Blog

  • बड़ा हादसा: चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    गुड़गांव: द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुड़गांव में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस जलकर खाक हो गई और आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच को मेदांता अस्पताल में और सात को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कब और कहां हुई घटना

    दमकल विभाग के उप निदेशक गुलशन कालरा ने बताया कि घटना दिल्ली से जयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उन्होंने कहा क‍ि हमें सूचना मिली कि एक स्लीपर बस में आग लग गई है। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

    बस रोक कर भागा चालक और सहचालक

    बस में सभी श्रमिक सवार थे। गुरुग्राम के सेक्टर 12 में कई महीनों से काम पर लगे थे। दीवाली मनाने के लिए सभी अपने परिवार के साथ घर हमीरपुर जा रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद चालक ने बस को हाईवे पर ही सड़क के किनारे रोक दिया और बस से उतरकर भाग निकला। उसके साथ-साथ सहचालक भी फरार हो गया। पुलिस की एक टीम ड्राइवर का नाम पता खोज कर उसकी तलाश करने में जुटी हुई है।

    2 यात्रियों की मौत

    कालरा ने बताया क‍ि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो यात्रियों की जलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य यात्री झुलस गए। सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ मानव ने पुष्टि की कि अस्पताल में सात घायलों का इलाज चल रहा है।

    सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलसे

    उन्होंने कहा क‍ि सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गये हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा भी मौके पर पहुंच गए।

    अस्पताल में भी टीम अलर्ट

    जैसे ही पुलिस को आग लगने की सूचना मिली तुरंत ही सिविल अस्पताल के कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रख दिया गया। लोगों के पहुंचने के तुरंत ही उनका इलाज शुरू किया गया। वहीं इस घटना में एक बच्ची और महिला इतनी बुरी तरह से झुलस गए कि उनकी पहचान नहीं हो पाई। बस में रखा सारा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक गुलशन कालरा का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच कराई जाएगी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किस वजह से आग लगी थी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

  • त्यौहार से पहले करोड़ों की हेरोइन बरामद

    अमृतसर :  बीएसएफ अमृतसर की टीम ने बॉर्डर फैंसिंग से सटे गांव बच्चीविंड के इलाके में 5 करोड़ की हैरोइन सहित एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य केस में धनौआ खुर्द गांव के खेतों में हैरोइन से भरी एक बोतल लावारिस हालत में पकड़ी है, जिसमें डाली गई हैरोइन की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए के करीब आंकी जा रही है।

    बच्चीविंड के इलाके में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बीएसएफ की तरफ से संभावित इलाके में सर्च ऑप्रेशन चलाया गया और डिलीवरी लेने आए 2 तस्करों को ट्रेस कर लिया गया। लेकिन एक तस्कर मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करों की तरफ से प्रयोग की जाने वाली बाइक भी पकड़ ली गई है और तस्करों के अन्य साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधरः करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में त्यौहार से पहले दुखद खबर सामने आई है। जहां बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक मकैनिक गढ़ा रोड़ पर किसी के घर में दीवाली की लाइटे लगा रहा था, इस दौरान बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे में घायल व्यक्ति की फिल्लौर के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना के अस्पताल में रैफर कर दिया। लुधियाना में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई। 

  • पंजाबः अभिनेता Gippy Grewal के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और बैनिंग मामले में कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः धोखाधड़ी और प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) अधिनियम में दर्ज मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाबी अभिनेता, निर्माता और गायक रूपिंदर सिंह ग्रेवाल उर्फ गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ जिला अदालत में कार्यवाही पर रोक लगा दी है। 5 नवंबर, 2014 को बठिंडा पुलिस ने ग्रेवाल को धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर में अतिरिक्त आरोपी बनाया था। ग्रेवाल के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि याचिकाकर्ता न तो उस कंपनी का शेयरधारक है जिसमें शिकायतकर्ता ने निवेश किया था और न ही याचिकाकर्ता ने कंपनी की कोई योजना शुरू की है। याचिकाकर्ता ने केवल कंपनी के एक समारोह में भाग लिया था।

    ऐसे में याचिकाकर्ता कंपनी के व्यवसाय में किसी भी गलत काम के लिए जिम्मेदार नहीं है। इस सब के बावजूद निचली अदालत ने याचिकाकर्ता को अतिरिक्त आरोपी के रूप में ट्रायल में शामिल होने के लिए समन आदेश जारी कर दिए। निचली अदालत ने याची को अतिरिक्त आरोपी बनाते हुए सीआरपीसी की धारा 319 के तहत आवश्यक कानून का पालना नहीं किया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस राजबीर सहरावत की बेंच ने पंजाब सरकार को 13 फरवरी, 2024 के लिए नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत में याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाई है। अंतरिम आदेश किसी भी तरह से अन्य आरोपियों के खिलाफ लागू नहीं होंगे।

  • पंजाबः आज से सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया अहम फैसला

    जालंधर, ENS: पंजाब में पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज से सरकारी बसें बंद करने का ऐलान को अब यूनियन ने वापस ले लिया है। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगें मान ली हैं, जिसके चलते पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी हड़ताल यानी सरकारी बसों का चक्का जाम करने का फैसला वापस ले लिया है। पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से बताया गया है कि पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारियों को 5% वेतन वृद्धि के लिए बधाई।

    सभी कर्मियों से अनुरोध है कि मांग के अनुसार 5% की वृद्धि का पत्र जारी कर दिया गया है तथा नए कर्मियों एवं सभी नये भर्तियों एवं बहाल किये गये कर्मियों के लिए डी रेट की वृद्धि का पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद यूनियन ने 09/11/2023 से हड़ताल वापस लेने और कल से लगातार बसें चलाने का फैसला किया है। दरअसल, यूनियन के राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। हालांकि, इस दौरान विभिन्न शहरों से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए पैन बस एवं पीआरटीसी की वोल्वो बस सेवा फिलहाल जारी रहने का कहा गया था। 

  • आज का राशिफल, 9 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 9 नवंबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 10 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 19 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक पृथ्वी लोक की यानि अशुभ भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है ।काम अधिक होने से आज आपको भाग – दौड़ करनी पड़ेगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे… पूरा दिन इंज्वाय करेंगे। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें।

    वृष राशि-आज आपका दिन ठीक रहेगा।किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलेगी। नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे… रिश्ते में मजबूती आएगी। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगी, परस्पर रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा।आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि-आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है।आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी।आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

    सिंह राशि-आज आपका दिन लकी रहेगा।कुछ कार्यों में कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने वाला है। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे।आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे।आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग के लिए आज सफलता भरा दिन है। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा।आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या राशि-आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा।सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे।कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का सपोर्ट आपके काम में मिलेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।

    तुला राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी अच्छे एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज कोई कठिन काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन मीठी नोक-झोंक करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा हैं, तो मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा।समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे।काम काज की गति में बढ़ोतरी होगी। आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए… आपकी यात्रा के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का कोई सामान उपहार दे सकते है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप कोई मीटिंग अटेंड करेंगे। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे।पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।

    मकर राशि-आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको फायदा होगा। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे।ज़मीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा।किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी।क्रिएटिव कामों में मन लगाएंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के इंजीनियरों को कार्य स्थल पर कुछनये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता आएगी।राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    मीन राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा ..साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे।आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है।आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।

  • जालंधरः अलग- अलग मामलों में दो गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 250 ग्राम अफ़ीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सता निवासी सीकरी थाना बुल्लोवाल के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम  के एस.आई प्रेमजीत पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान और अलावलपुर मोड़ से आदमपुर की तरफ़ जा रहे थे, जहां उन्हें पैदल चला आ रहा युवक देकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना मकसूदां की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह निवासी थाना कथू नगल ज़िला अमृतसर के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रणजीत के थाना मकसूदां में 11 सितंबर 2019 के थाना मकसूदां में मुक़दमा नम्बर 118 आईपीसी धारा 379 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी रणजीत को 8 नवंबर 2023 को भगोडां करार कर दिया था, जिससे उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार किया है और पुलिस जांच कर रही है ताकि ओर मामले को हल हो सके।

