इन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है आंवला, खाने से पहले बरतें सावधानी

Written by

in

सेहत: आंवला कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सूपरफूड की कैटेगरी में आता है। इसमें विटामिन-सी, कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पाचन को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी व स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। कुछ लोग इसको जूस, अचार, पाउडर या फिर सप्लीमेंट के तौर पर लेते हैं परंतु एक बात जो काफी लोग नहीं जानते वो यह है कि आंवला खाना सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता। भले ही यह हेल्दी हो पर कुछ लोगों के शरीर पर इसका गलत असर भी हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, आंवले में कुछ ऐसे नैचुरल कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो कुछ लोगों में एलर्जी, खुजली या सूजन जैसी दिक्कतें खड़ी कर सकता है। इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडीशन्स में भी आंवला खाने से हालत और भी खराब हो सकती है। आंवला भले ही सूपरफूड होता है परंतु यह हर किसी के लिए सूपरफूड साबित नहीं हो सकता।

एसिडिटी

जिन लोगों का पेट सेंसिटिव हो उनके लिए आंवला कभी-कभी दिक्कत खड़ी कर सकता है क्योंकि यह काफी खट्टा और एसिडिक होता है। ऐस में एसिडिटी वाले लोगों के लिए यह जलन, गैस, सूजन और पेट दर्द जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। यदि आपको पहले से ही अल्सर, गैस्ट्राइटिस या फिर एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत है तो कच्चा आंवला या फिर खाली पेट आंवला न खाएं।

प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाले महिलाओं को भी थोड़ी मात्रा में ही आंवला खाना चाहिए ज्यादा मात्रा में इसको खाने से पेट की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा ज्यादा आंवला खाने से पेट खराब, दस्त या फिर ऐंठन जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। खासतौर पर सप्लीमेंट के तौर पर उच्च मात्रा में खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

शुगर कम होने पर

आंवला ब्लड शुगर और भी कम कर सकता है। यदि आपका शुगर लेवल बहुत जल्दी कम हो जाता है या आपको चक्कर या फिर कमजोरी होती है तो बिना डॉक्टर की सलाह के आंवला न खाएं। इससे आपकी दिकक्त खराब हो सकती है।

एलर्जी

कुछ लोगों को आंवला खाने से एलर्जी या सेंसिटिविटी की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको खुजली, रैश, सूजन, मतली या पेट दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यदि कुछ भी इस तरह का महसूस हो तो आंवला खाना बंद कर दें।

ऐसी दवाईयां खाने पर

आंवला भी खून को पतला करने में मदद करता है। ऐसे में यदि आप वॉरफरिन, एस्पिरिन, क्लोपिडोग्रेल जैसी दवाईयां लेते हैं तो आंवला खाने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन न करें।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *