Blog

  • 3 नाबालिग बहनों की जलकर मौत, मां-बाप भी झुलसे

    3 नाबालिग बहनों की जलकर मौत, मां-बाप भी झुलसे

    नई दिल्ली : नोएडा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां नोएडा सेक्टर 8 में बुधवार की सुबह एक झुग्गी में आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। जिस वक्त झुग्गी में आग लगी तब घर में कुल 5 लोग थे और सभी सो रहे थे। इस हादसे में घर में सो रही 3 नाबालिग बहनों की मौत हो गई है। वहीं माता-पिता भी आग में झुलस गए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 8 के जिस घर में आग लगी वहां, कमरे में 5 लोग सो रहे थे। आग सुबह-सुबह लगी इस कारण किसी को भागने का मौके नहीं मिला। बिस्तर पर सो रही 3 नाबालिग लड़कियां बुरी तरह झुलस गई। जिनकी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।

    बच्चियों की मां को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उनका भी प्रारंभिक उपचार किया गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि बच्चियों के पिता भी 60-70% तक जल गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार दिया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

  • कैंटर और Car की टक्कर, 3 की मौत

    कैंटर और Car की टक्कर, 3 की मौत

    बरेली : देर रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। 24 साल के कामरान का बर्थडे था। कामरान अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नैनीताल रोड के एक होटल से पार्टी कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान ताजिम (22 साल), कामरान (24 साल) और सोनू (22 साल) के तौर पर हुई है। वहीं, जुनैद गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार सीबीगंज के मथुरापुर के पास मेन रोड पर कार की टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में कामरान और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई। एक दोस्त गंभीर है।

     घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  हाईवे पर एक कट से मुड़ते सामने रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर ड्राइवर को ढूंढ रही है।

    रात में हादसे की सूचना पर सीओ संदीप सिंह, और इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह मौके पर पहुंचे। कार पूरी तरह से डैमेज थी। कैंटर और कार की सामने से भिंडत हुई थी। कामरान का शव ड्राइविंग सीट पर था, इससे पुलिस मान रही है कि कार को कामरान ही चला रहा था। पुलिस ने शव बाहर निकाले गए। कार और कैंटर को जेसीबी से हटवाया।

  • Punjab : युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

    Punjab : युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

    बठिंडा : जिले में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है। गांव सिवियाँ में वाटर बॉक्स की डिग्गी में एक युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर यादविंदर कंग, जगदीप गिलपत्ति, साहिब सिंह, सौरव छाबड़ा राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे।

    मृतक की फिलहाल कोई पहचान नही हो पाई। पुलिस की उपस्थिति में शव को डिग्गी में से बाहर निकाला गया।  जिसने काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे है

  • Punjab :  सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से शुरू

    Punjab : सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से शुरू

    लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज शुरू होने जा रहा है। 16 जून से लाडोवाल टोल प्लाजा भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान दोआबा ने पूर्ण तौर पर मुफ्त करवाया हुआ है। किसानों की अगुआई प्रधान दिलबाग सिंह गिल और इंद्रबीर सिंह कादियां कर रहे है। पिछले 46 दिनों से टोल बंद होने के कारण लोगों के 46 करोड़ रुपए से अधिक बचे है। किसानों की मांग है कि टोल के दाम को कम किया जाए।

    इस केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने टोल शुरू करवाने के आदेश दिए है। प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बुधवार सुबह 8 बजे जिला प्रशासन लाडोवाल टोल प्लाजा धक्केशाही करके शुरू करवा रहा है। दिलबाग सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने किसानों के खिलाफ फैसला दिया था। अदालत ने उनसे उनका पक्ष तक नहीं सुना। किसानों ने हाईकोर्ट में पक्षकार बनने के लिए अपनी अर्जी दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें कहा कि वे इस मामले में पक्षकार नहीं बन सकते। हाईकोर्ट ने कहा कि टोल एनएचएआई को शुरू करना चाहिए।

    पंजाब सरकार ने कोर्ट से 4 हफ्ते का समय लिया है। लाडोवाल टोल पर कार का पुराना टैक्स एक तरफ का 215 और राउंड ट्रिप का 325 था और मासिक पास 7175 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 220 और राउंड ट्रिप का 330 है और मासिक पास 7360 होगा।

    2 एक्सल वाली बस या ट्रक का पुराना रेट एक तरफ का 730 और राउंड ट्रिप का 1095 था और मासिक पास 24285 था। नई दर में एक तरफ का 745, पीछे का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सल वाले वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 795 और पीछे का 1190 था और मासिक पास 26490 था।

    नई दर में एक तरफ का 815 और पीछे का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा। इसी प्रकार हल्के वाहन का पुराना किराया एक तरफ का 350 और राउंड ट्रिप का 520 था और मासिक पास 11590 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 355 और राउंड ट्रिप का 535 है और मासिक पास 11885 होगा।

     

     

  • आज का राशिफल, 31 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 31 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज कामदा (कामिका) एकादशी व्रत है।

    मेष राशि- आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

    वृष राशि-आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं।आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं काम करने में आसानी होगी। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी और आपको भी सहायता मिलेगी। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी।

    मिथुन राशि-आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आसपास की गतिविधियों को नजर अंदाज ना करें। आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रख कर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद्द से आपका काम खराब हो सकता है। परिवार जनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    कर्क राशि-आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आज दिन की शुरुआत में कोई उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद मिलने से सब अच्छा हो जायेगा। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते है। आज नई योजना पर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज आप चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और क्रिएटिव रहेगे। इस राशि के विद्यार्थियो की मेहनत रंग लाएगी।

    सिंह राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि- आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी।सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।

    तुला राशि-आज आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी।आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर तय समय पर कार्यों को पूरा करने की जरूरत है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।

    वृश्चिक राशि-आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

    धनु राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी और परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि-आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा।आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कार्यस्थल पर शांति भरा माहौल रहेगा। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बाते पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे।

    मीन राशि- आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।

     

  • बरसात में चेहरे की चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू Scrub

    बरसात में चेहरे की चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू Scrub

    Health Tips: बरसाती मौसम में उमस और ह्यूमिडिटी त्वचा पर काफी असर डालती है। बारिश के दौरान या उसके बाद, चेहरे पर चिपचिपाहट और ऑयलीनेस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में चेहरे पर हाथ लगाने से ऐसा लगता है जैसे तेल की परत हो। इस स्थिति में चेहरा बेजान और निखारहीन दिखती है। अगर आप भी मॉनसून में चिपचिपी या ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो यहां हम आपको 5 घरेलू Scrub के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे को निखरा, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।

    1. ओटमील और ऑलिव ऑयल स्क्रब इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2 चम्मच ओटमील मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और फिर धो लें। ओटमील में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को मॉनसून में होने वाले संक्रमण से बचाते हैं।

    2. पपीते और चीनी का स्क्रब पपीता और चीनी का स्क्रब बनाना बेहद आसान है। इसके लिए पपीते को मैश करके उसमें चीनी मिलाएं। इसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को चेहरे पर मलें और फिर धो लें। यह स्क्रब ब्लैकहेड्स को कम करने में भी सहायक है।

    3. कॉफी और दही का स्क्रब कॉफी और दही का स्क्रब ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। एक चम्मच कॉफी में आवश्यकतानुसार दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और एक से डेढ़ मिनट तक मलें, फिर धो लें। इससे अतिरिक्त तेल हट जाता है और त्वचा निखरी हुई दिखती है।

    4. बेसन का स्क्रब बेसन और दही का स्क्रब भी बहुत प्रभावी होता है। एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही और थोड़ा सा नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस स्क्रब को चेहरे पर मलें और फिर धो लें। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर ऑयलीनेस को कम करता है।

    5. टमाटर और शुगर का स्क्रब टमाटर का रस और चीनी मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मलें और फिर धो लें। आप इसे फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

    इन घरेलू स्क्रब्स को अपनाकर आप मॉनसून में चेहरे की चिपचिपाहट और ऑयलीनेस को दूर कर सकते हैं। नियमित उपयोग से आपकी त्वचा निखरी, मुलायम और स्वस्थ बनी रहेगी।

