कैंटर और Car की टक्कर, 3 की मौत

बरेली : देर रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। 24 साल के कामरान का बर्थडे था। कामरान अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नैनीताल रोड के एक होटल से पार्टी कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान ताजिम (22 साल), कामरान (24 साल) और सोनू (22 साल) के तौर पर हुई है। वहीं, जुनैद गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार सीबीगंज के मथुरापुर के पास मेन रोड पर कार की टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में कामरान और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई। एक दोस्त गंभीर है।

 घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  हाईवे पर एक कट से मुड़ते सामने रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर ड्राइवर को ढूंढ रही है।

रात में हादसे की सूचना पर सीओ संदीप सिंह, और इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह मौके पर पहुंचे। कार पूरी तरह से डैमेज थी। कैंटर और कार की सामने से भिंडत हुई थी। कामरान का शव ड्राइविंग सीट पर था, इससे पुलिस मान रही है कि कार को कामरान ही चला रहा था। पुलिस ने शव बाहर निकाले गए। कार और कैंटर को जेसीबी से हटवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *