जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 और तकसीम के 1107 मामले निपटाए गए
Blog
-
मुख्यमंत्री ने गगरेट के बड़ा भंजाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की
गगरेट में डीएसपी कार्यालय, दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा की
जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 और तकसीम के 1107 मामले निपटाए गएऊना/सुशील पंडित :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़ा भंजाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के दौरान कुल 122 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए।मुख्यमंत्री ने गगरेट में डीएसपी कार्यालय, दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को नागरिक अस्पताल बनाने, भंजाल स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद गगरेट में कॉलेज खोला जाएगा। जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 तथा तकसीम के 1107 लंबित मामले निपटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त आपदा के दौरान जिला में 55 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 298 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को अब तक 4.10 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला ऊना में 238 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को 25.18 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत जीतपुर बेहड़ी में 175 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट लगाने के लिए हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बातचीत चल रही है। इस संयंत्र के स्थापित होने सेे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र का विकास होगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र से बहुत से युवा फौज में सेवा जाने के इच्छुक रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई, जिसमें चार वर्षों की सेवा के बाद 75 प्रतिशत युवाओं को घर वापिस भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में प्रदान किए गए 21 परमवीर चक्रों में से हिमाचल प्रदेश के वीरों से चार परमवीर चक्र जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर पुराने कानूनों को बदला जा रहा है क्योंकि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज प्रति व्यक्ति कर्ज 1.02 लाख रुपये हो गया है, लेकिन राज्य सरकार इस चुनौती का मजबूती के साथ सामना कर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब थी लेकिन सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप एक वर्ष में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने एक साल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है तथा शराब ठेकों की नीलामी से 850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक बदहाली के बावजूद कैबिनेट की पहली ही बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में पहले तारीख पर तारीख मिलती थी, लेकिन राज्य सरकार ने नियम बदल दिए और प्रदेश में अब तक इंतकाल के 65 हजार और तकसीम के 4 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है। यह आम लोगों की परेशानियों को दूर करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि हिमाचल प्रदेश को इतिहास की सबसे बड़ी आपदा का सामना करना पड़ेगा, जिसमें 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने स्वयं ग्राउंड जीरो पर रहकर आपदा के दौरान राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। आपदा के दौरान पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई, जिसकी सराहना पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, नीति आयोग तथा वर्ल्ड बैंक ने भी की। यह राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति थी कि आपदा की चुनौती को युद्ध की तरह लड़ा गया और 48 घंटों में आवश्यक सेवाओं को अस्थाई रूप से बहाल किया। वहीं भाजपा नेता राजनीति करने में लगे रहे। तीन दिन तक विधानसभा सत्र के दौरान आपदा पर चर्चा हुई, लेकिन राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प का भाजपा ने समर्थन नहीं किया। हमने हिमाचल के आपदा प्रभावितों के लिए भाजपा नेताओं से विशेष राहत पैकेज की मांग को लेकर केंद्र सरकार के पास चलने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आप भाजपा के तीन सांसदों से पूछिए, आपदा के समय आप कहां गुम हो गए थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच हर प्रभावित परिवार को बसाने की थी, इसीलिए आम आदमी का टूटा हुआ घर बसाने के लिए कानून बदल दिया और अपने सीमित संसाधनों से कुल 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया। आपदा के दौरान पूरी तरह से मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें सरकारी दरों पर सीमेंट तथा बिजली व पानी का फ्री कनेक्शन भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया तथा दस माह में इस योजना को धरातल पर उतारा गया। वर्तमान राज्य सरकार ने देश का पहला कानून बनाया और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरम्भ की, जिसके तहत 27 वर्ष की आयु तक उनकी देखभाल, उनकी उच्च शिक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता देगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है, जिसके तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 21,000 भर्तियां करने जा रही है। युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के भी राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी और 25 वर्ष तक उनसे बिजली की खरीद करेगी, ताकि उन्हें निश्चित आय मिल सके। इसके अतिरिक्त शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।विधायक चौतन्य शर्मा ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास गति को तेज करने के लिए मुख्यंमत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के लिए तीन परियोजनाओं के शिलान्यास करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होेंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से क्षेत्र के लोगों को एक ही छत्त के नीचे सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की। यही नहीं, अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरम्भ की है और युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, रिटायर्ड मुख्य सचिव (उत्तराखंड) राकेश शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। -
जालंधरः हथियारों सहित 2 स्नैचर गिरफ्तार, देखेें वीडियो
जालंधर,ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में स्नैचिंग की घटना में शामिल दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा नंबर, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को मॉडल टाउन मार्केट जालंधर के पास स्नैचिंग की एक घटना घटी थी। जिसमें स्नैचरों ने महिला का पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने के आभूषण और 10,000 रुपए की नकदी थी। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने डिवीजन नंबर 6 में आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि वारदात को नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है। एक्टिवा सवार ने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई थी और पीछे बैठे व्यक्ति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
युवकों की पहचान की जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपनी तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद उन्हें कूल रोड पर पकड़ लिया गया। आरोपी युवक की पहचान रजत रेहल पुत्र स्व. रेशम सिंह वासी मकान नंबर 408ए गढ़ा नजदीक ओल्ड पुलिस स्टेशन डिवीजन 7 जालंधर और अमित पुत्र सुखदेव सिंह वासी मकान नंबर 248/16 प्रीत नगर जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों से एक एक्टिवा नंबर PB08-EW-7741, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।
-
जालंधरः डेढ़ किलो अफीम और हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार
जालंधर,ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने बताया कि इस तस्करी को रोकने के लिए शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार को अचानक रुकते हुए देखा।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शक होने पर पुलिस पार्टी ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार चालक योगेश अबरोल पुत्र राकेश कुमार वासी अर्जुन नगर, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया और थाना नई बारादरी में 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एफआईआर नंबर 155 दिनांक 29-08-2017 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 3 जालंधर में आईपीसी की धारा 363, 376, 506, 3 आर एससी/एसटी एक्ट दर्ज किया जा चुका है।
इसी तरह लेदर कॉम्प्लेक्स के पास तैनात एक अन्य टीम ने जुपिटर स्कूटर पर दो लोगों को आते देखा, जिन्होंने संदेह के आधार पर एक पॉलिथीन फेंकी जिसमें से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंगत राम और अजय कुमार पुत्र करम चंद निवासी तलवंडी महिमा थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
-
बदमाशों ने की फायरिंग, व्यक्ति की मौ’त
हरियाणा: सोनीपत के गोहाना में चली गोलिया. गोलियों की गूंज से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. गांव बरोदा के रहने वाले 44 साल के रमेश गांव के मेन चौक पर बैठकर ग्रामीणों के साथ ताश खेल रहे थे. इस दौरान बुलाने के लिए दो शख्स उनके पास गए और रमेश को दो अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.
