Blog

  • दिल दहलाने वाला हादसाःयात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत, 45 घायल, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाला हादसाःयात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत, 45 घायल, देखें वीडियो

    कटवाः पश्चिम बंगाल के बर्धमान के कटवा में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस पलट गई। यात्रियों से भरी बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के समय कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे थे। हादसे के दौरान कई अन्य लोगों को बचा लिया गया है। घायलों को उपचार के लिए कटवा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। ये पूरा मामला सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

    इससे पहले तेलंगाना के हैदराबाद में भी बस में दुर्घटना का मामला सामने आया था। दरअसल, स्लीपर बस में अचानक से आग लग गई थी। घटना रविवार सुबह कुकटपल्ली के पास जेएनटीयू में हुई। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर हैदराबाद से गोवा जा रही थी। तभी बीच रास्ते में बस के इंजन में आग लग गई। इससे पहले ही आग पूरी बस में फैलती, सभी यात्री बस से समय रहते उतर गए। जल्द ही पूरी बस आग की चपेट में आ गई। फौरन पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आगजनी की घटना के बाद काफी देर तक जेएनटीयू में ट्रैफिक जाम लगा रहा। बस में कुल 6 यात्री सवार थे। उनकी जान हादसे में बाल-बाल बची।

  • पंजाबः AGTF और ATS की टीम ने इस गैंग के 3 सदस्य को किया गिरफ्तार

    पंजाबः AGTF और ATS की टीम ने इस गैंग के 3 सदस्य को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और महाराष्ट्र की एटीएस टीम ने गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आतंकवादी रिंदा के साथी सोनू खत्री को भी काबू कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टर टास्क फोर्स और महाराष्ट्र की एटीएस की टीम ने नवांशहर के मक्खन सिंह मर्डर केस में 3 कुख्यात गैंगस्टरों को आज मुंबई से गिरफ्तार किया है।

    गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और महाराष्ट्र एटीएस दोनों ने मिलकर छापेमारी अभियान चलाया था। इन्होंने नवांशहर के मक्खन सिंह की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। पंजाब पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी़ लेकिन इनकी कोई सुचना नहीं मिल रही थी। सोनू खत्री गैंग के ये तीनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय फरार आतंकी हरविंदर सिंह रिन्दा के सम्पर्क में रहते हुए मुंबई से सटे कल्याण जिले के आबीवली में पहुंचे थे। तीनों आरोपियों के नाम शिवम सिंह, गुरमुख सिंह और अमनदीप कुमार हैं।

  • पिछले एक सप्ताह से सुर्य तथा बादलों में आंख मिचौली का चल रहा खेल

    पिछले एक सप्ताह से सुर्य तथा बादलों में आंख मिचौली का चल रहा खेल

    बिन बारिश बादल किस काम के

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में जहां पर पर्यटक बर्फ बारी का लुत्फ उठाने के लिए दुसरे राज्यों से हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं।बहीं पर निचले क्षेत्र में में किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पिछले पांच महीनों से किसान वारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों की गेहूं, कमांद, सरसों सहित अन्य फलदार पौधे सुखने की कगार पर पहुंच गए हैं।जंगली जानवर पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।

    गद्दी समुदाय के लोग भी जंगलों में हरा चारा तथा पशुओं के लिए पीने के पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं।अगर समय पर वारिश न हुई तो इन लोगों को समय से पहले ही अपने घरों का रूख करना पड़ सकता है। बहीं पर रविवार देर रात को घने बादल छाए हुए थे। किसानों को उम्मीद थी कि सोमवार को वारिश ज़रूर हो जाएगी। परन्तु सोमवार सुबह ही घना कोहरा तथा धुंध छा जाने से बह उम्मीद भी टूट गई।

