Blog

  • जालंधरः हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना रामामंडी के अंतर्गत आती दकोहा चौकी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव भैरोवाल तरनतारन के रूप में हुई है। थाना रामामंडी के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया दकोहा चौकी के इंचार्ज एसआई मदन सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गणेश नगर मौजूद थे।

    उसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर तैनात एएसआई मदन सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के सहित उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • 6.70 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    6.70 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना के पीरनिगाह रोड़ पर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात  पुलिस पीरनिगाह रोड के रेलवे फाटक के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पैदल पीरनिगाह की ओर जा रहे थे जो पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को कुछ दूरी पर काबू कर लिया। 

    तलाशी लेने पर युवकों से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों की पहचान कृष्ण गोपाल व जसविंदर सिंह के रूप में हुई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः नए साल पर मान सरकार ने NOC को लेकर दी बड़ी राहत

    पंजाबः नए साल पर मान सरकार ने NOC को लेकर दी बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः पंजाब आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने सूबे के 22 जिलों में 5773 गांवों को नए साल पर बड़ी राहत दी है। इन इलाकों के लोगों को अब जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के लिए एनओसी के लिए धक्के नहीं खाने पडे़ंगे। सरकार ने इन्हें एनओसी से राहत दे दी है। हालांकि विभाग की सूची में मोहाली जिले का एक भी गांव नहीं है। सरकार ने सोमवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

    गांवों में बिना किसी रुकावट के होंगी जमीनों की रजिस्ट्रीः अमन अरोड़ा

    आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अब उक्त गांवों में बिना किसी रुकावट जमीनों की रजिस्ट्री हो पाएगी। इससे जहां लोगों को फायदा होगा, वहीं सरकार को राजस्व हासिल होगा। गैरकानूनी कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राजस्व विभाग की तरफ से कुछ समय पहले विकास अथॉरिटी या लोकल बॉडी के अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाली संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए एनओसी जरूरी कर दिया था। यह फैसला गांवों की रेवेन्यू लैंड पर भी लागू हो गया था, जिससे जमीन मालिकों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री करवाने से पहले एनओसी जरूरी हो गया था। 

    जारी किया गया नोटिफिकेशन

    दूसरी तरफ पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 के विभिन्न सेक्शनों में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के उपबंधों के अधीन कोई भी रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार कॉलोनी की जमीन या प्लॉट या इमारत की बिक्री संबंधी सेल डीड या कोई अन्य दस्तावेज रजिस्टर नहीं करेगा, जिस संबंधी समर्थ अथॉरिटी से एनओसी प्राप्त न की गई हो। प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास अजोए कुमार सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    एनओसी से इन जिलों को मिली राहत

    एनओसी से जिला अमृतसर ( 385 गांव), बठिंडा ( 94), होशियारपुर ( 902), जालंधर ( 359), मानसा ( 137), एसबीएस नगर ( 152), लुधियाना ( 346), तरनतारन ( 260), मोगा ( 120), पठानकोट ( 191), फतेहगढ़ साहिब ( 268), बरनाला (66), संगरूर (172), मालेरकोटला ( 69), फाजिल्का (221), कपूरथला (305), श्री मुक्तसर साहिब (118), फरीदकोट (113), रूपनगर (257), गुरदासपुर (479), पटियाला (507), फिरोजपुर (252 गांव) को राहत मिली है।

  • जालंधरः इरादा-ए-कत्ल मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः इरादा-ए-कत्ल मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः पीओ स्टाफ की पुलिस ने इरादा कत्ल मामले में चल रहे वार्षिक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रजीव लूथरा उर्फ छोटू पुत्र देसराज निवासी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 4 अप्रैल 2019 को थाना 2 में मुकदमा नंबर 38 आईपीसी धारा 307, 324, 326, 341, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी रजीव को 15 अक्टूबर 2019 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सुरजीत सिंह जोड़ा ने उसे अपनी टीम सहित घर से दबोचा।

  • 50 मेगा पिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन इस दिन भारत में होगा लांच, जाने खासियत

    50 मेगा पिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन इस दिन भारत में होगा लांच, जाने खासियत

    नई दिल्ली: रियलमी 10 4G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पेज और वेबपेज के मुताबिक, स्मार्टफोन 9 तारीख को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में अपकमिंग रियलमी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। आइए हम आपको इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।

    Realme 10 4G Specifications

    डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है। फोन के डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयर के साथ आ सकता है।

    प्रोसेसर: अपकमिंग हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 8GB + 8GB डायनामिक रैम के साथ जोड़ा जाएगा।

    कैमरा सेटअप: अपकमिंग स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का B&W कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है।

    बैटरी: रियलमी 10 में 5000mAh की बैटरी होगी। ये 33वॉट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग होगा। 

    डिजाइन और वजन: रियलमी 10 को लाइट पार्टिकल डिजाइन के लिए तैयार किया गया है और इसका वजन 178 ग्राम हो सकता है।

    इस बीच कंपनी ने इन फोन्स में जारी की अपडेट्स

    इस बीच रियलमी ने अपने दो स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित रियलमी यूआई 4.0 को शुरू कर दिया था। जैसा कि कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से घोषणा की ये अपडेट Realme GT Neo 3T और Realme Narzo 50 Pro के लिए उपलब्ध है। अपडेट Realme GT Neo 3T के लिए फर्मवेयर वर्जन RMX3371_11.A.09 और Realme Narzo 50 Pro के लिए RMX3395_11.C.04 लाता है।

    कंपनी का कहना है कि इसके लिए समय-समय पर अपडेट जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 यूजर्स के फोन में रेंडमली दिया जाएगा और ये सुनिश्चित कर के कि इसमें कोई महत्वपूर्ण बग नहीं हैं तो दिसंबर के एंड तक सभी के लिए शुरू कर दिया जाएगा मतलब आने वाले दिनों में ये अपडेट पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी।

  • कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल, नए वेरिएंट से डर रही दुनिया

    कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल, नए वेरिएंट से डर रही दुनिया

    बीजिंग: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस चीन से ही निकलकर फैलना शुरू हुआ और लाखों लोगों की इसमें जान चली गई। एक बार फिर से चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत मामूली होने के बाद भी भारत सरकार इसको लेकर अलर्ट है। इसका कारण चीन से छुपाई जा रही जानकारियां और कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भी है। इसके चलते सरकार कोई भी चूक नहीं करना चाहती है।

    बढ़ते मामलों के बीच बीजिंग ने भी स्वीकार कर लिया है कि कोरोना संक्रमण को ट्रैक करना असंभव हो रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने भी कोरोना से मौत के आंकड़े देना बंद कर दिए हैं। कोरोना से कई हिस्से प्रभावित बताए जा रहे हैं। शमशान घाटों पर मृतकों के शव भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चीन से आ रहे कोरोना मामलों व वहां बिगड़ते हालातों पर दूसरे देशों में भी नए वेरिएंट को लेकर चिंता है. कोरोना का नया वेरिएंट कैसा है या कितना खतरनाक है इसको लेकर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है. ताजा लहर से नए स्ट्रेन्स सामने आए हैं। कोविड सैंपल से इसकी निगरानी की जा रही है। 

    पिछले 7 दिनों में 30 लाख केस

    पिछले 7 दिनों में कोरोना के 30 लाख से अधिक केस आए हैं और इसी दौरान 9847 लोगों की मौत हुई है, जापान में पिछले 7 दिनों में 2188 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान में कोरोना से मौत के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आया है। जापान के बाद दक्षिण कोरिया में कोरोना का तेजी से प्रसार हो रहा है। 

  • सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन में विभिन्न पदों हेतू साक्षात्कार 5 जनवरी को 

    सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन में विभिन्न पदों हेतू साक्षात्कार 5 जनवरी को 

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुन्दर नंगर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटैंट, ब्यूटीशियन व सामान्य डयूटी के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

    उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13 हज़ार 800 से 18 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 62304-32005 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • जनाब ! ईइसआई के बिल के भुगतान के लिए जाए तो कहां जाए

    जनाब ! ईइसआई के बिल के भुगतान के लिए जाए तो कहां जाए

    ईएसआई अस्पताल काठा की लापरवाही का शिकार बन रहे कामगार

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी की एक कंपनी में काम करने वाले कामगार को पहले पत्नी के उपचार के लिए भटकना पड़ा अब जब उपचार हो गया है तो उसे चिकित्सा बिल की प्रतिपूर्ति के लिए भटकना पड़ रहा है। बद्दी की स्प्रे इंजीनियरिंग में कार्यरत रामजी की पत्नी संगीता के पांव में ट्यूमर हो गया। उसे ईएसआई अस्पताल काठा से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वह चलने फिरने में अमसर्थ थी लेकिन उसे एबुलेंस की सुविधा नहीं दी गई जबकि कामगार को ऐसी हालत में सुविधा मिलती है। रामजी एक मजदूर है।

