12वीं की छात्रा की छोटी सी चूक से हुआ बड़ा हादसा, मौत

Written by

in

चम्बाः जहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में स्कूल जा रही 16 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना परिवार और पूरे गांव के लिए गहरा सदमा है।

जानकारी अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में उपमंडल भरमौर के भद्राह गांव से मांधा की तरफ एक छात्रा वर्षा देवी अपने इलाके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ने के लिए सुबह 9:30 बजे स्कूल जा रही थी। वह बन्नी गांव के पास संजू नाले के समीप पहुंची, तभी अचानक उसे ठोकर लगी जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। छात्रा के खाई में गिरने के बाद आसपास अन्य बच्चों ने यह दृश्य देखा और चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचित किया। जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचित किया और राहत कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और परिजनों की मदद से शव को भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि यह घटना ठोकर लगने के कारण हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *