Blog
-

फुटबाल संघ द्वारा अंडर-13 फुटबाल जिला स्तरीय टीम का चयन इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना फुटबाल संघ द्वारा अंडर-13 फुटबाल की जिला स्तरीय टीम के चयन के लिए 7 अगस्त को इंदिरा स्टेडियम में दोपहर बाद 3:30 बजे ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के प्रधान जतिंद्र सैणी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चीफ सिलेक्टर सुरेश मान,चयनकर्ता बहादुर सिंह,विजय व जोगिंद्र सिंह खिलाडिय़ों की प्रतिभा को परखेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में एक जनवरी,2010 से 31 दिसंबर,2012 की अवधि के बीच जन्में बच्चे ही भाग ले पाएगें। उन्होंने कहा कि ट्रायल में खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 2 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आए। प्रमाण पत्र की असल कापी लानी होगी,फोटोस्टेट कापी मान्य नही होगी। उन्होंने कहा कि चयनित टीम 12 से 15 अगस्त, 2023 के दौरान नादौन में अंर्तजिला फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी। -

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे – डीसी
ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने वैकल्पिक समारोह स्थल के रूप में टाउन हॉल को तैयार करने के निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने समारोह स्थल को 14 अगस्त से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में जिला के विकास को प्रदर्शित करने वाली कृषि, बागवानी, डीआरडीए, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, नशे पर अधारित स्किट, लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगें।
जिलाधीश ने कहा कि समारोह में भव्य मार्च पास्ट भी निकाला जाएगा, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियां शामिल होंगी। समारोह की रिहर्सल 11 अगस्त से शुरू होगी।राघव शर्मा ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं तथा विकासात्मक आंकड़ों से जुड़ा विस्तृत नोट जिला लोक संपर्क कार्यालय में सोमवार 7 अगस्त तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आपदा के दौरान राहत कार्यों में अपना बहुमूल्य सहयोग देने के लिए जिन कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों की सूची उपायुक्त कार्यालय को 8 अगस्त से पूर्व उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-

पंजाबः टोल प्लाजा पर पर्ची को लेकर हुआ हंगामा, महिला एसएचओ के साथ हुई धक्कामुक्की, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के जिंदा टोल प्लाजा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां किसानों में टोल प्लाजा पर पर्ची काटने को लेक भारी हंगामा हुआ। जिसके बाद किसानों द्वारा भारी हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महिला एसएचओ कर्मजीत कौर मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला एसएचओ के साथ धक्की मुक्की की गई। इस धक्का मुक्की में एसएचओ जमीन पर गिर गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्ची काटने को लेकर हुए विवाद के बाद किसान धरना लगाकर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को लेकर साइड पर ले जा रहे थे। जिसके बाद एसएचओ जमीन पर गिर गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि उक्त व्यक्ति महिला एसएचओ के साथ मिसबिहेव कर रहा है और वह उक्त व्यक्ति पर पर्चा दर्ज करने की मांग कर रहा है।
-

जालंधरः गुरु नानक मिशन चौक में हुआ हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर के गुरु नानक मिशन चौक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भिखारियों में विवाद हुआ है। यह विवाद भिखारियों में करीब 20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान एक भिखारी पक्ष ने आरोप लगाए दूसरे पक्ष का व्यक्ति उनको गालियां निकालता है। जिसके बाद वहां पर एक-दूसरे पर लाठियां बरसाई गई। वीडियो में देखा जा सकता हैकि अपाहज व्यक्ति पर औरतों को गाली निकालने के आरोप व्यक्ति ने हमला किया। जिसके बाद औरते लाठियां लेकर आ गई। जिसके बाद सड़क पर दोनों भिखारियों के पक्षों द्वारा जमकर हंगामा होता देख राहगीर मौके आया।
इस दौरान उसने एक से लाठी छीनकर दोनों को मौके से भगाया। मामले की जानकारी देते हुए एक महिला ने बताया कि उक्त अपाहज व्यक्ति उन्हें गालियां निकालता है। जब उसने विरोध किया तो वह नंगा होकर हंगामा करता है। इस दौरान महिला ने बच्चों की पिटाई करने के भी अपाहज व्यक्ति पर आरोप लगाए है। जबकि अपाहज व्यक्ति ने उसके बच्चे के पीटने और खुद पर दूसरे पक्ष द्वारा हमला करने आरोप लगाए है।
-

