Blog

  • आरक्षण के खिलाफ हिंसा जारी, कर्फ्यू के बाद सेना ने संभाला मोर्चा

    आरक्षण के खिलाफ हिंसा जारी, कर्फ्यू के बाद सेना ने संभाला मोर्चा

    बांग्लादेशः प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के बाद व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैन्य बलों की तैनाती का आदेश दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। हिंसा में 105 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। 2,500 से ज्यादा घायल हुए हैं। दूसरी तरफ बढ़ते तनाव के बीच अब तक 405 भारतीय स्टूडेंट्स अपने घर लौट आए हैं।

    बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल 80 फीसदी कोटा सिस्टम लागू हुआ। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को नौकरी में 30%, पिछड़े जिलों के लिए 40%, महिलाओं के लिए 10% आरक्षण दिया गया। सामान्य छात्रों के लिए सिर्फ 20% सीटें रखी गईं।

    1976 में पिछड़े जिलों के लिए आरक्षण को 20% कर दिया गया। इससे सामान्य छात्रों को 40% सीटें हो गईं। 1985 में पिछड़े जिलों का आरक्षण और घटा कर 10% कर दिया गया और अल्पसंख्यकों के लिए 5% कोटा जोड़ा गया। इससे सामान्य छात्रों के लिए 45% सीटें हो गईं। शुरू में स्वतंत्रता सेनानियों के बेटे-बेटियों को ही आरक्षण मिलता था लेकिन 2009 से इसमें पोते-पोतियों को भी जोड़ दिया गया। 2012 विकलांग छात्रों के लिए भी 1% कोटा जोड़ दिया गया। इससे कुल कोटा 56% हो गया।

    जानकारी अनुसार साल 2018 में 4 महीने तक छात्रों के प्रदर्शन के बाद हसीना सरकार ने कोटा सिस्टम खत्म कर दिया था, लेकिन बीते महीने 5 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फिर से आरक्षण देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि 2018 से पहले जैसे आरक्षण मिलता था, उसे फिर से उसी तरह लागू किया जाए। शेख हसीना सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील भी की मगर सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना फैसला बरकरार रखा। इससे छात्र नाराज हो गए। अब इसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है।

  • पत्नी की मौत के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

    पत्नी की मौत के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली : राजस्थान के चूरू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके बाद उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि चूरू जिले में 43 साल की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पति ने दूसरी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

    थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि 50 वर्षीय बाबूलाल रेगर और उनकी पत्नी 43 वर्षीय संतोष रेगर के बीच सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वे घर से निकल गए थे। एसएचओ ने बताया कि संतोष अपने घर के पास राजलदेसर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं और वहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

    इस घटना के कुछ देर बाद जब इस बात की जानकारी संतोष के पति को हुई तो बाबूलाल तुरंत मौके पर पहुंचे और बाबूलाल ने भी दूसरी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जब लोगों को इस घटना के बारे में पता चला तो, मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

  • Jalandhar: इस दिन मनाया जाएगा श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला

    Jalandhar: इस दिन मनाया जाएगा श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला

    जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला 17 सिंतबर को मनाया जा रहा है। वहीं श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

    इस संबंध में बाबा सोढल सुधार सभा (रिज.) एवं चड्ढा बिरादरी की तरफ से सभा कार्यालय में प्रधान पंकज चड्ढा की अध्यक्षता में एक बैठक में बताया गया कि बाबा जी का मेला 17 सितम्बर को होने जा रहा है और इस संबंध में 21 जुलाई दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में बाबा जी के पावन झंडे की रस्म अदा की जाएगी। बैठक में ललित मोहन चड्ढा, दविंद्र मल्होत्रा, रजनीश शैंटी, केवल कृष्ण, आरव चड्ढा, अभि चड्ढा, हैप्पी शर्मा, प्रिंस शर्मा, यशपाल सेखड़ी सहित अन्य लोग उपिस्थत रहे।

  • तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    देहरादून: देश भर में मानसून को लेकर कई जिलों में भारी बारिश होने के चलते काफी नुकसान होने की घटना सामने आई है, तो कई जिलों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। वहीं उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने आंशका जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने तेज भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और अल्मोड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं देहरादून में देर रात से लगातार हो रही बारिश से उमसभरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गढ़वाल के अधिकांश जिलों सहित राजधानी देहरादून व मैदानी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में सुबह से तेज धूप निकली हुई लेकिन दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ी।

    तेज बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर आ गये। कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की बेहद आवश्यकता है। खासकर इस दौरान लोगों को नदी, नालों या जलाशयों के आसपास जाने से बचना चाहिये साथ ही प्रदेशवासी आवागमन करते समय भी सतर्कता बरतें।

