Blog
-
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया
मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किएऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया। मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी गए और विद्यार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूल के खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने की आजादी दी जाएगी और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सभी प्रयासों के नतीजे आने में समय लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर विद्यार्थी उत्साह से भर गए।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए 33.26 करोड़ रुपए की तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें 19.49 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट में बनने वाले मिनी सचिवालय, 11.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मरवाड़ी-जोह पुल तथा 2.49 करोड़ रुपए की लागत से गोंदपुर बनेहड़ा-घनारी लिंक रोड़ पर कुनेरन खड्ड पर बनने वाले पुल शामिल हैं। -
धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स का केरला के लिए प्रस्थान
ऊना/ सुशील पंडित:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदला के दो एन.एस.एस. वालंटियर्स नित्य चंदेल व आदित्य शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अन्तर्गत केरला भ्रमण के लिए हुआ है ।यह वालंटियर्स प्रदेश के अन्य चयनित छात्रों के साथ 27 जनवरी को ऊना से प्रस्थान करेंगे एवं 04 फरवरी को वापिस आयेंगे ।यह वालंटियर्स केरला भ्रमण के साथ साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी हिस्सा बनेंगे ।इस कार्यक्रम में बंगाणा खण्ड से धुंदला स्कूल के दो व थानाकलां स्कूल के तीन वालंटियर्स के साथ जिला ऊना के कुल 18 बच्चे सम्मिलित होंगे।प्रधानाचार्य राजिन्द्र चम्बियाल सहित सभी अध्यापकों ने इन वालंटियर्स को उनके राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं । -
कांगड में आत्मा परियोजना की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित :खंड हरोली में आत्मा परियोजना की ओर से एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत कांगड में किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 125 किसानों ने भाग लिया l इस दौरान उपपरियोजना निदेशक आत्मा ऊना डॉ संतोष शर्मा ने प्राकृतिक खेती योजना के वारे में साथ में विभिन्न विभागों से आये अधिकारी बागवानी से डॉ कविता व कृषि विभाग से डॉ लेखराज संधू , पशु पालन विभाग से डॉ निखिल ठाकुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मोहन जी, इन सभी अधिकारियों ने अपने- अपने विभाग की ओर से किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी l डॉ संतोष शर्मा जी ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ रुझान बढ़ाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ताकि उनकी आर्थिकी में सुधार आए।हरोली विकास खंड आत्मा के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर, शिवांक जसवाल ने प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी lहरोली में आयोजित गोष्ठी में किसानों को सभी अधिकारीगण द्वारा आश्वासन दिया गया कि यदि किसानों को कोई परेशानी होती है तो सभी कृषि सम्बन्धित विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।इस अवसर पर आत्मा परियोजना खंड हरोली के किसान सलाहकार समिति के सदस्य श्रीमति राधा देवी व आशा देवी व ग्राम पंचायत प्रधान नीलम जी व वार्ड पंच भी मौजूद रहे l -
पंजाबः डेढ़ माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई बेटी की हुई मौ+त
फरीदकोटः शादी के उपरांत लगभग डेढ़ माह पूर्व स्टडी वीजा पर कैनेडा गई स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी लड़की की मौत होने का मामला सामने आया है। लड़की अपने कमरे में मृत पाई गई है। जबकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया गया। मृतक लड़की के ऑटो ड्राईवर पिता ने सरकार तथा समाजसेवी संस्थाओं से उसकी बेटी की मौत की जांच करवाने तथा उसका शव कनाडा से लाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी गुरप्रताप सिंह की दो बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी नवनीत कौर की उनके द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को शादी हुई थी, जिसके पश्चात वह स्टडी वीजा पर गत 12 दिसंबर को कनाडा चली गई और अब परिवार उसके पति के वहां जाने की तैयारियों में लगा हुआ था। लेकिन गत दिवस उनकी बेटी की मौत की खबर उनके सामने आ गई, जिसने उनके परिवार को हिला कर रख दिया है। पूरा परिवार इस खबर के आने के पश्चात विरलाप में डूबा हुआ है और पड़ोसी तथा रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देने में लगे हुए हैं। परन्तु इतनी दूर रह रही अकेली बेटी की मौत की खबर के पश्चात उसे देखने की तमन्ना उनके आंसू थमने नहीं दे रही है।
