पठानकोट/अनमोल : लोकसभा चुनावों के दौरान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे आज सुबह धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से किसी चीज के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह जगह आर्मी स्टेशन से लगभग 30 मीटर दूर है। यहां रेहड़ी चालक बैठे रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार, आवाज बम धमाके की तरह थी।
Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः लोकसभा चुनावों के बीच आर्मी स्टेशन के पास हुआ धमाका, 2 किलोमीटर तक सुनी आवाज, देखें वीडियो