Blog

  • पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर अस्पताल में भर्ती

    पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर अस्पताल में भर्ती

    पटियाला: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा कि उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी और पटियाला से बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर ने दी है। हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण परनीत कौर ने नहीं बताया है।

    परनीत कौर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके परिवार को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी साल उनके भाई का निधन हो गया है। इसी तरह उनके मामे का लड़का जो उनका सारा काम देख रहा था, वह भी बीमार पड़ गया। परनीत कौर ने बताया कि उनका बेटा रणइंदर सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ है और कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तबीयत अब कुछ हद तक ठीक है।

  • पंजाबः अगले 5 दिन जमकर बरसेगी गर्मी, जारी हुआ अलर्ट

    पंजाबः अगले 5 दिन जमकर बरसेगी गर्मी, जारी हुआ अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में ग्रमी ने लोगों का जीना बेहाल किया हुआ है। दोपहर के समय पड़ रही लू से लोग परेशान है। मोसम विभाग के अनुसार ्गले 5 दिन भी पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। दरअसल, आने वाले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में ‘लू’ चलने की आशंका है और इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पर पड़ने का अनुमान है।

    इसके अलावा 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और प्रानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों एवं गरीबी में रहने वाले लोगों के लिए ‘स्वास्थ्य संबंधित चिंता’ पर जोर दिया गया। चेतावनी में कहा गया है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। आई.एम.डी. ने कहा, ’17-20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 18-20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में प्रचंड लू चलने के आसार हैं।’ राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके इलावा पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए ‘यैलो अलर्ट’ जारी किया गया है। 

  • थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में जीजा-साली ने की आत्महत्या

    थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में जीजा-साली ने की आत्महत्या

    नई दिल्ली : अररिया के ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा-साली ने आत्महत्या कर ली। दोनों को पुलिस ने बीते गुरुवार (17 मई) की दोपहर हिरासत में लिया था हिरासत में दोनों की मौत के बाद शुक्रवार (18 मई) की सुबह ग्रामीण उग्र हो गए और ताराबाड़ी थाना का घेराव कर तोड़फोड़ करने लगे थाने में आगजनी की, पथराव भी किया। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

    आक्रोशित ग्रामीणों किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया। इसमें सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। गुरुवार की रात ताराबाड़ी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (साली) और उसके प्रेमी (जीजा) को हिरासत में लिया था. थाने में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों का मानना है कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है।

    काफी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद मामला बिगड़ गया. जानकारी मुताबिक लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है। दोनों ने दो दिन पहले शादी कर ली थी. पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। बताया जाता है कि मृतक नाबालिग लड़की की बड़ी बहन और उसके जीजा मिट्ठू सिंह की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। तरोना गांव गुरुवार को उसके प्रेमी (जीजा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाया था। लड़की को भी हिरासत में लिया गया था। अब आत्महत्या के बाद बवाल मच गया है। जानकारी के अनुसार जीजा ने बैरक के गेट से गमछे से फांसी लगाई है जबकि लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी है।

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी मेयर, पूर्व तहसीलदार भाजपा में हुए शामिल

    जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी मेयर, पूर्व तहसीलदार भाजपा में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सीएम भगवंत मान करतारपुर दौरे पर आ रहे है। जिसके चलते पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं करतारपुर दौरे से पहले आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज पूर्व डिप्टी मेयर परवेश तांगड़ी, राजकुमार राजू, पूर्व तहसीलदार राजकुमार ने भाजपा में शामिल हो गए है। इस दौरान सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने सभी को पार्टी में शामिल करवाया।

  • पंजाबः चालक ने डिवाइडर से टकराकर दुकान के शटर में मारी कार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंजाबः चालक ने डिवाइडर से टकराकर दुकान के शटर में मारी कार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड़ पर स्थित विजय नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह बंद दुकान के शटर में तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने गाड़ी मार दी। गाड़ी का नंबर पीबी 13 बीएन 17 86  है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान दुकान बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रत्याशियों ने बताया कि वह दुकान के पास बैठे हुए थे। इस दौरान व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार दुकान में मार दी। दरअसल, राणा ऑटो पार्ट्स की दुकान सुबह बंद थी, इस दौरान कार चालक ने डिवाइडर से टकराते हुए कार दुकान के शटर में मार दी।

    लोगों का आरोप है कि कार चालक ने नशा किया हुआ था। वहीं कार चालक मालिक भी मौके पहुंच गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कार मालिक ने बताया कि वह कार खड़ी करके बाइक पर लड़के की दवाई लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान पीछे से दूसरे व्यक्ति ने बहाने से कार की चाबी ली और चलाने लग गया। जिसके चलते यह हादसा हो गया। कार मालिक ने कहा कि वह व्यक्ति को चाबी इसलिए देकर गया था कि अगर दुकानदार ने दुकान खोलनी होगी तो वह कार को साइड पर खड़ा कर देंगा। लेकिन उक्त व्यक्ति ने कार मालिक के जाने के बाद कार चलानी शुरू कर दी और यह हादसा हो गया। 

  • पंजाबः 19 वर्षीय गब्बर बाउंसर की सिर की नस फटने से हुई मौ+त 

    पंजाबः 19 वर्षीय गब्बर बाउंसर की सिर की नस फटने से हुई मौ+त 

    मोहालीः डेराबस्सी के जवाहरपुर गांव के 19 साल के लड़के की सिर की नस फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि वह जिम जाने का शौकिन था। मिली जानकारी के अनुसार बॉडी बिल्डिंग के लिए दिए जाने वाले स्टेरॉयड इंजेक्शन की ओवरडोज के कारण उसका इलाज पीजीआई में चला रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलराज सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी जैलदार के रूप में हुई है। वह अपनी छोटी बहन का इकलौता भाई था। कुलराज सिंह उर्फ ​​बब्बर की मौत के बाद जवाहरपुर गांव में शोक की लहर छा गई।

    मृतक के जीजा मंजीत सिंह और गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह छोटा ने बताया कि कुलराज सिंह उर्फ ​​गब्बर बाउंसर का काम करता था, 6 फीट के बब्बर को जिम में एक्सरसाइज करने का शौक था। उन्होंने बताया कि 11 मई को वह चंडीगढ़ जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी गिर पड़े। उन्हें निजी अस्पताल के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। उच्च रक्तचाप के कारण उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव शुरू हो गया और उनके शरीर के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उनके सिर की सर्जरी भी हुई थी। लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के जवाहरपुर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 

  • पंजाबः नहर से मिला लापता पंचायत सदस्य का श+व, परिजनों ने जताई ह+त्या की आशंका

    मोहालीः बनूड़-जीरकपुर रोड पर गांव रामपुर कलां के पंचायत सदस्य करम सिंह (50) का शव अंबाला के पास मलूर गांव के पास भाखड़ा नहर में मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक करम सिंह 12 मई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जीरकपुर थाने में दर्ज थी। मृतक के परिजनों ने उसके 2 साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले 2 साथियों ने उसे मरने के लिए मजबूर किया या फिर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

    पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से मांग की कि मृतक करम सिंह के साथी रणजोध सिंह जोधा और गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस मृतक के साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक करम सिंह कई वर्षों से जेसीबी टिपर चालक के रूप में काम कर रहा था। लेकिन पिछले 6 महीने से वह अंबाला के गुरजन सिंह और रणजोत सिंह जोधा के साथ काम करने लगा था। मृतक की पत्नी सरोज वाला ने बताया कि जब से उसका पति इन लोगों के यहां काम करने लगा, तब से वह परेशान रहने लगा था और देर रात को घर आता था। घटना वाले दिन भी वह अपनी थार कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा तो हमने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

  • हाईवे पर तेज रफ्तार कार और सांड की टक्कर, मौ’त

    हाईवे पर तेज रफ्तार कार और सांड की टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली : गुजरात के बनासकांठा स्थित कांकरेज तालुका के शिहोरी-थरा हाईवे पर एक ईको कार और सांड में टक्टर होने से हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक रोड पर ईको कार जा रही थी और सामने सांड के आ जाने से टकरा गई। हादसे के बाद सांड कार में जा घुसा और उसकी मौत हो गई।