गौरतलब है कि गुरप्रताप सिंह पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं और बठिंडा में ऑटो चलाते हैं। उनके द्वारा बड़ी मेहनत से अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाया-लिखाया गया था। अब बेटी की मौत की खबर के पश्चात वे यह सोचने पर मजबूर हैं कि बेटी का शव यहां कैसे लाया जाए। क्योंकि उनकी इतना समर्था नहीं है। इसी के चलते उन्होंने राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं से उनकी बेटी का शव लाने में सहायता करने की गुहार लगाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार से उनकी बेटी की मौत के कारणों की जांच कराने की गुहार भी लगाई गई है।
इस दौरान गुरप्रताप सिंह ने बताया कि नवनीत द्वारा प्रतिदिन पूरे परिवार से बात की जाती थी, लेकिन दो दिन पूर्व से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते उन्होंने एक जान-पहचान वाली लड़की को फोन करके नवनीत का हाल जानने को कहा और वहां पहुंच कर जब एक अन्य लड़के की सहायता के बावजूद नवनीत ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उपरांत पुलिस द्वारा गेट खोला गया तो नवनीत कौर अपने कमरे में मृत पाई गई।
-
पंजाबः धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने के मामले में हिंदू-सिख संगठनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
लुधियानाः जगराओं के सुरजीत दोधर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हिंदू सगंठनों ने सुरजीत के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, हिंदू संगठनों का आरोप हैकि सुरजीत ने सोशल मीडिया चैनल पर भगवान श्रीराम और श्री गुरु नानक देव जी के बारे में एतराजयोग बयान दिया है। जिसके कारण हिंदू संगठनों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान हिंदू संगठनों ने सुरजीत के खिलाफ मोती नगर थाने में शिकायत दी है।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा जानबूझकर ऐसा इंटरव्यू दिया गया है। इस दौरान उसने हिंदू व सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम और अयोध्या स्थित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। लेकिन ऐसे लोग जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
-
16 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बौखलाया पिता, कर दिया कुछ ऐसा कि सुनकर कांप उठेगी रूह
उत्तर प्रदेशः यूपी के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने पर महज शक के चलते 61 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूलीवासा गांव का है, जहां मृतक रामआसरे कुशवाहा खेती किसानी करते थे। उसी क्षेत्र की 16 साल की एक लड़की जब गर्भवती हुई और उससे पेट में पलने वाले बच्चे के बाप का नाम पूछा गया, तो उसने बुजुर्ग का नाम बता दिया। नाम सुनते ही लड़की का पिता आग बबुला हो गया और कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया।
गले में कुल्हाड़ी लगने के चलते वह घायल हो गया, जिसके बाद इलाज के लिए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया। वहीं, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बता दें कि घरवालों ने एक जनवरी को बेटी का गर्भपात कराया था। वहीं, आरोप लगाया कि बच्ची के पेट में पल रहा बच्चा रामआसरे का था। मृतक के दामाद ने बताया कि जब हमें इस मामले की जानकारी मिली तो हम न्यूलीवासा गांव पहुंचे, वहां अपने ससुर से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि बच्चा उनका नहीं है। तब पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो मना कर दिया। साथ ही पंचायत बुलाने से भी मना कर दिया। इस संबंध में न ससुर ने शिकायत दी और न ही लड़की के परिवार ने।
मृतक के दामाद ने बताया, कि अफवाह के बाद लड़की के परिवार वाले मेरे ससुर से रंजिश रखने लगे। 21 जनवरी की सुबह ससुर रामआसरे अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी लड़की का पिता कुल्हाड़ी लेकर आया और गले पर वार कर दिया। आरोपी ने बचाने आई सास रामश्री से भी मारपीट की। बता दें कि मृतक की 8 बेटियां हैं, जिसमें से वह 6 बेटियों की शादी कर चुके थे, जबकि दो बेटी अभी अविवाहित हैं। दामाद का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। फिलहाल मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
-
पंजाबः 7 एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः रणजीत एवेन्यू से चोरी हुई गाड़ियों सहित पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि पुलिस पार्टी विशाल मेगामार्ट के बी ब्लॉक इलाके में नाकाबंदी के चलते वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान नाकेबंदी पर चैकिंग दौरान व्यक्ति को रोककर एक्टिवा के कागजों की चैकिंग की गई। जिस दौरान पता चला कि एक्टिवा चोरी की है। इस मामले की में उनकी टीम ने हरदीप सिंह उर्फ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अन्य वाहनों की चोरी के बारे में खुलासा किया। जिसके बाद उनकी टीम आरोपी की निशानदेही पर गई, जहां से उन्होंने 6 अन्य एक्टिवा बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने यह वाहन सिविल लाइन, रंजीत एवेन्यू आदि इलाके से चुराई थीं। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए वाहनों को उचित प्रक्रिया के साथ सही मालिकों को सौंप दिया जाएगा।
-
पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में एक की मौ+त, चालक फरार, देखें वीडियो