  • Punjab: होल सेल की दुकान में लगी आग, 7 लाख की नकदी जली, देखें वीडियो

    Punjab: होल सेल की दुकान में लगी आग, 7 लाख की नकदी जली, देखें वीडियो

    नंगलः नंगल की जवाहर मार्केट में होल सेल की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे लाखों का नुक्सान होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि आग सुबह लगभग 4 बजे के करीब लगी है। आग से दुकान में एसी, फ्रिज, कम्प्यूटर, एलसीडी, सीगरेट, नमकीन व रोजाना प्रयोग किए वाला सामान जलकर राख हो गया।

    दूसरी तरफ दुकान मालिक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बीती रात दुकान बंद कर घर गए थे और सुबह लगभग 4 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठने की जानकारी फोन पर दी और इसी दौरान बीबीएमबी के अग्रिशमन विभाग को भी जानकारी दी और जब दुकान का शटर खोला तो आधी दुकान का सामन जल चुका था। उन्होंने बताया कि आग से दुकान में रखी 7 लाख रूपए की नकदी भी जल कर राख हो गई। उधर, दुकान में लगी आग की जानकारी मिलते ही नंगल पुलिस भी मौके पर पंहुची और दुकानदार के बयान दर्ज किए।

  • Punjab: दरगाह के साथ शराब का ठेका खोलने के विरोध में की नारेबाज़ी, देखें वीडियो

    Punjab: दरगाह के साथ शराब का ठेका खोलने के विरोध में की नारेबाज़ी, देखें वीडियो

    ठेका बंद ना हुआ तो रोड करेंगे जाम

    लुधियानाः शहर की पुरानी सब्जी मंडी दरगाह की दीवार के साथ शराब का ठेका खोले जाने का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस ठेके के दस्तावेज पूरे नहीं हैं जिसके बाद भी यह ठेका खोला गया है। उन्होंने कहा कि अगर यह ठेका बंद नहीं किया गया तो 2 दिन बाद सड़क पर जाम लगा दिया जाएगा क्योंकि ठेके की दीवार के पास एक धर्मस्थल है जिससे हमारी आस्था को भी ठेस पहुंच रही है और हमारे धर्म के खिलाफ गलत बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत हमने पुलिस अधिकारियों से भी की है, लेकिन उन्होंने इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में एक्शन न लिया गया तो हम पूरे रोड को ही जाम कर देगें। जब इस मामले में ठेके पर काम करने वाले व्यक्ति से बात की गई तों उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। मैं यहा पर नौकरी करता हूं ।
  • Jalandhar: पड़ोसियों सहित सास ने बहू को पीटा, महिला का आरोप, देखें Live

    Jalandhar: पड़ोसियों सहित सास ने बहू को पीटा, महिला का आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: रामामंडी के अंतगर्त आते एकता नगर इलाके में मामूली बात को लेकर देर रात झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपनी सास और पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं घायल महिला उपचार के लिए सिविल अस्पताल आई है। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित महक ने बताया कि उसकी दूसरी शादी है।


    पहली शादी में पति के 2 बच्चे है। पति का पहली महिला से तालाक हो चुका है। ऐसे में दोनों बच्चों का पालन पोषण वह करती है और अब एक उसका खुद का बच्चा है। महिला का कहना है कि वह पड़ोसी के घर में बच्चों के जाने और वहां पर खेलने से रोक रही थी। ऐसे में पड़ोसियों ने उसकी सास के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गई।

    महिला ने सास रानी, पड़ोसी अंशु, सीमा और गीता पर मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि घटना को अंजाम देकर अंशु फरार हो गया। महिला का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ उसकी सास ने भी मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि इस मामले को लेकर उपचार के बाद अब वह पुलिस को शिकायत देगी। वहीं महिला ने आरोप लगाए है कि पिछले एक माह से उसकी सास भी उसे परेशान कर रही है। ऐसे में महिला ने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो यह सभी उसकी मौत के जिम्मेदार होंगे। महिला ने कहा कि उसका पति जेल में है।

    ऐसे में वह 3 बच्चों को लेकर उनका पालन पोषण करती है। महिला का आरोप है कि सास ने दूसरी महिला को भी घर में बुला लिया था, जिसे बाद में घर से निकाल दिया गया और पति ने उसे तालाक दे दिया। महिला ने कहाकि उसकी खुद की पहली शादी है। महिला ने आरोप लगाए है कि कई बार इलाका निवासियों ने सास के साथ बैठकर मामले को सुलझाया, लेकिन उसके बाद फिर दोबारा से सास उसे परेशान करती रहती है। महिला का आरोप है कि अब उस पर नशे बेचने के आरोप लगाए जा रहे है।

  • Punjab: नहर में नहाने गए 3 लोग डूबे, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में नहाने गए 3 लोग डूबे, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के नजदीक गांव अलीवाल में देर शाम अपरबारी दोआब नहर में नहा रहे 3 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं, तीसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि गांव भारथवाल के सरपंच रणबीर सिंह पानी के तेज बहाव में बह गए, उन्हें बचाने के लिए उसके 2 साथियों ने डूबते हुए सरपंच साथी को बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह भी पानी में डूब गए।

