मीनू सिंह बिष्ट व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

पर्यवेक्षक से कर सकते हैं चुनाव व्यय संबंधी शिकायत


ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने ऊना पहुंच कर मंगलवार 7 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। निर्वाचन अधिकरी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोग चुनाव व्यय संबंधी कोई भी शिकायत सीधे व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं।

जतिन लाल ने कहा कि उपचुनावों में व्यय से संबंधित किसी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर कोई भी व्यक्ति व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट के मोबाइल नम्बर 9317644760 अथवा लैंडलाइन नंबर 01975-292371 पर उनसे संपर्क कर सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *