चंडीगढ़: आतंकवादी लखबीर लंडा के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एनआईए ने आतंकवादी लंडा की 4 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के एनआईए ने तरनतारन में लंडा की जमीन जब्त की है।बता दें कि आतंकवादी लखबीर लंडा मोहाली में हुए आरपीजी अटैक का मुख्य मास्टरमाइंड है। जिसके चलते एनआईए ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जिक्रयोग्य है कि 6 मई की शाम को पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की तीसरी मंजिल में बड़ा धमाका हुआ था। इस दौरान पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए थे। विस्फोट के दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ था। धमाके के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।
Blog
-

मंदिर के दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक
कैश कराने बैंक पहुंचा प्रशासन तो हो गया हैरान
नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैरान करने वाली मामला सामने आया है। यहां पर एक भक्त ने मंदिर में 100 करोड़ रुपए का चेक मंदिर के दानपात्र में डाल दिया। जब मंदिर प्रबंधन ने चेक को कैश कराने के लिए बैंक से संपर्क किया तो उन लोगों के होश ही उड़ गए। क्योंकि जिस अकाउंट से वह चेक संबंधित था उस अकाउंट में केवल 17 रुपए बैलेंस था। अब यह चेक का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग चेक डालने वाले को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
दरअसल, यह मामला विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम मंदिर का है। मंदिर में मौजूद दान पात्र में आए चढ़ावे को देखा जा रहा था। इसी दौरान मंदिर प्रबंधन को नोटों के बीच एक चेक मिला। चेक में 100 करोड़ रुपए की राशि लिखी हुई थी। इसे देखकर मंदिर प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद चेक को कैश कराने के लिए मंदिर प्रबंधन के लोग बैंक में पहुंचे और चेक को कैश करने के लिए दे दिया। कोटक महिंद्रा बैंक के इस चेक को जब बैंक वालों ने चेक जिस अकाउंट से जुड़ा हुआ था।
उसे चेक किया। इसे देख के बैंक वालों और मंदिर प्रबंधन के होश उड़ गए। क्योंकि चेक तो 100 करोड़ रुपए का था, लेकिन उससे संबंधित अकाउंट में केवल 17 रुपए मौजूद थे। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 100 करोड़ रुपए वाले चेक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी तरह की पुलिस शिकायत किए जाने की बात सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि किसी ने मजाक-मजाक में इतनी भारी-भरकम राशि लिखा हुआ चेक मंदिर की दानपात्र में डाल दिया हो।
-

पंजाब : केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने शुरु की स्वयं रोजगार स्कीमें, देखें वीडियो
मोगा : केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दुवारा एस सी भाईचारे का मनोबल ऊँचा करने और उन्हें स्वयं रोजगार मुहिया करवाने के लिए कई स्कीमें शुरु की है। है जिनके दुवारा यह लोग अपने घरों और गावों में रोजगार कर अपनी कमाई कर सकते है। वही इन स्कीमों के लिए सरकार दुवारा बेंको से कर्ज भी दिलाया जा रहा जो की आसान किश्तों के जरिए वापिस किया जा सकता है। इन सभी स्कीमों की जानकारी देने के लिए आम आदमी पार्टी जिला मोगा के एस सी विंग दुवारा एक मीटिंग की गई। जिसमें जिले भर से 200 के करीब स्वयं रोजगार करने वाले युवक और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर उनको अलग अलग विभागों से आए कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दुवारा चलाई जा रही नई स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एम.एल.ए डाक्टर अमनदीप कौर ने बताया की बहुत से लोगों को इन स्कीमों के बारे में पता नहीं होता। वही इन लोगों को सारी स्कीमों की जानकारी दी गई है। इस मौके पर अलग अलग विभागों के अधिकारी भी पहुंचे है। इस मीटिंग में यह भी जानकारी दी गई है की अपना रोजगार चलाने के लिए बैंक से कर्जा भी ले सकते है।
-

इंजीनियरिंग कॉलेज को अनजान शख्स ने दिया160 करोड़ का दान
नई दिल्ली: आईआईटी बॉम्बे अपनी शिक्षा व्यवस्था और जॉब प्लेसमेंट के लिए चर्चा में रहता है। ये देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। छात्र यहां से पढ़ाई करने के लिए रात-दिन एक कर पढ़ाई करते हैं। लेकिन इसबार ये किसी और वजह से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, आईआईटी बॉम्बे को $1.8 करोड़ यानी भारतीय रुपए के हिसाब के करीब 160 करोड़ रुपए का दान मिला है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि दान देने वाला कौन है।
डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासीस चौधरी का बयान
IIT Bombay के डायरेक्टर प्रोफेसर सुभासीस चौधरी ने इस दान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट को 1.8 करोड़ डॉलर का दान मिला है। ये दान देने वाला अज्ञात शख्स कॉलेज का पूर्व छात्र है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ऐसा होता रहता है लेकिन मुझे लगता है ये पहली बार होगा जब इतनी बड़ी राशि किसी इंस्टीट्यूट को मिली होगी जहां शख्स ने अपनी पहचान बताई नहीं होगी।
नंदन नीलेकणी कर चुके हैं दान
इससे पहले इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी भी अज्ञात बनकर IIT Bombay को 85 करोड़ रुपए दे चुके हैं। हलांकि बाद इस दान की जानकारी हो गई थी। उन्होंने इसी साल जून 2023 में 315 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। इस तरह से उन्होंने अभी तक कुल 400 करोड़ रुपए दे चुके है। नंदन नीलेकणी साल 1973 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में ग्रेजूएट कर चुके हैं। उन्होंने ये दान संस्था से जुड़ने के 50 साल पुरे होने पर दिया था।
रिसर्च के लिए खर्च
ये दान ऐसे समय में आया है जब इंस्टीटयूट का अपना बजट बिगड़ रहा है और खर्च कम करने में लगा हुआ है। इतना ही नहीं वो कर्ज की ओर रुख कर रहा था। कहा जा रहा है कि इन पैसों से कैंपस में ग्रीन उर्जा और सतत अनुसंधान केंद का निर्माण किया जाएगा। वहीं इस धनराशी का बड़ा हिस्सा रिसर्च पर खर्च किया जाएगा।
-

ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਹਿਤ ਇਕ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪੱਪਲੂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਜੋੰ ਹੋਈ ਹੈ। ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਟੀਮ ਨੇ ਇਕ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪੱਪਲੂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ।
ਆਰੋਪੀ ਤੋਂ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਦੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 2 ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਦੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।
-

जालंधरः दिन-दहाड़े महिला से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार
जालंधर, ENS: शहर में चोरी और लूटपाट के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज दिन-दहाड़े थाना 2 के अंतर्गत आते ही गांधी कैंप में पैदल जा रही औरत से एक्टिवा सवार झपटमार 22 हज़ार रुपये नक़दी छीनकर फ़रार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अबादपुरा निवासी ज्योति ने बताया कि वह गांधी कैंप में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान जब वह गांधी कैंप गेट के पास पहुंची तो एक्टिवा आए झपटमार उसके हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा छीन कर फ़रार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि लिफाफे 22 हज़ार रूपए की नगदी थी। पीड़ित औरत ने घटना की सूचना संबंधित थाना 2 पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मौक़े पर पहुंची थाना 2 की पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में फिर बढ़ी रार, पढ़े पत्र
CM मान को लेकर राष्ट्रपति पत्र लिखेंगे राज्यपाल
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच एक बार फिर से शाब्दिक जंग शुरू हो गई है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहत ने उन्हें दो टूक शब्दों में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि वे उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं इसलिए वह राष्ट्रपति को आपके असंवैधानिक कामों के लिए पत्र लिखने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे मजबूरन यह लिखना पड़ेगा कि पंजाब में संवैधानिक तंत्र फेल हो गया है। राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा कि इससे पहले कि मैं राष्ट्रपति को राज्य में संवैधानिक तंत्र के फेल होने के चलते धारा 356 के तहत कार्रवाई करने और आपके खिलाफ धारा 124 के तहत कार्रवाई करने संबंधी लिखूं, आप मेरी ओर से पूछे गए सवालों संबंधी पूरी जानकारी दे दें। अन्यथा मेरे पास इस तरह की कार्रवाई करवाने का कोई विकल्प नहीं होगा।

राज्यपाल ने एक बार फिर से संविधान का हवाला देते हुए कहा कि वह संविधान के कर्तव्य से बंधे हुए हैं और प्रशासन सही तरीके से, निष्पक्षता से और ईमानदारी से चल रहा है कि नहीं, यह देखना मेरा फर्ज है। इसलिए मैंने विभिन्न मुद्दों पर आपसे जो जो जानकारी मांगी है वह मुझे उपलब्ध करवाई जाए। राज्यपाल इससे पहले एक अगस्त को भी मुख्यमंत्री को रिमाइंडर डाल चुके हैं और एक उसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा कि आपने मेरे किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया है और ऐसा लग रहा है कि आप जानबूझकर मेरे द्वारा मांगी जानकारी को उपलब्ध नहीं करवाना चाहते।

उन्होंने संविधान की धारा 167 का हवाला देते हुए कहा कि इस धारा में स्पष्ट तौर पर दर्ज है कि राज्यपाल द्वारा भगवंत मान ने से जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को 28 फरवरी, 2023 के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की भी याद दिलाई है जिसमें शीर्ष अदालत ने कहा था कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों संवैधानिक पदों पर हैं। संविधान में दोनों की भूमिकाओं और दायित्व का विस्तार से विवरण है। राज्यपाल को राज्य के मामलों और कानून के प्रस्तावों से संबंधित मामलों में धारा 167 (बी) के तहत मुख्यमंत्री से जानकारी मांगने का अधिकार है।
राज्यपाल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि आपने मेरे पत्रों का जवाब देना तो दूर, आपने मेरे प्रति बरती गई भाषा में भी मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। जिससे साफ जाहिर होता कि यह मेरे और मेरे दफ्तर के खिलाफ आपका व्यक्तिगत पूर्वाग्रह है।
राज्यपाल ने सीएम को विधानसभा के विशेष सत्र के बारे में लिखते हुए कहा कि आपने बिना नियमित एजेंडे के सत्र को बुलाया और सत्र बुलाने की इजाजत भी नहीं ली गई। यही नहीं , आपने बजट सत्र को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है और मेरे प्रति भद्दी शब्दावली का प्रयोग किया। मेरी ओर से लिखे गए पत्रों का लव लेटर बताया। राज्यपाल ने कहा कि मेरे के खिलाफ भद्दी शब्दावली का उपयोग करके आपने मुझे धारा 167 के तहत कार्रवाई करने पर मजबूर किया है। क्या मुझे इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि इस तरह की कार्रवाई आपके खिलाफ आईपीसी की धारा 124 के तहत कार्रवाई का आधार भी बनती है। उन्होंने कहा कि न तो आप सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और न ही संविधान का अनुपालन कर रहे हैं। ऐसे में मेरे पास राष्ट्रपति को इस बाबत लिखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है।
-

पंजाबः सट्टे के आरोपी के साथ 2 DSP सहित 4 SHO ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
कमिश्नर ने लगा दी वाट, 4 को किया लाइन हाजिर
अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में सट्टे के आरोपी के साथ पुलिस के सीनियर अधिकारियों के नाचते की वीडियो सामने आई है। जिसके बाद अमृतसर के शहरी व रूरल पुलिस सवालों के घेरे में हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। यह एक प्राइवेट पार्टी का वीडियो है, जिसमें पुलिस वाले और आरोपी सादे कपड़ों में ही नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दो डीएसपी रैंक के अधिकारी संजीव कुमार व प्रवेश चोपड़ा दिख रहे हैं। यह दोनों ही डीएसपी अमृतसर रूरल में तैनात हैं। वहीं इस वीडियो में चार एसएचओ रैंक के अधिकारी धर्मेंद्र कल्याण, गुरविंदर सिंह, नीरज कुमार और गगनदीप सिंह भी दिख रहे हैं।
इस वीडियो में डीएसपी संजीव कुमार गीत गा रहे हैं और प्रवेश चोपड़ा उनके साथ खड़े हैं। जबकि सट्टे के मामले में आरोपी उनके पास से होकर गुजरता है। वहीं दूसरी वीडियो में छेहर्टा के एसएचओ गुरविंदर सिंह गीत गाते दिख रहे हैं। इस दौरान आरोपी उनके सामने खड़े होकर ताली से गीत को ताल दे रहा है। वीडियो में दिखने वाला आरोपी कमल बोरी है, जिस पर सट्टेबाजी के आरोप लग चुके हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने ही पंजाब पुलिस में रहते हुए कई मामले कमल बोरी के खिलाफ दर्ज किए थे। जिसके बाद कई महीनों तक कमल बोरी को जेल में रहना पड़ा था। अब वह फिलहाल सभी मामलों में बेल पर है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। वीडियो के मामले में पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने चार इंस्पेक्टरो को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इंस्पेक्टर नीरज कुमार शामिल है। इन सभी इंस्पेक्टरो को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर भंडाल ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है और अभी वह वीआईपी ड्यूटी पर व्यस्त हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम एक धार्मिक नेता कुमार दर्शन ने आयोजित किया था।
-

