Blog
-

जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड़ो के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, उत्कृष्ट कार्यों की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित रिपोर्ट साधारण कागज पर लिखकर आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के कार्यालय में 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा क्लब/मण्ड़ल विभागीय गतिविधियों व सामाजिक कार्यों में भाग लेता हो व अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है तथा हिमाचल प्रदेश सोसाइटी एक्ट के अधीन पंजीकृत हो, उस युवा क्लब/मण्डल की प्रतिभागिता तथा सक्रियता को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपरोक्त वर्णित प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा जिसे वर्ष 2023-25 के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 जुलाई के उपरांत कोई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-223467 व 9882467854 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया के शूटर गिरफ्तार, आरोपियों की कार से हथियार सहित जैमर बरामद
अमृतसरः पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमृतसर में वारदातों को अंजाम देने के लिए उत्तरप्रदेश के मथुरा में जाकर छिप गए थे। पुलिस ने आरोपियों से हथियार और एक जैमर भी बरामद किया है। जिसे आरोपी अपनी गाड़ी में लगा कर पुलिस को गुमराह करते थे। एसीपी अभिमन्यू राणा ने जानकारी दी कि मथुरा से पकड़े गए आरोपियों के नाम दीना नगर निवासी अभिषेक महाजन, तरनतारन निवासी परमदलीप सिंह और मथुरा निवासी सोनू गोस्वामी है।

पुलिस ने बताया कि 22 मई को मकबूलपुरा एरिया में बलैनो कार में आए युवकों ने गोलियां चलाई थी। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की तो प्रयोग में लाई गई कार एक पुलिसकर्मी से ही मजीठा रोड से स्नैच की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच बढ़ाते हुए दो युवकों को कुछ दिन पहले जम्मू से गिरफ्तार किया था। जिससे आरोपियों के सुराग मिलने शुरू हुए। पुलिस ने मथुरा का रुख किया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अभी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो पिस्टल बरामद की हैं।
वहीं आरोपियों से एक जैमर भी बरामद किया गया। जिसे आरोपी अपनी कार में प्रयोग करते थे। इस जैमर के साथ 100 मीटर के एरिया में सभी मोबाइल व अन्य सिग्नल जाम हो जाते थे। आरोपी इसका प्रयोग पुलिस को गुमराह करने में करते थे। पुलिस ने बताया कि परमदलीप सिंह हार्ड कोर क्रिमिनल है। जिस पर पंजाब के विभिन्न थानों में 9 के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, स्नैचिंग व तस्करी आदि के मामले दर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी।
-

जालंधरः डांग फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने हथियारों के बल पर की किडनैपिंग, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: कमिशनरेट पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कारिदों द्वारा व्यापारी को किडनैप करने का मामला सुलझाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी जंडियाला गुरु, मनप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव बलसरां जोधे, गुरमीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी खुई वेहड़ा, सठियाला, अमृतपाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी पती ढाबी वेहड़ा, अर्शदीप सिंह पुत्र जागीर सिंह के रूप में हुई है। 45 वर्षीय बलजीत सिंह और 33 वर्षीय महिला गुरमीत कौर को छोड़कर अन्य आरोपियों की उम्र 21 से 22 साल है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे की गई सख्ती से पूछताछ के दौरान हरविंदर सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव बेहरा से अन्य आरोपी को भी काबू किया गया है।
जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उक्त आरोपी डांग फाइनेंस कंपनी में काम करते है। 8 जुलाई को दोपहर 12 बजे के करीब हरजीत कौर पत्नी अमरिक सिंह निवासी न्यू गणेश नगर ने दकोहा चौकी के इंचार्ज को विकटर मसीह को शिकायत दी थी कि उसका पति अमरीक सिंह खाना खाकर सैर कर रहा था, तभी उक्त आरोपी गाड़ी नंबर पीबी 17 ए 5606 और मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिला के साथ 4 से 5 लोग आए, जिनके पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। इस दौरान हमलावारों ने उसके पति से मारपीट शुरू कर दी।
जिसके बाद उक्त आरोपी महिला के पति को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी निर्मल सिंह और इस्पेंक्टर राजेश कुमार ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में वायरलैस कर नाकेबंदी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने डेढ़ घंटे में आरोपियों को ढिलवां चौक से काबू कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकद्दमा नंबर 201 आईपीसी की धारा 323, 365, 506, 148, 149 और अस्ला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, किरपान, दातर, खंडा, बेसबैट, एक बाइक, एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
-

ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਹੜ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਲਿੰਕ ਸੜਕਾਂ ਟੁੱਟੀਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਹੜ ਕਾਰਨ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਚ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਹੜ ਕਾਰਨ ਲਿੰਕ ਸੜਕਾਂ ਵੀ ਟੁਟ ਗਈਆਂ ਹੈ। ਅੱਜ ਮੀਂਹ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ ਹੈ।
ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਜਿੱਥੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜ-ਪੰਜ ਫੁੱਟ ਪਾਣੀ ਸੀ। ਹੁਣ ਖੇਤਾਂ ਦਾ ਪਾਣੀ ਉਤਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁਕਾ ਹੈ। ਪਰ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਆਏ ਉਫਾਨ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਉਥਲ ਪੁਥਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਵੀ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ਹੈ।
-

