Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः 1 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस प्रेस वार्ता करके कर सकती है खुलासा

पंजाबः 1 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस प्रेस वार्ता करके कर सकती है खुलासा

0

तरनतारन: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CIA स्टाफ की पुलिस ने 2 तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, मोटरसाइकिल, फोन, और भारतीय करंसी बरामद की है। गिरफ्तार की गई नशा तस्करों की पहचान मनदीप कौर  उर्फ मनी पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव राजोके और गुरताज सिंह उर्फ ताज पुत्र बलजीत सिंह निवासी राजोके के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस ने गशत के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया था। इस दौरान आरोपी पुलिस पार्टी को देख मौके से वापिस भागने लगे, लेकिन पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करते हुए मोटरसाइकिल सवारों को हिरासत में ले लिया गया।

इस दौरान उनकी की तालाशी लेने के दौरान 1 किलो हेरोइन, 2 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल और 700 रुपए भारतीय करंसी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि बरामद की गई हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस संबंधित थाना खालड़ा में मामला दर्ज करके अगली पूछताछ शुरू कर दी गई है। सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की निशानदेही पर अन्य बड़ी मात्रा में हैरोइन बरामद होने की संभावना है। इस मामले के लेकर एसएसपी अश्वनी कपूर आज प्रेस कांफ्रैंस कर सकते है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here