Blog

  • जालंधरः सोढल रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की CCTV आई सामने

    जालंधरः सोढल रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की CCTV आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में देर रात भयानक सड़क हादसे में एक महिला की मौत होने की सूचना सामने आई है। दरअसल, हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां आज तड़कसार उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमन नगर में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पहले तो एक्टिवा को टक्कर मारी और फिर कुत्ते को सैर करवा रहे व्यक्ति को रौंदने के बाद सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी। वहीं बताया जा रहा है कि कार चालक को मृर्गी का दौरा पड़ने के कारण यह हादसा हुआ था। जिसमें महिला सहित वहां सड़क पर घूम रहे कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। इसी के साथ गाड़ी सोढल एरिया में भी बच्चों को टक्कर मार कर भागी थी। मामले की जानकारी देते हुए प्रीत नगर निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर बैठे जैसे ही वे अंदर अंदर उठकर गए इतनी ही देर में तेज़ रफ़्तार कार उनके दुकान के पास खड़ी गाड़ी से टकरा गई। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाहर हंगामा हो रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक पीछे से कई लोगों को अपनी चपेट में ले आगे बढ़ रहा था।

    गाड़ी रोक कर उनका हाल चाल जानने कि बजाय गाड़ी को आगे भगा रहा था, जिस कारण कई लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें गंभीर चोटें भी आई। घटना स्थल पर हंगामे को बढ़ता देख लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया मौक़े पर पहुंची थाना 8 की पुलिस युवक और कार को अपने साथ थाने ले गई।

  • फगवाड़ाः होटल में पार्टी दौरान पहले लगे ठुमके, फिर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    फगवाड़ाः होटल में पार्टी दौरान पहले लगे ठुमके, फिर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा शहर में एक निजी होटल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि पार्टी के दौरान स्टेज पर जशन का माहौल चल रहा था। इस दौरान स्टेज पर सभी ठुमके लगा रहे थे कि अचानक दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद स्टेज पर दोनों पक्षो में हाथापाई हो गई। दोनों पक्षो द्वारा एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे मारे गए। 

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर डांस कर रहे युवक ने पहले तो अन्य युवक स्टेज पर चढ़ने दौरान धक्के मारे। जिसके बाद गुस्साए युवक भड़क गए और स्टेज पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर हाथापाई हुई। हालांकि दोनों के बीच हुए मामले के बारे में पता नहीं लग पाया। मिली जानकारी के अनुसार डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा प्रोग्राम रखा गया था। जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि इस मामले में किसी ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई।

  • Amritpal Singh को पकड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंची पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

    Amritpal Singh को पकड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंची पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

    मेरठ: अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास मिली है। अमृतपाल सिंह ने मेरठ के दौराला से ऑटो पकड़ा था। पुलिस ने ऑटो चालक अजय से घंटों पूछताछ की। अजय ने बताया कि कुछ दिन पहले अमृतपाल दौराला में बैठा था और बेगमपुल के पास उतारा था। ​​​​​​वहीं दूसरी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को यूपी के पीलीभीत की लोकेशन की सूचना मिली है। जिसके बाद पंजाब पुलिस पीलीभीत पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत स्थित मोहनापुर गुरुद्वारा साहिब के सेवादार से लिंक जुड़ा मिला है। पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के कैमरों को खंगाला गया। इस दौरान 13 कैमरों में से 4 कैमरे खराब पाए गए। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की डीवीआर भी कब्जे में ली है। अमृतपाल के किसी धार्मिक डेरे में छुपे होने का शक है। 

    गौर हो कि कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने दसूहा में तालाशी अभियान चलाया था। इस दौरान दसूहा की शुगर मिल की तलाशी अभियान के बाद रात करीब 12 बजे पुलिस की करीब 10 गाड़ियां शुगर मिल के पिछले दरवाजे से बाहर निकली थी। जिस समय शुगर मिल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान जिले को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई और आने-जाने वालों की तलाशी ली गई। वहीं पुलिस की 10 गाड़ियां से शुगर मिल के बाहर निकल गई और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने शुगर मिल में ही मिटिंग की। मिटिंग के दौरान अमृतपाल को पकड़ने के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई। वहीं शुक्रवार दोपहर की अगर बात करें तो पंजाब पुलिस ने गांव पंडोरी बीबी, हरखोवाल, धक्कोवाल, अत्तोवाल, साहरी, काहरी, मोना कलां, मोना खुर्द, फुगलाना, भुंगरनी के अलावा अन्य गांवों में खाली पड़ी कोठियों, पोल्ट्री से लेकर खेतों और डेरों तक में सर्च अभियान चलाया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਖੋਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੀ ਪੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਖੋਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੀ ਪੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਕ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਦੇਖਭਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਖੁਦ ਨੂੰ ਬਲੱਡ ਡੋਨਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਐਸੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਹਰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਰੂਹ ਕੰਬ ਜਾਵੇ। ਜਿਥੇ ਇਕ ਬਿਮਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਕਾਫੀ ਦਿਨਾ ਤੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਿਲ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਇਲਾਜ ਪੱਖੋਂ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਪੱਖੋਂ ਅਤੇ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਪੱਖੋਂ ਬਦਤਰ ਹਾਲਤ ਚ ਹੈ।

    ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਾਰਡ ਦੀਆ ਅਤੇ ਇਹ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਥੇ ਖੁਦ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਅਤੇ ਦੇਖਭਾਲ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਲਈ ਬੇਪ੍ਰਵਾਹ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀ ਦੇਖਭਾਲ ਲਈ ਉਹ ਵਿਸ਼ੇਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਇਸ ਭੈੜੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਅਤੇ ਬੇਪ੍ਰਵਾਹੀ ਖਤਮ ਹੋਵੇ। ਇਸ ਲਈ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ ਚੈਕਿੰਗ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਗਠਨ ਕਰਨ ਤਾਂ ਜੋ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਅਧਕਾਰੀ ਜਾਂ ਮੁਲਾਜਿਮ ਹਨ ਉਹ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣ | 

  • जालंधरः प्रमोशन की खुशी में एएसआई ने थाने में की पार्टी, देखें वीडियो

    जालंधरः प्रमोशन की खुशी में एएसआई ने थाने में की पार्टी, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः सरकार द्वारा हाल ही में कई पुलिस कर्मियों को प्रमोट किया गया। लेकिन इस प्रमोशन के बाद पुलिस कर्मियों ने अलग ही अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। हाल ही में एएसआई प्रमोट हुए सुरिंदर सिंह की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें वह थाने में अपने साथियों के साथ अलग अंदाज में खुशी जाहिर कर रहे है। दरअसल, बस्ती बावा खेल थाने में एएसआई सुरिंदर सिंह अपने साथियों को प्रमोशन की खुशी में लड्डूओं के साथ दूध पिलाकर खुशी जाहिर करते दिखाई दिए। वहीं मीडिया के साथ बातचीत करते हुए एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि जहां लोग अपनी खुशी जाहिर करने के नशीली पदार्थों के साथ पार्टीयां करते है।

    वहीं वह दूध और लड्डूओ के साथ अपने साथियों के साथ पार्टी मना रहे है। एएसआई ने कहा कि उन्होंने दूध की पार्टी इसलिए की कि वह अपने साथियों और अन्य लोगों नशे के सेवन से दूर रहने का संदेश दे सके। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में सेहतमंद चीजों को शामिल करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि एएसआई सुरिंदर सिंह के द्वारा लड्डूओं और दूध की पार्टी करने से समाज को एक अच्छा मैसेज देने की कोशिश की गई है।

  • गोल्डी बराड़ सहित 28 गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, NIA ने की लिस्ट तैयार

    गोल्डी बराड़ सहित 28 गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, NIA ने की लिस्ट तैयार

    चंडीगढ़ः विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 28 वांटेड गैंगस्टर की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सूची तैयार कर ली है। इन गैंगस्टर्स पर हत्या, जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ टॉप पर है। उसका आजकल अमेरिका में होने का संदेह है। लिस्ट में सबसे टॉप पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है। लिस्ट में शामिल गैंगस्टर पंजाब और राजस्थान के रहने वाले हैं, जो लॉरेंस और बबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। एनआईए के मुताबिक ये गैंगस्टर देश में वारदातें कर जाली पासपोर्ट बनवा विदेश भागे हैं। लिस्ट मिलने के बाद अब इन गैंगस्टर पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

    एनआईए के मुताबिक गोल्डी बराड़ अमेरिका में ही छुपा हुआ है। गोल्डी बराड़ का सीधा कनेक्शन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (‌BKI) को ऑपरेट करने वाले लखबीर सिंह उर्फ लंडा से है। लंडा पर मोहाली और तरनतारन में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG ) अटैक कराने का आरोप है।

  • कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    परिजनों का आरोपः इलाके में सरेआम बिकता नशा, नहीं कर रही पुलिस कोई कार्रवाई

    कपूरथलाः पंजाब में नशे को खत्म करने के भले ही सरकार दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी नशे की ओवरडोज से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। मामला कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ का सामने आया है। परिवार वालों का आरोप है कि जिस मोहल्ले में वह रहते है वह नशे का गढ़ बन चुका है और जिसके चलते उसका बेटा करीब 11 से 12 वर्ष की उम्र में ही नशे की दल दल में फंस गया।

    इसी लत के चलते अब उसकी मौत हो गई। परिवार और क्षेत्र वासियों का आरोप है कि पुलिस इस क्षेत्र में नशे पर शिकंजा कसने में असफल है। उनका कहना है कि थोड़े ही समय में क्षेत्र के कई नौजवान इस नशे की वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके है। इस दौरान इलाका निवासियों और परिजनों ने सरकार व प्रशासन से नशा तस्करों को पकड़ने और नशा तस्करी को बंद करवाने की अपील की है। दूसरी तरफ इस सारे मामले पर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है ।

