Blog

  • राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा !

    राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा !

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट में से एक चुन ली। उन्होंने वायनाड सीट खाली करने को लेकर लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को बता दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अधिकारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को रायबरेली सीट से सांसद बने रहने और वायनाड सीट छोड़ने को लेकर लेटर भेज दिया है। 

    राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीटों से जीत हासिल की थी और उन्हें इनमें से एक सीट खाली करनी थी। कांग्रेस ने सोमवार को ही बड़ा ऐलान किया था कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड सीट से चुनावी पारी का आगाज करेंगी।

    प्रियंका गांधी अगर वायनाड सीट से उपचुनाव जीत जाती हैं तो यह पहली बार होगा कि वह सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करेंगी। ऐसा पहली बार होगा कि गांधी परिवार के ये तीनों सदस्य-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका -एक साथ संसद के सदस्य होंगे।

  • नानी के घर बकरीद मनाने आई चार बहनों की डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदली

    नानी के घर बकरीद मनाने आई चार बहनों की डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदली

    बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नदी में नहाने गई चार सगी बहनों की डूब कर मौत हो गई। चारों बहनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मासिहाबाद ग्रिंट गांव की है। यह चारों बहनें मां के साथ अपने ननिहाल में बकरीद का त्यौहार मनाने के लिए आई थी।

    ग्राम प्रधान जाबिर अली ने बताया कि बकरीद पर परिवार में खुशी का माहौल था। इसी थानक्षेत्र के कालूबनकट गांव के रहने वाले राजू के 6 बेटियां और तीन बेटे है। राजू की पत्नी अपने सभी बच्चों को लेकर अपने मायके मसीहाबाद ग्रिंट में बकरीद मनाने आई थी। 

    खाना खाने के बाद शाम को चारों बहनें गांव के पास स्थित कुआनो नदी में नहाने चली गई। चारों बहने नहाते समय नदी में डूब गई। शोर सुन गांव वाले जब नदी पर पहुंचे तो, तब तक चारों बहनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से चारों बहनों के शव को बाहर निकाल लिए गए है। मरने वालों में रेशमा 13 वर्ष, अफसाना 11 वर्ष, गुड्डी 9 वर्ष और लाली 7 वर्ष शामिल है।

  • Punjab: Super Store से लाखों की नगदी और बाइक लेकर चोर हुए फरार

    Punjab: Super Store से लाखों की नगदी और बाइक लेकर चोर हुए फरार

    लुधियानाः रायकोट में देर रात को चोरों ने सुपर स्टोर को निशाना बनाते हुए स्टोर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुपर स्टोर में घुसे चोर अपने साथ 5 लाख रूपए नगदी और स्टोर में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारे काट कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

    इस सबंधी जानकारी देते हुए थाना रायकोट के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका किराना स्टोर है। स्टोर के ऊपर ही वह परिवार समेत रहता है। वह घर को ताला लगा कर परिवार समेत देर रात करीब 9 बजे रोटी खाने के लिए मुल्लापुर गया हुआ था। जब वह रात को 11:30 बजे घर वापस आए तो घर के ताले टूटे पड़े थे।

    जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। इस दौरान उन्होंने स्टोर के गल्ले को चेक किया तो वहां से 5 लाख रूपए गायब मिले। इसके अलावा स्टोर में खड़ी बाइक भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस सबंधी जांच करने के बाद अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • निर्माणाधीन मकान में नाबालिक की मौत, जाने मामला

    निर्माणाधीन मकान में नाबालिक की मौत, जाने मामला

    अंबाला : निर्माणाधीन मकान में काम करते हुए 15 वर्षीय किशोर की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गड्ढे की खुदाई टॉयलेट टैंक बनाने के लिए की गई थी। हादसे के वक्त युवक सीढ़ी पर चढ़कर पलंबर का काम कर रहा था। अचानक सीढ़ी से नीचे गिरा तो सीधा पानी से भरे गड्ढे में जा पड़ा और पानी में डूबने से मौत हो गई।

    मृतक के पिता ने पलंबर और मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

    यमुनानगर जिले के सारण गांव के नरेश कुमार ने बताया कि उसका पड़ोसी गांव बराड़ा निर्मल सिंह पलंबर का काम करता है। निर्मल सिंह उसका अच्छा जानकार है। निर्मल सिंह उसके 15 वर्षीय बेटे सुमित को अपने साथ काम पर ले जाता था। उसने कई बार कहा कि सुमित अभी नाबालिग है, काम पर मत लेकर जाया करो। निर्मल सिंह बेटे सुमित को काम कराने के लिए बराड़ा में अंकुर सिंगला के निर्माणाधीन मकान में ले गया था। इस दौरान निर्मल सिंह उसके बेटे को बिना सेफ्टी काम पर लगाकर कहीं चला गया। काम करने के दौरान सुमित सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था।

    सीढ़ी से अचानक पैर फिसल गया, जिसके कारण सुमित टॉयलेट के लिए बनाए गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में ढाई फीट पानी था। सुमित चोट लगने के कारण गड्ढे से उठ नहीं पाया। यहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता के आरोप है कि पलंबर निर्मल सिंह और मकान मालिक अंकुर सिंगला ने अपने मकान में बिना सेफ्टी के उसके बेटे से काम कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • CM मान आज संगरूर दौरे पर, सौंपेंगे 1-1 करोड़ रुपए के चैक

    CM मान आज संगरूर दौरे पर, सौंपेंगे 1-1 करोड़ रुपए के चैक

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज संगरूर के दौरे पर रहेंगे। जहां वह घग्गर के नजदीक के इलाकों का दौरा करेंगे। वे पिछले दिनों शहीद हुए तीन जवानों के परिवारों से भी मिलेंगे। उन्हें एक करोड़ रुपए के चेक भी सौंपेंगे। सीएम दोपहर में संगरूर के लिए रवाना होंगे। संगरूर में घग्गर नदी के किनारे वाले इलाके का दौरा करेंगेल और बारिश से निपटने के इंतजामों का जायजा लेंगे। 

    क्योंकि पिछले साल घग्गर के कारण पटियाला और संगरूर जिलों में काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में इस बार सभी इंतजाम समय रहते पूरे करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही वे मकोरड़ साहिब में लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा सीएम पिछले दिनों शहीद हुए तरलोचन सिंह, सुरिंदर सिंह और हरसिमरन सिंह के परिवारों से भी मिलेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सीएम ने फैसला किया था कि वह हर हफ्ते पंजाब आएंगे और लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे।

  • Jalandhar: अचानक थाना 6 में चैकिंग करने पहुंचे CP Swapan Sharma, देखें वीडियो

    Jalandhar: अचानक थाना 6 में चैकिंग करने पहुंचे CP Swapan Sharma, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम पर नकेल कसने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। चुनाव खत्म होने के बाद सीएम भगंवत मान और डीजीपी गौरव यादव द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है। वहीं आज थाना 6 में अचानक चैकिंग करने के लिए सीपी स्वप्न शर्मा और आदित्य पहुंचे। जहां सीपी शर्मा ने थाने का रजिस्टर चैक किया। इस दौरान सीपी स्वप्न शर्मा के बिना किसी जानकारी के अचानक चैकिंग करने से थाने के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह राजिस्टर में दर्ज की गई शिकायतों को सही ढंग से लिखने की पुलिस कर्मी को हिदायत देते हुए दिखाई दे रहे है। 

    बताया जा रहा हैकि थाना 6 में औचक चैकिंग करने के बाद सीपी स्वप्न शर्मा थाना 4 में चैकिंग करने पहुंचे। आज सुबह-सुबह सीपी शर्मा द्वारा थानों की औचक चैकिंग करने से थानों के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीपी शर्मा ने बताया कि यह रूटिन चैकिंग है। जिसमें पुलिस कर्मियों की हाजरी, क्राइम डायरी, थानों की साफ-सफाई सहित अन्य कामों पर चैकिंग की जा रही है। सीपी ने कहाकि इसका कॉड ऑफ कंडक्ट से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आदित्य को मामले की हिदायतें दे दी गई है। वहीं मॉडल टाउन थाने को लेकर प्रपोजल बनाई गई है। जिसमें मॉ़डल ने नया थाना बनाए जाने को लेकर काम जारी है। 

  • Punjab: नशे के खिलाफ छेहरटा थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

    Punjab: नशे के खिलाफ छेहरटा थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

    आरोपियों का लिया जाएगा रिमांड, बड़े खुलासे होने की उम्मीद

    अमृतसरः थाना छेहरटा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। तीन अलग-अलग मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 365 ग्राम हेरोइन, 2000 रुपए ड्रग मनी और एक शिफ्ट कार भी बरामद की गई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया था। पुलिस अधिकारी सरमेल सिंह ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कोई मामला दर्ज है या नहीं इनकी जांच की जा रही है। फिलहाल अदालत से रिमांड हासिल किया जाएगा और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • नए हेड कोच की तलाश में Team India, आज Gautam Gambhir के नाम पर लग सकती है मुहर

    नए हेड कोच की तलाश में Team India, आज Gautam Gambhir के नाम पर लग सकती है मुहर

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) काफी समय से टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश में है। वहीं बीसीसीआई की ये तलाश भी पूरी होती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए एकमात्र आवेदक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ही हैं। बीसीसीआई की पहली पसंद भी गौतम गंभीर को ही माना जा रहा है। बस अब गंभीर के नाम पर फाइनल मुहर लगनी बाकी है। पिछले काफी समय से हेड कोच को लेकर गंभीर का नाम चल रहा है। आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में गौतम गंभीर ने अहम भूमिका निभाई थी। तबसे बीसीसीआई गंभीर से कोच बनने के लिए संपर्क कर रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर का आज इंटरव्यू होना है। गंभीर जूम कॉल के जरिए क्रिकेट सलाहकार समिति के सामने उपस्थित होंगे। इस दौरान सीएससी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक भी शामिल हैं। गौतम गंभीर आईपीएल के बाद से ही टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए बीसीसीआई और पूर्व क्रिकेटर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। गौतम गंभीर आईपीएल में फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं। इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे।

    टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। हेड कोच के लिए बीसीसीआई ने आवेदन की तारीख 27 मई तय की थी। वहीं राहुल द्रविड़ ने दोबारा टीम इंडिया कोच बनने की इच्छा नहीं जताई। हेड को लेकर पहले कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के नाम भी सामने आए थे लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। जय शाह ने कहा था कि बीसीसीआई ने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से हेड बनने के लिए संपर्क नहीं किया।

  • पंजाबः नशे के खात्मे के लिए निकाली साइकिल रैली, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे के खात्मे के लिए निकाली साइकिल रैली, देखें वीडियो

    पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे गए 500 से अधिक पौधे

    नवांशहरः नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जिला पुलिस ने साइकिल रैली निकाली। चंडीगढ़ रोड स्थित आईटीआई ग्राउंड में करीब 500 युवक, बच्चे और युवतियां शामिल हुए। पुलिस विभाग की ओर से सभी को एक टी-शर्ट भी दी गई। 

    एसएसपी मेहताब सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आईटीआई पहुंची। जहां सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए 500 पौधे भी बांटे गए और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

    एसएसपी मेहताब सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह नगर में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई है। जिसमें फगवाड़ा और श्री आनंदपुर साहिब से दूर-दूर से युवा शामिल हुए। इस दौरान उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ  रहने का संदेश दिया। इसी कड़ी के तहत पहले फुटबॉल लीग और अब साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

  • Punjab: 2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के अधीन पड़ते गांव टिब्बा के पास देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी टिब्बा में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल पर बाइक व एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां रोड पर सीएचसी टिब्बा से कुछ ही दूरी पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।

    जबकि तीन अन्य युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत सीएचसी सेंटर टिब्बा भर्ती कराया। घटनास्थल पर भयंकर हादसे में तीन लोगों की मौत से चीख पुकार मच गई। वहीं सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ राजिंदर सिंह ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए फिलहाल यहीं बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में तीन युवक जख्मी भी हुए हैं। प्राथमिक जांच में बाइक व एक्टिवा की टक्कर का अंदेशा है। दोनों वाहनों पर युवक व अंडर नाबालिग बच्चे सवार थे।