  • गलती हो जाए तो प्रायश्चित जरूर करें : गणेश दत्त शास्त्री

    गलती हो जाए तो प्रायश्चित जरूर करें : गणेश दत्त शास्त्री

    दूसरे दिन बदोली में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: गांव बदोली में श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को दूसरा दिवस था। गांव के ठाकुरद्वारा प्रांगण में हो रहे इस आयोजन में दूसरे दिवस पर गणेश वंदना,हनुमान चालीसा एवं दिव्य मंत्रो के साथ श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत की गई। भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव के बारे में वर्णन करते हुए अंदौरा से पधारे कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत की अमर कथा एवं शुकदेव के जन्म का विस्तार से वर्णन कर वताया कि कैसे भगवान ने शुकदेव महाराज को धरती पर भेजा। भागवत कथा गायन करने को ताकि कलियुग के लोगों का कल्याण हो सके।

    गणेश दत्त शास्त्री जी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े। मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत में कहा है कि जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है। भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और न ही बदले जा सकते हैं।शुकदेव जी के जन्म के बारे में यह कहा जाता है कि ये महर्षि वेद व्यास के अयोनिज पुत्र थे और यह बारह वर्ष तक माता के गर्भ में रहे।

    भगवान शिवजी माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे। पार्वती जी को कथा सुनते-सुनते नींद आ गयी और उनकी जगह पर वहां बैठे शुकदेव जी ने हुंकारी भरना प्रारम्भ कर दिया। जब भगवान शिव को यह बात ज्ञात हुई, तब भगवान शिवजी क्रोधित होकर शुकदेव को मारने के लिये दौड़े और उनके पीछे अपना त्रिशूल छोड़ा। शुकदेव जान बचाने के लिए तीनों लोकों में भागते रहे भागते-भागते वह व्यास जी के आश्रम में पहुंचे यहां वेदव्यास जी की पत्नी जो कि जिमाई मुद्रा में थी तव वह नन्ना शुक सूक्ष्मरूप बनाकर उनकी पत्नी के मुख से उदर में प्रवेश कर गए। ऐसा कहा जाता है कि वह बारह वर्ष तक गर्भ के बाहर ही नहीं निकले।

    जब भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं आकर इन्हें आश्वासन दिया कि बाहर निकलने पर तुम्हारे ऊपर माया का प्रभाव नहीं पड़ेगा, तभी शुकदेव गर्भ से बाहर निकले और व्यासजी के पुत्र कहलाये। गर्भ में ही इन्हें वेद, उपनिषद, दर्शन और पुराण आदि का सम्यक ज्ञान हो गया था। जन्म लेते ही ये बाल्य अवस्था में ही तप हेतु वन की ओर भागे, ऐसी उनकी संसार से विरक्त भावनाएं थी। परंतु वात्सल्य भाव से रोते हुए व्यास भी उनके पीछे भागे। मार्ग में एक जलाशय में कुछ कन्याएं स्नान कर रही थीं, उन्होंने जब शुकदेव महाराज को देखा तो अपनी अवस्था का ध्यान न रख कर शुकदेव का आशीर्वाद लिया। लेकिन जब शुकदेव के पीछे मोह में पड़े व्यास वहां पहुंचे तो सारी कन्याएं छुप गयीं। ऐसी सांसारिक विरक्ति से शुकदेव महाराज ने तप प्रारम्भ किया। उसके उपरांत कथा व्यास ने मनुष्य को छ; ऐसे प्रश्नों के बारे में भी बताया जिससे उसका कल्याण हो सके। इस श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में गोता लगाने के लिए गांव निवासी और बाहर से लोग भी पधारे हुए थे।

  • पंजाबः सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर किया ऐलान

    पंजाबः सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। सरकार ने बढ़ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियों को 14 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने दी। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी हितग्राहियों को टेक होम राशन देंगी। अवकाश के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं आंगनबाडी केन्द्रों में पूर्व की भांति ही अपने कर्तव्यों का पालन करेंगी। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां खराब मौसम के कारण बढ़ाई गई हैं।