सड़क हादसे में एक की मौत, 7 घायल
नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 17 साल की एक युवती की मौत हो गई और 7 अन्य यात्री घायल हो गए। इस हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुई निजी बस जयपुर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जा रही थी। यह हादसा कोटा जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े 5 बजे हुआ। इस सड़क हादसे में आशा नाम की 17 साल की एक युवती की मौत हो गई।
मृतका की पहचान आशा निवासी मध्य प्रदेश के अड़वाड के तौर पर हुई है। इस हादसे में 7 अन्य यात्री घायल हुए है। घायलों को इटावा के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुई निजी बस जयपुर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
-

तेल टैंकर से 10 करोड़ की Rolls Royce की हुई टक्कर के बाद गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो
जिंदा जले दो लोग, 180 की स्पीड से थी कार
नई दिल्लीः हरियाणा के नूंह में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारण विस्फोट हुआ और 10 करोड़ रुपये की रॉल्स-रॉयस फैंटम VIII लक्जरी कार में तुरंत आग लग गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नूंह जिले के उमरी गांव के पास हुए इस हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रॉल्स-रॉयस कार में सवार एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में टैंकर चालक की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर में आग लग गई। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ ने तुरंत आग पकड़ ली। मृतक टैंकर चालक और क्लीनर की पहचान रामप्रीत और कुलदीप के रूप में हुई है। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। वहीं लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस में सवार दिव्या, विकास और तसबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेदांता के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नूंह के नगीना थाना क्षेत्र में हुए हादसे में नगीना थाना पुलिस ने रोल्स रायस (फैंटम माडल ) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत एक्सप्रेस-वे निर्माण से जुड़ी एजेंसी एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के वाहन चालक की शिकायत पर दर्ज की गई। वहीं हादसे में मारे गए टैंकर चालक और सह चालक के शव का पोस्टमार्टम करा शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए। टैंकर चालक रामप्रीत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला आंबेडकर नगर के गांव बेला के रहने वाले थे तथा सह चालक कुलदीप अयोध्या जिला के गांव महराजीपुर के रहने वाले थे। पहले पुलिस की जांच में सामने आया था कि एजेंसी की ओर से कई साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था।
कार सवार तीन लोग हुए घायल
वहां लगे जेनरेटर के लिए डीजल लेकर रामप्रति गलत दिशा से टैंकर लेकर जा रहा था। तभी महाराष्ट्र नंबर की एमएच-01 डीजेड 0001 नंबर की फैंटम कार से आमने सामने की टक्कर हुई थी। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें पीछे से आर रही तीन लग्जरी कार में सवार घायलों के संबंधी लेकर चले गए थे। उनके बारे में पुलिस को अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है।
180 की स्पीड में थी कार
घायलों के स्वजन जांच अधिकारी की भी काल नहीं रिसीव कर रहे हैं। वही हादसे में टैंकर चालक रामप्रीत और सहयोगी कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। टैंकर के साथ ही एजेंसी में कार्यरत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के रसूलपुर गांव के रहने वाले मुनील यादव ने पुलिस को बताया कि गलती लग्जरी कार के चालक की थी। जब हादसा हुआ तो कार चालक 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक चला रहा था।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
कार चालक ने टैंकर को तेजी से ओवरटेक करते समय टैंकर के अगले पहिये में टक्कर मार दी जिससे टैंकर पलट गया था और चालक और सहचालक की जान चली गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया। कार में सवार रहे घायलों के बयान के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। जांच में यह सामने आया है कि टक्कर के बाद कार की दिशा बदल गई थी।