Blog
-

मैहतपुर मे जांचा 77 लोगों का स्वास्थ्य, 30 लोगों की रक्त जांच
ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य सुविधायों को बेहतर बनाने की दिशा मे उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुचाने का कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री एवं साँसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से यह सुविधा ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है।साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व मे ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैहतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मैहतपुर में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में 77 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 30 लोगों की रक्त जांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 19 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 11 मरीज उच्च रक्तचाप, 12 मरीज मधुमेह, 04 महिलाएं गायनी संबंधित रोग एवं 31 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रयास संस्था का धन्यवाद किया। -

मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम में भरें जाएंगे विभिन्न पद
जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 26 अगस्त कोऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सुपरवाइज़र प्रोडक्शन के 5 पद, ऑप्रेटर हॉट रॉलिंग मिल के 5 पद, ऑप्रेटर शीट लेवलर के 5 पद व हेल्पर प्रोडक्शन के 25 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि सुपरवाइज़र प्रोक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में बीटैक व दो साल का प्रोडक्शन लाईन में अनुभव, ऑप्रेटर हॉट रोलिंग मिल और ऑप्रेटर शीट लेवलर के लिए 12वीं पास व एक साल का अनुभव तथा हेल्पर प्रोडक्शन के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है। -

पंजाब : चाइनीज ड्रोन सहित भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो
फिरोजपुर : पाकिस्तान के नशा तस्करों के नापाक मनसुबो को नाकाम किया गया। वही फिरोजपुर में बी.ओ.पी.एच के टावर के पास आर्मी की 3 ग्रेनेडियर्स, बीएसएफ की 136 बटालियन और एसटीएफ ने पाकिस्तान से आए चाइनीज ड्रोन और 4 पैकेट हैरोइन( जिसका वजन 3 किलो 200 ग्राम) बरामद किए है। एस.टी.एफ ए.आईजी भूपिंदर सिंह सिद्दू ने जानकारी दी।
यह जॉइंट ऑपरेशन था और बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि इस हैरोइन को कौन लेने आ रहा था। सतलुज में पानी ज्यादा आने के कारण भी पाकिस्तान के नशा तस्कर भारत में हैरोइन की खेप भेजने में लगातार कोई ना कोई हथकंडे अपना रहे है। लेकिन उनके नापाक मनसूबों को पंजाब पुलिस, बी.एस.एफ और आर्मी नाकाम कर रही है ।
-

रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर किया भव्य रैली का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष में भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों व अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। चंद्रयान 3 की सफलता पर सब वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए तरह-तरह के चार्ट बनाए व भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यालय के संस्थापक बलदेव कृष्ण शर्मा ने चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते हुए बच्चों को बताया कि वैज्ञानिकों के संघर्ष और सफलता से सीख ग्रहण करें कि एक बार असफल होने पर हमें अपने पाठ से भटकना नहीं चाहिए बार-बार प्रयास करते रहना चाहिए सफलता आपके कदम चूमेगी। इस मौके पर चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा, प्रिंसिपल मैडम व अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। -

पंजाबः मोबाइल की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो
मोगा : आए दिन चोरी की वारदातों का सिलसिला बढ़ रहा है। 2 दिन पहले थाने के पास एक गारमेंट की दुकान से चोर लाखों का सामान चोरी कर के ले गए। फिर मोगा के अमृतसर रोड पर स्थित न्यू स्मार्ट इंटरप्राइजेज मोबाइल की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने बताया कि सुबह 3 बजे 2 युवक दुकान पर आए और पुराने मोबाइल चोरी कर के ले गए।
चोरी की सारी घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है।
-

जालंधरः कोर्ट में शीतल अंगुराल ने जुर्माना और पासपोर्ट करवाया जमा, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: हरविंदर कौर समेत 3 मामलों में विधायक अंगुराल सीजेएम अमित गर्ग की अदालत में पेश हुए। दरअसल, बीते दिन कोर्ट में माननीय जज ने शीतल अंगुराल को 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया था और पासपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत आज उन्होंने अदालत जुर्माना और पासपोर्ट जमा करवा दिया है। इस दौरान कोर्ट में पेश होने के बाद बाहर आकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जिस तरह से निर्देश दिए थे उनका पूरा पालन किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर पासपोर्ट जमा करवा दिया गया है।
इसके अलावा जो जुर्माना जमा करवाने के लिए कहा था वह भी जमा करवा दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि निचली अदालत और सैशन कोर्ट से उन्हें राहत न मिलने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली थी। बीते दिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत दी थी, लेकिन उसके साथ कुछ शर्तें रखी थीं और आज सीजेएम कोर्ट में उन सभी शर्तों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आशा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा।
-

जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान करण कुमार उर्फ काका निवासी गांव वडिंग थाना कैंट के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 1 फ़रवरी 2020 थाना कैंट में मुक़दमा नंबर 12 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, इसमें अदालत ने आरोपी करण को 27 मार्च 223 को भगोड़ा क़रार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।
-
जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिदर उर्फ पप्पू निवासी टिडीवाला थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने रौली रोड मेहतपुर से आरोपित शिदर उर्फ पप्पू को ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव बूटे की छन्ना से 45 हज़ार रुपए बरामद हुए है और जांच दौरान ये भी सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
-

जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: थाना मेहतपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शिदर उर्फ पप्पू निवासी टिडीवाला थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने रौली रोड मेहतपुर से आरोपित शिदर उर्फ पप्पू को ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव बूटे की छन्ना से 45 हज़ार रुपए बरामद हुए है और जांच दौरान ये भी सामने आया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
-

जालंधरः लूटपाट के मामले में 7 गिरफ़्तार, 27 मोबाइल सहित 5 वाहन बरामद
जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने लूटपाट के अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से फोन और वाहन बरामद किए है। वहीं थाना फिल्लौर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपितों की पहचान सूरज कुमार निवासी मोहल्ला जगतपुरा थाना फिल्लौर, बिरजू और हरजिंदर कुमार उर्फ गब्बर निवासी गांव नांगल थाना फिल्लौर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम में स्पेशल ऑपरेशन के तहत लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों पर नकेल कसते हुए 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह के सदस्य काफ़ी लंबे समय से फिल्लौर और उसके आस पास के गांव में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे और उनकी टीम सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें होने की संभावना हो।

थाना भोगपुर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 16 मोबाइल, दो स्कूटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ़्तार आरोपितों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव डल्ली थाना भोगपुर, करन निवासी मोहल्ला रविदास नगर, जश्न कुमार उर्फ सन्नी निवासी गांव हर्शी थाना टांडा और नवजोत सुमन उर्फ ज्योति के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि यह गिरोह भोगपुर और उसके आस पास के इलाकों में काफ़ी देर से सक्रिय था, जिन्हें पकड़ने के लिए उनकी टीम में जुटी हुई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह के सदस्य नशे की दलदल में फस चुके है और यह यह गिरोह के सदस्य की नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के क़ब्ज़े से इस गिरोह के कब्जे से 16 मोबाइल, दो स्कूटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद किए है और इस गिरोह का एक सदस्य पवन कुमार ने निवासी रविदास नगर मोबाइल छीनकर भाग रहा था जिसे लोगों ने पकड़ने की नीचे गिर गया जिसकी चोटे लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और बारदातें होने की संभावना हो।