Blog

  • इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘विश्व चिंतन दिवस’

    इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘विश्व चिंतन दिवस’

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड) में स्काउट्स एवं गाइड्स के संस्थापक लार्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल की जयंती पर ‘विश्व चिंतन दिवस’ मनाया गया, जिसमें मुख्यातिथि हेमंत कुमार (स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर ऑफ़ पंजाब रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों द्वारा मार्च-पास्ट किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गेम्स बड़े उत्साह और आनंद से खेली गईं।

    इस अवसर पर कलरिंग कम्पीटिशन भी करवाया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्काउट्स मास्टर कुमार जसदीप भुल्लर तथा गाइड्स कैप्टन मनीषा भी उपस्थित थीं। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि विश्व चिंतन दिवस स्काउट्स एंड गाइड के संस्थापक लार्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थी न केवल अनुशासनबद्ध रहते हैं बल्कि उन्हें अपने देश के इतिहास को जानने के अवसर प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

    पंजाबः तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

    मोहाली: बटाला-ब्यास मार्ग पर रंगड़-नंगल के पास भीषण हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी रुड़की खरड़ के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक जसप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी जंडपुर मोहाली का इलाज बटाला सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी देते हुए रंगड़-नंगल थाने के एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह स्विफ्ट कार नंबर पीबी 11 बीके 3811 जो बटाला से ब्यास की ओर जा रही थी।

    जैसे ही कार रंगड़-नंगल के पास पहुंची तो कार पेड़ के साथ जा टकराई। जिससे इस हादसे में एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव को किया Suspended

    पंजाबः कार्यकारी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव को किया Suspended

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के गुरू हरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात वरिष्ठ सहायक (लेखा) प्रभार ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह और पंचायत सचिव प्रितपाल सिंह को भ्रष्टाचार के दोष में तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा-निर्देशों पर की गई है।

    बता दें निरस्त किए गए कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं रूल्ज जिल्द-1 भाग-1 के नियम 7.2 के अधीन शर्तों पर गुज़ारा भत्ता दिया जाएगा और निलंबन के दौरान कर्मचारियों का हैडक्वार्टर क्रमवार कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदकोट और कार्यालय जि़ला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिऱोज़पुर होगा। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने लोगों को साफ़-सुथरा प्रशासन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • फगवाड़ाः गीता भवन मंदिर कोचिंग सेंटर की परीक्षा में अव्वल रहने वाली छात्राओं को दिए प्रमाण पत्र

    फगवाड़ाः गीता भवन मंदिर कोचिंग सेंटर की परीक्षा में अव्वल रहने वाली छात्राओं को दिए प्रमाण पत्र

    फगवाड़ा/राजेशः गीता भवन मंदिर कटहरा चौक फगवाड़ा के प्रबंधक पंडित देवी राम शर्मा  के सानिध्य एवं मदन मोहन खट्टर के निर्देशन में चल रहे कोचिंग सेंटर द्वारा केंद्रीय बजट के अनुरूप आमदन कर प्रणाली के बदलाव प्रावधान विषय पर वार्तालाप का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश गेरा एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कृतिका दुआ ने छात्राओं के ज्ञान में बढ़ोतरी करते हुए अनेक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि अगर संसद इस बजट को इसी प्रकार पारित कर देता है।

    विदेशों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा 50000 रुपए से अधिक रुपए की राशि भेजे जाने पर अप्रैल महीने से 20 प्रतिशत कर देना होगा। सीए महोदय ने सुझाव दिया कि पुरानी टैक्स प्रणाली के अंतर्गत मिल रहे छूट के लाभ को जितना समय मिलता है ले लेना चाहिए। अगर आप एक बार नई कर प्रणाली के तहत रिटर्न भरते हैं तो पुरानी वाली कर प्रणाली के तहत रिटर्न नहीं भर सकेंगे। सरकार पुरानी कर प्रणाली को अगले कुछ वर्षों में खत्म कर  कर सकती है। शायद सरकार को अंदेशा है कि बचत योजनाओं के तहत किए गए निवेश से देश की आर्थिक वित्तीय स्थिति प्रभावित होती है।

    शायद इसी प्रभाव को खत्म करने के लिए नई कर प्रणाली को लाया जा रहा है। छात्राओं ने अनेक प्रश्नों के उत्तर जाने। गीता भवन कोचिंग सेंटर के चेयरमैन पंडित देवी राम शर्मा एवं निर्देशक मदन मोहन खट्टर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश गेरा एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कृतिका दुआ को सम्मान सहित श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिका दीप्ति ओहरी ने बखूबी निभाया। इस मौके अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थी। कोर्स पूर्ण कर परीक्षा में अव्वल रहने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

