Blog

  • साइकिल रिपेयरिंग वाले की बेटी के साथ शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा, शादी में जमकर नाचे विदेशी

    साइकिल रिपेयरिंग वाले की बेटी के साथ शादी करने ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा, शादी में जमकर नाचे विदेशी

    नई दिल्ली : हमने सुना है कि प्यार जात पात या ऊंच-नीच नहीं देखता, ना ही देखता है कोई सीमाएं. इसे ऑस्ट्रेलिया के एक लड़के ने सच कर दिखाया। 10,000 किलोमीटर का सफर तय कर वो हिंदुस्तान अपनी दुल्हन को लेने आया और बैंड बाजे के साथ खुशियां मनाते हुए अपनी दुल्हन को अपने साथ ले गया। ये शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

    ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के रहने वाले ऐश हॉन्सचाइल्ड ने मध्य प्रदेश के धार की रहने वाली तबस्सुम हुसैन से इंडिया आकर शादी की। तबस्सुम के पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। जिनकी बेटी का विदेशी दूल्हा देख इलाके के लोग दंग थे। हर तरफ ऑस्ट्रेलिया आए दूल्हे की चर्चा आम थी दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी जिसे इन्होंने शादी कर मुकम्मल किया।

  • विदेश मंत्रालय के अधिकारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, कहा- नहीं तो घर के सदस्यों को जान से मार देंगे

    विदेश मंत्रालय के अधिकारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, कहा- नहीं तो घर के सदस्यों को जान से मार देंगे

    समस्तीपुरः जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गांव में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर बदमाशों ने मंगलवार रात 10 लाख रुपए रंगदारी दिए जाने का पर्चा चिपका दिया। घर में उनकी बहू और बेटी रहती है। दिन में जब घर के लोग बाहर निकले तो दरवाजे पर रंगदारी से संबंधित चिपकाया गया पर्चा देखा तो सहम उठे। डरे सहमे श्री सिंह की बहू शिवानी कुमारी ने मामले की जानकारी वैशाली जिले के रहने वाले अपने बहनोई संजय कुमार सिंह को दी। मामले की जानकारी पर संजय करपुरीग्राम पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाने को दी। मामले की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बताया गया है कि गत नवंबर माह में इनके घर पर बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। जिससे संबंधित आवेदन परिवार के लोगों ने थाने को दिया था। हालांकि उस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत श्री सिंह के घर पर उनकी बहू शिवानी के अलावा उनकी बेटी अपने दो बच्चों के साथ रहती है । श्री सिंह का बेटा दीपक कुमार सिंह भी लंदन में उनके साथ ही रहता है। उनकी बेटी का बच्चा यहां पढ़ाई लिखाई करता है। देर रात उनके दरवाजे पर किसी ने रंगदारी से संबंधित पर्चा सांप दिया।

    श्री सिंह के दामाद संजय बताते हैं कि गत 20 नवंबर को बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग भी की थी। दरवाजे पर से बरामद खोखा मुफस्सिल थाने को सौंपा गया था। घटना को लेकर एक आवेदन भी दिया गया था इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई अब रात पुनः पर्चा चिपकाया गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। परिवारिक सदस्यों से पूछताछ के अलावा उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी लिया है सीसीटीवी फुटेज में पर्चा चिपका ता हुआ युवक भी दिखाई पड़ा है।

    उधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवारिक सदस्यों को डराने के लिए किया जाना संभव हो सकता है। चुकी यहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं। उन्होंने इसे नक्सली कार्रवाई से इंकार किया है। चिपकाए गए पर्चे पर लाल रंग से लिखा गया है 10 लाख दो नहीं तो घर के सभी सदस्यों को जान से मार देंगे। अगला सिर्फ हवाई फायरिंग नहीं होगा। पर्चा लिखने वाले ने अपना नाम नीचे राणा खान लिखा हुआ है।

  • कार्यक्रम के दौरान 2 छात्रों ने की आपत्तिजनक हरकत, पढें पूरी खबर 

    कार्यक्रम के दौरान 2 छात्रों ने की आपत्तिजनक हरकत, पढें पूरी खबर 

    बेंगलुरु : कर्नाटक में दो छात्रों को एक सार्वजनिक समारोह में गले लगाने और चुंबन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। दोनों छात्रों को निलंबित करने का मामला तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। बताते चले कि लड़का मुस्लिम और लड़की के हिंदू होने के कारण सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा होने के बाद इस घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

