Blog

  • Jalandhar पहुंचे AAP Party के उप प्रधान का नगर निगम चुनावों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे AAP Party के उप प्रधान का नगर निगम चुनावों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां भाजपा ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर ली है, वहीं आप पार्टी भी इस चुनावों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस मामले को लेकर जालंधर सर्किट हाउस पहुंचे आप पार्टी के उप प्रधान शैरी कलसी ने कहा कि जो नेता लोगों की सेवा करेंगे उनको आगे लाया जाएंगा और टिकट दी जाएगी। शैरी कलसी ने कहा कि इस बार पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई मे चुनाव लड़े जाएंगे।

    वहीं विश्व बैंक अधिकारियों से विकास को लेकर अपील की थी, इस मामले को लेकर शैरी कलसी ने कहा कि आप पार्टी विकास के नाम पर ही सता में आई है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जो हथकडें अपनाने पड़े पार्टी करेंगी और राज्य का विकास करने से गुरेज नहीं करेंगी। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया था कि उनका डीएमसी में कोई मेडिकल चैकअप नहीं हुआ था।

    इस मामले को लेकर शैरी कलसी ने कहा कि यह मामला डीएमसी के अधीन है तो ऐसे में डॉक्टर ही उचित जवाब दे सकते है। वहीं सुनील जाखड़ द्वारा आप पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधने के मामले में शैरी कलसी ने कहा कि पंजाब सरकार तो पहले से किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मरतरई मां की तरह किसानों के साथ व्यवहार कर रही है।

     

  • खालिस्तानी आतंकी Arsh Dalla को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    खालिस्तानी आतंकी Arsh Dalla को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में हुई सुनवाई आतंकी अर्श डल्ला को जमानत मिल गई। दरअसल, कनाडा की अदालत ने पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी, 2025 को होगी। खालिस्तान टाइगर फोर्स की कमान संभाल रहे अर्श डल्ला को कुछ समय पहले ही कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    पुलिस को उसके पास से कई हाईटेक हथियार भी मिले थे। सूत्रों के अनुसार अर्श डल्ला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सीधे संपर्क में रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में 28 अक्टूबर की रात खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को गोली लगी थी। अर्श डल्ला अपने साथी गुरजंत सिंह के साथ कार में सवार होकर हॉल्टन इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान कार में रखे हथियार से एक्सिडेंटल फायर हो गया था। गोली डल्ला के दाहिने हाथ में लगी थी। जिसके बाद डल्ला और गुरजंत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    फिर उसे अरेस्ट किया गया। डल्ला ने तब पुलिस को खुद पर हुए हमले की एक फर्जी कहानी बताई थी। पुलिस ने जांच में कई खुलासे किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कनाडा की पुलिस ने अर्श डल्ला की कार की तलाशी ली थी। फिर रूट भी चेक किया गया था। कनाडा की पुलिस को पता चला कि अर्श डल्ला की कार रास्ते में एक घर के बाहर कुछ देर रुकी थी। उस घर के गैराज से पुलिस को कई प्रतिबंधित हथियार और कारतूस मिले हैं। जांच में पता चला कि ये सभी हथियार अर्श डल्ला के ही हैं।

  • Punjab News: Bus की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की हुई मौत, घटना को लेकर पहले हुआ था भारी हंगामा

    Punjab News: Bus की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की हुई मौत, घटना को लेकर पहले हुआ था भारी हंगामा

    लुधियानाः समराला चौक में कॉलेज बस की चपेट में आने से सुबह व्यक्ति घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अब सूचना मिली है कि उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें कि इस मामले को पुलिस ने बस चालक को काबू कर लिया था और बस को थाने ले गई थी। हालांकि इस मामले को लेकर सुबह समराला चौक पर भारी हंगामा भी हुआ था।

    इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। वहीं इस घटना को लेकर प्रवासियों और सिखों में विवाद हो गया था, जहां सिखों ने प्रवासियों को शहर से बाहर निकालने के लिए नारेबाजी की थी। मामला गरमाता देख भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया था।

  • 12वीं की छात्रा की छोटी सी चूक से हुआ बड़ा हादसा, मौत

    12वीं की छात्रा की छोटी सी चूक से हुआ बड़ा हादसा, मौत

    चम्बाः जहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में स्कूल जा रही 16 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना परिवार और पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है।

    जानकारी अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में उपमंडल भरमौर के भद्राह गांव से मांधा की तरफ एक छात्रा वर्षा देवी अपने इलाके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ने के लिए सुबह 9:30 बजे स्कूल जा रही थी। वह बन्नी गांव के पास संजू नाले के समीप पहुंची, तभी अचानक उसे ठोकर लगी जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। छात्रा के खाई में गिरने के बाद आसपास अन्य बच्चों ने यह दृश्य देखा और चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचित किया। जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचित किया और राहत कार्य शुरू किया।

    ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और परिजनों की मदद से शव को भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि यह घटना ठोकर लगने के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • Punjab News: व्यक्ति की मौत को लेकर विवादों में घिरा गांव, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की मौत को लेकर विवादों में घिरा गांव, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गांव तलवडी कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। गांव वासियों ने युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक शादी शुदा था और उसके 3 बच्चे है। इस मामले को लेकर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। वहीं व्यक्ति की मौत के बाद गांव विवादों में आ गया है। गांव के जोधा सिंह ने बताया कि मृतक 10 से 15 सालों नशे का आदी था और बीते दिन उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। व्यक्ति ने कहा कि गांव में एक परिवार के युवकों की मौत भी हो चुकी है।


    जोधा का कहना है कि टीका लगाने के आदी युवकों की मौत हो रही है, युवक ने कहा कि गांव में 30 से 32 वर्षीय 9 से 10 युवकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह गांव पहले खेलों के नाम से मशहूर था, लेकिन अब नशे में मशहूर हो चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशे के आदी लोगों को बचाने में लग जाती है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन कम ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिन भी पुलिस उन युवकों को राउंड अप करके ले गई जिन्होंने कभी नशा देखा ही नहीं था। युवक ने कहाकि कुछ दिन पहले नाकेबंदी पुलिस ने युवकों से नशा भी बरामद किया है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने युवक की मौत का कारण बीमारी बताया है। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि युवक को कई अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक के खिलाफ एक मामला भी पहले दर्ज था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीजीआई से मृतक लखबीर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाले पहरावे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब लेकर पहुंची सिख जत्थेबंदियां, देखें वीडियो

    गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाले पहरावे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब लेकर पहुंची सिख जत्थेबंदियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछले दिनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें मध्यप्रदेश में एक लड़की की ओर से गुरु नानक देव जी का स्वांग रचाया गया था। जिसको लेकर लगातार विरोध देखने को मिल रहा था। जिसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के नेता मध्यप्रदेश पहुंचे।


    जहां से जत्थेबंदियां गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाले पहरावे को श्री अकाल तख्त साहिब लेकर पहुंचे है। सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि गुरु नानक देव जी का स्वांग 12 साल की लड़की ओर से रचाया गया था। जिसके बाद विवाद होने के बाद लड़की डिप्रेशन में होने के चलते इस समय अस्पताल में उपचारधीन है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की मांग पर लड़की को भी अकाल तख्त साहिब में पेश करेंगे।

  • ट्यूशन के लिए घर से निकले DC Model School के 4 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

    ट्यूशन के लिए घर से निकले DC Model School के 4 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

    जीरकपुरः पंचकूला और जीरकपुर के 4 दोस्तों के लापता होने की घटना सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार चारों घर से ट्यूशन के लिए निकले थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया जा रहा है कि 2बच्चे घर से पैसे भी लेकर आए हैं। वह अलग-अलग स्थान पर यह बच्चे ट्यूशन के लिए जाते थे। चारों डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर 7 में पढ़ते हैं। इन चारों की उम्र 13 से 14 साल बताई जा रही है। इन चारों लापता बच्चों को पंचकूला बस स्टैंड की तरफ जाते हुए देखा गया है। मौली जागरां पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार ने सूचना दी है कि शाम लगभग 7 बजे उनके पास सूचना आई कि उनका 13 वर्षीय बच्चा गायब हो गया है।

    इसके बाद आसपास जानकारी जुटा गई, तो पता चला कि उसके साथ उसके तीन अन्य दोस्त भी गायब हुए। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि अंतिम बार यह बस स्टैंड पर थे, जिसके बाद वह कहां गए हैं, उसको देखने के लिए बस स्टैंड से गई बसों का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। एक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा वंश भार्गव ढकोली जीरकपुर का है। वह भी सेक्टर 7 में ट्यूशन के लिए गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक तलाश की गई। जीरकपुर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी।

    सेक्टर 14 पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। सेक्टर 14 पंचकूला पुलिस से सूचना मिली है कि सेक्टर 12ए का एक बच्चा देर शाम गायब हुआ है, जिसके बारे में पीसीआर को सूचना मिली थी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरा देखे जा रहे हैं और जल्द ही बच्चे ढूंढ लिए जाएंगे। वहीं करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस काे शिकायत दी है कि उसके चार बच्चे हैं। उसके दूसरे नंबर की पुत्री 28 नवंबर को सुबह घर से कहीं चली गई। उसकी आसपास व रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी पुत्री की तलाश की जाए।

     

  • Punjab News: 31 से पहले निपटा लें इंतकाल के काम, कैबिनेट मंत्री ने जारी की डैडलाइन

    Punjab News: 31 से पहले निपटा लें इंतकाल के काम, कैबिनेट मंत्री ने जारी की डैडलाइन

    मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों पर राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इंतकाल मामलों के तुरंत निपटारे और लोगों की मुश्किलें खत्म करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा राज्य के गांवों और शहरों में विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विवाद रहित इंतकालों का फैसला 45 दिन के करना जरूरी है। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि इस संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा और एक माह के अंदर ऐसे सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा।

    इसके लिए पंजाब सरकार ने डेडलाइन भी जारी की है। उन्होंने कहा कि, 31 दिसम्बर के बाद यदि डेडलाइन के बाद कोई विवाद रहित इंतकाल किसी भी तहसील/सब-तहसील में लंबित पाया जाता है तो उसके लिए उत्तरदायी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई इंतकाल 45 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। कुछ इंतकाल एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस संबंध में राजस्व विभाग ने राज्य के डिप्टी कमिश्नरों, SDMs, जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पत्र जारी कर विशेष अभियान चलाकर 31 दिसंबर तक सभी लंबित विवाद रहित इंतकाल का निपटारा करने का निर्देश दिया है। वहीं मंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का विवाद रहित इंतकाल दर्ज करवाने या मंजूर करने में कोई दिक्कत आती है या कोई अधिकारी/कर्मचारी इस संबंधी उन्होंने रिश्वत की मांग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1100 पर सूचित किया जाए। इस संबंध में समीक्षा के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व अनुराग वर्मा द्वारा 16 दिसंबर और 31 दिसंबर को डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक करेंगे।

  • 16 वर्षीय युवती ने गलती से की जहरीली टूथपेस्ट, इलाज दौरान मौत

    16 वर्षीय युवती ने गलती से की जहरीली टूथपेस्ट, इलाज दौरान मौत

    कोटाः जहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। सीसवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात जहरीली चीज का सेवन करने से नाबालिग की मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, मृतक भूली बाई (16) बड़गांव की रहने वाली थी। 27 नवंबर की शाम को वह घर पर ब्रश कर रही थी कि गलती से उसने जहरीली ट्यूब से पेस्ट कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन परिजन उसे इलाज के लिए बारां हॉस्पिटल ले गए। फिर वहां 28 को कोटा के निजी हॉस्पिटल लाए।

    निजी हॉस्पिटल में इलाज के बाद 29 को जेके लोन हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण गलती से जहरीली ट्यूब से ब्रश करना बताया है। वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजनों के कोई भी पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

  • Punjab News: Daman Chicken Corner में खाने के बाद व्यक्तियों का मालिक से हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें CCTV

    Punjab News: Daman Chicken Corner में खाने के बाद व्यक्तियों का मालिक से हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें CCTV

    लुधियानाः समराला चौक से कुछ दूरी पर बने Daman Chicken Corner में देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात चिकन कॉर्नर में आए 18 व्यक्तियों द्वारा मालिक से विवाद हो गया। इस दौरान दुकानदार और व्यक्तियों में विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्तियों ने मालिक से हाथापाई करते हुए जमकर पिटा। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक हरविंदर सिंह ने कहा कि देर रात उनकी दुकान पर कुछ लोग खाना खाने के लिए आए थे। इस दौरान खाना खाने के बाद उन्होंने बिल का भुगतान भी कर दिया, लेकिन वह दुकान से जा नहीं रहे और दुकान बंद करने का समय हो गया था। हरविंदर ने कहा कि जब उन्होंने व्यक्तियों को जाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगे। इस दौरान व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। घटना की शिकायत दुकानदार ने थाना मोती नगर की पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को राउंड कर लिया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की तालाश जारी है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस विवाद में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान युवक चिकन कॉर्नर के बाहर लड़ाई करते हुए सड़क पर लड़ने लगे। जिसके बाद देखते हुी देखते सभी दुकान में घुस गए और हाथों में दुकान में पड़ा सामान उठाकर मारने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इस घटना को लेकर कुछ अन्य लोग आए और उन्होंने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। दुकानदार का कहना है कि घटना में व्यक्तियों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके बाद दुकानदार ने माहौल गरमाता देख दुकान का शटर बंद कर दिया।