Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : युवक की गोलियां मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

पंजाब : युवक की गोलियां मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

0

तरनतारन : गांव गैलालीपुर के खेतों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुरानी दुश्मनी के चलते 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है। जो पिछले 6 महीने से अपनी बुआ अमरजीत कौर पत्नी परगट सिंह के पास गांव गैलालीपुर में रह रहा था। अज्ञात लोगों ने सुखप्रीत सिंह की करीब 3 गोलियां मार के हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखप्रीत सिंह के पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि उनकी कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी है और उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है।

मृतक सुखप्रीत के पिता गुरचरण सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके जवान बेटे की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। चौकी मनोचाहल के प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और खेतों में पड़े सुखप्रीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here