    जानकारी के अनुसार हिंदू कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता लड़के से हिंदू लड़की के साथ रोमांस करने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। मामले के सांप्रदायिक रंग लेने पर एक निजी कॉलेज के प्रबंधन ने बेल्थंगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के खिलाफ आनलाइन अभियान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    कालेज ने अपने बयान में कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद दोनों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के आनुसार छात्रों ने उस समय रोमांस किया जब विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह बेलथांगडी शहर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लिया था। हालांकि, हिंदू कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि केवल हिंदू छात्रा को ही कालेज से निलंबित किया गया था। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • अस्पताल में डबल मर्डरः अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की मिली लाश

    अस्पताल में डबल मर्डरः अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की मिली लाश

    अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद के भुलाभाई पार्क के एक अस्पताल में एक महिला और उसकी बेटी का शव मिला है। महिला का शव अस्पताल में बेड के नीचे मिला है, जबकि उसकी बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मां-बेटी अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। मां-बेटी की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। 

    जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया। अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए। अंदर जो नजारा था वह भयावह था। दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था। 

    हिरासत में एक शख्स

    एसीपी मिलाप पटेल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। अस्पताल में डबल मर्डर का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर से पहले महिला का शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान उसकी मां का शव भी मिला। पुलिस ने इस सिलसिले में अस्पताल में कार्यरत मनसुख नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है।

    बिस्तर के नीचे मां का शव मिला

    इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का अमला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।

    इंजेक्शन देकर की गई है दोनों की हत्याः एफएसएल टीम 

    एफएसएल की जांच के मुताबिक, दोनों की हत्या इंजेक्शन देकर की गई है। हालांकि दोनों के अस्पताल में आने के बाद करीब एक घंटे तक सीसीटीवी भी बंद था। एसीपी मिलाप पटेल के मुताबिक, मनसुख नाम का शख्स भारती वाला नाम की महिला के पति का दोस्त है। महिला उसे अच्छी तरह जानती थी। पुलिस जांच कर रही है कि जिस वक्त ये पूरा मामला हुआ, तब डॉक्टर कहां थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

  • पंजाबः कोरोना को लेकर बैठक से पहले स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः कोरोना को लेकर बैठक से पहले स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चीन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 को लेकर देश में अलर्ट जारी हो गया है। वहीं आज 3.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के नए वैरिएंट को उच्च सतरीय बैठक बुलाई है। दूसरी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कोरोना को लेकर बैठक बुलाई है। सीएम भगवंत मान की बैठक से पहले कोरोना वायरस के केस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा का बयान सामने आया है।

    इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के हालातो को लेकर उन्होंने बात की है। उन्होंने बताया कि पंजाब में कोरोना के अभी 9 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 16 जिलें ऐसे है कि जहां कोरोना का कोई केस नहीं है। इस दौरान उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में पूरी तैयारी किए जाने का दावा किया है।

  • महाराष्ट्र और कर्नाटक की आपस में बढ़ सकती है तकरार, जानें पूरा मामला

    महाराष्ट्र और कर्नाटक की आपस में बढ़ सकती है तकरार, जानें पूरा मामला

    नई दिल्ली : कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने बुधवार को कहा कि अगर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई गैर-जिम्मेदाराना बयान देना बंद नहीं करते, तो महाराष्ट्र को अपने बांधों से पड़ोसी राज्य को पानी मुहैया कराने के बारे में फिर से विचार करना होगा। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने कर्नाटक के साथ राज्य के सीमा विवाद पर अदालत में लंबित एक मामले के लिए कानूनी टीम के साथ समन्वय के लिए कैबिनेट सदस्यों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई को नोडल मंत्री नियुक्त किया था। कर्नाटक विधानमंडल ने राज्य के रुख को दोहराते हुए कहा था कि सीमा का मुद्दा सुलझा हुआ है और पड़ोसी राज्य को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।
     
    कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को सीमा विवाद पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई ने राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने का सुझाव दिया, जिसमें अपने रुख को दोहराया जाए। देसाई ने कहा कि वह ऐसी टिप्पणियों की निंदा करते हैं और संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसे बयान देना बोम्मई को शोभा नहीं देता। देसाई ने कहा, ‘‘ अगर कर्नाटक नहीं रुकता है, तो महाराष्ट्र को पड़ोसी राज्य को पानी की आपूर्ति को लेकर पुनर्विचार करना होगा।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मराठी भाषी लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जयंत पाटिल ने भी मंगलवार को कहा था कि महाराष्ट्र को पड़ोसी राज्य पर ‘‘लगाम कसने” के लिए बांधों की ऊंचाई बढ़ानी चाहिए। 

  • पंजाबः सरेआम व्यक्तियों ने चलाई गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल

    पंजाबः सरेआम व्यक्तियों ने चलाई गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल

    मोगाः पंजाब में क्राइम की वारदातों में एक बार फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। हालांकि पंजाब पुलिस की ओर के क्राइम की वारदातों को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन फिर भी कुछ बेखौफ बदमाश सरेआम गोलियां चला रहे है। वहीं मोगा के धर्मकोट में देर रात सरेआम गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मकोट में बस स्टैंड स्थित कुछ व्यक्तियों ने सरेआम 28 वर्षीय व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

    बताया जा रहा है कि शविंदर सिंह सहित 5 व्यक्तियों ने हरप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह पर गोलियां चलाई है। इस वारदात में हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत जबकि अर्शदीप गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश के कारण दिया गया। बताया जा रहा है कि उनका पैसों को लेन-देन को लेकर कोई झगड़ा चल रहा था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। ो

  • जालंधरः माडल हाउस में दो केबल ऑपरेटरों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः माडल हाउस में दो केबल ऑपरेटरों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर के माडल हाउस दो केबल ऑपरेटरों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। यह विवाद माडल हाउस में सेठी केबल ऑपरेटर और बाजवा केबल ऑपरेटर के बीच हुआ है। जहां सेठी केबल के मालिक ने गितांशू पर उसकी पगड़ी पर हाथ डालने के आरोप लगाया है। वही  गीतांशु ने कवरेज के दौरान उसका मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो केबल ऑपरेटरों में कैसे हाथपाई हो रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही  थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी का कहना है कि स्टे आर्डर को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान गितांशु थाना प्रभारी से भी उलझते हुए दिखाई दे रहा है और पुलिस पर धक्केशाही करने का आरोप लगा रहा है।

  • पंजाबः कोरोना को लेकर सीएम भगवंत मान ने बुलाई बैठक, जारी हो सकती है नई गाईडलाइंस

    पंजाबः कोरोना को लेकर सीएम भगवंत मान ने बुलाई बैठक, जारी हो सकती है नई गाईडलाइंस

    चंडीगढ़:  देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क दिख रही है। वहीं कोरोना के नए वेरियंट को लेकर सीएम भगवंत मान भी सतर्क दिखाई दे रहे है। इसी के चलते आज सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर बैठक बुलाई है। 

    बैठक के बाद सीएम मान कोरोना के बचाव को लेकर नई गाइडलांइस का ऐलान कर सकते है। दरअसल, कोरोना के नए वेरियंट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भई आज उच्च सतरीय बैठक बुलाई है। गौर हो कि चीन में कोरोना के नए वेरियंट से कई लोगों मौते हो चुकी है। कोरोना को लेकर कल केंद्र सरकार ने बैठक भी की थी और लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी थी।

  • पंजाबः डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी बस, लगा जाम

    पंजाबः डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी बस, लगा जाम

    लुधियाना: पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं आज गिल चौक फ्लाइओवर पर घने कोहरे के कारण सवारियों से भरी बस के हादसे का शिकार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीटीयू की बस चंडीगढ़ वापिस जा रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस गिल चौक पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए है।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल बस स्टेंड पहुंचाया। यात्रियों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने मदद की और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। कुछ एक को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। ज्यादा सवारियां बस में नहीं थी। ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें लगी हैं। 

    हादसे के बाद गिल चौक पर चारों तरफ भारी जाम लग गया, वहीं प्रशासन ने बस को रास्ते से हटाकर जाम को खुलवाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी की गिल चौक फ्लाईओवर पर बस डिवाइडर से जा टकराई है, जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस को रोड के बीच खड़ी देख वहां से हटा दिया है।