Blog
-

भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी:सती
ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बुधवार को जिला मुख्यालय के जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में जुटी। जिला बैठक के दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रुप से उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ब जिला प्रभारी विनोद ठाकुर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करके फीडबैक लिया। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जबकि विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में प्रस्तावित दौरे को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में बिलासपुर में उनका भव्य स्वागत होगा और जिला से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए बिलासपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का लोकार्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं।ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा भव्य जनसभा का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। इस जनसभा में जिला से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। सतपाल सत्ती ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी केंद्र से कई बड़े नेता हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आने वाले हैं उन तमाम दौरों को लेकर भी चर्चा की गई है। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें।भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है और प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास किया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है ना ही नेता कांग्रेस के अंदर इस वक्त भगदड़ मची हुई है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए जा चुकी है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रदेश और केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पाहुलाल भारद्वाज, नवीन पुरी कुलदीप संधू, जिला सचिव राजिंदर मलांगड़ मास्टर रामचंद्र, नरेंद्र राणा, कुसुम लता हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी यशपाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जय देव खट्टा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल सैनी ,हरोली मंडल अध्यक्ष गुरविंदर गोल्डी, गगरेट मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, और मंडलों के महामंत्री, मोर्चे और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे -

प्रो. राम कुमार ने 1.20 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया शिलान्यास
ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद में 1.20 करोड़ रुपए की लागत से लगने जा रही सिंचाई योजना का भूमिपूजन किया। इस ट्यूबवेल के लगने से लगभग 600 कनाल से अधिक भूमि को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद हरोली जयराम ठाकुर सरकार में हमने 100 से अधिक टयूबवेल हरोली में लगाए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रदेश में हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए वर्तमान सरकार ने 309 करोड़ रुपए व्यय किया है, जिससे 900 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा प्राप्त हुई है तथा लगभग 50 हजार किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर लखबीर लखी, दर्शन सिंह, परवीन कुमार, सुरजीत सिंह, मोहन सिंह, अमन कुमार, विनोद अग्निहोत्री, शिव, नवल, पवन फौजी तथा स्वतंत्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। -

महिलाओं को पोषण माह तथा संवैधानिक अधिकारों बारे किया जागरुक
ऊना/शील पंडित : पोषण माह के तहत आज कल्याण भवन ऊना में लोहे की कड़ाही अभियान तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नीलम कुमारी ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।इसके अतिरिक्त महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों व उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, असहाय मातृ संबल योजना, गरिमा, संबल, नवजीवन व अन्य योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता त्रिशला देवी को विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई तथा 6 माह के 5 बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया और पोषण शपथ के साथ साथ पोषण रैली का आयोजन भी किया गया।इसके अलावा समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इन लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना सतनाम सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, वरिष्ठ सहायक रमेश वालिया, पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल कौर, मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, सुमन बाला, नानकी देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, सहायक साक्षी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही। -

महिलाओं को पोषण माह तथा संवैधानिक अधिकारों बारे किया जागरुक
ऊना/शील पंडित : पोषण माह के तहत आज कल्याण भवन ऊना में लोहे की कड़ाही अभियान तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नीलम कुमारी ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।इसके अतिरिक्त महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों व उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, असहाय मातृ संबल योजना, गरिमा, संबल, नवजीवन व अन्य योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता त्रिशला देवी को विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई तथा 6 माह के 5 बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया और पोषण शपथ के साथ साथ पोषण रैली का आयोजन भी किया गया।इसके अलावा समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। इन लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना सतनाम सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, वरिष्ठ सहायक रमेश वालिया, पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल कौर, मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, सुमन बाला, नानकी देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, सहायक साक्षी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही। -

कलाकारों ने मुच्छाली व थानाकलां पंचायत में दी क्षय रोग की जानकारी
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने टीवी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत मुच्छाली व थानाकलां में गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है जो आमतौर पर फेफड़ों पर हमला करती है। फेफड़ों की टीवी एक मरीज से दूसरे लोगों में खांसने या छींकने से फैलती है। टीवी बाल, नाखून और दांत को छोड़कर शरीर के किसी भी भाग में हो सकती है। अगर किसी को 2 सप्ताह से अधिक खांसी है या शाम के समय बुखार आ रहा हो या भूख नहीं लग रही हो, बजन लगातार कम हो रहा हा,े रात को पसीना आना, छाती में दर्द होना व खांसी में खून आने की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बलगम चेक करवाएं।टीवी की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनों से फ्री की जाती है। उन्होंने बताया कि टीवी लाईलाज बीमारी नहीं है इसका इलाज पूर्णतया संभव है सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीवी के लिए डॉट्स की दवाई मुफ्त उपलब्ध है। 6 महीने तक लगातार दवाई खाने से टीवी ठीक हो जाती है और दवाई बीच में छोड़ने पर 2 साल खानी पड़ती है। टीवी के मरीजों को हर महीने पोषण आहार के लिए 500 रूपये दिए जाते हैं। इसके अलावा बिगड़ी हुई टीवी के मरीजों को 500 प्रति महीने 2 साल तक एनटीईपी द्वारा तथा 1500 रुपए प्रतिमाह मुख्यमंत्री क्षय निवारण योजना द्वारा दिया जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुछाली प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय, ग्राम पंचायत थाना कला प्रधान सरोज कुमारी, वार्ड सदस्य मेहर चन्द, मनोहर व रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। -

सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ऊना प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की
ऊना/सुशील पंडित; छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को ऊना सदर विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और पुराने बस स्टैंड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इसी दिन ऊना सदर विस क्षेत्र को सैंकड़ों करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत पुराने बस स्टैंड पर विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाएं। सत्ती ने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -

जालंधरः कल नहीं होगा हाईवे जाम, मंत्री कुलदीप धालीवाल से मीटिंग के बाद किसानों ने किया ऐलान
जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। किसानों के साथ आज सर्कट हाउस में सर्कट हाउस मे पेंडू विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मीटिंग चली। इस मीटिंग के बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल ने उनकी समस्या को सुनते हुए उन्हें 3 अक्टूबर तक हल करने का आश्वासन दिया है।
जिसके बाद किसानों ने कल जालंधर- लुधियाना हाईवे के जाम करने के फैसले को स्थगित कर दिया है। बता दें कि किसान संगठन दोआबा कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर ने 29 को जालंधर-लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक को जाम करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि कल जालंधर धन्नोवाली फाटक पर 24 घंटे के लिए बंद कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
लेकिन आज मंत्री कुलदीप धालीवाली से हुई मीटिंग के बाद इस धरने को स्थगित कर दिया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर 3 अक्टूबर तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो 4 अक्टूबर को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की जा रही है।
-

जिला में 895 फूड लाइसेंस व 9957 फूड बिजनेस ऑपरेटरः एडीसी
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहाकार समिति की तीसरी तिमाही की बैठक आज एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने बताया कि जिला में लगभग 895 फूड लाइसेंस ऑपरेटर और 9957 फूड बिज़नेस ऑपरेटर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत है। एडीसी ने बताया कि खाद्य निर्माताओं को प्रत्येक वर्ष वार्षिक रिटर्न जमा करवानी होती है, रिटर्न न भरने पर खाद्य निर्माताओं को जुर्माने के साथ रिटर्न भरनी होती है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिए www.foscos.fssai.gov.in वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत जिला में 1 अप्रैल से अब तक 88 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 9 सैंपल मिस ब्रैंड्ड जबकि 5 नमूने गुणवत्ता मानकों में ठीक नहीं पाए गए, जिसके तहत खाद्य निर्माताओं को एक्ट के अनुसार जुर्माना डाला गया।एडीसी ने कहा कि मीड डे मील, आंगनबाड़ी व आबकारी एवं कराधान के लिकर वेंडर भी एक्ट की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने इन सभी को भी बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के तहत पंजीकरण करवाने को कहा। एडीसी ने बताया जिला में फूड सेफ्टी की ओर से न्यू पहल बी ईट राईट कैंपस की शुरूआत की गई है जिसके तहत जिला में पांच कैंपसों को ईट राईट घोषित किया जाएगा तथा 50 होटल, रैस्टोरेंट या ऑपरेटरों की हाइजिन रेटिंग की जाएगी। इसके अलावा दुकानों व होटलों में रिफाईंड तेल को तीन बार से अधिक प्रयोग में लाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।एडीसी ने बताया कि रूको अभियान के तहत सरकार इस तेल की 30 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिजनेस ऑपरेटरों से खरीद कर रही है। इस तेल का प्रयोग बायो डीजल के लिए किया जाता है। जिला में अब तक दुकानदारों व होटलों से लगभग 350 लीटर तेल एकत्रित किया गया है। एडीसी ने बिजनेस ऑपरेटरों से अपील की है कि वे रिफाईंड तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। तीन बार प्रयोग किए हुए तेल का रूको अभियान के तहत सरकार को दें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, डीएफएससी राजीव शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। -

पैरालंपिक्स मेडलिस्ट निषाद कुमार बने स्वीप आइकन, युवाओं को वोट डालने के लिए करेंगे प्रेरित
ऊना/सुशील पंडित: टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल विजेता जिला ऊना निवासी निषाद कुमार विधानसभा चुनाव-2022 में जिला ऊना के युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ी निषाद कुमार को स्वीप गतिविधियों के लिए यूथ आइकन बनाया गया है और निषाद कुमार ने निर्वाचन विभाग के प्रस्ताव पर हामी भर दी है।राघव शर्मा ने कहा कि सभी जिलावासियों के लिए गर्व का विषय है कि जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतकर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।जिला के युवाओं के लिए निषाद एक प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। इसके साथ ही निषाद दिव्यांग भी हैं तथा वह दिव्यांग मतदाताओं के लिए आइकन हैं। इसलिए जिला स्तर पर निषाद कुमार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आइकन बनाने का निर्णय लिया गया है और निषाद ने भी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी निषाद कुमार खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए जिला से बाहर हैं, जैसे ही वह वापिस जिला ऊना पहुंचेंगे तो उनका वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया जाएगा और विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक कनरे के लिए उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर निर्वाचन विभाग के होर्डिंग्स पर भी निषाद की फोटो के साथ उनका मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेश महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे।राघव शर्मा ने कहा कि आगामी विस चुनाव में मतदाता प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को वोट का महत्व समझाने के लिए अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में इन गतिविधियों को और तेज़ किया जाएगा। -

जालंधरः बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंनोरजन कालिया के 11 साल पुराने केस में CBI कोर्ट का आया फैसला, जानें
जालंधर/वरुणः 11 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सियासत का शिकार हुए थे। सीबीआई की जांच में पूर्व मंत्री कालिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई और न ही उन्हें केस में नामजद किया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने लंबे समय के बाद इस मामले में फैसला सुनाते हुए पंजाब रजिस्ट्रार, फर्म और सोसायटी विभाग के एक पूर्व अधिकारी को इस मामले में 5 साल कैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि इस मामले के कारण मनोरंजन कालिया को लोकल बॉडी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।