Blog

  • जालंधर में बुधवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर में बुधवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरुण)।  जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

  • छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव की बहाली करे सरकार: अभाविप

    छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव की बहाली करे सरकार: अभाविप

    ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना की विभिन्न इकाइयों द्वारा महाविद्यालयों की विभिन्न माँगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिस में यूजी/पी.जी.के परिक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। महाविद्यालयों के दाख़िला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आनलाइन प्रकिया को सुदृढ़ किया जाए।

    महाविद्यालयों में शिक्षकों व ग़ैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। 
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए। 
    सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। 
    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए। 
    सभी राजकीय शिक्षा स्थानों में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा प्रदान की जाए। 

  • महिला आरडी एजैंट का 2 महिलाओं ने बैग काटकर चुराए 1लाख, मामला दर्ज

    महिला आरडी एजैंट का 2 महिलाओं ने बैग काटकर चुराए 1लाख, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में डाक विभाग की ही रेगुलर डिपॉजिट एजेंट महिला के बैग से 1लाख की राशि चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे दो संदिग्ध महिलाओं का हाथ बताया जा रहा है इस घटना के बाद डाक विभाग की एजेंट प्रेमलता औहरी ने बताया कि वह ग्राहकों से आर डी के रूप में ली गई करीब 1.85लाख रुपए से अधिक राशि को डाकघर में जमा करवाने पहुंची थी इसी दौरान डाकघर में ही किसी ने उनके थैले को ब्लेड मारकर ₹500 के नोटों की 2 गड्डियां निकाल लीं । जबकि उसी बैग में रखे 85 हजार बच गए।

    मामले की जानकारी मिलते ही डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया जिसमें पीड़ित महिला के आसपास दो अन्य महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं जबकि वे दोनों महिलाएं घटना के बाद से ही मौके से फरार हो गईं।

    डाक विभाग के पवन कुमार का कहना है कि रेगुलर डिपॉजिट एजेंट प्रेमलता ने 1लाख की चोरी होने के संबंध में शिकायत की उस के  बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई वहीं उन्होंने अपने स्तर पर पुलिस को भी सूचित किया है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है। 

    इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान ने बताया की पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए वारदात को अंजाम देने वाली दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है।

  • इनोसेंट हार्टस ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

    इनोसेंट हार्टस ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया।प्री-प्राइमरी स्कूल- इनोकिड्स के नन्हे-मुन्नों से बॉन्ड ऑफ टूगेदरनैॅस के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई। बच्चे अपने-अपने टिफिन में मिठाई लेकर भी आए और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। छात्राओं ने सैनिकों के वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी और बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है गीत पर नृत्य करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

    इस अवसर पर बच्चों से थाली सज्जा, व राखी मेकिंग गतिविधियाँ करवाई गईं। छात्रों द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सब के द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा अपने भाइयों को उपहार स्वरूप देने के लिए सुंदर कार्डबनाए गए, जिनमें उन्होंने अपने भाइयों के लिए संदेश लिखे हुए थे। इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्वता बताई और उन्हें हर पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।

  • मतदान केंद्रों की सूचियां का अंतिम प्रकाशन किया गया­: डीसी

    मतदान केंद्रों की सूचियां का अंतिम प्रकाशन किया गया­: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना के तहत पांचों विधानसभा निवार्चन क्षेत्र 41-चिंतपूर्णी (अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ के मतदान केंद्रों की सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियां जन साधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, ऊना सहित जिला के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।

  • उपायुक्त राघव शर्मा ने किया कटौहड़ कलां में पौधारोपण

    उपायुक्त राघव शर्मा ने किया कटौहड़ कलां में पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कटौहड़ कलां स्थित गौशाला परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा संचालित इस गौशाला परिसर में आम, जामुन, आंवला, गलगल सहित कई सजावटी किस्मों के 150 से अधिक पौधे भी लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन चिंतपूर्णी मंदिर न्यास, जिला रेडक्रॉस सोसायटी तथा वन विभाग ने मिल कर किया। पौधारोपण कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब तथा राजकीय उच्च विद्यालय बदाऊं के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के महत्त्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया लगाए गए पौधों को नियमित अंतराल में निरीक्षण करें, ताकी लगाए गए पौधे पूरी तरह कामयाब हो सकें। उन्होंने कटौहड़ कलां गौशाला में संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार, चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल व एसडीओ आरके जसवाल, ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के प्रधान विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

  • डॉ कोमल मलिक जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान व अशोक ठाकुर को महासचिव की कमान

    डॉ कोमल मलिक जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान व अशोक ठाकुर को महासचिव की कमान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला बैडमिंटन संघ ऊना की वार्षिक बैठक  हिम कॉर्नर कंपलेक्स में संपन्न हुई। इस बैठक में डॉ कोमल मलिक को सर्वसम्मति से जिला बैडमिंटन संघ का प्रधान तथा अशोक ठाकुर को संघ का महासचिव और सुशील राव को संघ का सह सचिव चुना गया। संघ में कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया जिनमें सचिन राव, करण चौधरी, रजत कांग, आरूष शामिल है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय जूनियर (अंडर-19) वे सीनियर लड़के व लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता  16.8.2022 से 17.08.2022 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम ऊना जिला बैडमिंटन संघ ऊना द्वारा आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी खिलाड़ियों को अपने साथ कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। यह जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ ऊना के प्रधान डॉ कोमल मलिक ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताएं जो कि इस माह व आगामी माह में सिरमौर व शिमला में आयोजित की जाएगी के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस दिनांक 15.08.2022 शाम 5 बजे तक संजय कुमार बैडमिंटन कोच तथा लक्ष्मी ट्रेडर्स पुराना बस स्टैंड ऊना के पास जमा की जाएंगी।

  • विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    श्री आनन्दपुर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत तहसील श्री आनन्दपुर साहिब में तैनात नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलीभुगत करके सरकारी खजाने को 48 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। दरअसल, जि़ला रूपनगर के गांव करूरा में 54 एकड़ ग़ैर-मुमकिन पहाड़ की सरकार को अधिक कीमत पर रजिस्ट्री करवाई है, जो कलैक्टर रेट पर होनी चाहिए थी। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि थाना नूरपुरबेदी में नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह और कुछ अन्य व्यक्तियों के खि़लाफ़ मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच विजीलैंस द्वारा की जा रही है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि गाँव करूरा, श्री आनन्दपुर साहिब में गैर-मुमकिन पहाड़, नदी, टिब्बा, चौ, चंगर टिब्बा, दरार आदि किस्म का 54 एकड़ क्षेत्रफल गांववासियों के नाम था, जिसे पंजाब राज्य जंगलात कॉर्पोरेशन एसएएस नगर द्वारा खऱीदे जाने का प्रस्ताव था।

    ज़मीन की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई, जिसमें वन मंडल अफ़सर रूपनगर अमित चौहान, रीजनल मैनेजर मोहाली जुगराज सिंह, हलका पटवारी नुमायंदा दफ़्तर एसडीएम श्री आनन्दपुर साहिब अमरजीत सिंह, रेंज अफ़सर ब्लॉक नूरपुरबेदी जसपाल सिंह, वन गार्ड नरिन्दर सिंह एवं राजेश कुमार, सरपंच रामपाल सिंह और योगेश कुमार बतौर कमेटी मैंबर शामिल थे। प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य व्यक्तियों दलजीत सिंह भिंडर और अमरिन्दर सिंह भिंडर द्वारा एक साजि़श के तहत मिलीभुगत करके कलैक्टर रेट 90,000 रुपए वाली ज़मीन पंजाब जंगलात कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 9,90,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बेच दी।

    मुलजिमों ने मिलीभुगत करके सरकारी खजाने को 48 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। विजीलैंस द्वारा पड़ताल दौरान पता लगा कि कॉर्पोरेशन को बेचा गया, यह क्षेत्रफल 54 एकड़ की बजाय करीब 46 एकड़ ही है। दस्तावेज़ों से यह भी पाया गया कि इस ज़मीन की रजिस्ट्री रघुवीर सिंह नायब तहसीलदार ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर नूरपुरबेदी तहसील में जाकर तारीख़ 01-09-2020 को करार दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल उपरांत इस मुकदमे में दोषी नायब तहसीलदार रघुवीर सिंह को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी दोषियों की तलाश जारी है।

  • पंजाबः बंबिहा गैंग के गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद

    पंजाबः बंबिहा गैंग के गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बंबिहा गैंग से जुड़े एक खूंखार गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी भुल्लर को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। वे हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों की पहचान राजविंदर सिंह और परमबीर सिंह उर्फ ​​बॉबी के रूप में हुई है।

    पुलिस ने उनके पास से एक .30 कैलिबर और तीन .32 कैलिबर सहित 4 पिस्टल, 6 मैगजीन और 125 जिंदा कारतूस, 1.05 किलो हेरोइन, 78.27 लाख रुपए की ड्रग मनी, 7 सोने की चूड़ियां, 25 सोने के सिक्के, 4 सोने की चेन, 7 सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन, स्कोडा, होंडा सिटी और ब्रेज़ा सहित 3 कारें, यामाहा, हीरो डीलक्स और स्प्लेंडर सहित 3 मोटरसाइकिल और उनके कब्जे से 15 स्मार्टफोन बरामद किया है।

    यह पंजाब पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों में सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दूसरे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है।पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को खूंखार गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर की गिरफ्तारी से बड़ी सफलता मिली है, जो दविंदर बंबिहा गिरोह का कुख्यात शूटर है और दो हत्या के मामले में वांछित है। उन्होंने कहा कि हैप्पी भुल्लर 2017 से फरार था।

  • पंजाबः सरकार ने पशुओं के लेकर Advisory की जारी

    पंजाबः सरकार ने पशुओं के लेकर Advisory की जारी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पशुओं में लंपी स्किन की बीमारी को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री मान द्वारा की गई इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। जिसमें पशु रोग एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने तालमेल कमेटी का गठन किया है। जिसमें 3 कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, कुलदीप धालीवाल और लालजीत भुल्लर इस कमेटी का हिस्सा होंगे। नई जारी एडवाइजरी के मुताबिक पंजाब की सीमाओं में दूसरे राज्यों के पशुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा अगले आदेश तक पशु मेलों पर रोक लगा दी गई है।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि लंपी स्किन बीमारी के इलाज के लिए गुजरात से दवा मंगवाई गई है और जरूरत के हिसाब से और दवा मंगवाई जा रही हैं। पंजाब सरकार ने लोगों से अपील की है कि जिस जगह पर जानवरों को रखा जाता है उस जगह को साफ-सुथरा रखें और जानवरों को झुंड में न रखा जाए।

    उन्होंने कहा कि हर जिले के डीसी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंपी की बीमारी की रोकथाम के लिए गांव-गांव जाकर पशुओं की जांच की जाएगी। शहरों और गांवों में फॉगिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के संपर्क में है।