Blog

  • Sri Lanka में T-20 दौरे को लेकर भारतीय टीम के कप्तान का हुआ ऐलान

    Sri Lanka में T-20 दौरे को लेकर भारतीय टीम के कप्तान का हुआ ऐलान

    नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद इन दिनों आराम पर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या श्रीलंका दौरे पर एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करेंगे। यहां 3 मैचों की सीरीज खेलने के बाद वह निजी कारणों से भारत लौट आएंगे और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। टी20 सीरीज में टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में ही होगी और माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा के इस फॉर्मेट से संन्यास के बाद टीम अगले टी20 वर्ल्ड कप में खिताब बचाने का अपना दावा हार्दिक की कप्तानी में ही ठोकेगी।

    पंड्या निजी कारणों से अगस्त में होने वाली 3 मैचों की वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘हार्दिक पांड्या भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान थे। वह पूरी तरह फिट हैं और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध भी हैं लिहाजा वह कप्तान होंगे।’

    रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी इस खिताबी जीत के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय तौर पर अलविदा कह दिया। हालांकि ये दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में इस फॉर्मेट में अपने खेल को आईपीएल में जारी रखेंगे। T20 सीरीज 27 से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में खेली जाएगी, जबकि वनडे 2 से 7 अगस्त तक कोलंबो में होंगे. टीम की घोषणा अगले कुछ दिन में होगी। अभी यह तय नहीं है कि उपकप्तान शुभमन गिल होंगे या सूर्यकुमार यादव। वनडे सीरीज के बारे में अधिकारी ने बताया कि पांड्या ने निजी कारणों से ब्रेक मांगा है और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इसकी जानकारी दे दी है।

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ तौर पर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने पर सभी स्टार क्रिकेटरों को भी घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छूट दी गई है। बीसीसीआई चाहता है कि बाकी सभी टेस्ट विशेषज्ञ अगस्त में दलीप ट्रॉफी का कम से कम एक मैच खेलें। इसके बाद टीम को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेलनी है।

  • Jalandhar: नगर निगम दफ्तर पहुंचे Cabinet Minister Balkar Singh और 2 MLA, देखें वीडियो

    Jalandhar: नगर निगम दफ्तर पहुंचे Cabinet Minister Balkar Singh और 2 MLA, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव के बाद निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा व नवनियुक्त विधायक मोहिंदर भगत, चेयरमेन चंदन ग्रेवाल नगर निगम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान निगम कमिश्नर गौतम जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने मीटिंग की। मीटिंग के बाद नगर निगम की अलग-अलग यूनियनों के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री और विधायकों का स्वागत किया।

    वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए बलकार सिंह ने कहा कि बरसाती मौसम को देखते हुए शहर को लोगों को किसी तरह की कोई समस्या ना आए इसी के चलते निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सही रखनें व सीवरेज व्यवस्था सही रखने के निर्देश दे दिए गए हैं । इसी के साथ-साथ शहर की सभी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मीडिया द्वारा लंबा पिंड चौक से जडूसिंघा को जाती सड़क के निर्माण कार्य की देरी संबंधी सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि वह बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों से संपर्क बनाए हुए हैं, जल्द ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाने संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी ड्यूटी बनती है कि लोगों को साफ जल उपलब्ध हो। जिसके चलते अधिकारियों का कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं मोहिंदर भगत ने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उसे जल्द से जल्द दूर करवाया जाएगा।

  • Jalandhar : Truck और Car की भीषण टक्कर

    Jalandhar : Truck और Car की भीषण टक्कर

    जालंधर,ENS : पीएपी चौक के पास एक कार और ट्रक में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घटना मंगलवार को सुबह करीब दस बजे की है। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया था।

    ट्रक चालक कलविंदर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला के फगवाड़ा से चावल लेकर जंडियाला गुरु की ओर जा रहे थे। जब वह पीएपी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी। और फिर उक्त कार ट्रक से आग आ गई। ट्रक चालक ने किसी तरह ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। कार को फोलड़ीवाल के रहने वाले बलदेव चला रहे थे।

  • Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

    Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

    सोने के गहने और नगदी ले हुए फरार

    गुरदासपुर : पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत पड़ते गांव भेट पतन में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। घर के मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह खेतों में बने तंबू में रहता है। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था।

    सुबह जब वह उठा और कमरे में गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। कमरे की दीवार में छेद था। दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। चोर उसके घर से 28 ग्राम की 3 सोने की चेन, 13 ग्राम की 5 लेडीज अंगूठियां, 9 ग्राम के टॉप्स, 1.5 ग्राम सोने की छोटी चूड़ियां व 3000 रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए थे।

    उसने बताया कि उसने अपनी बेटियों की शादी के लिए सोने के जेवरात रखे थे। घटना के संबंध में श्रीहरगोबिंदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। एएसआई परमजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ITI एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जाने last Date

    ITI एडमिशन के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जाने last Date

    मेरठ: जो भी युवा आईटीआई से संबंधित विभिन्न ट्रेड में Admission लेना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार आईटीआई से संबंधित सभी कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवा www.scvtup.in वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आईटीआई से संबंधित विभिन्न ट्रेड में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

    जानकारी अनुसार रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मेरिट बनाकर जारी की जाएगी। जिसके आधार पर एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होगी। ऐसे में स्टूडेंट बिना देरी करें जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन कर लें।

    प्रधानाचार्य के अनुसार मेरठ जनपद में 6 आईटीआई संचालित हैं। इसमें साकेत आईटीआई में 1204, सरधना में 396, खरखोदा में 272, बच्चा पार्क में 220, हस्तिनापुर में 396 और विश्व बैंक महिला आईटीआई में कुल 172 सहित कुल 2630 सीटों पर एडमिशन होंगे। उन्होंने बताया कि साकेत आईटीआई में 28, सरधना में 12, बच्चा पार्क 09 खरखोदा में 12, विश्व बैंक महिला में पांच और हस्तिनापुर में 12 ट्रेड संचालित हैं।

  • भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की हुई मौत

    भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की हुई मौत

    सोनमर्ग: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग हुए भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल सोनमर्ग में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 महिलाओं सहित 3 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनमर्ग से जीरो-पॉइंट की ओर जा रही एक टाटा सूमो सड़क से फिसलकर बजरी नाला और कैप्टन मोड के बीच स्थित पानीमाथा स्थान के पास एक गहरी खाई में गिर गई।

     

  • Punjab: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर के ताजपुर रोड पर स्पिनिंग यूनिट में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारन शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी ओर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची।

    फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। उन्होंने बताया कि आग करीब 10 बजे लगी, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • IAS अधिकारी और पूर्व MLA के घर ED की Raid

    IAS अधिकारी और पूर्व MLA के घर ED की Raid

    पटनाः प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व विधायक के आवास पर एक साथ छापा मारा है। हालांकि, अभी तक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक और बसपा प्रत्याशी गुलाब यादव के झंझारपुर, पुणे जबकि आईएएस और प्रदेश के उर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के पटना स्थित आवास और कार्यालय पर ईडी की टीम ने एक साथ धावा बोला है। एस हंस से छापेमारी की पुष्टि के लिए फोन भी किया गया परंतु उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हंस और गुलाब यादव पर ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में की गई है।

    ईडी की टीम मंगलवार की सुबह ईडी की टीम ने गुलाब यादव के लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची और अपनी जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि, इस दौरान आवास पर घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। केयर टेकर की उपस्थिति में ईडी अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। दूसरी ओर आईएएस हंस के पटना स्थिति आवास, कार्यालय पर जांच टीम जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो पटना, मधुबनी और पुणे मिलाकर कुल दर्जन भर स्थानों पर ईडी की टीम ने एक साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

     

  • बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई राज्यों में 16, 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने थे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जुलाई को ज्यादातर राज्यों में मुहर्रम के चलते स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह कल स्कूल जाने से पहले अपनी छुट्टी कंफर्म कर लें।

    गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद से जुलाई में जब से स्कूल खुले हैं, तब से ही किसी न किसी वजह से छुट्टियों का दौर शुरू है। यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट चल रहा है। उसी के बीच 17 जुलाई को मुहर्रम के खास अवसर ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम की छुट्टी पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट की जाती है। हालांकि कई जगहों पर मुहर्रम की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है।

  • Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त

    Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। तालिबान के एक अधिकारी ने बताया है किपूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई है। सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रांतीय निदेशक सेदिकुल्लाह क़ुरैशी ने बताया कि नांगरहार प्रांत में कई लोग घायल भी हुए हैं। कुरैशी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के वो पांच लोग भी शामिल हैं जिनकी जान सुर्ख रोड जिले में एक मकान की छत गिर जाने के कारण गई।
    हादसे में परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए है। अधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में मारे गए और घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांत के विभिन्न भागों में संपत्ति एवं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नांगरहार में क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख अमीनुल्लाह शरीफ ने बताया कि अभी तक 207 घायलों को प्रांत की राजधानी जलालाबाद और आसपास के जिलों में इलाज के लिए लाया गया है।