  • शिव गौरी मंदिर मलकूमाजरा में नए मंहत की धार्मिक अनुष्ठान से हुई नियुक्ति

    अखंडानंद पुरी महाराज को महंत नियुक्त किया गया

    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर वीरपुरी महाराज ने की


    बददी/ सचिन बैंसल: क्षेत्रीय संत समाज की बैठक आज भुडड में हुई जिसकी अध्यक्षता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर वीरपूरी जी महाराज ने की। पचदस नाम जून अखाडा (काशी) महंत अखंडानंद पुरी महाराज को आदर विधि से महंत नियुक्त किया गया। यह बैठक शिव गौरी मंदिर भुडड बैरियर में संपन्न हुई। हिंदू विधि विधान व पूजा अर्चना करके अखण्डानंद ने महंत का कार्यभार ग्रण किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर वीरपुरी जी महाराज, महंत ब्रहागिरी , ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मक्खन चौधरी, संत ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, हरदीप ठाकुर खेडा, महंत ठाकुर गिरी, राव अवतार गिरी, धंनज्य पुरी, प्रमोद गिरी, भोजानंद, संजय पुरी, संजय गिरी, बाबा संजू गिरी, संजीव गिरी, विधि चंद राणा, शिवराम चौधरी, भगवान दास चौधरी, मोहिंद्र सिंह डा., जीवन गिरी महाराज, संदीप ठाकुर, बृजमोहन शास्त्री, अजय ठाकुर, राजन सैणी, कर्मजीत सिंह, केहर सिंह, ललित ठाकुर, अनुज शर्मा, मंदिर कमेटी के संयोजक सेवादार संजीव ठाकुर कई श्रद्धालुगण व महंत गण उपस्थित थे।

  • हरोली विस क्षेत्र में एक दिन में हुए 43 करोड़ 20 लाख रूपए के शिलान्यास व लोकार्पण

    हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री


    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत में बदलने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिलना आरंभ हो गया है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में 42 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के विभिन्न 22 विकास कार्यों के विधिवत शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आज 32.69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास तथा 9.64 करोड़ रूपये के विकास कार्यों लोकार्पण किया गया है।


    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा तथा शुरू किए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य को न्यूनतम निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुरू किए गए कार्यों की गति के अलावा गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जल तथा सिंचाई के क्षेत्र में परियोजनाओं का सुनियोजित ढंग से निर्माण किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओ के अलावा भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में पेयजल जल उपलब्ध करवाने के लिए 32 करोड रुपए, सड़क निर्माण के लिए 40 करोड रुपए तथा विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 15 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 


    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भाखड़ा – जमालपुर विद्युत लाइन को हरोली से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क की विद्युत संबंधी आवश्यकताओं के मध्य नजर नैहरियां से पेखूबेला तथा पोलियां तक 95 करोड़ की लागत से विद्युत लाइन बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त 31 करोड रुपए की लागत से टाहलीवाल में एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी विद्युत परियोजनाओं के पूर्ण होने पर इस क्षेत्र में आने वाले कई दशकों के लिए विद्युत संबंधी आवश्यकताएं पूर्ण हो जाएंगी।


    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिला ऊना में एशियन विकास बैंक के माध्यम से 19 पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं जिन पर 139 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने एशियन विकास बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में एडीबी की सभी परियोजनाओं को मई 2024 तक तथा बालीआल व नगनोली में निर्माणाधीन परियोजनाओं को आगामी 1 माह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली में लगभग 7 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे लम्बे रामपुर-हरोली पुल को पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत विकसित किया जा रहा है तथा यहां पर आने वाले लोगों सुरक्षा व सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामपुर-हरोली पुल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। जबकि लोगों की सुविधा के लिए प्याऊ तथा रैंन शैल्टर यहां बनकर तैयार हो गए हैं।


    उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 42.33 करोड़ रुपए के उद्घाटन व लोकार्पण अपने आप में एक रिकॉर्ड है जिसमें 32.69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यासों में 2.14 करोड़ रूपये से लालूवाल और छेत्रां जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, 2.81 करोड़ रूपये की पोलियां बीत जलापूर्ति योजना का सुधारकीरण कार्य, 87.10 लाख रूपये से बट्ट कलां जलापूर्ति योजना का सुधारीकरण कार्य, 2.83 करोड़ रूपये से वालीबाल गांव की जलापूर्ति योजना, 4.41 करोड़ रूपये की दुलैहड़ जलापूर्ति योजना, 2.67 करोड़ रूपये से भदसाली गांव के भूलगढ़ क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना, 84.61 लाख रूपये से पंजावर में टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 85.31 लाख रूपये से पंजावर में टयूबवैल का सुधारीकरण, 87.94 करोड़ रूप6.89 करोड रुपए की लागत से हरोली में बनने वाला बस अड्डा, 1.02 करोड़ रूपये से हरोली में टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 96.04 लाख रूपये से कांटे में टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 1.07 करोड़ रूपये से हरोली में सहकारी समिति के समीप टयूबवैल का सुधारीकरण कार्य, 93.87 लाख रूपये से सैंसोवाल में टयूबवैल का सुधारीकरण, 3.35 करोड़ रूपये से पंडोगा में अठवाईं खड्ड की उप सहायक नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा 97.66 लाख रूपये की लागत सेे ईसपुर में निर्मित होने वाले शीतला माता मंदिर का निर्माण कार्य शामिल हैं।


    इसके अतिरिक्त 9.64 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पणों में 50 लाख रूपये की लागत से हरोली पुल पर निर्मित दो प्याऊ, 6.15 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना हरोली का संवर्द्धन कार्य, 52.24 लाख रूपये की लागत से धर्मपुर में टयूबवैल का सुधारीकरण, 32 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित रावमापा नंगल खुर्द में परीक्षा हॉल, 43 लाख रूपये की लागत से निर्मित हरोली-रामपुर पुल के समीप रैंन शैल्टर, 41.35 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन कर्मपुर तथा 1.31 करोड़ रूपये की लागत से रावमापा ललड़ी में विज्ञान प्रयोगशाला का भवन शामिल है। 


    इस मौके पर उन्होंने पोलियां बीत में निर्माणाधीन जल भंडारण टैंक तथा हरोली में निर्माणाधीन विश्राम गृह का निरीक्षण भी किया तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रधान टाहलीवाल ट्रक यूनियन सतीश बिट्टू, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव नितीश शर्मा, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, दुलैहड़ पंचायत के प्रधान नंद किशोर, क्षेत्रां पंचायत के प्रधान विक्की राना, नंगल खुर्द पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, धर्मपुर पंचायत प्रधान सुभद्रा, विशाल शर्मा एसडीएम हरोली, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता विजय कुमार ढठवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता पुनीत कुमार, उपनिदेशक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर व क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • उपायुक्त ने देहलां स्थित विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने बुधवार को देहलां स्थित विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खंड अधिकारी केएल वर्मा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने आश्रय स्कूल के विकास में जन सहयोग, योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों तथा विशेष बच्चों की पढ़ाई बारे जानकारी ली। उपायुक्त ने आश्रय में चल रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राघव शर्मा ने विशेष बच्चों को एक म्यूजिकल सिस्टम भी गिफ्ट किया और बच्चों को दिवाली के उपलक्ष्य में मिठाईयों का वितरण भी किया। इस मौके सुरेश एरी, प्रधान एचआरपीसी, अश्वनी कालिया, सचिव, शम्मी जैन ट्रेजरर, केपी सूद, डीआर थिंड, सुमित शर्मा, मोहित चौधरी, जगत राम, परविंदर शारदा सहित अन्य उपस्थित रहे।