3 नाबालिग बहनों की जलकर मौत, मां-बाप भी झुलसे

नई दिल्ली : नोएडा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां नोएडा सेक्टर 8 में बुधवार की सुबह एक झुग्गी में आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। जिस वक्त झुग्गी में आग लगी तब घर में कुल 5 लोग थे और सभी सो रहे थे। इस हादसे में घर में सो रही 3 नाबालिग बहनों की मौत हो गई है। वहीं माता-पिता भी आग में झुलस गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 8 के जिस घर में आग लगी वहां, कमरे में 5 लोग सो रहे थे। आग सुबह-सुबह लगी इस कारण किसी को भागने का मौके नहीं मिला। बिस्तर पर सो रही 3 नाबालिग लड़कियां बुरी तरह झुलस गई। जिनकी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।

बच्चियों की मां को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उनका भी प्रारंभिक उपचार किया गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि बच्चियों के पिता भी 60-70% तक जल गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार दिया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *