Blog

  • चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार

    चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है। चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ईडी ने गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था।

    राजेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी दिनेश अरोड़ा के जरिए गोवा चुनाव के लिए अपनी विज्ञापन कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से 30 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। दिनेश अरोड़ा आप के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। ईडी ने पाया है कि यह 30 करोड़ रुपये अवैध रूप से बनाए गए थे जब दिल्ली में आप द्वारा नई आबकारी नीति लाई गई थी।

    ईडी ने चार्जशीट में लगाए आरोप

    ईडी ने कथित शराब घोटाले की चार्जशीट में लिखा है कि इस केस की अब तक की जांच से पता चला है कि इन फंडों का हिस्सा गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आप के चुनाव अभियान में इस्तेमाल किया गया था। ईडी ने आगे कहा कि सर्वे टीमों का हिस्सा रहे वॉलिंटियर्स को 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया था। आरोपी विजय नायर ने स्वयं अभियान से संबंधित कार्य में शामिल कुछ व्यक्तियों को नकद में भुगतान प्राप्त करने के लिए कहा था।

    गौतम मल्होत्रा की भी हो चुकी गिरफ्तारी 

    वहीं गौतम मल्होत्रा पर आरोप है कि वो आबकारी नीति के तहत मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे। इसके अलावा होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। ईडी ने कहा कि गौतम मल्होत्रा से 22 सितंबर, 26 अक्टूबर और 13 दिसंबर को अमित अरोड़ा से आमने सामने बैठकर पूछताछ  गई थी। आखिरी बार 7 फरवरी को बयान दर्ज किया गया।

  • नशीले पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगन बत्रा पुत्र अनिल कुमार वासी न्यू बलदेव नगर के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा है।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई भूपेंद्र सिंह ने टीम सहित अड्डा नूरपुर पर नाकाबंदी कर दी इस दौरान गांव बुलंदपुर की ओर से उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा ,तभी पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को 80 ग्राम ₹50 हजार की ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ । 

    इसी तरह थाना मकसूदा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम सद्गुरू कॉलोनी कोटला रोड पर गश्त के दौरान मौजूद थी तभी एक महिला पैदल आती दिखाई दी , जिसने पुलिस को देख कर एक लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया । पुलिस ने जब महिला को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान नजमा पत्नी राकेश कुमार वासी न्यू कोटला कॉलोनी तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कर लिया है ।

  • नशीले पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगन बत्रा पुत्र अनिल कुमार वासी न्यू बलदेव नगर के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा है।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई भूपेंद्र सिंह ने टीम सहित अड्डा नूरपुर पर नाकाबंदी कर दी इस दौरान गांव बुलंदपुर की ओर से उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा ,तभी पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को 80 ग्राम ₹50 हजार की ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ । 

    इसी तरह थाना मकसूदा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम सद्गुरू कॉलोनी कोटला रोड पर गश्त के दौरान मौजूद थी तभी एक महिला पैदल आती दिखाई दी , जिसने पुलिस को देख कर एक लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया । पुलिस ने जब महिला को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान नजमा पत्नी राकेश कुमार वासी न्यू कोटला कॉलोनी तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कर लिया है ।

  • गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता की रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

    गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता की रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

    राजस्थान: गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ ​​विक्की गौंडर के पिता सरावा बोदला निवासी महल सिंह का शव मलोट श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक के पास गांव डबवाली ढाब में मिला है। सूत्रों के अनुसार कल रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसे शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया था। जिसकी पहचान आज मृतक गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता महल सिंह के रूप में हुई है, शिनाख्त के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि 2017 में विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। जिसके बाद से उनके पिता परेशान हैं। दरअसल विक्की गौंडर मां बाप का इकलौता बेटा था। वह एक पूर्व राष्ट्रीय शॉट पुट का खिलाड़ी रह चुका था। विक्की ने जालंधर स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ाई की, जहाँ सुक्खा कालहवां के साथ मिलकर उसने जुर्म की दुनिया पर कदम रखा और इस जुर्म की दुनिया में  उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज थे।

  • मकसूदां गोलीकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार

    मकसूदां गोलीकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: कमिश्नरेट पुलिस ने मकसूदा गोलीकांड के मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोरा गरेवाल पुत्र मुल्ख राज वासी सूरत नगर जिंदा रोड मकसूदा, गौरव कपिला पुत्र सुरजीत कपिला वासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सीपी कुलदीप चाहल ने बताया कि 6 फरवरी की रात उक्त आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सतनाम सिंह और उसके बेटे नवजोत सिंह वासी रविदास नगर मकसूदा के घर में घुसकर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चलाई थी।

    जिसमें पिता-पुत्र जख्मी हो गए थे। पुलिस ने सतनाम लाल के बयानों पर मुख्य आरोपी गौरव गरेवाल , हरविंदर संधू ,गौरव कपिला, रणवीर ,रोबिन और जर्मन बल पर आईपीसी की धारा 307, 452, 323, 148, 149, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा की देख रेख में एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में एस ओ यू के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने दोनों आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल और दो पिस्टल सहित काबू कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • अडानी ग्रुप के ठिकानों पर एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने की रेड

    अडानी ग्रुप के ठिकानों पर एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने की रेड

    नालागढ़: हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार को स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की। इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर कार्रवाई की। एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो एक्साइज महकमे की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच की।

    बताया जा रहा है कि जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक है। देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही। हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही है। इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं। प्रदेश में सिविल सप्लाई के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी अडानी ग्रुप सामान सप्लाई करता है।

    अडानी ग्रुप के साथ सरकारी महकमों को सामान सप्लाई के ज्यादातर समझौते पिछली बीजेपी सरकार के समय हुए थे। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार और अडानी ग्रुप के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे। अडानी ग्रुप ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो महीने से हिमाचल में अपने दोनों सीमेंट प्लांट में प्रॉडक्शन बंद कर रखा है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली राज्य सरकार दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के कई प्रयास कर चुकी है मगर दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने से इस विवाद का फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है। सीएम कह चुके हैं कि अडानी ग्रुप के अड़ियल रवैये के चलते इस विवाद का हल नहीं निकल पा रहा। हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के लिए लीगल ओपिनियन ले रही है।

  • लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

    लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

    एक मजदूर की हालत गंभीर पीजीआई रेफर

    घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंचे एसपी बद्दी

    बददी/ सचिन बैंसल :  बद्दी के चक्का रोड पर एक नव निर्मित शो रूम के की सेटरिंग टूटने से लैंटर डाल रहे पांच कामगार दब गए थे जिसमें तीन कामगार तो अपने प्रयासों से निकल गए लेकिन दो लोहे की  प्लेटों को नीचे  दब गए थे जिन्हें पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मद्द से निकाला। घायलों को 108 एबुलेंस से बद्दी अस्पातल में पहुंचा गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। 

    पुलिस के अनुसार यह घटना सांय सवा छह बजे की है। चक्का रोड पर एक प्राईवेट शौ रूम का ठेके दार लैंटर डाल रहा था। लैंडर डालने के लिए पांच कामगार यूपी के राजेश, राजपाल, विनोद, किशन और छज्जु राम छत पर थे। अचानक सेटरिंग खिसकने से लैंडर हिलने लगा जिस यह पांचों लोग लैंटर की साथ नीचे गिर गए। कामगार किशन, विनोद और छज्जु राम तो अपने प्रयासों से निकल गए लेकिन यूपी के बदाऊ जिले के चंदोसी निवासी राजपाल और बदाऊ जिले के ही उजानी निवासी राजेश दब गए। शौर सुनते ही वहां पर अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई और राजपाल और राजेश को लोहे की प्लेटों के नीचे से निकाला। घायल अवस्था में दोनों को बद्दी के अस्पताल पहुंचा गया। 

    राजेश के रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। जबकि राजेश के बाजू में चोट आई है। सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी मोहित चावला मौके पर आए और घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि घटना के दौरान मौके पर पांच लोग थे जिसमें दो को चोटें आई है। जिन्हे पुलिस और फायर ब्रिगेड की मद्द से निकाल कर उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

  • रिश्वत लेते ASI Balkar को सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

    रिश्वत लेते ASI Balkar को सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

    चंडीगढ़/प्रवेशः भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। वह मनीमाजरा थाने में तैनात था। सूत्रों के मुताबिक एक आत्महत्या मामले में आरोपी को राहत देने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित ने रिश्वत की सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद ट्रैप लगा कर यह गिरफ्तारी की गई। जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर, 2022 को मनीमाजरा में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। घटना में कानूनी राय लेने के बाद गुरप्रीत सिंह नामक आरोपी पर 24 दिसंबर, 2022 को केस दर्ज किया गया था। आरोपी समाधि गेट, मनीमाजरा का निवासी है।

    पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306(आत्महत्या को उकसाने) की धारा के तहत केस दर्ज हुआ था। मृतका न्यू दर्शनी बाग, मनीमाजरा की रहने वाली थी। इसी मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह को राहत देने के नाम पर एएसआई 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए सीबीआई ने दबोचा। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • चुनाव से पहले भाजपा ने नई टीम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    चुनाव से पहले भाजपा ने नई टीम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने नई टीम का ऐलान किया है। दो पन्नों की लिस्ट जारी करते हुए पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू व प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता से विचार-विमर्श के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कंवरबीर सिंह टोहड़ा द्वारा अपनी नई टीम की घोषणा की है। जारी लिस्ट के मुताबिक 8 वाइस प्रैजीडैंट, 3 जनरल सैक्रेटरी व 8 सैक्रेटरी के अलावा अन्य 5 लोगों को शामिल किया गया है। देखें लिस्ट

  • ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने कलश यात्रा का किया आयोजन, देखें वीडियो

    ओम महादेव कावड़ सेवा दल ने कलश यात्रा का किया आयोजन, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः ओम महादेव कावड़ सेवा दल चंडीगढ़ द्वारा शिव महापुराण कथा 3 दिन का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 45 में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16 फरवरी तक चलेगा। ओम महादेव कावड़ सेवादल द्वारा आज पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

    इस दौरान बैंड की धुनों महादेव के जयकारों से माहौल सराबोर हो गया। ओम महादेव कावड़ सेवा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान रोजाना कथा होगी और 21 कन्याओं का निशुल्क विभाग भी करवाया जाएगा। जिसमें सभा के सभी पदाधिकारियों ने पुरजोर कोशिश कर सेवा निभाई।