
    • कमेटी की मांग है कि फिल्म के मुख्य किरदार जसवंत सिंह खालड़ा का नाम भी बदलकर दिखाया जाए। फिल्म से गुरबानी के सीन भी हटाए जाएं।
    • रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्ममेकर्स ने सेंसर बोर्ड द्वारा कहे गए बदलाव करने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सतवंत सिंह खालड़ा पंजाब के सम्मानित व्यक्ति थे, जिन पर फिल्म बनी है। ऐसे में फिल्म से उनका नाम ही हटाया जाना गलत होगा।
    बता दें कि फिल्म पंजाब 95 में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस और हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है। जब फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पास पहुंची, तो बोर्ड ने फिल्म में 85 कट लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद मेकर्स ने फ्रीडम ऑफ स्पीच की मांग करते हुए इस पर दोबारा विचार करने की मांग की थी। फिल्ममेकर्स की मांग पर सेंसर बोर्ड ने नई कमेटी का गठन किया था, हालांकि नई कमेटी ने इसमें 35 कट और लगाने के आदेश दे दिए हैं।