  • जालंधर : नाके पर पुलिसकर्मी से युवक ने की हाथापाई

    जालंधर : नाके पर पुलिसकर्मी से युवक ने की हाथापाई

    पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी और राइफल छीनी

    जालंधर, वरुण/हर्षः फिल्लौर में मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस नाके पर खड़े सिपाही परमजीत सिंह से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। बुरी तरह से जख्मी कर उससे राइफल छीनने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। हमलावर मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गया। नाका इंचार्ज और साथी पुलिस कर्मी ने पास खड़े होने के बावजूद भी उसे बचाने नहीं आए। घायल परमजीत को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    उसने बताया कि पुलिस अकादमी को जाती सड़क चुंगी के नजदीक वह अपने इंचार्ज सतनाम सिंह और साथी सुखदेव सिंह के साथ नाके पर तैनात था। एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आया। उसने अपना मोटरसाइकिल वहीं खड़ा कर नाके के पास बैठे कुत्ते पर जोर से पत्थर फेंका जो सीधा नाके पर आकर लगा। उसने युवक को जब ऐसा करने से रोका तो बुलेट सवार ने उसी पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। उसकी वर्दी फाड़ डाली। राइफल छीनने की भी कोशिश की। नाका इंचार्ज उसके पास पहुंचते तो हमलावर युवक मोटरसाइकिल वहीं छोड़ फरार हो गया ।

  • पंजाब: ड्यूटी दौरान सरकारी गाड़ी में शराब पी रहे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

    पंजाब: ड्यूटी दौरान सरकारी गाड़ी में शराब पी रहे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब सरकार भले ही नशा खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में पंजाब पुलिस के मुलाजिम डयूटी दौरान खुद ही नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक मामला बस्तियात इलाके से सामने आया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में पीसीआर पुलिस मुलाजिम डयूटी दौरान सरकारी गाड़ी में शराब का सेवन कर रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीच पीसीआर की गाड़ी खड़ी कर पुलिस कर्मचारी शराब पी रहा था, जिसके कारण रोड पर जाम लग गया था।

    रोड पर जाम लगान होने के चलते राहगीरों की नजर पीसीआर की गाड़ी पर पड़ी तो राहगीरों ने मौके पर ही पुलिस कर्मी की शराब का सेवन करते की वीडियो बना ली, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गाड़ी में एक शराब से भरा गिलास पड़ा हुआ है और पुलिस कर्मचारी नशे में धुत है। पुलिस कर्मचारी लोगों के सवाल का जवाब भी सही तरह से नहीं दे पा रहा था। वीडियो बनती देख कर्मचारी गाड़ी से उतर कर जल्दी से ट्रैफिक निकलवाना शुरू कर देता है। थाना पांच के प्रभारी परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ऐसी लापरवाही की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, उसके बावजूद न अधिकारी इस ओर ध्यान देते और न कार्रवाई होती।

  • शौकिनों को बड़ा झटकाः देसी के बाद अंग्रेजी शराब के बढ़े रेट 

    शौकिनों को बड़ा झटकाः देसी के बाद अंग्रेजी शराब के बढ़े रेट 

    शिमला : देसी लाल परी के बाद हिमाचल में अंग्रेजी शराब भी महंगी हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत बीते सालों की तुलना में सरकार के अधिक राजस्व जुटाने के लक्ष्य के बाद ठेकों की नीलामी अधिक कीमत पर होने की वजह से अंग्रेजी शराब की कीमतें बढ़ी हैं। कीमतें बढ़ने से पियक्कड़ों की जेब जल्द ढीली होगी। नए माली साल में बीते रोज ठेकों को संभालने वाले ठेकेदारों ने स्टॉक को उठा कर शराब की बोतल की कीमत भी ठेकों के बाहर चस्पां कर दी है।

    नई कीमतों में जहां कुछेक ब्रांड के शराब की बोतल 20 रुपए सस्ती हुई है, वहीं अधिकांश ब्रांड की बोतल 85 रुपए तक महंगी हो गई है। शराब की कीमतों में अधिक बढ़ोतरी न हो सके, इस मकसद से सरकार नई आबकारी नीति में प्रदेश सरकार ने 4 स्लैब बनाकर अंग्रेजी शराब के दामों का युक्तिकरण कर दिया है। बीते रोज से लागू हुई प्रदेश की 2023-24 की आबकारी नीति के तहत शराब ठेके से कोई भी व्यक्ति अधिकतम 4 बोतल शराब और 24 बोतल बीयर ले जा सकता है। इससे अधिक शराब या बीयर की बोतलें ले जाने के लिए लाइसैंस की आवश्यकता होगी।

    पियक्कड़ अपने घर में अधिकतम 4 बोतल शराब रख सकेंगे। ठेकों में तय दाम से अधिक कीमत वसूले जाने पर ग्राहक कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों को शिकायत भी कर सकते हैं। सभी शराब ठेकों में जल्द ही कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों के फोन नंबर चस्पां कर दिए जाएंगे। ज्ञात रहे कि सुखविंदर सरकार ने प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू करने से पहले शराब के ठेकों की नीलामी की। शराब के ठेकों की नीलामी से खजाने में बीते माली साल के मुकाबले करीब 40 फीसद अधिक राजस्व आया है। जाहिर है कि ठेकों की नीलामी महंगी दरों पर हुई। नीलामी की बोली अधिक होने की वजह से शराब की कीमतें बढ़ी है।