पंजाबः बारिश के कारण रणजीत सागर डैम का बड़ा जलस्तर, खतरे के निशान से कुछ मीटर दूर, देखें वीडियो
पठानकोटः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। जगह-जगह पानी भरने से काफी नुकसान हो गया है। वहीं पठानकोट का रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी लगातार हिमाचल में हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में रणजीत सागर डैम की झील का जल स्तर 2 मीटर बड़ गया। पिछले 4 दिनों में करीब 9 मीटर तक यह जलस्तर बढ़ चुका है। यही नहीं रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर आज 522 मीटर तक पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से अब कुछ मीटर ही दूरी पर है।
बता दें कि रणजीत सागर डैम की झील का खतरे का निशान 527 मीटर है। जिसके चलते प्रशासन की और से लगातार झील के जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण रावी दरिया के रास्ते पाकिस्तान को पानी छोड़ना पड़ रहा है। जिसके चलते आज 13500 क्यूसेक पानी रावी दरिया के रास्ते पाकिस्तान की ओर छोड़ा गया है। प्रशासन की ओर से पूरी एहतियात बरती जा रही है और लोगों को भी दरिया के किनारों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
-

पंजाबः ट्रेफिक पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो
मोगाः जिले ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार जनता को जागरूक करने ट्रैफिक संबंधित अलग अलग कॉलेजों ओर स्कूलों में जानकारियां दी जा रहीं है। वहीं पिछले दिनों एक ट्रैफिक कर्मचारी द्वारा अपने गीतों द्वारा लोगों को ट्रैफिक के बारे जानकारियां भी दी गई। जिसको सोशल मीडिया पर खूब लोगों ने देखा और सहारना भी की।
पिछले दिनों में हुई बारिश के दौरान पुलिस ने अपनी भूमिका खूब भी निभाई। उनकी सेवाओं को देखते हुए आज मोगा पुलिस द्वारा सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ताकि उनका हौसला बड़े ओर तन दही से अपनी डयूटी को कर सके।
-

बूथ लेवल अधिकारी 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूचियों का सत्यापन – डीसी
ऊना/सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रथम जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त से 29 सितम्बर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुर्नव्यवस्था, मतदान सूचियों/फोटो पहचान पत्र की त्रुटियों का निपटारा, निम्न गुणवत्ता/धुंधले तथा मतदाताओं के फोटो से भिन्न फोटो को उच्च गुणवत्ता वाले सही फोटो में बदलना, अनुभागों/भागों की पुर्नसंरचना और मतदान केंद्रों की सीमा व स्थिति का पुनर्निधारण तथा मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन, मतदाता सूचियों की कमियों की जांच पड़ताल और कमियों के समयबद्ध रूप से निपटारे हेतु कार्यनीति का निर्धारण तथा कंट्रोल टेबलों का अद्यतन के कार्य किए जाएंगे। राघव शर्मा ने बताया कि 30 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक प्रथम जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि पर अनुपूरक सूची और एकीकृत प्रारूप मतदाता सूचियों का तैयार किया जाएगा।उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 17 अक्तूबर को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 से 30 नवम्बर तक दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर को दावे/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा तथाा 5 जनवरी, 2024 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों से यह आहवान किया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों के सत्यापन के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इसके अतिरिक्त जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों, महिला एवं युवा मंडलों से अपील की है कि वे मतदाता सूचियों की प्रारूप प्रकाशन की आगामी अवधि 17 अक्तूबर से 30 नवम्बर के दौरान मतदाता सूचियों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करके पात्र नागरिकों के नाम दर्ज करवाने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। -

पंजाब के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो
मोगाः मनीला में एक और नौजवान की गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मनजोत सिंह के रूप में हुई है। मनजोत 5 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए मनीला गया था। जहां 2 दिन पहले वह रात को काम से घर वापिस आया। इस दौरान वह घर में सो रहा था कि कुछ अज्ञात लोगों ने सोए हुए मनजोत की गोली मार कर हत्या कर दी।
इस घटना का पता उस समय चला जब उसके घर की मालकिन सुबह अपनी ड्यूटी खत्म करके वापिस आई। जिसके बाद घर की मालकिन ने मनजोत के घर वालों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मनजोत के घर और गांव में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी देत हुए मृतक मनजोत के पिता ने बताया कि उसकी लाश भारत लाने की कोशिश की जा रही है।
-

कुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट लापता
चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश बीते दिनों हुई बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद मोबाइल नेटवर्क सिस्टम फेल हो गया। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके के कारण हिमाचल गए लोगों का न ही कुछ पता चल रहा है और न ही वे ट्रेस हो रहे हैं। मंडी से आगे जिला कुल्लू के अलावा मनाली और लाहौल स्पीति में इस वक्त बिजली और मोबाइल नेटवर्क सुविधा नहीं होने से वहां गए लोगों का पंजाब और हरियाणा से संपर्क कट चुका है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कई पर्यटक फंस गए हैं। दोनों राज्यों के कई लोग कुछ रोज पहले श्रीखंड यात्रा पर, मणिकर्ण और मनाली लाहौल स्पीति क्षेत्र में गए थे, लेकिन अब इन लोगों से परिवार का संपर्क टूट गया है। इसको लेकर पारिवारिक सदस्य चिंता में हैं और जानकारों के माध्यम से अपनों का पता लगाने के लिए निरंतर कोशिश कर रहे हैं।