  • भाजपा ने की मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्तियां 

    भाजपा ने की मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्तियां 

    खरड़ः भाजपा मंडल ने 22 फरवरी को खरड़-3 की बैठक मंडल अध्यक्ष सुखबीर राणा के नेतृत्व में होटल पलानी बडाला रोड खरड़ में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मोहाली के जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ पहुंचे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब बीबी लखविंदर कौर गरचा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र राणा, जिला महासचिव जगदीप सिंह औजला, जिला उपाध्यक्ष पवन मनोचा, कर्नल साही, जिला सचिव प्रवेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष-1 अमरीक सिंह हैप्पी, मंडल अध्यक्ष – 2 सुभाष अग्रवाल विशेष रूप से पहुंचे। 

    इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग हड़ताल पर है चाहे वह कर्मचारी हो, मजदूर हो, किसान हो, व्यापारी हो। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के बदलाव से तंग आ चुके हैं। पंजाब के लोग आज बीजेपी की तरफ उम्मीद और विश्वास की निगाह से देख रहे हैं। जिससे पंजाब में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। इस अवसर पर खरड़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा भाजपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का पार्टी का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। 

    बैठक के बाद मंडल खरड़-3 के अध्यक्ष सुखबीर राणा ने जिलाध्यक्ष की सहमति एवं विधिवत अनुमोदन से नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। डॉ. योगेश धवन स्काईलार्क, कुश राजपूत मछलीकलां को मंडल महासचिव, डॉ. सोडागर सिंह कोमल को वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, सरदार जगमोहन सिंह ग्रेवाल, मंजू राठौर, धर्मवीर सिंह झांजेड़ी, रोहित सचदेवा गुलमोहर सिटी, गुरमेल सिंह रसनहेडी को मंडल उपाध्यक्ष, रोशन लाल कक्कड़ गिलको, विशंबर सिंह नीटा बडाली , गौरव राणा झांजेड़ी, विनोद कुमार नवांशहर-बडाला, गुरजंट सिंह अजीत एन्क्लेवश, आशीष शर्मा को मंडल सचिव, महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में संतोष बंसल जेटीपीएल, एससी मोर्चा अध्यक्ष के रूप में सरदार योगराज सिंह मछलीकलां, युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में भीम गुप्ता भागोमाजरा, बलराम राणा मछलीकलां को किसान मोर्चा का अध्यक्ष, रामसरूप नवांशहर-बडाला को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष, कमलदीन रसनहेडी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष और वीके दास को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।

    सोनू शर्मा स्काईलार्क को आईटी इंचार्ज, हरकरनवीर सिंह बडवाल, गौरव सोढ़ी को आईटी सह-इंचारज और प्रीतकंवल सिंह सैनी गार्डन कॉलोनी, बलदेव सिंह लाडी भागोमाजरा, गुरजंट सिंह अजीत एन्क्लेव, रणबीर सिंह झांजेड़ी, डॉ. पवन कुमार रसनहेडी , मंगत राम नवांशहर, रवि कुमार बडाला, अगम वशिष्ठ रंजीत नगर, जगवीर राणा मछलीकलां, कुलदीप चंद पराशर ग्रीन एवेन्यू को शक्तिकेंद्र प्रधान व प्रभजोत सिंह, मनप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, रंजीत सिंह, मंगत राम शर्मा, सुरिंदर कुमार, रजनी बट्टू, गोरव राजल, ममता डोगरा, सुभम लवली, आईपीएस बडवाल, संजीव मित्तल, सरबजीत सिंह, हरमिंदर सिंह को मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के थाने के बाहर भारी इक्ट्ठ वाले बयान के बाद पुलिस हुई अलर्ट

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के थाने के बाहर भारी इक्ट्ठ वाले बयान के बाद पुलिस हुई अलर्ट

    अमृतसरः अजनाला में कुछ दिन पहले वारिस पंजाब दे के मुखी अमृततपाल सिंह और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, एक गुरसिख को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल के दो करीबियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले के बाद आज सुबह प्रेस वार्ता दौरान अमृतपाल ने ऐलान किया था कि शाम तक अगर इस एफआईआर को रद्द ना किया गया तो कल वह अजनाला थाने के बाहर भारी इकट्ठ करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे।

    अमृतपाल सिंह के बयान के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। पुलिस जिला अमृतसर ग्रामीण एसपी जुगराज सिंह व डीएसपी अजनाला संजीव कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अजनाला थाना क्षेत्र के अलावा शहर के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है और जगह-जगह नाकाबंदी की योजना बनाई रही हैं। मीडिया से बात करते हुए एसपी जुगराज सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक सारी कार्रवाई की जाएगी।

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतू जल्द करवाएं ईकेवाईसी

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतू जल्द करवाएं ईकेवाईसी

    ऊना/ सुशील पंडित : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किश्त को आधार नम्बर पर आधारित प्रणाली द्वारा जारी किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि किसानों को उनके आधार से जुडे़ हुए बैंक खाते में ही किश्त प्राप्त होगी। राघव शर्मा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान अपने बैंक खाता व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते को शीघ्र आधार से लिंक करवाएं तथा ईकेवाईसी लोकमित्र केंद्र के माध्यम सेस और भूमि का रिकाॅर्ड संबंधित पटवारी से अपलोड करवाएं ताकि योजना का लाभ सही समय पर मिलता रहे।