जालंधरः 9 अगस्त को पंजाब रहेगा बंद, क्रिश्चियन भाईचारे और एससी भाईचारे ने किया ऐलान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मणिपुर में फैली हिंसा के बाद पंजाब में क्रिश्चियन भाईचारे और एस सी भाईचारे द्वारा 9 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल दी गई है । जालंधर के प्रेस क्लब में क्रिश्चन भाईचारे द्वारा बनाए गए मणिपुर इंसाफ मोर्चा द्वारा इसकी घोषणा की गई है। मणिपुर इंसाफ मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने कहा कि 9 तारीख को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा और इससे पहले 7 तारीख को उनकी एक मीटिंग होने जा रही है, उसमें इस बंद की पूरी रूपरेखा बता दी जाएगी।
इसके साथ ही कुछ देर बाद जालंधर के प्रेस क्लब में एस सी भाईचारे द्वारा भी एक प्रेस वार्ता की गई। जिस में मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में पंजाब के पूरे एस सी भाईचारे के लोगों का कहना है कि 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक पंजाब बंद रखेंगे और इस दौरान ना ही कोई उद्योगिक संगठन खुलेगा और यातायात भी बंद रहेगा । यही नहीं सुबह 9:00 बजे से ही पीएपी चौक में धरना लगाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
-

पॉश कॉलोनी में पुलिस की रेड, ऑनलाइन सट्टे के मामले में 6 गिरफ्तार
यूपीः आगरा में विशेष कार्यबल ने शहर की पॉश कॉलोनी पार्श्वनाथ पंचवटी में ऑनलाइन सट्टे कराने वाले सरगना सहित 6आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 हजार की नगदी, 5 लैपटॉप, 12 मोबाइल बरामद किए है। मामले की जानकारी देत हुए पुलिस अधिकारी ने बताय कि सटोरियों के तार दिल्ली एनसीआर के गिरोह से जुड़े हुए हैं। जोकि फोन पर लोग नंबर लगाते थे, उसके बाद नंबर खुल जाता था और फिर रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन होता था। दरअसल, एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि पंचवटी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सट्टा कराया जा रहा है।
इस पर सीओ उदय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने टीम और ताजगंज पुलिस के साथ मिलकर कोठी नंबर 158 में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें सरगना मुन्ना कुरैशी है। वह मूलरूप से लोहामंडी का रहने वाला है। उसके साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधू गौड़ पकड़े गए। सभी मुन्ना के लिए काम करते हैं। वह उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये वेतन देता था। कर्मचारी लेन-देन का हिसाब रखते हैं। लोगों से संपर्क करते हैं, जो लोग नंबर लगाते हैं, उन्हें सट्टा खुलने की जानकारी देते हैं।
इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि मुन्ना सट्टे की खाईबाड़ी 9 साल से करता आ रहा है। करोड़ों कमा चुका है। वह चार जगह का सट्टा लगाता है। इनमें गाजियाबाद, फरीदाबाद, गली और दिसाबर नाम का सट्टा है। सुबह से लेकर शाम तक फोन पर लोग नंबर लगाते हैं। इसके बाद सटोरिये व्हाट्सएप पर बड़े सटोरियों को पर्ची भेज देते हैं। नंबर लगने पर अगले दिन भुगतान कर दिया जाता है। ऑनलाइन रकम अदा की जाती थी। लैपटाप में हिसाब रखा जाता था। पुलिस इनकी जांच कर रही है। पंचवटी काॅलोनी में बड़ा सटोरिये की भी कोठी हुआ करती थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसने शहर छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली में छिपा हुआ है।
-

जालंधरः अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मचारियों पर किया हथियारों से हमला, की तोड़फोड़, देखें CCTV
जालंधर,ENS: गांव दयालपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जहां अमृतसर हाईवे पर स्थित प्रिंस वैष्णो ढाबे पर कुछ अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उक्त युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद ढाबे में हंगामा मच गया। उक्त घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खाना खाने आए लोग बिना खाना खाए ही वहां से लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि ये युवक नशे के आदी हैं। ढाबे के कर्मचारी सतीश ने बताया कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से उनके ढाबे पर आ रहे थे और कर्मचारियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहे थे। वे अपनी मोटरसाइकिलें पार्किंग के बजाय सीधे ढाबे के अंदर खड़ी कर देते थे। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया।
इस घटना के बारे में सनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि ये युवक काफी देर से अपनी मोटरसाइकिलें ढाबे के अंदर खड़ी कर देते थे, जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता था तो थोड़ी देर बाद 8 से 10 युवक हथियार लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है।
-

