Blog

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के छेहरटा थाने के अधीन आते इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों में से एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी अंधेरा और खेतों का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। मौके का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को बताया कि सीआईए स्टाफ और एंटी गैंगस्टर ऑपरेशनल यूनिट को शाम के वक्त सूचना मिली थी कि एक नोटोरियल क्रिमिनल हरजिंदर उर्फ हरी जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है, हथियारों के साथ खतरनाक टारगेट किलिंग की तैयारी में है।

    पुलिस को शक था कि इसके लिंक विदेशी गैंगस्टरों और आईएसआई तक हैं और इसके पास विदेशी तरीके से भेजे गए हाई-टेक हथियार हो सकते हैं। इस जानकारी के बाद लिंक रोड पर नाका लगाया गया। कुछ समय बाद दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने पुलिस के रोकने पर मुड़कर वापिस भागने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। बदमाशों की ओर से लगभग 4 राउंड फायर किए गए, जो पुलिस की गाड़ी में लगीं।

    सेल्फ-डिफेंस में एसआई बलविंदर सिंह और एएसआई परगट सिंह ने वापिस फायर किया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 32 वर्षीय हरजिंदर उर्फ हैरी निवासी जज नगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही 5 गंभीर केस दर्ज थे। उसकी जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिले हैं, जिनमें वर्चुअल नंबर और सोशल मीडिया कॉन्टैक्ट मिले हैं, जो विदेशी नेटवर्कों से उसके संबंध साबित करते हैं।

    मौके से गोलोक पिस्टल, 30 बोर पिस्टल, मैग्जीन और लाइव राउंडों के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कमिश्नर ने बताया कि ये हथियार संभवत: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे। फरार बदमाश का नाम सन्नी (निवासी अटारी) बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा पहचान और गिरफ्तारियों के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि हरजिंदर जेल से सिर्फ 10 दिन पहले ही बाहर आया था और इन दिनों ही इसका विदेशी गैंगस्टरों से संपर्क सक्रिय हो गया था।

  • Punjab News: Civil Hospital में बिजली गुल, Mobile की टॉर्च जला व्यक्ति का किया इलाज, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में बिजली गुल, Mobile की टॉर्च जला व्यक्ति का किया इलाज, देखें वीडियो

    मोगाः सिविल अस्पताल मोगा में बिजली की समस्या से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच दोपहर लगभग 12:30 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मरीज को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के माइनर ऑपरेशन थिएटर में लाया गया, जहां बिजली न होने के कारण डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में उसके सिर पर लगे घावों के टांके लगाने पड़े।

    जानकारी के अनुसार, मोगा की जरा रोड के निवासी सुखपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई नवतेज सिंह (38) जो ई-रिक्शा चलाता है, डगरू में सवारी छोड़कर लौट रहा था। मोगा-लुधियाना हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से उसकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नवतेज सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा के इमरजेंसी विभाग में लाया गया।

    अस्पताल पहुंचे तो वहां वहां बिजली नहीं थी। हालांकि अस्पताल में सीधी हॉटलाइन सुविधा मौजूद है, लेकिन बुधवार सुबह से ही बिजली बार-बार जा रही थी। स्टाफ द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर बिजली आने के बाद दोबारा चली जा रही थी, जिससे कामकाज लगातार बाधित हो रहा था।

    सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. हरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर बूटा सिंह से संपर्क कर पूछा कि हॉटलाइन होने के बावजूद बिजली क्यों जा रही है। इंजीनियर ने बताया कि लाइन बदलने का काम चल रहा है, जिसके चलते कुछ समय के लिए बिजली बंद की गई थी और लगभग 10 मिनट में बहाल होने की उम्मीद थी। मरीजों की दिक्कत न बढ़े, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने बिजली आने से पहले ही जनरेटर चला दिया।अस्पताल में बिजली व्यवस्था की यह लापरवाही कई बार मरीजों के लिए खतरा बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉटलाइन होने के बावजूद बार-बार बिजली गुल होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है और इस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab News: लापरवाही या समझदारी ! स्कूटर पर कैदी को कोर्ट लेकर पहुंचा पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: लापरवाही या समझदारी ! स्कूटर पर कैदी को कोर्ट लेकर पहुंचा पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आए दिन पुलिस के कर्मी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में चल रहे है। वहीं अब कैदियों व हवालातियों को कोर्ट में पेश करने को लेकर पुलिस कर्मी चर्चा में आ गया है। दरअसल, कोर्ट में हवालाती को पेशी के लिए ले जाते समय पुलिस की वीडियो सामने आई है। ऐसे में अब इसे पुलिस की लापरवाही कहे या समझदारी इसका अंदाजा आप खुद वीडियो देखकर लगा सकते है।

    पुलिस जिस तरीके से हवालातियों और कैदियों को कोर्ट लेकर जा रही है, ऐसे में वह कभी भी पुलिस को चकमा देकर भाग सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी खुद स्कूटर चला रहा है और उसके पीछे एक कैदी को बिठाया हुआ है। वीडियो में कैदी के हाथ में हथकड़ी लगी है और पुलिस कर्मी ने हथकड़ी की चैन अपने हाथ में फंसाई है। वीडियो दुर्गा माता मंदिर चौक लाइटों से कचहरी की ओर जाने वाले रास्ते का बताया जा रहा है जो बिल्कुल किसी पुरानी बॉलीवुड फ़िल्म के सीन जैसा लग रहा है।

    दरअसल, कैदी ने पिछली सीट पर उल्टी टांगे करके बैठा है और उसकी हथकड़ी का दूसरा सिरा पुलिसवाले ने स्कूटर की ‘रेस’ वाली जगह पर बड़े आराम से पकड़ा हुआ है। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा लगता है कैदी बहुत शरीफ है, तभी इतने आराम से सवारी कर रहा है।

    दूसरे ने सवाल किया अब क्या इस स्कूटर का चालान कटेगा हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है इसकी। इस वीडियो के बाद सिर्फ पुलिस और कैदी ही नहीं बल्कि स्कूटर भी चर्चा में आ गया। लोगों ने कहा कि यह स्कूटर बहुत पुराना मॉडल है और इस पर हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) भी नहीं लगी है। फिलहाल यह वीडियो लुधियाना वासियों की सड़कों पर मनोरंजन का नया मसाला बन गया है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

  • Stock Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में उछला

    Stock Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में उछला

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ शुरुआत की।सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 85,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 26,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में आज बढ़त है। वहीं IT और फार्मा शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रही है।

    एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 3.25% ऊपर 50,115 पर, कोरिया का कोस्पी 3.18% ऊपर 4,054 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.17% ऊपर 25,873 पर कारोबार कर रहा है।
    पिछले दिनी बुधवार को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹1,694 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹1,223 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,358 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹50,335 करोड़ के शेयर खरीदे।

    IPO का आज दूसरा दिन
    एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी के IPO का आज दूसरा दिन है, ये 21 नवंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

  • Punjab News: RSS नेता के पोते की हत्या मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS नेता के पोते की हत्या मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के मेन बाजार में बीते दिनों अनजान व्यक्तियों द्वारा RSS नेता के पोते नवीन अरोड़ा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लगातार पुलिस प्रशासन और सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फिरोजपुर पुलिस ने कल दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं देर रात पुलिस ने एक और व्यक्ति का एनकाउंटर किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि नवीन अरोड़ा की हत्या में पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश कर रही थी। इसी संबंध में उन्हें सूचना मिली कि जतिन काली जो इस मामले का मुख्य सरगना है, वह गांव अरीफ के वाली साइड जा रहा है। जब पुलिस पार्टी ने उसे रोकने की कोशिश की तो जतिन काली ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

    जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली उसकी टांग में लगी और वह घायल हो गया। घायल जतिन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। बता दें कि इस मामले में मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन असली शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उसकी तालाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar News: पार्षद पति सहित 5 पर केस दर्ज

    Jalandhar News: पार्षद पति सहित 5 पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप न्यू सुराजगंज में शादी से इंकार करने के चलते युवक द्वारा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक की मां अंजली के बयानों पर मंगेतर के परिवार सहित पार्षद पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। बुधवार को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार ने बुधवार दोपहर मृतक अमनदीप का अंतिम संस्कार किया।

    मृतक अमनदीप की मां अंजली के बयानों पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मंगेतर बस्ती शेख की रहने वाली कशिश, पिता हैप्पी और मां रेखा, पार्षद पति भार्गव कैंप के रहने वाले सुदेश भगत और मंगेतर की नानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसने बयानों में कहा कि कशिश और बेटे अमनदीप के आपसी प्रेम सबंध थे, जिसके चलते 9 दिसंबर 2023 को दोनों की एक होटल में मंगनी कर दी और तैय हुआ कि तीन साल बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी। पीड़िता ने बताया कि कशिश की माता रेखा, पिता हैप्पी और नानी इस रिश्ते से खुश नहीं थे।

    वह उसके बेटे अमनदीप को अक्सर ताने मारते और परेशान करते रहते थे, जिस सबंधी कई बार अमनदीप ने परिवार को बताया। अमनदीप की मां ने आरोप लगाए कि कशिश भी अपने परिवार व पार्षद पति सुदेश भगत के साथ हमसलाह होकर अमनदीप से रिश्ता तोड़ने के लिए तंग परेशान करने लगी, इनसे परेशान होकर उसने जान दे दी। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मृतक की मां अंजली के बयानों पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • आज का राशिफल 20 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 20 नवंबर, 2025

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज रुद्रव्रत किया जायेगा। आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जायेगा।

     

    मेष राशि:मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी।

    वृषभ राशि:वृष राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रूचि अध्यात्मिक ज्ञान में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।


    मिथुन राशि:
    मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएंगी। आज दूसरों के बारे में दखलंदाजी से आपकी मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें।

    कर्क राशि:कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जायेगा,आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

    सिंह राशि:सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें।

    कन्या राशि:कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करने से आपको आराम मिलेगा। yellow, 7

    तुला राशि:तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें । इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी।

    वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।

    धनु राशि:धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना संबंधों में मधुरता लाएगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। पको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए।

    मकर राशि:मकर राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। silver, 8

    कुंभ राशि:कुम्भ राशि वालों आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा।

    मीन राशि:मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा ।

  • क्या आपके मुंह में बार-बार हो रहे हैं छाले तो न करें Ignore, इन लक्षणों से करें पहचान

    क्या आपके मुंह में बार-बार हो रहे हैं छाले तो न करें Ignore, इन लक्षणों से करें पहचान

    सेहत: मुंह में छाला उस समय होता है जब अंदर की नाजुक परत यानम्यूकस मेम्ब्रेन किसी कारण से घिस जाती है या कट जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं परंतु आम वजह है चोट जैसे अचानक गाल के अंदर वाली सतह को काट लेना। इसके अलावा दवाईयों के असर कुछ तरह के चकत्ते, बैक्टीरियल, फंगल इंफेक्शन, केमिकल्स और कुछ मेडिकल कंडीशन्स भी छालों का कारण बन सकते हैं। अगर कोई छाला लंबे समय तक ठीक न हो पाए तो यह मुंह के कैंसर का संकेत भी हो सकता है क्योंकि ज्यादातर मामलों में छाले कोई नुकसान नहीं देते और बिना किसी इलाज के 10-14 दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं।

    इस वजह से बार-बार होते हैं छाले

    कुछ लोगों को मुंह में बार-बार छाले होते हैं। इनको एप्थस अल्सर कहते हैं। यह लगभग 20 प्रतिशत लोगों में देखे जाते हैं। ज्यादातर व्यक्तियों में इसका कोई साफ कारण नहीं मिलता परंतु कुछ मामलों में विटामिन-बी, फोलेट या फिर आयरन की कमी के कारण यह समस्या हो सकती है। ये छाले होंठों के अंदर, गाल की स्किन, जीभ के किनारे, मुंह के नीचे वाले हिस्से, ऊपर पीछे वाले हिस्से और टॉन्सिल के पास की नरम परत पर बनते हैं। कई बार एक से ज्यादा छाले एक साथ भी बन सकते हैं या फिर आपस में मिल जाते हैं। 10 से 14 दिनों में यह खुद ही ठीक हो जाते हैं परंतु बार-बार भी हो सकते हैं।

    इग्नोर न करें समस्या

    यदि मुंह में हो रहे छाले दो हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हो और बार-बार होने लगे तो दंत चिकित्सक या फिर डॉक्टर को जरुर दिखाएं। खासतौर पर यदि आप तंबाकू या फिर शराब पीते हैं तो ऐसे न भरने वाले छाले बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि दोनों चीजें मुंह के कैंसर का जोखिम बढ़ाएंगी।

    लक्षण

    जिस वजह से छाले हो रहे हैं उसके अनुसार, लक्षण बदल सकते हैं परंतु कुछ लक्षण आमतौर पर देखने को मिलते हैं जैसे कि . मुंह की त्वचा पर एक या ज्यादा दर्दनाक घाव . घावों के आस-पास लालपन या सूजन . खाना चबाने या ब्रश करते समय दर्द होना . नमकीन, तीखा या खट्टा खाने पर जलन होना . दांतों की गलत शेप, ब्रेसेस या फिर डेंचर से रगड़कर छाला बढ़ना . कुछ रेयर मामलों में छाले बिल्कुल दर्द नहीं करते। यह तब हो सकता है जब कारण गंभीर हो जैसे कि मुंह का कैंसर।

    कारण

    मुंह में छाले इन कारणों से हो सकते हैं जैसे कि . यदि गरम खाना खाते समय जलन होना . तेज केमिकल वाले माउथवॉश के असर से मुंह में छाले हो सकते हैं। .वायरल इंफेक्शन जैसे कि कोल्ड सोर वायरस . कुछ दवाईयों का साइड इफेक्ट . ब्रश करते समय चोट लगना . गलत आकार के दांतों से लगातार रगड़ . गलती से गाल काटने के कारण यदि छाले ज्यादा दिनों तक रहें तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं।  
  • इन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है आंवला, खाने से पहले बरतें सावधानी

    इन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है आंवला, खाने से पहले बरतें सावधानी

    सेहत: आंवला कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सूपरफूड की कैटेगरी में आता है। इसमें विटामिन-सी, कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पाचन को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी व स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। कुछ लोग इसको जूस, अचार, पाउडर या फिर सप्लीमेंट के तौर पर लेते हैं परंतु एक बात जो काफी लोग नहीं जानते वो यह है कि आंवला खाना सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता। भले ही यह हेल्दी हो पर कुछ लोगों के शरीर पर इसका गलत असर भी हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, आंवले में कुछ ऐसे नैचुरल कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो कुछ लोगों में एलर्जी, खुजली या सूजन जैसी दिक्कतें खड़ी कर सकता है। इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडीशन्स में भी आंवला खाने से हालत और भी खराब हो सकती है। आंवला भले ही सूपरफूड होता है परंतु यह हर किसी के लिए सूपरफूड साबित नहीं हो सकता।

    एसिडिटी

    जिन लोगों का पेट सेंसिटिव हो उनके लिए आंवला कभी-कभी दिक्कत खड़ी कर सकता है क्योंकि यह काफी खट्टा और एसिडिक होता है। ऐस में एसिडिटी वाले लोगों के लिए यह जलन, गैस, सूजन और पेट दर्द जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। यदि आपको पहले से ही अल्सर, गैस्ट्राइटिस या फिर एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत है तो कच्चा आंवला या फिर खाली पेट आंवला न खाएं।

    प्रेग्नेंट महिलाएं

    प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाले महिलाओं को भी थोड़ी मात्रा में ही आंवला खाना चाहिए ज्यादा मात्रा में इसको खाने से पेट की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा ज्यादा आंवला खाने से पेट खराब, दस्त या फिर ऐंठन जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। खासतौर पर सप्लीमेंट के तौर पर उच्च मात्रा में खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

    शुगर कम होने पर

    आंवला ब्लड शुगर और भी कम कर सकता है। यदि आपका शुगर लेवल बहुत जल्दी कम हो जाता है या आपको चक्कर या फिर कमजोरी होती है तो बिना डॉक्टर की सलाह के आंवला न खाएं। इससे आपकी दिकक्त खराब हो सकती है।

    एलर्जी

    कुछ लोगों को आंवला खाने से एलर्जी या सेंसिटिविटी की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको खुजली, रैश, सूजन, मतली या पेट दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यदि कुछ भी इस तरह का महसूस हो तो आंवला खाना बंद कर दें।

    ऐसी दवाईयां खाने पर

    आंवला भी खून को पतला करने में मदद करता है। ऐसे में यदि आप वॉरफरिन, एस्पिरिन, क्लोपिडोग्रेल जैसी दवाईयां लेते हैं तो आंवला खाने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन न करें।      
  • श्रीनगर के कीर्तन दरबार में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने संगत संग दी हाजिरी

    श्रीनगर के कीर्तन दरबार में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने संगत संग दी हाजिरी

    श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कीर्तन दरबार में सिख संगत के साथ शामिल हुए।

    इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने लोगों को गुरु जी के प्रेम, धर्मनिरपेक्षता, सहनशीलता, धार्मिक स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सार्वभौमिक संदेश का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने इसे मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गुरु साहिब के सर्वाेच्च बलिदान के संदेश को फैलाने का सार्थक अवसर बताया और कहा कि नौवें गुरु साहिब का जीवन और दर्शन विश्व के लिए प्रकाश स्तंभ बना हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस महान आयोजन को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए विस्तृत प्रबंध किए हैं।

    ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए अद्वितीय शहादत दी, ताकि दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की जा सके। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिल्ली में जो बलिदान दिया, वह विश्व इतिहास में बेमिसाल है।

    ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि नौवें सिख गुरु जी धर्मनिरपेक्षता, एकता और विश्व भाईचारे के सच्चे प्रतीक थे। गुरु साहिब का जीवन और संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य लोगों को गुरु साहिब के महान जीवन, शहादत और मानवता के सदा रहने वाले संदेश के प्रति जागरूक करना है, जो विश्वभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की और 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद हुए।

    ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कश्मीर के पंडित अपने धर्म की रक्षा हेतु सहायता मांगने गुरु तेग बहादुर जी के पास आए थे। उस समय के शासकों द्वारा कई प्रस्ताव देने के बावजूद गुरु जी ने अत्याचार के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए शहादत का मार्ग चुना। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी को दुनिया भर में पहले ऐसे शहीद के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने मानवाधिकारों के लिए अपना जीवन कुर्बान किया।

    ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि विश्व इतिहास के पन्ने तपस्या, संयम, वीरता, बलिदान और सेवा के किस्सों से भरे पड़े हैं, लेकिन धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने मानव इतिहास में एक नया और अद्वितीय अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि शासकों के अत्याचार के आगे झुकने की बजाय गुरु जी ने अपनी बेमिसाल शहादत से अत्याचारी हकूमत की जड़ों को हिला दिया। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह जी की शहादत से पहले गुरु साहिब के दादा, पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी ने भी मानवता और धर्म के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।

    इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हक, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने भारत के इतिहास को नया मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हम सिख धर्म में अपार श्रद्धा और विश्वास रखने वाले पंडित कृपा राम जी को श्रद्धांजलि और गहरा सम्माप अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंडित कृपा राम जी श्रीनगर से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित मट्टन कस्बे के निवासी थे, और उनकी अगुवाई में कश्मीरी पंडितों ने अपने धर्म की रक्षा हेतु गुरु तेग बहादुर जी से मदद की गुहार लगाई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि कश्मीरी पंडित भी श्रीनगर से निकाले जा रहे नगर कीर्तन में शामिल होंगे, जो भाईचारे और आपसी सद्भाव का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि समूची मानवता की भलाई, सत्य और न्याय के लिए थे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 24 साल बाद, वर्ष 1699 में श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरा पर खालसा पंथ का उदय हुआ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धार्मिक मूल्यों की रक्षा और सम्मान के लिए अपना पूरा सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसकी मिसाल विश्व इतिहास में कहीं और नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि अत्याचार, अन्याय और जुल्म के विरुद्ध लड़ने का साहस पंजाबियों को गुरु अर्जुन देव जी, गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोबिंद सिंह जी से विरासत में मिला है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बलिदान की भावना हमारे खून में है और पंजाबी अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान अवसर को मनाने का उद्देश्य नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के दर्शन को संपूर्ण विश्व में अधिक से अधिक फैलाना है, ताकि गुरु जी के शांति, सद्भाव और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों को सहेजा जा सके। उन्होंने कहा कि जो कौमें अपनी विरासत को भूल जाती हैं, वे इतिहास के पन्नों से जल्द मिट जाती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो कौमें अपनी विरासत से प्रेरणा लेकर शहीदों के दिखाये गये मार्ग पर आगे बढ़ती हैं, वे अंधकार में भी आशा की रोशनी खोज लेती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नौवें सिख गुरु साहिब एकता और धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, और उनका जीवन तथा शिक्षाएँ मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के शहीदी दिवस को मनाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य के अंदर और बाहर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुरु जी के जीवन, दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता व मानवाधिकारों की रक्षा हेतु उनके बलिदान को शाश्वत रूप मे रखने के लिए प्रतिबद्ध है।