  • इस प्रदेश में दो दिन का शोक घोषित

    इस प्रदेश में दो दिन का शोक घोषित

    तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से अबतक 100 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। इस आपदा को लेकर केरल सरकार ने राज्य में दो दिन का शोक घोषित किया है। मुख्य सचिव डॉ. वेणु वी ने एक वक्तव्य में कहा कि वायनाड जिले के चूरलमाला में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर राज्य सरकार ने 30 और 31 जुलाई को शोक की घोषणा की है। शोक की अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकार की ओर से पूर्व निर्धारित सार्वजनिक समारोह स्थगित कर दिये जायेंगे। वायनाड जिले के वेल्लारीमाला गांव में मंगलवार सुबह दो बड़े भूस्खलन की घटना में लगभग 70 लोगों की मौत हो गई है।

    केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह-सुबह कई जगहों पर हुई भूस्खलन हुआ हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन से मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव प्रभावित हुए हैं। प्रधान मंत्री ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मृतक के निकटतम परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 मुआवजा देना का ऐलान किया है।

  • ज्वालामुखी से दर्शन कर नैणा देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

    ज्वालामुखी से दर्शन कर नैणा देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना व कांगड़ा की सीमा पर स्थित गांव सिक्कर का परोह में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में 38 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 10 को गंभीर हालत के चलते में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जालंधर के नकोदर के रहने वाले करीब 38 श्रद्धालु मंगलवार को पिकअप गाड़ी संख्या (पीवी 05 ए वी 8196)में सवार होकर माता ज्वाला जी मंदिर से माथा टेकने के बाद मां नैना देवी मंदिर जा रहे थे कि दोपहर के समय कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार 38 श्रद्धालुओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।

  • Punjab: इस पार्टी ने 7 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें वीडियो

    Punjab: इस पार्टी ने 7 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में जारी खींचातानी और बढ़ गई है। ऐसे में अब पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी के बागी गुट के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां, पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने पार्टी विरोधी कार्यों के चलते गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींडसा, सिकंदर सिंह मलूका सुरजीत सिंह रखड़ा, समेत कुल आठ सीनियर नेताओं को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से बेदखल कर दिया है।

    शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी की मंगलवार को एक अहम मीटिंग की थी जिसके बाद यह बैठक में पार्टी विरोधी कार्यों के चलते 7 नेताओं को पार्टी की प्रारंभिक मेंबरशिप से बर्खास्त कर दिया है।

    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल में कुछ दिनों से गुटबाजी देखने को मिल रही थी। कुछ नेता पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल पर भी निशाना साध रहे थे। माना जा रहा था कि बागी नेताओं पर जल्द गाज गिर सकती है।

    इन नेताओं को निकला गया पार्टी से
    पार्टी ने बीबी जागीर कौर, सिकंदर सिंह मलूका, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर ढींढसा, गुरप्रताप वडाला, सुरजीत रखड़ा और चरणजीत बराड़ को पार्टी से निकाल दिया है। मंगलवार को पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उक्त सात नेताओं को पार्टी विरोधी कार्यों के चलते शिअद से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है।

  • Punjab : बाइक सवार बदमाशों ने Accountant से की लूटपाट, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार बदमाशों ने Accountant से की लूटपाट, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक लूटपाट का मामला सामने आया है। जहां, बाइक सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट से लूटपाट की है। भामीयां खुर्द इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दातर से हमला कर अकाउंटेंट से सोने की चैन व नकदी छीन ली। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    पीड़ित धर्मप्रीत ने कहा कि वह जी.पी कालोनी का रहने वाला है। वह दोपहर को काम से वापस आ रहा था। तभी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार युवकों ने घेर लिया। उसने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन बदमाश उस पर वार करते रहे। लोगों की भीड़ एकित्रत होती देख हमलावर मौके से भाग गये। मौके पर बदमाश हथियार भी छोड़ गये। धर्मप्रीत ने कहा कि वारदात के बाद करीब 4 घंटे तक पुलिस उनके पास नहीं पहुंची। धर्मप्रीत मुताबिक इलाके में कुछ युवकों ने उसकी रेकी की है जिसके बाद ही उसे लूटा गया है।

    इलाका निवासी महिला सपना ने कहा कि सभी लोग अपने घरों में थे। गली से धर्मप्रीत के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। गली में देखा तो कुछ युवकों मारपीट कर रहे थे। खून से लथपथ धर्मप्रीत को प्राथमिक सहायता दी। अब कालोनी के ये हालात है कि आए दिन लोगों से छीना झपटी हो रही है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण वारदातें लगातार बढ़ रही है।