Home Punjab>Tarn Taran पंजाब: चोरी की 12 मोटरसाइकिलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब: चोरी की 12 मोटरसाइकिलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

पठानकोट : पिछले कुछ दिनों से शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों के चलते पुलिस लगातार इस गिरोह को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-2 के कर्मचारियों ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से  12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है। डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने बताया कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव सहिंता लगा दी गई है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि जिले भर के अंदर में ऐसी कोई भी घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे लोग असुरक्षित महसूस करें। इसी के साथ जिले भर में चौकसी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमें हर छोटी छोटी जगह व संदिग्ध लोगों लर पैनी नजर बनाए रखे हैं। इसी के चलते पुलिस ने एक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।  उन्होंने बताया कि इस गिरोह के 2 सदस्य अभी भी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here