पंजाबः ढाई साल के बच्चे की मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
मोगाः थाना मेहना में रेलवे लाइन के पास से 12 दिन पहले ढाई साल के बच्चे को सांप के डंक मारने के मामले दफनाया गया था। जिसके बाद आज रेलवे पुलिस ने बच्चे को दफनाने के शक पर तहसीलदार लखविंदर सिंह की हाजरी में बच्चे की लाश को बाहर निकलवाया और पोस्ट मार्टम के मोगा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। इस मामले के दौरान बच्ची की माता को लेकर पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दूसरी ओर बच्चे की मौत को लेकर अभी 174 की करवाई की गई है, बाकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सारी जानकारी मिलेगी।
बता दें कि करीब 12 दिन पहले बच्चे की माता अपने दोस्त के साथ रेलवे लाइन के पास पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त भी था जोकि भांग पीने का आदि था। बताया जा रहा है कि बच्चे की माता ने शराब पी रखी थी। उसके साथ ढाई साल का बच्चा भी था, जिसको माता के कहने के मुताबिक़ जहरीले सांप ने काट लिया था और उसकी मोत गई थी। इस दौरान उस समय महिला के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे लाइन के साथ बच्चे को दफना दिया था। वहीं बच्चे को दफनाने के समय मेहना के एक धार्मिक स्थान के बाबा ने देख लिया और उसने पुलिस को सूचित कर दिया। घटना के ठीक 12 दिन बाद आज मोगा रेलवे पुलिस ने मोगा के डयूटी मजिस्ट्रेट लखविंदर सिंह को साथ लेकर उक्त जगह पर पहुंची, जिस जगह पर बच्चे को दफनाया गया था। वहां से बच्चे की गली सड़ी लाश को बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-

जिलाधीश के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने दी विवादित रास्ते की निशानदेही
पिछले दिनों नाले की खुदाई के समय हो गया था टकरावऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के अजनोली गांव के वार्ड नंबर 3 में नाले के निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ था। कुछ दिन पहले यहां खड़े गंदे पानी की निकासी के लिए लोनिवि ने कच्चा नाला जेसीबी के जरिए खोदा था, लेकिन साथ लगते एक दो लोगों ने उस नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया था, जिससे यहां पर तनाव का माहौल बन गया था।जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने पंचायत से मिलकर जिलाधीश ऊना से इस मसले को हल करने की गुहार लगाई थी। जिलाधीश ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ऊना हुसन चंद को पुलिस की मौजूदगी में निशानदेही करने के आदेश दिए थे। जिस कारण आज पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग के कानूनगो सतीश ठाकुर अपनी टीम, जिसमें पटवारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुलदीप सिंह ने मौके पर जाकर निशानदेही दी। जिससे सभी वर्ग संतुष्ट नजर आए।प्रधान सतपाल सैनी ने इस कार्य के लिए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा और तहसीलदार ऊना हुसन चंद और कानूनगो सतीश ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने जिस तेज़ी से मामले का निपटारा किया है उससे गांव के लोगों में बहुत खुशी है। सभी गांव वासियों ने प्रशासन का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व हिमफेड अध्यक्षा संतोष सैनी, बीडीसी सदस्य, उपप्रधान मंगल सिंह, सभी वार्ड सदस्य, राकेश कुमार सैनी, डॉक्टर राजिंदर ठाकुर, डॉक्टर रविन्द्र सूद, सुभाष संख्यान, संजू ठाकुर, अशोक कुमार, रिटायर्ड एसडीओ सुरिंदर कुमार सहित अन्य गांववासी मौजूद रहे। -

रेंडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से बल्ह खालसा में मनाया वन महोत्सव, भुट्टो रहे मुख्यातिथि
पेड़ लगाना जरूरी, लेकिन उसे कामयाव करना जीवन का होना चाहिए मकसद: देवेन्द्र भुट्टोऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्ह खालसा में राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर, डीएफओ ऊना सुशील राणा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ,तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से विधायक ने कुछ जरूरतमंद लोगो को व्हील चेयर भी प्रदान की। कार्यक्रम में पहले नेहरू युवक मंडल बल्ह खालसा द्वारा विधायक का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया और उपरांत मुख्यतिथि द्वारा फलदार पौधा लगया गया। बहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि यूँ तो हम बहुत से त्यौहार मनाते हैं लेकिन जब बात आती है पृथ्वी को बचाने की तो ऐसे त्यौहारों की संख्या बहुत कम है। वन महोत्सव एक बहुत ही मह्त्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो जुलाई के महीने में आता है। इस त्यौहार की सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों ने वन महोत्सव को काफी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्लीन ओर ग्रीन के नाम से जाना जाता है और हिमाचल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को हर वर्ष पांच अलग अलग पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि आज सब पेड़ लगाने के महत्व को समझ चुके हैं और यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि पेड़ लगाना राज्य को हरा-भरा और खुशहाल बनाए रखने के लिए कितना अधिक जरुरी है। हर साल पूरे राज्य में हजारों पेड़ लगाए जा चुके हैं इस त्यौहार पर लेकिन यह संख्या बहुत कम है। कहना गलत नहीं होगा कि हमें बहुत सारे पेड़ और पौधे लगाने की जरूरत ताकि ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सके।भुट्टो ने कहा कि जब हम पौधा लगाते हैं तो उसकी देखभाल करना भी हमारा दायित्व बनता है ताकि वड़ा होकर पौधा हमें फल घास दवाई प्रदान कर सके। खास बात यह है कि यह त्यौहार पूरे देश में बहुत ही बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इतना ही नहीं, स्थानीय प्रजातियों और वन विभाग जैसी विभिन्न प्रसिद्ध एजेंसियों भी इस काम में काफी सहयोग दे रही है और इसी कारण अब तक विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हम सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी को और बहुत से पेड़ लगाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार के कारण ही अब लोग घरों, दफ्तरों, स्कूल, कॉलेजों आदि में बहुत ही बड़ी संख्या में पेड़ लगाने लगे हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता बिजय डोगरा, रेंज ऑफिसर अश्वनी कुमार, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी,स्थानीय प्रधान उपप्रधान, नेहरू युवक मण्डल सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आखिरकार वन महोत्सव क्यों हमारे जीवन मे है महत्वपूर्ण: सुशील राणाजिला वन परिक्षेत्र अधिकारी ऊना सुशील राणा ने कहा कि यह त्यौहार मनाना कई कारणों से जरुरी है क्योंकि यह सीधे तौर पर मानव के अस्तिव से, हमारी पृथ्वी और पर्यावरण से जुड़ता है। तेजी से बढती आबादी के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ चुका है और यह बहुत जरुरी हो चुका है कि विकास और पर्यावरण के बीच बहुत ही सुंदर संतुलन बनाया जा सके, उन्होंने कहा कि निर्माण और अन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तेजी से बहुत सा पानी उपयोग किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कारखानों से बहुत सारा पानी बिना उपचारित किये छोड़ा जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिये जरुरी है कि सभी लोग समान रुप से सहयोग करें। पेड़ हमारे पर्यावरण का आधार हैं ।रेडक्रॉस सोसाइटी का मतलब ,समाज सेवा व जनता को जागरूक करना: सुरिंदर ठाकुरराज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजिक सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि रेंडक्रॉस सोसाइटी का मतलब जनता को अच्छे कार्यो के लिए जागरूक करना और पीडित परिवारों की मदद करना । ठाकुर ने कहा कि रेंडक्रॉस सोसाइटी ने वन महोत्सव को गोद लेकर हर व्यक्ति को बन महोत्सव के बारे में विस्तार से बताना ओर वन महोत्सव को सफल बनाना है।उन्होंने कहा कि वन-महोत्सव के दौरान पेड़ लगाने से सुख मिलता है और अधिक पेड़ लगाने से अधिक ईंधन प्राप्त होता है। मवेशियों के लिए भरपूर मात्रा में चारे की पत्तियाँ प्राप्त होती है।अधिक पेड़ लगाने से अधिक ऑक्सीजन मिलती है। ठाकुर ने कहा कि पेड़ लगाने से न केवल पक्षियों बल्कि जानवरों को रहने के आदर्श स्थान मिल जाता है। अधिक छायादार वृक्ष होने से गर्मी कम लगती है और तापमान स्थिर रहता है।फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़ता है। इसके अलावा देश के संभावित खाद्य संसाधनों को शानदार तरीके से जोड़ना ताकि भोजन की कमी ना हो। वन-महोत्सव लोगों के बीच पेड़ों के प्रति आदर और प्यार बढ़ाने के लिए भी काफी सहायक है।