सूचना पर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है. -

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 161 चालान
ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 161 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 21 का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 9,900/- रूपए वसूल किए गए Iवहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 07 व्यक्तियों का चालान कर जुर्माने के रूप में 700/- रूपए वसूल किए गए I इसी कड़ी में अवैध खनन करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत 01 ट्रैक्टर का चालान करके जुर्माने के रूप में 5,115/- रूपए वसूल किए गए I -

दो अलग-अलग मामलों में 14 बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित:पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में एक व्यक्ति से सात बोतल देसी शराब पकड़ी है।आरोपित की पहचान विनय खन्ना निवासी गांव अप्पर देहलां के रूप में हुई है आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजमों ने सात बोतल देसी शराब पकड़ी है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अप्पर बसाल भारत संचार निगम कार्यालय के सामने स्थित खोखे की तलाशी ली तो सात बोतल देसी शराब पकड़ी गई Iआरोपित व्यक्ति की पहचान रुमित कुमार निवासी अप्पर बसाल के रूप में हुई है।आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
लठियानी व वुधान स्कूल में सजा वार्षिक समारोह, छात्रों के संस्कृतिक कार्यक्रम ने लूटी वाहवाही
नेताओं के स्वागत की बजाए छात्रों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देने पर बल दें शिक्षक: भुट्टोऊना/ सुशील पंडित:कुटलैहड़ में हर पंचायत प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाज सेवी और आम जनता पार्टी विचार धारा को छोड़ कर कुटलैहड़ के विकास के लिए आगे आएं। ताकि हमारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र विकास का मॉडल बन सके।क्योंकि जब चुनाव खत्म तो पार्टी विचारधारा भी खत्म। यह शब्द कुटलैहड़ विस से विधायक देवेंद्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान एवं लठियानी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यतिथि शिरकत करने के बाद संबोधन में कहे। भुट्टो ने कहा कि समाजसेवा को कभी राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। क्योंकि आज भी समाज में ऐसे परिवार है। जो आर्थिक रूप से असहाय हैं हमें उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। ताकि हमारे समाज में अमीरी गरीबी का अंतर खत्म होकर समाज एक समान खड़ा हो सके।भुट्टो ने कहा कि यह विधायक की कुर्सी नहीं बल्कि आपने मुझे चौकीदार चुना है ताकि आप के हिस्से की योजनाएं आर्थिक मदद आपको ईमानदारी से घर पहुंचे। एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में पिछले बीस वर्षो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर स्कूल मंच बना राजनीति के अखाड़े को खत्म किया है।भुट्टो ने कहा की हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल स्टाफ को हिदायत दी है कि स्कूलों को पढ़ाई के साथ साथ छात्रों को अच्छे संस्कार एवं नशे से जागरूक करके उन्हें इस दलदल से दूर रखें और शिक्षक नेताओं के स्वागत की बजाए छात्रों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देने पर बल दें । वहीं स्कूली छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रम से खूब बाहबाही लूटी। वहीं स्कूल प्रिंसिपल की मांग पर स्कूल में बेडिमेंटन कोर्ट के लिए डेढ़ लाख,भवन पेंट के लिए एक लाख शमशान घाट के लिए पांच लाख स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11 ,11 हजार एवं लठियानी स्कूल की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रवींद्र फौजी ,जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, स्थानीय प्रधान कमल राणा,पूर्व प्रधान नीलमा देवी, वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, दलजीत शर्मा,प्रो राज कुमार व अन्य गणमान्य लोग एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। -
बंगाणा में कुटलैहड़ दिल दियां गल्ला कार्यक्रम के दौरान लाइव दिखाया पूर्व सरकार में हुआ कुटलैहड़ में विकास
एक वर्ष से कुटलैहड़ में विकास कार्य ठप्प ,विधायक गुणगान में मस्त,जनता त्रस्त:वीरेंद्र कंवरऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के ईको पार्क बंगाणा में पूर्व मंत्री राज्य भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी वीरेंद्र कंवर द्वारा कुटलैहड़ में दिल दियां गल्ला कार्यक्रम को लाइव प्रसारण करके पूर्व में पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास की झलक दिखाई। वही पहाड़ी भाषा में आई हुई जनता से संवाद किया। वीरेंद्र कंवर ने जहां कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। बहीं आए हुए सभी बुद्धिजीवी लोगों ने एक वर्ष के कार्यकाल में आ रही समस्याओं के बारे में पूर्व मंत्री को अवगत करवाया। वीरेंद्र कंवर ने संवाद