Blog

  • Punjab: दिन दहाड़े दुकानदार से नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिन दहाड़े दुकानदार से नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में दिनदहाड़े किला रोड के पास एक्टिवा सवार 2 लुटेरे दुकानदार से नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार के बल पर आए लुटेरे दुकानदार से 70 से 80 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि लुटेरे पीरखाना गली में घुस गए। वह गली बंद थी, जिसके कारण उन्हें लुटेरों का पता नहीं चला। वह लुटेरों का पीछे करने के लिए आगे चले गए। जब वापिस आए तो बंद गली में देखा कि लुटेरे कृपाण वहां छोड़कर फरार हो गए। व्यक्ति ने बताया कि एक लुटेरा दुकान में घुस गया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। व्यक्ति ने बताया कि एक व्यक्ति ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीबी 03 बीबी 7703 एक्टिवा पर लुटेरे वारदात को अंजाम देने आए थे। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर को लूट की वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर मामले की जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने कहा कि 60 से 70 हजार की लूट बताई जा रही है। इस घटना में मालिक को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सुमन देवी को 2 लाख बीमा राशि दी

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सुमन देवी को 2 लाख बीमा राशि दी

    मरणोपरांत  बैंक द्वारा दी गई धनराशि पर परिवार वालों ने जताया आभार
     
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा लठियानी के शाखा प्रबंधक छत्रपाल एवं सहयोगी  शविता शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवाया गया था इस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए सुषमा देवी गांव दूघ।र  को उनके पति की मृत्यु के उपरांत यह धनराशि दी गई उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह द्वारा अपने ग्रामीण बैंक खाता में नॉमिनी के रूप में अपनी पत्नी का नाम लिखवा रखा था सरबजीत की दो मांह पहले अचानक मृत्यु हो जाने के कारण सरबजीत द्वारा चलाए गए अपने केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत अपने बैंक खाता में प्रतिवर्ष 436 बीमा योजना के अंतर्गत कटवाया करते थे। उस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए इस परिवार को करीब दो लाख धनराशि प्राप्त हुई ।
    ज्ञात रहे की सरबजीत अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा दो लड़के एक 24 वर्ष ब दूसरा 20 वर्ष का छोड़कर गए हैं। इस दौरान शिविर में उपस्थित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक लठियानी छत्रपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को सरकार के माध्यम से बैंक द्वारा राज्य सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी शबर में भाग ले रही महिलाओं एवं अन्य लोगों ने ईश्वर की सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की शबर में महिला मंडल जनसुओं और बैंक के माध्यम से किस प्रकार सुविधा प्रदान की जा सकती है के बारे में भी जानकारी दी गई शाखा प्रबंधक ने लोगों को बैंक द्वारा मिलने वाली विभिन्न विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना एवं सहायक समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं एवं अन्य लोगों को जागरूक किया इस दौरान सरिता शर्मा दलजीत शर्मा शालिनी देवी ज्योति शर्मा शिवम शर्मा वीरेंद्र शर्मा आशा देवी गौरव शर्मा प्रीति शर्मा के अलावा अन्य की गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • Punjab: Indian Bank में कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: Indian Bank में कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    लुधियानाः इंडियन बैंक में बीते शाम लकड़ी का काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पड़ा देख तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत थाना जमालपुर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मरने वाले का नाम जरनैल सिंह है। जानकारी देते हुए मृतक जरनैल की मां वीरपाल कौर ने कहा कि उसके 4 बच्चे है। 5 साल पहले उसके बड़े बेटे और एक की मौत हो गई थी।

    अब 5 साल बाद उसके छोटे बेटे जरनैल की मौत हो गई। वीरपाल कौर ने कहा कि बीते दिन सुबह जरनैल के ठेकेदार मदन का उसे फोन आया। उसने उसे इंडियन बैंक चंडीगढ़ रोड पर लकड़ी का काम करने के लिए भेजा। साढ़े 9 बजे जरनैल बैंक में काम करने पहुंच गया। उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की मौत किस तरह बैंक में हुई है। वीरपाल कौर मुताबिक उसका परिवार बहुत गरीब है। जरनैल के अपना कोई बच्चा नहीं था। भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी के साथ जरनैल की शादी परिवार ने करवा दी थी। परिवार की पुलिस अधिकारियों से मांग है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए जाए। जरनैल की मौत के असल कारण परिवार को बताए जाए। उधर, थाना जमालपुर की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab: नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, Doctor सहित 9 जेल अधिकारी गिरफ्तार

    Punjab: नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, Doctor सहित 9 जेल अधिकारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः जेल से नशे के कारोबार को लेकर पंजाब सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। इस दौरान नशे के मामले में 9 जेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के कारोबार में जेल अधिकारी और कैदी ही नहीं एक डॉक्टर भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है। पंजाब सरकार के जवाब को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने अब 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। फिरोजपुर जेल से नशे के कारोबार का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में आया था।

    जब आंकड़ों को खंगाला गया तो पता चला जेल से करीब 43000 फोन कॉल की गई थीं। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि अधिकारियों के मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। हाईकोर्ट ने पाया था कि अभी तक मोबाइल फोन मिलाने के जितने भी मामले सामने आए थे उसमें किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हाईकोर्ट ने तब पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि सीबीआई को शामिल किए बगैर इस मामले की सही जांच संभव नहीं है।

    तब पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से निवेदन किया था कि जांच सीबीआई को न दी जाए इस मामले में बेहतर जांच कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। अब इस मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपते हुए पंजाब सरकार ने बताया कि कैदियों और जेल स्टाफ के अतिरिक्त इस मामले में एक डॉक्टर की संलिप्तता भी पाई गई है। डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि वह नशे के कारोबार में मोबाइल फोन को लेकर मदद करता था। पंजाब सरकार के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने इस मामले में 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

     

     

  • Punjab: माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर, कई घायल

    Punjab: माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर, कई घायल

    मुक्तसर साहिबः धर्मस्थल पीर निगाहें से माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की मुक्तसर-कोटकपूरा मार्ग पर एक ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा वीरवार देर रात करीब बारह बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे सहित 15 श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली सीधी खड़ी हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल श्रद्धालुओं में जरनैल सिंह (10), गुरमीत सिंह (40), सोमा रानी (50) परमजीत (34), प्रीतम सिंह (60), शिंदरपाल कौर (36) शामिल है।

    जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गांव रोडावाली से श्रद्धालु बाघापुराना के नजदीक पीर निगाहें ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर माथा टेकने के लिए गए थे। वीरवार देर रात को बाघा पुराना से श्रद्धालु वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में मुक्तसर से कोटकपूरा जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब पंद्रह लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग गंभीर घायल हो गए जिनमें से 9 का उपचार मुक्तसर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को फरीदकोट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

  • अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई पहुंचे WWE रेसलर John Cena, देखें वीडियो

    अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई पहुंचे WWE रेसलर John Cena, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अनंत अंबानी की शादी की तैयारी जोर शोर पर है। कई मशहूर कलाकार शादी में एटेंड होने के लिए आ रहे हैं। देश-विदेश से आ रहे है मेहमानों को स्वागत भी अंबानी परिवार खूब शानदार तरीके से कर रहा है। शादी में सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगने वाला है। इस बीच WWE रेसलर जॉन सीना भी मुंबई पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। जॉन मुंबई पहुंच गए हैं। उनके लिए यहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बता दें कि आज 12 जुलाई 2024 को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेकर सदा के लिए एक हो जाएंगे। इतना ही नहीं शादी का ये कार्यक्रम 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी जारी रहेगा। अनंत अंबानी और राधिका की शादी में करोड़ो रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जॉन सीना ने अपने करियर का सबसे दिल दहला देने वाला प्रोमो देते हुए कहा, “आज रात मैं आधिकारिक तौर पर WWE से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं।” WWE क्रिएटिव हेड पॉल ‘ट्रिपल एच’ लेवेस्क ने एक छोटा सा वीडियो क्लिप ट्वीट किया जिसमें वे और सीना बैकस्टेज में गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।’
  • Phagwara: तेज रफ्तार Car की साइकिल सवार से टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    Phagwara: तेज रफ्तार Car की साइकिल सवार से टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : जंडियाला रोड पर गांव मानावाली के निकट कार की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह(65) निवासी सतनामपुरा फगवाड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह सुबह सैर करने के लिए घर से साइकिल पर जा रहे थे, तभी गांव मानावाली के निकट 6:30 बजे जंडियाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वरना कार नंबर PB- 04 Q-6166 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण हरबंस सिंह की मौत हो गई।

    मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वरना कार सवार की सामने से आ रहे एक ट्राले के साथ भी टक्कर हुई है। कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हरबंस सिंह को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार हरबंस सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: रेलवे स्टेशन पर लटकता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab: रेलवे स्टेशन पर लटकता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 के पास फूट फ्लाईओवर की रेलिंग के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौजवान का शव लटकता मिला। जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज परमजीत कुमार अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पहचान के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है, मृत्यु की बाई बाजू पर सिर्फ एच दीप लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 9.68 करोड रुपए की ठगी के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    9.68 करोड रुपए की ठगी के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः साइबर ठगों द्वारा व्यक्ति से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, सेक्टर 7 निवासी के साथ कुछ साइबर ठगों द्वारा 9.68 करोड रुपए की ठगी की गई। जिसको लेकर पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत दिए गई। इसके बाद पंचकूला साइबर थाना में भी इसकी शिकायत गई। जिसके बाद पंचकूला पुलिस द्वारा पहले एक करोड़ 80 लाख रुपए फ्रिज करवाए गए। इस दौरान बैंकों की मदद से पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई। छानबीन के दौरान पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों की पहचान मुस्ताक और जतिन निवासी पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना का जतिन मास्टरमाइंड है और यह कमीशन बेस पर काम करता है। इसके द्वारा कुछ लोगों को सैलरी पर रखा गया था। पूछताछ के दौरान जतिन ने बताया गया कि यह पैसा उसके द्वारा भारत के बाहर भेजा जाता था और उसे कुछ कमीशन मिलता था। इसी कमीशन से वह साथ काम करने वाले लोगों को सैलरी देता था। उसके द्वारा कुछ अकाउंट्स भी खरीदे गए थे, जिसमें वह लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए इस्तेमाल करता था। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि यह बाहर किसको पैसा भेजता था और इसको लेकर अन्य एजिंसियो को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

    इसके साथ ही पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है कि उनके वहां पर कौन-कौन इन लोगों का शिकार है। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह लोग पहले पीड़ित को झांसा देंगे कि उनके इतने पैसे डबल हो जाएंगे और शुरू में कुछ पैसे निकालना भी दिए जाएंगे जिससे पीड़ित को विश्वास हो जाए कि वह फ्रॉड नहीं है और वह इन लोगों पर विश्वास कर लें और कुछ समय बाद सारा पैसा आरोपियों द्वारा गायब कर दिया जाता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि इसमें कौन-कौन और कहां-कहां के लोग शामिल हैं।