वहीं लुधियाना के मुल्लांपुर से 3 दिन पहले हिमाचल घूमने गए 5 युवक लापता हो गए। सभी युवकों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। परिवार वालों को उनकी चिंता सता रही है। युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, मनी, रोबिन, राजा और शुभम है। सभी युवक कुल्लू के मणिकरण साहिब से लापता हुए हैं। आखिरी बार परिवार से उनकी रविवार को बात हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। पुलिस लापता युवकों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू ने भी लापता युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। संधू ने कहा कि हिमाचल के DGP से उन्होंने बातचीत की है। युवकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाएगा।

बेशक पूरे मामले को लेकर हिमाचल प्रशासन की ओर से अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई, मगर मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के बाबा जी और जिला मंडी इंटर स्टेट कमेटी के को-ऑर्डिनेटर राजन ठाकुर ने बताया कि मंडी से आगे कम से कम 25 स्थानों पर लैंड स्लाइडिंग हुई है, जिस वजह से मोबाइल नेटवर्क और बिजली ठप है। पर्यटक और श्रद्धालु लगभग सुरक्षित हैं। उनको प्रशासन व संस्थाओं ने जगह दी हुई है। हरियाणा के पानीपत शहर के कच्चा कैंप से 6 जुलाई की सुबह 5:30 बजे 4 दोस्त मनाली घूमने के लिए गए थे। विशाल अरोड़ा, सागर चानन समेत 4 युवक अपनी कार नंबर HR06B-B8050 में सवार हो गए थे, जिनसे परिजनों की बात भी हो रही थी।

9 जुलाई की शाम 6:32 बजे परिजनों की उनसे आखिरी बार बात हुई थी, लेकिन इसके बाद से युवकों से चारों परिवारों का संपर्क टूट गया। परिजनों ने पानीपत जिला प्रशासन के माध्यम से हरियाणा व हिमाचल सरकार से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है। जिला रूपनगर की बात की जाए तो आनंदपुर साहिब से हिमाचल यात्रा पर गए दोनों जवानों के संपर्क कटने का बकायदा ट्वीट पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया और उनकी मंगल कामना की। वहीं दूसरी जानकारी पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा द्वारा अपने इंटरस्टेट कमेटियों के माध्यम से शेयर की गई।
राणा ने बताया लुधियाना के नजदीकी गांव का गगनजीत सिंह व मोहाली का एक अन्य युवक भी मणिकर्ण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कटने के बाद संपर्क से बाहर है। उनकी तलाश और जानकारी के लिए हिमाचल की इंटर स्टेट कमेटियों के को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। जिला रूपनगर के नूरपुर बेदी ब्लॉक के गांव सिंबल माजरा का एक नौजवान भी फिलहाल संपर्क कटने से ट्रेस नहीं हो पा रहा।
-

पंजाबः पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का नहीं हुआ निधन, बेटे ने Live होकर की पुष्टि, देखें वीडियो
लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन स्थित दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छिंदा को डाक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर वायरल हो रही है। जिसके बाद सुरिंदर शिंद का बेटा मनिंदर शिंदा ने लाइव होकर पिता के निधन की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की हालत नाजुक है, लेकिन उनके निधन की सोशल मीडिया पर चल रही खबरे अफवाह है।
शिंदा के बेटे ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है और वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है। मनिंदर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही फेक खबरों पर यकीन ना किया जाए। अगर फिर भी कोई ऐसी खबर सामने आती है तो पहले हमारे फेसबुक पेज पर इस बात की पुष्टि की जाए। बता दें कि कुछ समय पहले उनका मामूली ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद इन्फेक्शन बढ़ गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जानकारी देते हुए उनके करीबी अमरजीत टिक्का ने बताया कि छिंदा का कुछ दिन पहले औरीसन अस्पताल में कोई मामूली आप्रेशन हुआ था।
जिसके बाद अचानक से इन्फेक्शन बढ़ गई। इस कारण उन्हें सास लेने आदि में दिक्कत आ रही थी। हालत ठीक न होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लगातार कई गायक उन्हें हाल जानने के लिए अस्पताल में भी आ रहे है। बीते दिन राज्य सभा सदस्य हंसराज हंस ने उनका स्वास्थय के लिए शुभकामना की और मिलने आए। छिंदा ने ‘पुट जट्टां दे,‘ट्रक बिलिया,‘बलबिरो भाभी’, ‘कहेर सिंह दी मौत’आदि कई हिट गाने दिए हैं। छिंदा स्व. पंजाबी गायक कुलदीप मानक के सहयोगी रहे है। छिंदा ने दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला, गिल हरदीप और उनके बेटे मनिंदर शिंदा को संगीत सिखाया।