  • यातायात नियमों का पालन करके अनमोल जीवन को असमय मौत से बचाएं : आचार्य

    यातायात नियमों का पालन करके अनमोल जीवन को असमय मौत से बचाएं : आचार्य

    हरोली कॉलेज में चित्रकला कंपीटिशन  

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय  हरोली में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई । इस  प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने  सड़क सुरक्षा को लेकर  चित्र  बनाए । जिसमें यातायात नियमों को दर्शाते हुए संकेत दर्शाए गए। सड़क दुर्घटनाओं व घायलों की स्थिति को भी चित्र उकेर कर सामने लाया गया । सड़क सुरक्षा क्लब  समिति की संयोजिका डॉ आरती के निर्देशन में संपन्न हुई प्रतियोगिता का विषय था सड़क सुरक्षा  रोड एक्सीडेंट  जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा व  प्रिया द्वितीय स्थान शालू देवी और सिमरन, अलका चौधरी , तीसरा स्थान कुलविंदर कौर , दीपक , शिवानी ने अर्जित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश बंसल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यातायात नियमों की पालना करना सबके लिए जरूरी है। उन्होनें कहा कि जागरुकता से होने होने बाली दुर्घटनाओं को कम से कम किया जा सकता है। अनमोल जान बचाई जा सकती है । खुद भी सुरक्षित रह सकते है। उन्होनें कहा कि  सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं । क्लब द्वारा उठाएं यह कदम सराहनीय है। इस अवसर पर प्रोफेसर आर एस डडवाल , प्रोफेसर गुरबक्श राय,  कैप्टन सोनिका  , प्रोफेसर कल्पना शर्मा  भी उपस्थित रहे।

  • ऊना में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों सलाहकार ने जायज़ा लिया

    ऊना में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों सलाहकार ने जायज़ा लिया

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य परियोजना कार्यान्वयन ईकाई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शिमला से सलाहकार सुनील चंदेल ने ज़िला ऊना के पांच ब्लॉकों में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों का जायज़ा लिया साथ  ही  पंचायत मॉडल के  निरीक्षण किया। जिसमें उपमंडल हरोली की  ग्राम पंचायत– नग्नोली, इसपुर,सैंसोवाल,रोड़ा पंचायत के किसान इशर दास,सूचा सिंह, सलाहकार सुशील  से मिले व प्राकृतिक खेती पर  किसानों से चर्चा की। सभी किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती से होने वाले फ़ायदे बताए।

    खण्ड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने बताया की हरोली की सभी पंचायतों में हर पंचायत में एक एक किसान ने  1 बिघा में मुख्य फसल गेहूं के साथ सहफ़सल के रूप में चने अलसी सरसों लगाई है  जिसमें किसी भी प्रकार का रसायन,कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया है, इसमें किसान समय समय पर जीवामृत घन्जीवामृत खट्टीलस्सी का प्रयोग कर रहे है । इस मोके पर उपपरियोजना निदेशक, सहायक तकनीकी प्रबंधक हरोली से मोजूद रहे ।

  • जालंधरः पंजाब में आप सरकार आने से बड़ा गैंगवार, बाहर जा रही इडस्ट्रीः सुखबीर बादल

    जालंधरः पंजाब में आप सरकार आने से बड़ा गैंगवार, बाहर जा रही इडस्ट्रीः सुखबीर बादल

    जालंधर/हर्ष कुमारः कैंट हल्का में स्थित गांव वडिंग में आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार के आने के बाद यहां पर गैंगस्टर बाद ज्यादा हो गया है। क्योंकि अब तो यहां पर रोजाना ही कोई ना कोई एक बड़ी घटना होती रहती है।

    पंजाब में इंडस्ट्री भी अब पंजाब से बाहर जाने लगी है क्योंकि इंडस्ट्री लिस्ट का कहना है कि गैंगस्टर धमकियां देकर हमारे से फिरौती मांगते हैं 2 से 5 करोड पर देने के बावजूद भी हमें यहां पर रोजाना धमकाया जाता है जिसकी वजह से पंजाब से इंडस्ट्री निकाल बाहर के राज्यों में ले जाई गई है। सुखबीर बादल ने कहां की पंजाब में जो भी आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं। वह बनने के बाद भी लोग इनको जगह-जगह घेर रहे हैं। क्योंकि यह जो क्लीनिक बनाए गए हैं इन्होंने अस्पतालों से डॉक्टर और नर्सों को यहां पर ड्यूटी पर तैनात तो कर दिया है।

    लेकिन अस्पताल अब बंद होने शुरू हो गए हैं। क्योंकि जब अस्पतालों में स्टाफ ही नहीं होगा तो इलाज कराने के लिए मरीज कहां जाएगा। पंजाब में अब बिजली की कटौती होनी शुरू हो गई है। आए दिन अब कट लगने शुरू हो गए। जिसके वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। क्योंकि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से कोई भी एक भी नया यूनिट नहीं लगाया गया। जिससे अभी गर्मी के सीजन में खासी परेशानी होगी।