    रणबीर सिंह के भाई ने बताया कि हमें शाम करीब 7 बजे पता चला। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और मक्खन सिंह और करतार सिंह और सरपंच रणबीर सिंह को बचाने की कोशिश कर रहे थे, वे भी गिर गए। उन्होंने बताया कि हमने नहर में पगड़ी फेंक कर एक को बचा लिया है। रणबीर के भाई ने बताया कि नहर खंड के एसडीओ को सूचना दे दी है। हम प्रशासनिक मांग कर रहे हैं कि नहर में सीढ़ी बनाकर पुलिया का भी निर्माण कराया जाये, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों को बचाया जा सके।

  • Punjab: मेडिको लीगल में माहिर होगी पुलिस, क्राइम सीन पर जांच की बारीकियों को जाना, देखें वीडियो

    Punjab: मेडिको लीगल में माहिर होगी पुलिस, क्राइम सीन पर जांच की बारीकियों को जाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः नए भर्ती 600 के करीब सब-इंस्पेक्टरों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में लाइव पोस्टमॉर्टम दिखाए जा रहे है, ताकि उन्हें मेडिको लीगल में परफेक्ट बनाया जा सके। हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना या कोई भी आपराधिक वारदात में पूरा केस क्राइम सीन पर पहुंचे अधिकारी की जांच पर टिका होता है कि वह अपने काम में कितना माहिर है।
    वह मौके पर डिटेक्टिव माइंड की तरह घटनास्थल व लाश का मुआयना कर फोरेंसिक सबूत जुटाता है, तो आगे चलकर यही सबूत केस को तह तक ले जाते हैं और अदालत में भी मजबूत केस पेश होता है, जिससे आरोपियों को सजा मिल पाती है।

    इसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस के मुलाजिमों को सिविल अस्पताल में लाकर मेडिको लीगल केसों की ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि वारदात के बाद लाश का मुआयना और शरीर पर लगे निशानों के आधार पर वह किस तरह अपनी जांच को आगे बढ़ा सकते हैं।

    पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में 600 नए सब इंस्पेक्टरों की एक साल की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग के दौरान पिछले 10 दिनों में उन्हें रोजाना 45 से 50 सब इंस्पेक्टरों के बैच में सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चरण कमल सिंह ने पोस्टमार्टम, मेडिको लीगल केसों की बारीकियां बताईं।

    डॉ.चरण कमल के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बताया कि किस तरह पता लगाया जा सकता है कि कोई चोट घटना से पहले की या बाद की है। गला घोंटकर मारने या खुद फंदा लगाने पर किस तरह के निशान पड़ते हैं, उनका अंतर भी इन्हें बताया गया। इन्हें प्रोजेक्टर के साथ-साथ डेड बॉडी पर लाइव ट्रेनिंग भी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें एमएलआर में लिखे जाने वाले शब्दों के मतलब भी बताए गए हैं,जिससे उन्हें आईपीसी की धाराओं में बदलने में आसानी हो।

    पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर की फोरेंसिक टीचर गगनदीप कौर व हरजिंदर सिंह ने बताया की ट्रेनिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को बताया गया है कि कई बार जब उन्हें कोई लाश मिलती है तो उसका उन्होंने किस तरह मुआयना करना है, उन्हें किसी घटना में होने वाली एक्सटर्नल, इंटरनल इंजरी के बारे में भी बताया गया, जिन्हें डॉक्टर पोस्टमार्टम के दौरान देखते हैं।

  • Jalandhar: विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

    Jalandhar: विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले को विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गोराया से सामने आया है, जहां इटली भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट द्वारा 31.56 लाख रुपए की ठगी मारी गई। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रैवल एजेंट द्वारा ना तो विदेश भेजा गया और ना ही पैसे लौटाए गए।

    पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना गोराया की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने ट्रैवल एजेंट सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला पुराना है तो इसलिए यह मामला आईपीसी की धाराओं के तहत ही दर्ज किया गया है। केस में गुरदासपुर के पीर माना के रहने वाले गुरप्रीत सिंह, कपूरथला के गांव बुल्लेवाल नडाला के जोगिंदर पाल, उसके बेटे संदीप हंस, भुल्लथ के गांव रामगढ़ लिट्टा के जशन, दसूहा के गांव रायपुर के सोहन लाल और ग्रीस के एडी व रशिया के अंकित को आरोपी बनाया गया है।

    अंकित और एडी ने एक साजिश के तहत पीड़ित अपने जाल में फंसाए थे। शिकायतकर्ता जगदीप कुमार ने 27 मई को एसएसपी देहात को शिकायत दी थी, जिसकी जांच एसपी (इन्वेस्टिगेशन) को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके भाई मनदीप कुमार और उसके दोस्तों को एक साजिश के तहत उक्त लोगों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे पेमेंट ली थी।