    बता दें कि इस भयावह एक्सीडेंट में कार चालक की जान बच गई, उसके हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है। चानस्मा इलाके में रहने वाले कलाजी ठाकोर (45) थरा से ईको कार लेकर निकले। उसके बाद शिहोरी-थरा हाईवे पर उनकी कार रोड पर जा रहे सांड से टकरा गई। कार और सांड की टकर से आई आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

  • तहलका मचाने आ रहा Motorola का नया फोन, कैमरे का नहीं कोई जवाब

    तहलका मचाने आ रहा Motorola का नया फोन, कैमरे का नहीं कोई जवाब

    नइ दिल्लीः मोटोरोला कंपनी लगातार अपने कई फोनस को लांच कर रहा है। अब कंपनी ने अपने नए फोन एज 50 फ्यूजन को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर पहले ही आ चुका है जिससे कि ये तो साफ हो जाता है कि फोन को सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में 6.7 इंच का फुल HD 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल सकती है। लॉन्च इवेंट के दौरान ब्रांड कई मेमोरी कॉन्फिगरेशन का ऐलान कर सकता है।

    ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और कंपनी का दावा है कि फोन को तीन साल के लिए OS अपग्रेड और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। फोन में मोटो कनेक्ट जैसा पावरफुल सॉफ्टवेयर दिया जाएगा, जिससे कि फोन को स्मार्ट टीवी पर कास्ट किया जा सकेगा।

    अगर बात करें इस फोन के कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony-Lytia 700C प्राइमरी सेंसर होगा। यह 120-डिग्री FoV के साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी पेश करेगा, जो मैक्रो शूटर के रूप में भी काम कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फिलहाल फोन की कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फोन को 40,000 रुपये की रेंज में पेश किया जा सकता है. हालांकि फोन को लेकर असल जानकारी तो लॉन्चिंग के बाद ही मालूम होगी।

  • पंजाबः वापिस दिल्ली लौटेंगे अरविंद केजरीवाल, प्रोग्राम हुए रद्द 

    पंजाबः वापिस दिल्ली लौटेंगे अरविंद केजरीवाल, प्रोग्राम हुए रद्द 

    अमृतसरः दिल्ली में जेल से छूटने के बाद बीत दिन अरविंद केजरीवाल 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर आए हुए हैं। बीते दिन उन्होंने श्री हरमदिंर साहिब में माथा टेका, जिसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के लिए सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में रोड शो किया। वहीं आज उनका अमृतसर के श्री राम तीर्थ जाने का प्रोग्राम था, लेकिन अंतिम समय में उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिए गए। जिसके चलते आज का प्रोग्राम उनका रद्द हो गया है।

    इसी के चलते वह अब कुछ घंटों में अमृतसर से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर व करतारपुर में रोड शो के लिए रवाना होंगे। दरअसल, केजरीवाल रात अमृतसर में ही रुके थे, इस दौरान उनके साथ सीएम मान भी रहे। शाम के समय पंजाब के अधिकतर उम्मीदवारों को अमृतसर बुलाया गया। जहां उन्होंने पंजाब में मौजूदा स्थिति के बारे में बातचीत की है। इसके अलावा आने वाले दिनों में क्या रणनीति अपनाई जाए, इस पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेता आने वाले दिनों में पंजाब दौरे पर होंगे। इस स्थिति से निपटने के लिए भी विचार किया गया है।

    अरविंद केजरीवाल ने सभी उम्मीदवारों को 25 मई, दिल्ली में वोटिंग, के बाद आने का वादा किया है। उनका वे दौरा आने वाले दिनों में पंजाब में आप की स्थिति को मजबूत करने में अहम रहने वाला है। बीत दिन केजरीवाल ने इस दौरान केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर उन्हें बिना कारण जेल में डालने के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि उसके शूगर लैव को बढ़ाया गया, ताकि उनकी सेहत बिगढ़ सके। उन्होंने पंजाब के वोटरों से अनुरोध किया कि 1 जून को आम आदमी पार्टी को वोट दें, अन्यथा भाजपा उन्हें फिर से जेल में डाल देगी।