Blog

  • 10 महीने के भतीजे का चाचे ने किया कत्ल

    10 महीने के भतीजे का चाचे ने किया कत्ल

    करनालः हरियाणा के करनाल में चाचा ने 10 माह के भतीजे की गर्दन पर डंडा मारकर हत्या कर दी। आरोपी चाचा बच्चे की मां के साथ डंडे से मारपीट कर रहा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सोनीपत जिला के गांव असदपुर (नांदनौर) निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसने दो बेटियों पूजा व काजल की शादी 21 फरवरी 2023 को करनाल के बरसत गांव के सुशील व शमशेर सिंह के साथ की थी। सुशील व शमशेर के अलावा इनका तीसरा भाई भी है, जिसका नाम दीपक है और वह अविवाहित है।

    सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि पहले से ही घर में झगड़े होते रहे हैं। जिसकी वजह से बेटी पूजा अलग किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर को पूजा का देवर दीपक घर में घुस गया और झगड़ा करने लगा। वह काजल के साथ भी मारपीट करना चाहता था, लेकिन काजल ने दरवाजा बंद कर लिया था। जिसके बाद वह पूजा के कमरे में जा घुसा। जहां पर उसने डंडे से पूजा पर वार करना शुरू कर दिया। बच्चा बेड पर था। जैसे ही उसने पूजा को डंडा मारा तो वह उसे छूता हुआ 10 माह के राघव की गर्दन पर जा लगा। डंडा लगते ही बच्चा बेसुध हो गया। पूजा ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लाेग मौके पर पहुंच गए। बच्चे को तुरंत घरौंडा के अस्पताल में लेकर आए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सुरेंद्र कुमार और लड़की के मामा नरेश कुमार का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों बेटियों को तंग किया जाता रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं और समझौते भी हुए। हर बार ससुराल वाले यही कहते थे कि हम दोनों लड़कियों को तंग नहीं करेंगे, लेकिन वह नहीं माने। दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी देते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि बेटी काजल भी गर्भवती है। दो या चार दिन में वह भी बच्चे को जन्म देगी, लेकिन आज इस परिवार ने नवजात की जान ले ली। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घरौंडा थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। देवर दीपक, सास रामकली और ससुर रामफल पर केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

     

     

  • Punjab: नशे में धुत PRTC ड्राइवर, बस खुद चलाकर पहुंचे यात्री, देखें वीडियो

    Punjab: नशे में धुत PRTC ड्राइवर, बस खुद चलाकर पहुंचे यात्री, देखें वीडियो

    अमृतसर : सोशल मीडिया पर अकसर रोजाना तरह तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बस ड्राइवर नशे में धुत है। नशे में धुत चालक की हालत देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। इस वीडियो में अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही बस का ड्राइवर नशे की हालत में बस के अंदर सोता नजर आ रहा है और बस को एक यात्री चला रहा है।

    बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बस करीब 50 यात्रियों को लेकर अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए जा रही थी। लेकिन ड्राइवर नशे में था और जब उसे नशा हो गया तो वह बस चला नहीं पा रहा था, जिसके बाद बस ड्राइवर को नींद आ गई। जिसके बाद बस के यात्री ने बस को चंडीगढ़ तक चलाया।

    ड्राइवर बस के अंदर इंजन के ऊपर सोता रहा। जिसके बाद यात्रियों ने यह वीडियो बनाया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नही की। लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Punjab : कैंटर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : कैंटर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : गांव जेनर के पास बुलेट मोटरसाइकल और महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बुलेट सवार सार्ज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सार्ज सिंह का 16 साल का बेटा राजकरन सिंह गंभीर जख्मी हुआ है। राजकरण को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव धर्मसिंह वाला के रहने वाला सार्ज सिंह अपने बेटे के साथ बुलेट मोटरसाइकल पर सवार होकर मोगा में निजी काम से आए थे। मोगा से घर लौटते समय जेनर के पास बुलेट मोटरसाइकल के साथ महिंद्रा पिकअप की अपने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सार्ज सिंह की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैंटर चालक की आंख लगने से यह हादसा हुआ है।


    हादसा इतना भयानक था कि बाइक और पिकअप की टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बुलेट बाइक के तो परखच्चे उड़ गए। पिकअप गाड़ी बुलेट बाइक के ऊपर जा गिरी, जिससे बाइक सवार सार्ज सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया की दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क के किनारे नीचे की तरफ लुढ़क गई। पिकअप बुलेट के ऊपर गिरी है। हादसे के बाद सार्ज सिंह के शव को मोगा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बयान के आधार पर आगामी करवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: jail से बाहर आने के लिए MP Amritpal Singh ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांग

    Punjab: jail से बाहर आने के लिए MP Amritpal Singh ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांग

    तरनतारनः राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने मानसून सेशन में भाग लेने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। 22 जुलाई से शुरू होने वाले सेशन में भाग लेकर अमृतपाल सिंह लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से संबंधित मांगों को उठाना चाहता है। अलगाववादी अमृतपाल सिंह हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था। अमृतपाल सिंह ने कुछ दिन पहले ही पेरोल पर दिल्ली पहुंचकर लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।

    सांसद अमृतपाल सिंह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि बतौर सांसद लोगों की समस्याओं पर आवाज उठाने के लिए मानसून सेशन में भाग लेना जरूरी है। अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से उक्त पत्र स्पीकर को भेजा है। सांसद अमृतपाल सिंह के वकील राजबीर सिंह खालसा का कहना है कि बतौर सांसद अमृतपाल सिंह का मानसून सेशन में भाग लेना संवैधानिक तौर पर अधिकार है। अगर लोकसभा स्पीकर द्वारा सेशन में शामिल होने के लिए आज्ञा नहीं दी जाती तो कोर्ट का भी रुख किया जा सकता है।

  • 5 साल की मासूम को Tractor ने कुचला, मौ’त, देखें वीडियो

    5 साल की मासूम को Tractor ने कुचला, मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : बरवाला में 5 साल की बच्ची की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्ची की माँ शांति को आंखों से दिखाई नही देता और कानों से भी कम सुन सकती है। बच्ची का नाम नैना बताया जा रहा है। जो कि बरवाला मंडी से सब्जी लेकर अपने घर एचएमटी कलोनी के पास जा रहे थे। तभी अचानक जैसे ही विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुँचे।

    तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से टकर मार दी। जिसके बाद बच्ची नैना के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सवार ने मौके से भागने की कोशिश की। तभी वहां माजूद लोगो ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्ची को सेक्टर 6 अस्पताल ले गए, जहाँ बच्ची ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर शराब के नशे में था। पुलिस ने देर रात ट्रैक्टर ड्राइवर का मेडिकल करवाया।

    जहा से पता लगा कि ड्राइवर शराब के नशे में था। ड्राइवर ने बच्ची के परिवार को धमकी देते हुए कहा कि एक किला बेच दूँगा और बाहर आ जाऊँगा। नैना गरीब परिवार की लाडली थी। मां को आँखों से नही दिखता था। इसलिए मां को हर जगह नैना ही लेकर जाती थी। नैना अपनी मां का एक मात्र सहारा थी। नैना के पिता आशीष जो पेंटर का काम करता है।

  • फिर Actress Hina Khan हुई अस्पताल में भर्ती

    फिर Actress Hina Khan हुई अस्पताल में भर्ती

    मुबंई: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी का बेहद हिम्मत से सामना कर रही हैं। उनकी एक कीमोथेरेपी हो चुकी है। अभी उसके टांकें उतने नहीं थे कि हिना खान फिर से अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस दुआ भी मांग रही हैं। इसका एक फोटो सामने आया है। वहीं हिना खान के फिर से अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फिर फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लोग एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसमें अस्पताल से एक फोटो साझा की है, जिसमें हिना अस्पताल के बेड पर हैं और उनका हाथ नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है Just Another Day Dua. हिना का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो एक्ट्रेस के फैंस फिर से परेशान हो गए।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। हिना ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर हैं। जैसे ही इंटरनेट पर ये खबर सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को भी इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि हिना को स्टेज तीन का ब्रेस्ट कैंसर है। एक्ट्रेस अपनी हेल्थ का बेहद ध्यान रखती है। इसके बावजूद उन्हें इतनी खतरनाक जानलेवा बीमारी कैसे हो सकती है।

    हालांकि लोगों को इस खबर पर ना चाहते हुए भी भरोसा करना पड़ा और हिना के फैंस ने उनके लिए दुआ की। वहीं, अब हिना खान का कैंसर का इलाज चल रहा है और एक्ट्रेस की पहली कीमोथेरेपी भी हो गई। बीते दिन एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी के बाद अपने पहले शूट पर होने की जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। इस बीच अब हिना ने फिर से अस्पताल से फोटो शेयर की, तो फैंस फिर से चिंता में आ गए।

    हर किसी के मन में इस टाइम ये ही सवाल है कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ है? क्या वो पूरी तरह से ठीक हैं? या फिर वो अपनी दूसरी कीमो को लिए अस्पताल गई हैं। हालांकि अब हिना को क्या हुआ है, ये तो वही बता सकती हैं। फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही लोगों को उम्मीद है कि हिना जल्दी ही अपना हेल्थ अपडेट शेयर करेंगी।

     

  • तेज रफ्तार Car ब्रिज के नीचे गिरी, मौ’त

    तेज रफ्तार Car ब्रिज के नीचे गिरी, मौ’त

    छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में एक कार ब्रिज से नीचे जा गिरी। इसमें कार चालक की मौत हो गई। कार चालक की पहचान प्रशांत सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह भिलाई स्टील प्लांट में काम करता था। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए निकला था। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत चंदखुरी हनोदा मार्ग का है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह राजपूत बोरसी का रहने वाला था। सोमवार को उसके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी थी।

    इसलिए सभी दोस्त मिलकर चंदखुरी हनोदा रोड स्थित अपने दोस्त के फार्म हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने देर रात तक जन्मदिन की पार्टी मनाई। प्रशांत नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए रात 10–11 बजे के बीच अपनी कार लेकर पार्टी से अकेले निकल गया था। नशे की हालत में होने से बारिश में वह सड़क और ब्रिज को सही से जज नहीं कर सका और उसकी कार ब्रिज से नीचे चली गई। सिर और शरीर में अंदरुनी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली उनकी टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवक को बार निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल के डायल नंबर पर फोन करके उसके दोस्त को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और उसको वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • किसानों ने Delhi कूच का किया ऐलान

    किसानों ने Delhi कूच का किया ऐलान

    मोहालीः हरियाणा-पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। चंडीगढ़ में मीटिंग के बाद किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सामान इकट्‌ठा करने में समय लगेगा, उसके बाद हम दिल्ली की तरफ रवाना हो जाएंगे। किसानों ने किसान शुभकरण के मौत मामले में गठित स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के अधिकारी को जांच देने से इंसाफ की उम्मीद नहीं बचती।

    वहीं शंभू बॉर्डर पर लगी 8 लेयर की बैरिकेडिंग फिलहाल नहीं हटेगी। 10 जुलाई को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 7 दिन के अंदर बॉर्डर खोलने के आदेश दिए थे। आज इसका अंतिम दिन है, लेकिन इसको लेकर हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई है। सरकार अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। दिल्ली कूच के लिए पंजाब के कई जिलों से किसानों के जत्थे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जींद से सटे खनौरी और अंबाला से लगते शंभू बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं। इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में 6 माह का राशन है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा की रिहाई के लिए कल अंबाला में SP का घेराव किया जाएगा। सुबह 10 बजे किसान अनाज मंडी में इकट्‌ठे होंगे।

    वहीं सुरजीत सिंह फूल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नवदीप जलवेड़ा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरजीत ने कहा कि नवदीप इस समय जेल में बंद है। जिसके चलते नवदीप को रिहा करवाने के लिए 17 जुलाई को अंबाला एसएसपी दफ्तर के बाहर भारी मात्रा में इकट्ठ किया जा रहा है। सुरजीत ने कहाकि 16 जुलाई को सभी किसान नेता भारी मात्रा में पहुंचे और 17 जुलाई को एसएसपी दफ्तर के बाहर इकट्ठ करके नवदीप को रिहा करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई जाए।

  • तेज रफ्तार Pickup अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 20 घायल

    तेज रफ्तार Pickup अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 20 घायल

    छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 1 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है। बरमकेला क्षेत्र के जंगल रोड पर यह हादसा हुआ। पिकअप में खैरझीटी गांव के मजदूर सवार थे, जो सारंगढ़ जा रहे थे।

    तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है

  • ढाई साल की मासूम की चाकूओं से गोदकर ह’त्या

    ढाई साल की मासूम की चाकूओं से गोदकर ह’त्या

    नई दिल्ली : यूपी के मेरठ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ढाई साल की मासूम की बेरहमी से हत्या की गई है। बच्ची को चाकुओं से गोदा गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। बच्ची का बिना कपड़ों का शव श्मशान से बरामद हुआ है। मामला थाना भावनपुर के दतावली का है। बच्ची मामा की बारात से आई थी। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।  जानकारी के अनुसार बच्ची की हत्या अगवा करने के बाद की गई है।
    मासूम का शव काली नदी के पास नग्न हालत में मिला। जांघों और सिर के ऊपर चोटों के निशान हैं। दरअसल बीती रात थाना लोहियानगर के फतेउल्लापुर के रहने ऋषिपाल के बेटे चमन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए गाजियाबाद की सपना अपने चचेरे भाई चमन की शादी में पति और बेटी के साथ आई हुई थी। सोमवार की रात में चमन की बारात दतावली गांव पहुंची।
    जहां भाविका, मामा की शादी में खुश होकर नाच रही थी और फिर वह अचानक से गायब हो गई। परिवार ने उसे काफी ढूंढा लेकिन आज सुबह भाविका का शव काली नदी के पास श्मशान के पास मिला। माना जा रहा है कि तंत्र मंत्र के चलते भी ये हत्या हो सकती है। मेरठ एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि मृतका के परिवार की तहरीर के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।