Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

पंजाब : कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

0

पठानकोट : कमरे में अंगीठी जला कर सोने से होने वाली घटनाओं के मामले सामने आते रहते है। लेकिन उसके बाबजूद भी लोग इस ओर ध्यान नही देते और हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट के गांव भरोली में देखने को मिला जहां पर कोयले की अंगीठी जलाकर एक परिवार कमरे में सो रहा था ओर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस चढ़ने से परिवार के चारों लोगों की हालत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में चारों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया।

जहां 3 लोगों का इलाज चल रहा है और एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसको रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस परिवार के बेहोश होने की जानकारी मिली। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही एसएमओ पठानकोट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस चढ़ने से परिवार के इन चारों लोगों की हालत बिगड़ी है। तीन लोगों का सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसको रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here