Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः DJ पर डांस को लेकर हुआ टकराव, चलें ईंट-पत्थर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः DJ पर डांस को लेकर हुआ टकराव, चलें ईंट-पत्थर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

0

तरनतारनः जिले के गांव दुबली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलाए गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्शदीप सिंह की शादी पर डीजे पर गाना बदलने को लेकर मामे के लड़के के साथ दूसरे पक्ष का विवाद हो गया था। जहां विवाद बढ़ने के दौरान ईंट और पत्थरों से हमला किया है।

वहीं पड़ोस में रहते चाचे के लड़के 34 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र काला सिंह दोनों पक्षों को छुड़वाने के लिए गया। जहां छुड़वाने के दौरान उसके सिर पर ईंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम सिंह के 2 बच्चे हैं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here