    होना तो यह चाहिए था कि मजदूर को रैफर करने से पहले उसका मार्ग दर्शन करना चाहिए था। गंभीर बीमारी होने पर उसे ईएसआई से टाईअप अस्पताल में कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए उसे रैफर करना चाहिए था। उसे पीजीआई तो रैफर कर दिया गया लेकिन उसे यह नहीं बताया गया कि वहां से इस बीमारी का एस्टीमेेंट काठा अस्पताल को दे जिससे मजदूर अपनी पत्नी का उपचार करा सके। इस प्रकार काठा अस्पताल की लापरवाही के चलते मजदूर ने उधार और ऋण लेकर साढे तीन लाख रुपये उपचार पर खर्च कर दिए। अब इस मजूदर को चिकित्सा बिलों की क्षतिपूर्ति के लिए कभी कंपनी तो कभी डिस्पेंसरी भेजा जा रहा है। जबकि इसका बिल काठा अस्पताल से भुगतान होना है।  लेकिन अभी भी जानकारी के अभाव में दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। 

    उधर, इस संबंध में इएसआई अस्पताल काठा के एमएस एसडी शर्मा ने फोन नहीं उठाया वहीं दूसरी ओर निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने मामले की गभीरता को देखते हुए कहा कि पीडि़त कामगार निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सल्लेवाल से मिले। जिससे उसकी समस्या को निराकरण किया जाएगा।

  • भुट्टो ने खुलवाया नेशनल हाईवे झलेड़ा से रायंसरी कोटला खुर्द लिंक रोड़ 

    भुट्टो ने खुलवाया नेशनल हाईवे झलेड़ा से रायंसरी कोटला खुर्द लिंक रोड़ 

    हर समस्या का होगा समाधान: विबेक मिंका

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते नेशनल हाईवे झलेडा से गांव रायंसरी, कोटला खुर्द, टक्का ग्राम वासियों की तरफ से कट देने की मांग की जा रही थी उसे आज विधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से खुलवा दिया गया । क्योंकि इस तरफ जाने के लिए रास्ता बंद हो गया था। ओर गांव वासियों को दिक्कतें पेश आ रही थी।  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक देवेंद्र भुट्टो का रास्ता खुलवाने के लिए लोगों ने धन्यवाद व आभार जताया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ साथ सभी ग्राम वासियों की लंबे समय से आ रही मांग को पूरा होने पर चुनावों के दौरान भुट्टो द्वारा जो आश्वासन लोगों को दिया गया था वह पूरा कर दिया गया । दविंदर भुट्टो को आगे भी इसी तरह गांव के विकास के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी लोगों ने दिया।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, उप प्रधान दलजीत सिंह, महिला मंडल की प्रधान निशा कुमारी, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित रोकी, व्यापार मंडल के सदस्य श्याम हांडा, सुशील गुप्ता, कुलदीप सिंह भूली, प्रवीण कुमार, विक्कू शर्मा, ममता रानी,  स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान बिंदु बाबा मूला सिंह भुवनेश्वर कुमार, धीरज कुमार डिंपी, गुरदयाल सिंह, पवन कुमार बलवंत कुमार, सुखदेव सिंह, जगबीर सिंह, जसवीर सिंह, वरिंदर गुप्ता ,मोनू ,बिट्टू इत्यादि समस्त ग्रामवासी ने इस अवसर पर विधायक भुट्टो का धन्यवाद किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विबेक मिंका ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांगेस विधायक देबेन्द्र भुट्टो एक ऊर्जावान ओर कर्मठ नेता है उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की दिशा और दशा दोनों को सुधारने का काम धरातल पर शुरू कर दिया है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए है। और उसी का उदाहरण है। कि आज वर्षों पुराना टक्का रेन्सरी सड़क जो नेशनल सड़क से गांव को जाती थी। बन्द पड़ी हुई थी। और विधायक महोदय ने उक्त सड़क को खुलवाकर सैंकड़ों परिवारों को राहत प्रदान की है। उसके लिए सैकड़ो गांव वासियों ने विधायक भुट्टो का आभार प्रकट किया है। 

    जनता के विश्वास पर और बिना भेदभाव से होगा कुटलैहड़ का विकास : भुट्टो 

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि गांव रायंसरी, झलेड़ा, टक्का कोटला खुर्द, सड़क गांव वासियों की मांग पर रास्ता खुलवाया गया है। पूर्व सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर उक्त सड़क को बंद कर दिया था। हमने गांव वासियों की समस्या का समाधान करके उक्त सड़क को खुलवाने के प्रशासन को निर्देश दिए थे। भुट्टो ने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने मुझे विधायक बनाया है उस विश्वास को सदा जीवित रखूंगा और विना भेदभाव से बिकास को गति प्रदान करूंगा। 

  • पंजाबः लोक निर्माण विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ़्तार

    पंजाबः लोक निर्माण विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ़्तार

    पटियाला: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान मंगलवार को कार्यकारी अभियंता, बी एंड आर, नाभा, जिला पटियाला, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलजीत कुमार को 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते समय रंगे हाथ काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को उसके कनिष्ठ सहायक जसविंदर दास की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उनका उक्त वरिष्ठ कर्मचारी उनके अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) बिलों को पास करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में आरोपी कुलजीत कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।