  • पंजाबः विजीलेंस के खिलाफ आईएएस अधिकारियों ने खोला मोर्चा, जाने मामला

    पंजाबः विजीलेंस के खिलाफ आईएएस अधिकारियों ने खोला मोर्चा, जाने मामला

    चंडीगढ़ः अजनाला में विजीलेंस की ओर से लुधियाना के आरटीए अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। इस दौरान विजीलेंस ने आरटीए अधिकारी नरिंदर धालीवाल को शनिवार विजिलेंस ने अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। जिसके विरोध में मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, बीते दिन पीसीएस अधिकारियों ने एक सप्ताह तक छुट्टियों पर जाने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद आज उनके समर्थन में आकर पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 5 दिन की छुट्टी लेने का फैसला किया है।

    विजीलेंस के खिलाफ अब आईएएस अफसर विरोध में आ गए है। दरअसल, आईएएस अधिकारी नीलिमा के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में पंजाब के आईएएस अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। करीब 50 आईएएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ से मुलाकात की और उनके सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। आईएएस अधिकारियों ने कहा कि नीलिमा के खिलाफ मामला दर्ज करते समय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आईएएस अधिकारियों की बैठक चल रही है।

  • जालंधर : 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन जब्त की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संदीप पुत्र रणवीर सिंह निवासी मोहल्ला पलाहद नगर, होशियारपुर और कोमल कुमार पुत्र बलवीर चंद निवासी आदिधर्मी मोहल्ला बहादरपुर नगर होशियारपुर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और एडीसीपी कवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया की सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार की टीम  गश्त के दौरान ढिलवा चौक होशियारपुर रोड के पास मौजूद थी। 

    इसी दौरान जंडूसिंघा की  ओर से उक्त आरोपी पैदल आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर घबरा भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया। जब आरोपियो की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी हेरोइन की खेप किस सप्लायर से लेकर आए थे और नशा की  सप्लाई कहां देने जा रहे थे।

  • सड़कों पर आप और बीजेपी का प्रदर्शन, भाजपा सासंद सहित कई नेता हिरासत में

    सड़कों पर आप और बीजेपी का प्रदर्शन, भाजपा सासंद सहित कई नेता हिरासत में

    नई दिल्लीः नगर निगम के सदन में मेयर के चुनाव के दिन जिस तरह का हंगामा हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा। इसे लेकर सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे सांसद प्रवेश वर्मा समेत कई भाजपा नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पार्टी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है।

    भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि, भाजपा और एलजी मिलकर एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या कर रहे हैं। निगम में हुए पार्षदों के हंगामे के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के पास आम आदमी पार्टी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है।

  • जालंधरः पुलिस मुठभेड़ में काबू 3 लुटेरों को लेकर आईजी संधू ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस मुठभेड़ में काबू 3 लुटेरों को लेकर आईजी संधू ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): कपूरथला पुलिस में तैनात कांस्टेबल कुलदीप बाजवा उर्फ कमल बाजवा की देर रात फिल्लौर में लुटेरों से मुठभेड़ दौरान में मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी देते हुए आईजी जालंधर रेंज गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में पुलिस ने 3 लुटेरों को काबू कर लिया है। आईजी संधू ने बताया आरोपियों पर फगवाड़ा और गोराया में अलग-अलग मामले दर्ज है। फिलहाल उनका इलाज जालंधर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

    आईजी संधू ने कहा कि फगवाड़ा के थाना मुखी को सूचना मिली थी कि कुछ हथियार बंद लोगो ने एक कार फगवाड़ा से लूट ली है। जिसकी सूचना मिलने पर थाना मुखी पुलिस पार्टी के साथ उनका पीछा करने के लिए निकल गए। इस दौरान पुलिस टीम गाड़ी को ट्रैक करती हुई गोराया के पास पहुंची। पुलिस ने जैसे ही आरोपियों का घेराव किया तो उन्होंने गाड़ी से निकलते ही पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस दौरान पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गोली कांस्टेबल कुलदीप बाजवा को भी लगी जो कि थाना मुखी के साथ तैनात था।

    इस मुठभेड़ दौरान कुलदीप बाजवा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया के पुलिस ने बड़ी मुस्तेदी के साथ तीन लुटेरों को पकड़ लिया, लेकिन उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक उनकी अपनी कार, छीनी हुए कार (क्रेटा) एक पिस्टल 30 बोर 4 कारतूस जिंदा , 32 बोर की दो पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार इनके चौथे साथी को भी जल्दी काबू कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद हुए कांस्टेबल के परिवार की मदद के लिए विभागी पॉलिसी के अनुसार वचनबद्ध है। शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप बाजवा को उसके पिता के स्थान पर ही विभाग में नौकरी मिली थी और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

  • पंडित शशिपाल डोगरा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

    पंडित शशिपाल डोगरा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

    कहा – गणना के मुताबिक मंत्रियों और सीपीएस की शपथ सत्ता में किसी बड़े संघर्ष को देगी जन्म

    ऊना/सुशील पंडित : प्रख्यात अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक आज हुई मंत्रियों और सीपीएस की शपथ सत्ता में किसी बड़े संघर्ष को जन्म देगा। उनकी गणना कहती है कि वर्ष का अंक भी 7 केतु ही है। जो द्विजन्मा योग बना रहा है। जो किसी बड़े संकट को निमंत्रण दे रहा है। पंडित डोगरा कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का चुनाव 12 नवंबर 2022 को हुए और 8 दिसंबर 2022 को चुनाव का परिणाम आया। चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटे मिली हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार में 11 दिसंबर 2022 को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। लेकिन काफ़ी लम्बे अंतराल के बाद 28वें दिन 8 जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 6 सीपीएस व 7 मंत्रियों ने शपथ ली।

    पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि 2023 वर्ष, जिसका अंक 2+0+2+3=7 अंक बनता है। 7 अंक जो केतु का अंक है। केतु जो बिना सिर का व दिशा हीन वर्ष है। जिसका अपना कोई लक्ष्य नहीं है। जो जिधर चला दे उधर चल पड़ता है। ऐसा ही सरकार के लिए यह वर्ष भी रहने वाला है। 8 जनवरी 2023 रविवार के दिन मंत्रिमण्डल का विस्तार 8 अंक शनि का अंक है।और शनि न्याय का कारक है। शनि दंड अधिकारी है। शनि कर्म फल दाता है। न्याय तो करेगा ही और कुछ को दंड मिलना भी तय है। 28वें दिन 2+8=1 अंक जो सूर्य का अंक है। रविवार जो सूर्य का दिन है। दोनों अंक आपस में शत्रु अंक है, जिस कारण सत्ता में किसी बड़े संघर्ष को जन्म देगा। 

    पंडित डोगरा के मुताबिक

    8+1+2+0+2+3=16=1+6=7 अंक जो केतु का अंक है। वर्ष का अंक भी 7 केतु ही है। जो द्विजन्मा योग बना रहा है। जो किसी बड़े संकट को निमंत्रण दे रहा है। 14वीं विधानसभा 1+4=5 अंक बुद्ध का अंक बुद्ध वाणी का कारक बुद्ध नपुंसक ग्रह है, जिसका अपना को अस्तित्व नहीं। जिस ग्रह के प्रभाव में, वैसा बन जाता है। वहीं, 5+8=13=1+3=4 अंक राहु का अंक जो पहले ही विद्रोह का कारक है। राहु किसी बड़े विद्रोह को जन्म दे सकता है। पं. शशिपाल डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 6 सीपीएस बनाए, जिनकी शपथ मकर लग्न में हुई, जो चर लग्न है। चर लग्न में सीपीएस की शपथ का होना शुभ नहीं है। ये ज्यादा वक्त तक इस पद पर टिक नहीं पाएंगे। 7+6=13=1+3=4 अंक जो राहु का अंक है। इन पदों को कहीं कोट कचहरी में ना उलझना पड़ जाए। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 जनवरी को 7 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ स्थिर लग्न कुम्भ में हुए। जो एक शुभ लग्न है। जिस कारण कैबिनेट एक समय तक स्थिर बन कर रह सकती है। परन्तु 6 सीपीएस +7 कैबिनेट मंत्री 13=1+3=4 राहु का अंक है। जो विरोध का कारक भी है। इस कारण अचानक कोई गतिरोध हो सकता है। किसी बड़े षड्यंत्र  को निमंत्रण दे सकता है।