मोगाः मोगा अमृतसर रोड पर आज तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय लखबीर कौर के रूप में हुई है। जबकि हादसे में दपंति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्राइवेट अस्पताल के डॉ. अजमेर सिंह कालरा ने बताया कि उनके पास 3 लोग गंभीर हालत में आए थे। जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल था।
वही घायलों में 22 वर्षीय लखबीर कौर निवासी मेहना की हालत इतनी गंभीर थी कि जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी कि तीनों लोग मैहना गांव से रोजाना एक किसान के खेत में दिहाड़ी करने आते थे, जहां यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दूरी पर ही किसान का खेत है। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल का पहिया चकनाचूर हो गया और चालक वाहन छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-
पंजाबः The World Visa का ठग Travel Agent मोनी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब के लोगों विदेश जाने को लेकर कई बार ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी का शिकार हो रहे है। वहीं पिछले 2 साल पहले पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उक्त ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर 40 से 45 नौजवान शिकार हो गए। जिसके बाद इस मामले की पुलिस को शिकायत दी गई थी। पीड़ितों ने ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ 2021 को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ठग ट्रैवल एजेंट अभी भी अलग-अलग जगहों पर अपने इमीग्रेशन ऑफिस खोलकर लोगों को बेवकूफ बना रहा था और उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बना रहा था।
जब ट्रैवल एजेंट के न्यू अमृतसर में वर्ल्ड वीज़ा हब नाम से एक कार्यालय के बारे में पीड़ितों को पता चला तो वह आज उसके दफ्तर में पहुंच गए। जहां उन्हें पता चला कि उक्त ट्रैवल एजेंट को 2 दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ितों ने बताया कि उन्हें विदेश भेजने के नाम पर मनमोहन सिंह मोनी नाम एक ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया था। उक्त ट्रैवल एजेंट ने फर्जी वीजा लगाकर उन्हें दिल्ली भेज दिया। इसकी जानकारी उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से पता चली। जिसके बाद से वे लगातार इस एजेंट को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने 2021 में इस ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
आज उन्हें पता चला कि इस ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने 2 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर अब पीड़ित लोग मीडिया के माध्यम से पुलिस और माननीय अदालत से न्याय की मांग कर रहे हैं। उधर, इस मामले में जब अमृतसर एसीपी ईस्ट से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया से बात करने से तो इनकार कर दिया। लेकिन बंद कैमरे में यह जरूर कहा कि ट्रैवल एजेंट को उन्होंने 4 दिन पहले गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उसे अब जेल भेज दिया गया है।
-
दुनिया का सबसे अमीर परिवार, 4000 करो़ड़ का घर, 8 प्राइवेट जेट, 700 लग्जरी कारें
नई दिल्लीः दुनिया की सबसे अमीर फैमिली की बात करें तो दुनिया के पहले नंबर पर आती है, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति। जिनके पास 700 से अधिक लग्जरी कार के साथ 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का घर और 8 प्राइवेट जेट है। इस परिवार की कुल संपत्ति की बात करें तो लाखों करोड़ रुपए है। यह संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार है।
वर्ल्ड्स रिचेस्ट फैमिलीज 2023 की बात करें तो लिस्ट में इस परिवार के पास सबसे ज्यादा दौलत बताई गई है। शेख मोहम्मद अबू धाबी के 17वें शासक हैं। जानकारी के मुताबिक इस रॉयल फैमिली की कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर (भारतीय मूल्य में 25 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की बताई है। UAE के राष्ट्रपति शेख मेहम्मद बिन जायद अल नाहयान को MBZ भी कहा जाता है। इनके पास एक फुटबाल क्लब और ऑटोमोबइल कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है।
रॉयल फैमिली के पास 490 मिलियन डॉलर (4078 करोड़ रुपए) का आलीशान महल जैसा घर है। MBZ परिवार के मुखिया हैं और उनके 18 भाई और 11 बहन हैं। अमीराती के 9 बच्चे और 18 पोते-पोतियां हैं। इस परिवार के पास यूएई के अलावा लंदन और पेरिस में भी संपत्तियां हैं।
यूएई के राष्ट्रपति की फैमिली के पास 700 कारों का कलेक्शन है। इस परिवार के पास वर्ल्ड ऑयल रिजर्व में 6 फीसदी की हिस्सेदारी है। कई बड़ी कंपनियों में भी भागीदारी रखी है। वहीं मैनचेस्टर सिटी फुटबाल क्लब भी इनके पास है, जिसे 2008 में अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप ने 2,122 करोड़ रुपए में खरीदा था।
इस फैमिली के पास 94 एकड़ में फैला एक पेंटागॉन भी है। इसमें 350,000 क्रिस्टल लगे हुए हैं। यूएई के राष्ट्रपति के छोटे भाई के पास 235 अरब डॉलर की एक दिग्गज कंपनी है। इसके अलावा इस परिवार के पास 8 प्राइवेट जेट भी हैं।