Blog

  • Jalandhar News: Car सवार युवकों ने Activa चालकों पर किया तेजधार हथियार से हमला, 5 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: Car सवार युवकों ने Activa चालकों पर किया तेजधार हथियार से हमला, 5 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने दो पक्षों में हुई झड़प के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, कार सवार 5 युवकों ने एक्टिवा सवार 2 युवकों को रोककर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल युवकों के परिजनों को दी।

    सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा हैकि हमले में घायल अमित की हालत गंभीर है, जबकि उसके दोस्त नरेश की हालत स्थिर है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जर्मनजीत सिंह का कहना है कि तरुण शर्मा, वरुण शर्मा, दीपक, प्रवेश और शांति सरूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहाकि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 115,117,118, 109,191, 190, 351, 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि अमित जैन की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार अमित दोस्त नरेश कुमार के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रामामंडी के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उक्त कार चालकों ने उसकी एक्टिवा के आग कार रोक दी। जिसके बाद तेजधार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Voting से पहले Police ने 8 करोड़ का सोना किया बरामद

    Voting से पहले Police ने 8 करोड़ का सोना किया बरामद

    नई दिल्ली : आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद हुई है। शहर के टिकरापारा इलाके में यह जेवरात मिले हैं।  शुक्रवार की सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ये सोना पकड़ा। इतनी ज्यादा संख्या में जेवरात के पैकेट्स देख तुरंत इसे थाने लाया गया और इनकम टैक्स को जानकारी दी गई।

    गहने इतनी ज्यादा तादाद में है कि थानेदार की मेज ही भर गई। पुलिस ने इसकी खबर आयकर विभाग को भी दे दी है। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू है लिहाजा प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इसका वजन 12 किलो 800 ग्राम है। इसकी बाजार में कीमत 8 करोड़ रुपए है। मिली जानकारी के अनुसार ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है।

    टिकरापारा थाने में जांच के बीच ये बात सामने आई है कि कारोबारी के कर्मचारी दो-तीन दिन पहले गोल्ड लेकर जगदलपुर गए थे। वहां कुछ माल की डील हो गई, बचा हुआ सोना लेकर वो रायपुर आ रहे थे। इसी बीच चेकिंग में पकड़े गए। हालांकि जांच में पुलिस को गहनों से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए।  फिलहाल कारोबारी के नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है लेकिन उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की कार और ऑटो में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की कार और ऑटो में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक में जुगाड़ी ऑटो और कार की टक्कर हो गई। वहीं इस घटना भारी हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाड़ी से कबड्डी खिलाड़ी के पोस्टर उतारने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कहा कि उन्हें थाना 5 के प्रभारी ने सूचना दी कि कार चालक द्वारा ऑटो चालक को पिटना शुरू कर दिया। जिसको लेकर वह मौके पर पहुंचे। वहीं ऑटो चालक वहां चला गया। इस दौरान कार चालक द्वारा ऑटो चालक की पिटाई करने को लेकर माफी मांगी गई।

    पुलिस कर्मी ने कहा कि अगर कार चालक का नुकसान हुआ तो वह भरपाई के लिए मांग कर सकते है, लेकिन कानून हाथ में लेकर किसी की पिटाई कैसे कर सकते है। पुलिस कर्मी ने कहा कि कार चालक के पास मौके पर कोई कागज पत्र नहीं पाए गए। जिसके चलते कार चालक अगर कागज लाकर दिखा देता है तो चालान काटकर भेजा दिया जाएगा नहीं तो गाड़ी को इपाउंड किया जाएगा।

    वहीं कार चालक हरजोत ने कहा कि फिरोजपुर का रहने वाला है। कार चालक ने कहा कि वह कबड्डी के खिलाड़ी है। ऐसे में पुलिस द्वारा कार पर लगे पोस्टर उतवारने के लिए कहा गया। हरजोत का कहना है कि वह कबड्डी खेलने के लिए दोबारा जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि हरजोत ने कहा कि उसके पास गाड़ी के सभी कागज मौजूद है। हरजोत ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कबड्डी के पोस्टर उतरवाने के मामले में पुलिस कर्मी ने कहा कि गाड़ी में से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते पोस्टर उतवाए गए है।

  • Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 25 गाड़ियां

    नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की एक चार मंजिला इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से अगले दिन शुक्रवार तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार इस चार मंजिला इमारत में प्रिंटिंग का सामान बनाया जा रहा था और यह अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की एक चार मंजिला इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री में देर रात आग लग गई।

    दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से अगले दिन तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कोर्ट से घर ले जाने के बहाने होटल में ताये ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    Punjab News: कोर्ट से घर ले जाने के बहाने होटल में ताये ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक कलयुगी ताया ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। अदालत में चल रहे एक मामले में आरोपी ने युवती को गवाही देने के लिए कोर्ट बुलाया था। कोर्ट से वापस घर छोड़ने के बहाने आरोपी ताया उसे बहला-फुसला कर होटल ले गया। वहां लड़ाई-झगड़ा करने के बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी की करतूतों का खुलासा किया।

    लिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ताया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका ताया है। आरोपी का एक सिविल केस कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में आरोपी ताया ने युवती को गवाही देने के लिए अदालत बुलाया था। केस में उसकी गवाही नहीं हुई और अगली तारीख पड़ गई। आरोपी ने पीड़िता से उसे घर छोड़ने के लिए कह दिया।

    बहला फुसला कर उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले युवती के साथ झगड़ा किया और उसे धमकियां दी कि वह उसके मुताबिक ही अदालत में गवाही दे ताकि उसका फायदा हो सके। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी और हिम्मत जुटा परिवार ने 6 दिन बाद पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच बहस और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा नेता एसडीएम को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मऊ के घोसी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर चुनाव था। अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी व अन्य सपा नेता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और घोसी चीनी मिल पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम और सपा नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।

    मऊ के घोसी चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव चल रहे हैं। 9 डायरेक्टर का चुनाव पहले ही निर्विरोध रूप से कर लिया गया था लेकिन एक पद पर सपा और भाजपा दो पार्टी के उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 9–9 वोट मिले और चुनाव टाई हो गया जिस पर देर रात गहमा गहमी चलती रही। प्रशासन ने सुबह में पर्ची के माध्यम से चुनाव करने का निर्णय लिया और सभी चले गए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रात में ही चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाने लगे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रिय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजेश अग्रवाल व खंड विकास अधिकारी रमाकांत चुनाव पर बिना कोई निर्णय लिए निकल गए।

    चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सुबह 10:00 बजे से फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर बराबर बराबर मत पड़े। इसके बाद सर्वसम्मत से लॉटरी सिस्टम से विजेता को चुनने पर सहमति बनी! जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल गई। इस पर सपा नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा शांत करने के लिए भीड़ के बीच घोसी एसडीएम राजेश अग्रवाल पहुंच गए। इस पर सपा के घोसी से विधायक सुधाकर सिंह ने उनकी बांह पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया, उन्हें कुछ ना बोलने की हिदायत दी। वह बार-बार वह मुंह पर उंगली रखकर एसडीएम को धमकी भरे लहजे में इशारे करते रहे। वहीं एक सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर SDM को बार-बार धमकता रहा। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

  • तीन दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

    तीन दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

    नई दिल्ली : सहारनपुर के घुन्ना बिजलीघर पर बिजनेस प्लान के तहत होने वाले काम की वजह से 18 से 20 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजलीघर हाकिमपुरा के अंतर्गत सभी 11 केवी फीडर रमजानपुरा हाकिमपुरा विश्वासनगर बिशनपुरा शकलापुरी गणपति विहार और गोपालपुरा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। घुन्ना बिजलीघर के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम विजय कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाकिमपुरा पर 33 केवी लाइन के पुराने व जर्जर पोलों को बदलने एवं उपकेंद्र के अनुरक्षण कार्य के लिए 18 अक्टूबर को कराया जाना है।
  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में भारतीय युवक अमेरिका में Most Wanted

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में भारतीय युवक अमेरिका में Most Wanted

    नई दिल्लीः न्यूयॉर्क में रह रहे सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में जिले के गांव प्राणपुरा निवासी विकास यादव (39) का नाम सामने आ रहा है। ये दावा अमेरिकी सरकार ने किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने युवक विकास यादव का मोस्ट वांटेड पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें विकास की 3 फोटो जारी की गई हैं। अमेरिका का दावा है कि विकास यादव भारतीय खुफिया एजेंसी के लिए काम करता है।

    एफबीआई द्वारा जारी मोस्ट वांटेड पोस्टर में कहा गया है कि विकास यादव संयुक्त राज्य अमेरिका की धरती पर भारतीय मूल के एक अमेरिकी वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने के लिए वांछित है। यादव भारत में रहने वाला एक भारतीय नागरिक है और उसने हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए अपने सह-साजिशकर्ता, एक अन्य भारतीय नागरिक के साथ बातचीत करते समय ‘अमानत’ उपनाम का इस्तेमाल किया है।

    आरोपों के अनुसार यादव ने साजिश को आगे बढ़ाने के लिए पन्नू का आवासीय पता फोन नंबर और अन्य पहचान संबंधी जानकारी भारतीय नागरिक को मुहैया कराई। यादव और उसके सह-षड्यंत्रकारी ने हत्या के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में न्यूयॉर्क में 15,000 डॉलर नगद पहुंचाने के लिए एक सहयोगी की व्यवस्था की। 10 अक्तूबर 2024 को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यादव के भुगतान के लिए संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    जिसमें उन पर हत्या के लिए हायरिंग और हथियार रखने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का आरोप लगाया गया था। विकास विकास पर पन्नू की हत्या के लिए निखिल गुप्ता को काम पर रखने का आरोप है। गुप्ता को पिछले साल चेकोस्लोवाकिया से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था।

  • Punjab News: गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर बटाला से डेरा बाबा नानक जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सरवाली गांव के पास गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। वहीं घटना के दौरान सामने से आ रहा बाइक चालक भी हादसे का शिकार हो गया। घायलों को इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: घर में आग लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित 3 झुलसे, हालत गंभीर

    Jalandhar News: घर में आग लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित 3 झुलसे, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: देहात के गांव भदियाणा में घर में आग लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित 3 लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए आदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान डेढ़ वर्षीय प्रभु, 4 वर्षीय निष्ठा और मां मीनू के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मीनू का पति मनजीत सिंह की दुबई में एक माह पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के पश्चात मीनू परेशान रहती थी। वहीं आज आग लगने की सूचना मिलने पर आस पड़ौस के लोगों द्वारा तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।