में कहा कि हमने बंगाणा डिग्री कॉलेज में साढ़े छः करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू करवाया था। और दो वर्ष की अवधि कार्य पूरा करने की रखी थी। लेकिन अब उनका कार्य कछुए की चाल में चल रहा है। ग्रामीण विकास विभाग का एक्सियन कार्यालय हम ने बंगाणा में खोला था। एक वर्ष में वह भी यहां से चला गया। हम ने जायजा प्रोजेक्ट बंगाणा में खोला था। और छः करोड़ के भवन का निर्माण करवाया था। आज बंगाणा से जायजा प्रॉजेक्ट चला गया। बंगाणा पंचायत भवन का कार्य अधूरा लटका हुआ है। बंगाणा स्कूल में 1,62 करोड़ के साइंस भवन का कार्य अधूरा है। हम ने जनता को पानी की समस्या के समाधान के लिए 262 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार कर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाया था। आज उनका कार्य लटका हुआ है। इस के अलावा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए है। लेकिन फिर भी कुटलैहड़ के विधायक हर मंच पर कुटलैहड़ के हो रहे अथाह बिकास की गाथा गा रहे है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में बिकास कार्य ठप्प पड़े हैं और लूटपाट की राजनीति बीते एक वर्ष से हो रही है।बीती सरकार के समय का श्रेय लेने में व्यस्त हैं कांग्रेस विधायककंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के अंदरोली में हमें पूर्व सरकार के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से कुटलैहड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 32 करोड़ स्वीकृत करवाए थे। और जिसमे गठित कमेटी द्वारा करीब 15 करोड़ खर्च किए गए थे। और 17 करोड़ की धनराशि अभी भी बेलेंस पड़ी है। विधायक महोदय बेलेंस पड़ी राशि को दोबारा कार्यक्रम के दौरान घोषणा करवा रहे हैं। इससे पता चलता है। कि विधायक महोदय को कुटलैहड़ की कितनी जानकारी है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में आपदा आने के बाद विधायक द्वारा बांटी गई रिलीफ फंड में कैसे अपनों को लाभ पहुंचाया है और जिनका भारी नुक्सान हुआ है उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। इससे पता चलता है कि विधायक महोदय किस प्रकार राजनीति द्वेष भाव से काम कर रहे है।उपमंडल बंगाणा में चहेते ठेकेदारों को मिल रहा काम :शशि राणाकुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा ने कहा कि उपमंडल बंगाणा के लोक नि बि से लेकर सभी विभागों में केवल विधायक महोदय के चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया जा रहा है। और यह किस के इशारे पर अधिकारी ऐसा कर रहे है। यह भी किसी से छिपा नहीं है।अगर ऐसा ही रहा तो कुटलैहड़ भाजयुमो के सभी सदस्य विभागो के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। और जिस की जिम्मेदारी विभागो की होगी। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा, वीडीसी अध्यक्ष देवराज देवू, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, देवराज राणा,राज कुमार मनकोटिया व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। -
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया
मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किएऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया। मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी गए और विद्यार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूल के खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने की आजादी दी जाएगी और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सभी प्रयासों के नतीजे आने में समय लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर विद्यार्थी उत्साह से भर गए।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए 33.26 करोड़ रुपए की तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें 19.49 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट में बनने वाले मिनी सचिवालय, 11.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मरवाड़ी-जोह पुल तथा 2.49 करोड़ रुपए की लागत से गोंदपुर बनेहड़ा-घनारी लिंक रोड़ पर कुनेरन खड्ड पर बनने वाले पुल शामिल हैं। -
धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स का केरला के लिए प्रस्थान
ऊना/ सुशील पंडित:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स नित्य चंदेल व आदित्य शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अन्तर्गत केरला भ्रमण के लिए हुआ है ।यह वालंटियर्स प्रदेश के अन्य चयनित छात्रों के साथ 27 जनवरी को ऊना से प्रस्थान करेंगे एवं 04 फरवरी को वापिस आयेंगे ।यह वालंटियर्स केरला भ्रमण के साथ साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी हिस्सा बनेंगे ।इस कार्यक्रम में बंगाणा खण्ड से धुंदला स्कूल के दो व थानाकलां स्कूल के तीन वालंटियर्स के साथ जिला ऊना के कुल 18 बच्चे सम्मिलित होंगे।प्रधानाचार्य राजिन्द्र चम्बियाल सहित सभी अध्यापकों ने इन वालंटियर्स को उनके राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं ।