Blog

  • ऊना जिले में मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का जब्ती मामला

    ऊना जिले में मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का जब्ती मामला

    रकम की गिनती पूरी, 3 सदस्यीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में संतोषगढ़ के पास 82 बोरियों में सिक्के और 01 बोरी में मुद्रा नोट के जब्ती मामले मंे बरामद रकम की गिनती को लेकर गठित तीन सदस्यीय समिति ने जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सिक्कों और मुद्रा नोटों की गिनती के उपरांत कुल 12,73,600.55 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इन सिक्कों और मुद्रा नोटों की गिनती के लिए लगभग 20 कर्मचारी तैनात किए गए थे।

    बता दें, निगरानी समिति में ऊना जिले के जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी और परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) को सदस्य बनाया गया था। समिति को गिनती प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करने और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। उन्हें गिनती प्रक्रिया के सख्त पर्यवेक्षण के साथ संपूर्ण  प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक वीडियो रिकॉर्डिंग करने के भी निर्देश थे।
  • कुटलैहड़ व गगरेट विस में नामांकन के पहले दिन किसी उम्मीदवार ने दाखिल नहीं किया परचा

    कुटलैहड़ व गगरेट विस में नामांकन के पहले दिन किसी उम्मीदवार ने दाखिल नहीं किया परचा

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ व गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना परचा दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के पास नामांकन पत्र जमा होंगे। किसी कारणवश संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के मौजूद न रहने पर उम्मीदवार संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार के पास नामांकन पत्र जमा करेंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार, 7 मई को जिले की दोनों विधानसभा सीटों कुटलैहड़ और गगरेट के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र अब 8, 9, 10 और 13 व 14 मई को कार्यदिवस पर प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 11 और 12 को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।  पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुटलैहड़ व गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित राशि को सीधे नकद या फिर चालान के जरिये जमा कराया जा सकता है।
  • मीनू सिंह बिष्ट व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

    पर्यवेक्षक से कर सकते हैं चुनाव व्यय संबंधी शिकायत


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने ऊना पहुंच कर मंगलवार 7 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। निर्वाचन अधिकरी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोग चुनाव व्यय संबंधी कोई भी शिकायत सीधे व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं।

    जतिन लाल ने कहा कि उपचुनावों में व्यय से संबंधित किसी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर कोई भी व्यक्ति व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट के मोबाइल नम्बर 9317644760 अथवा लैंडलाइन नंबर 01975-292371 पर उनसे संपर्क कर सकता है।
  • एनडीआरएफ टीम जिला में 20 से 31 मई तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास

    आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण बारे करेगी जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 20 से 31 मई तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 20 मई को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी।

    इसी कड़ी में 21 मई को रावमापा देहलां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। 22 मई को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे। 23 मई को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में प्रातः 10 बजे प्रबंधन अधिकारियों के साथ संवेदनशील प्रोफाईल बारे बैठक करेंगे।

    24 मई को उपमंडल गगरेट के रावमापा घनारी और 25 मई को रावमापा बढे़ड़ा राजपूतां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित होगा।

    27 मई को उपमंडल अम्ब के तहत प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में संवेदनशील प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। 28 मई को रावमापा दयाड़ा में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेंगे।

    उपमंडल गगरेट के तहत 29 मई को 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम रावमापा थानाकलां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेगी। इसके अलावा 30 मई को गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और संवदेनशील प्रोफाईल की जानकारी एकत्रित करेगी।

    इसके अतिरिक्त हरोली उपमंडल के तहत 31 मई को नायसा मल्टीप्लास्ट बेला बाथड़ी में प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक और नेस्ले इंडियन लिमिटेड इंडस्ट्री ऐरिया क्षेत्र टाहलीवाल में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच प्रबंधन अधिकारियों के साथ औद्योगिक यूनिट की संवेदनशील प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे।
  • क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्तदान शिविर 8 मई को

    क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्तदान शिविर 8 मई को

    ऊना/ सुशील पंडित : विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार, 8 मई को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के कॉन्फ्रैंस हॉल में प्रातः 9.30 बजे रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। उपायुक्त ने स्वेच्छा से खून दान करने वाले लोगों से आहवान किया है कि 8 मई को ज्यादा से ज्यादा रक्तदाता इस शिविर का हिस्सा बनें ताकि रक्तदान शिविर को सफल बनाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के समस्त सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्तियों के काम आता है।
  • पंजाबः Love At First Bite 2.0 रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, एक काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः Love At First Bite 2.0 रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, एक काबू, देखें वीडियो

    हुक्का, हुक्का फ्लेवर और तंबाकू किया बरामद

    अमृतसरः जिले के लॉरेंस रोड में लगातार पुलिस द्वारा हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों और नशा विरोधी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने लॉरेंस रोड क्षेत्र में रेस्तरां लव एट बाइट 2.0 में रेड की।

    इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉरेंस रोड इलाके में रेस्टोरेंट लव एट बाइट 2.0 पर रेड की। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट का मालिक नियमित रूप से अपने ग्राहकों को सिगरेट, तंबाकू और हुक्का फ्लेवर सरेआम पिला रहा है।

    जिस पर एसआई राजमहिंदर सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ रेस्टोरेंट पर छापेमारी करते हुए अमन चोरसिया पुत्र संत कुमार निवासी बोहड़ वाला सिवाला गोकल विहार बटाला रोड सदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 3 हुक्के और हुक्का फ्लेवर और तंबाकू जब्त कर उसे जमानत पर गिरफ्तार कर लिया। इसके चलते आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

  • कपूरथलाः घर से 5 तोले गहने लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें Video

    कपूरथलाः घर से 5 तोले गहने लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें Video

    कपूरथलाः गांव बाणवाला हुसैनाबाद में एक घर को चोरों दवारा निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने चुराने की घटना घटी है। वारदात को अंजाम देने वाले चोर मुंह पर कपड़ा बांध कबाड़ी बनकर गांव में घूमते देखे गए है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर की चौंकी भुलाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी है। और घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसकी पुष्टि भुलाणा चौकी इंचार्ज पूरनचन्द ने करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी गांव बाणवाला हुसैनाबाद ने पुलिस को बताया कि वह अर्बन एस्टेट कपूरथला में ड्राइवरी का काम करता है तथा उसकी पत्नी कपूरथला के एक निजी अस्पताल में काम करती है। 

    6 मई को सुबह वह तथा उनकी पत्नी रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। और बच्चे भी स्कूल गए थे। दोपहर को लगभग 2 बजे जब उनकी पत्नी घर आई तो देखा घर का बाहरी दरवाजा टूटा हुआ था। और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। प्राथमिक जांच में घर में पड़ी अलमारी में पड़े लगभग 5 तोले के गहने (किट्टी सेट और 2 अंगूठियां ) गायब थे, जो चोरो ने चुराए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घर के नजदीक लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो दो बाइक सवार युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर कबाड़ी वाले बनाकर घूम रहे थे। जिनमे से से एक उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। दूसरी तरफ थाना सदर की चौकी हुसैनपुर इंचार्ज पूजन चंद ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं जांच अधिकारी हरजिंदर पाल सिंह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कबाड़ी बन वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर रहे है।

  • राज्यसभा में मिली हार के बाद मुकेश अग्निहोत्री को चला पता कि मैं सरकार में हूं उपमुख्यमंत्री: देवेंद्र भुट्टो

    राज्यसभा में मिली हार के बाद मुकेश अग्निहोत्री को चला पता कि मैं सरकार में हूं उपमुख्यमंत्री: देवेंद्र भुट्टो

    राज्य के सीएम सुखविंदर सुक्खू वनमैन आर्मी की तरफ करते रहे 14 माह में काम

    कुटलैहड़ की जनता के पास सभी नेताओ की रिपोर्ट,कौन गद्दार और कौन ईमानदार,

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जब राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। तव पता चला कि मैं सुक्खू सरकार में उपमुख्यमंत्री हूं। सीएम सुखबिंदर सुक्खू अपने उप मुख्यमंत्री की नहीं सुनते हैं ,तो हम कौन और कैसे विधायक 14 माह में रहे होंगे, और कितनी जलालत हमें सही होगी? कांग्रेस पार्टी अब डूबता जहाज बन चुकी है। और हमने पहले ही जहाज से छलांग लगा दी है। धीरे धीरे सीएम और डिप्टी सीएम के अगल बगल में बैठने वाले भी भाजपा के साथ होंगे। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी ने कुटलैहड़ जन संपर्क अभियान के तहत वूसल में मीडिया से बाद करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की महिलाए आज 15 सौ रुपये प्रति की पहली गारंटी को पुछ रही है।

    किसान सौ रुपए किलो दूध और तीन रुपए किलो गोबर खरीदने की बात कर रहे हैं। कुटलैहड़ के परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री कब मिलेगी। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपनी गारंटियों को तो क्या पूरी करनी बल्कि पूर्व भाजपा सरकार में शुरू की गई योजनाओं को भी बंद कर दिया। और अब 125 यूनिट बिजली के जो फ्री थे उसका बिल और पानी का बिल आना शुरू हो गया है। यह तो सुक्खू सरकार की हालत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर कर्मचारियों को सैलरी दी जा रही है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में जब सीएम आते है, तो भुट्टो को कुटटो का नारा देते है। जब उपमुख्यमंत्री आते है, तो कुटलैहड़ के विधायक को बिकाऊ कहकर सुर्खिया बटोरते हैं। लेकिन उन्हें ज्ञात नहीं कि जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप भाजपा को बुरा भला कहकर लोकप्रियता हासिल करना चाहते है।

    उस परिवार के विधायक द्वारा 1977 में कुटलैहड़ के साथ खेला हुआ था। और कुटलैहड़ की जनता ने ठाकुर रंजीत सिंह पटियाल जैसे बिकास पुरुष को मुख्यमंत्री के रूप में खो दिया था, यह वही परिवार हैं। जो चार विभिन्न पार्टियों से चुनाव लडे हैं। लेकिन फिर भी 40 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का दावा कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि अगर इस परिवार को टिकट मिला। तभी कांग्रेस को इनका मतदान हुआ है। और अगर नहीं मिला। तो फिर गैर कांग्रेस बनकर बगावत की हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, दिलवाग सिंह, विजय मलांगड़, कैप्टन सुभाष चंद, योगराज भारद्वाज, प्रधान उषा देवी,पूर्व प्रधान होशियार सिंह, प्रधान सुनीता देवी, कुशल ठाकुर, भुल्ला शर्मा, बलदेव सिंह, सुमित वशिष्ठ, शीशन ठाकुर, पूर्व प्रधानअजय शर्मा, विजय ठाकुर के अलावा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

    बड़े नेताओं को गद्दार बागी जैसे अभद्र शब्द नहीं देते शोभा,पद की गरिमा रखें नेतागण
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बड़े नेताओं को बागी गद्दार जैसे अभद्र शब्द शोभा नहीं देते है। जब से सुक्खू सरकार के साथ राज्यसभा चुनाव में खेला हुआ है। तव से मुख्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी कुर्सी की गरिमा भी भूल गए हैं। और हर मंच से बिकाऊ बागी गद्दार सरगना जैसे शब्द प्रयोग कर रहे है। जो कही न कही पद प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहे है। भुट्टो ने कहा कि हम ने जो राज्य सभा के चुनाव में किया है। वह पूरी पारदर्शता के साथ किया है। इसमें राज्य सरकार को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जब हमने राज्य सभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दिखाकर मतदान किया हैं। फिर इनमे क्या गलत किया है। लेकिन राज्य सरकार ही अब अपनी बिदाई नजदीक देखकर घबराई हुई है। तभी ऐसे बयान सामने आ रहे है। 
  • पुलिस ने भारी मात्रा में कैश किया बरामद, देखें वीडियो

    पुलिस ने भारी मात्रा में कैश किया बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। चुनावों के मद्देनजर पंचकूला बॉर्डर पर सीआरपीएफ और पंचकूला पुलिस द्वारा एक जॉइंट नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान चंडीगढ़ से आते हुए एक फॉर्च्यूनर कार को रोका गया। इसी दौरान कार की चैकिंग की तो, कार के पिछली सीट पर 13 लाख 50 हजार कैश पाया गया।

    जांच अधिकारी सेक्टर-19 के इंचार्ज रामकरन सिंह ने बताया कि कार सवार मालिक जगीर सिंह जो कि सेक्टर-49 चंडीगढ़ रहते है। जिन्होंने बताया कि हम धकोली में एक जगह ली है। आज उसकी रजिस्टरी है। हम जीरकपुर तहसील जा रहे है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सब पता लगाया जाएगा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह और ललित ड्यूटी इलेक्शन मजिस्ट्रेट भी बुलाए गए और मौके पर पूरी वीडियो ग्राफी की गई।

  • पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एक पिस्टल, मैगजीन, 12 जिंदा रौंद और गाड़ी बरामद

    गुरदासपुर : पुलिस ने हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत गुप्त सूचना के आधार पर सरबजीत सिंह उर्फ साबू निवासी नवां कट्टड़ां कलानौर के घर रेड की गई। पुलिस पार्टी को देखकर भागने की नीयत से आरोपी मकान की छत्त पर चढ़ गया। जिसको पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। उप कप्तान पुलिस एनडीपीएस-कम नारकोटिक्स गुरदासपुर अजय कुमार की मौजूदगी में तलाशी करने पर उसके हाथ में पकड़े जैकेट में 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

    आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कलानौर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का कारोबार करता है। जिसके खिलाफ पहले भी अलग-अलग धाराओं के तहत 4 मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उससे एक पिस्टल, मैगजीन और 12 जिंदा रौंद बरामद किए गए है। इसी तरह पुलिस पार्टी ने नाका मल्लियां मोड़ चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को संदेह के आधार पर रोककर चेकिंग की गई।

    कार में सवार हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी मल्लियां और जतिंदर सिंह निवासी शाहपुर कंडी से 420 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल करके और पूछताछ की जाएगी।