चंडीगढ़ः पंजाब में घर-घर आटा वितरण योजना को लेकर एक बार फिर से हाईकोर्ट का फैसला आया है। हाई कोर्ट ने डिपो धारकों की ओर से दायर एक याचिका पर यह फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस योजना पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को फिर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इससे पहले यह मामला सिंगल बेंच के पास था, जिसके बाद इसे डबल बेंच को रेफर कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
Blog
-

जालंधरः किसानों का ऐलान, कल धरना लगा हाईवे करेंगे जाम
जालंधर/वरुणः पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ कल यानि 29 सितंबर को प्रदर्शन कर जालंधर-लुधियाना हाईवे को जाम करने का ऐलान किया है। किसान संगठन दोआबा कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर ने मीटिंग दौरान कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे ना मानी तो वह सरकार के खिलाफ 29 को जालंधर-लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक को जाम करेंगे। जालंधर धन्नोवाली फाटक पर कल किसानों की तरफ से 24 घंटे के लिए बंद कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि बीते दिन मीटिंग दौरान दोआबा किसान कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर, जसप्रीत टांडा, रमनजीत कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी थी। इस मीटिंग में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों व जथेबन्दी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, जनरल सचिव प्रिथपाल सिंह गुराया, अमरजीत कुराला ने किसानों की मांगों के प्रति आवाज बुलन्द करदे हुए कहा कि सरकार कुदरती प्रकोप व नकली बीजों के कारण खराब हुई धान की फसल, गन्ने के रेट में सरकार तुरंत 450 रुपए बढ़ौतरी करे और मिलों को 1 नवम्बर से चलाने का सरकार नोटीफिकेशन जारी करे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पराली की सांभ-संभाल के लिए सरकार किसानों को राहत 5000 रुपए प्रति एकड़ दें। किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी और भी कई मांगें रखी हैं।
-

इनोसेंट हार्ट्स में ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर करवाई गईं अनेक गतिविधियाँ
जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115वें जन्म दिवस के अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनोकिड्स के बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा शहीद भगत सिंह के जीवन, उनका छोटी उम्र में ही देश-भक्ति के रंग में रंगना, उनके देश के प्रति अगाध प्रेम पर प्रकाश डाला गया। प्राइमरी विंग में विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर बड़े उत्साह व जोश के साथ कविताएँ प्रस्तुत की और स्पीच के माध्यम से उनके जीवन व कर्म पर प्रकाश डाला। बच्चों ने मास पीटी के द्वारा ‘तंदुरुस्त जवान मिशन’ की शुरुआत की।
शहीद सरदार भगत सिंह जैसी पोशाक पहने बच्चों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गाकर अपने देश-प्रेम के भाव को प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा गाए गए देश-भक्ति के गीत तथा उनके द्वारा लगाए गए ‘इनकलाब ज़िंदाबाद’ के नारों से स्कूल का प्रांगण देशभक्ति के रंग से ओतप्रोत हो गया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन,कर्म,उनकी देशभक्ति, देश-प्रेम से जुड़ी नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर पाँचवी कक्षा के बच्चों ने शहीद भगत सिंह की वेशभूषा में देशभक्ति से संबंधित स्लोगन प्रस्तुत किए, कक्षा छठी व सातवीं के बच्चों से शहीद भगत सिंह जी के जीवन पर स्लोगन लिखवाए गए। कक्षा आठवीं के बच्चों से सरदार शहीद भगत सिंह के जीवन-इतिहास पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने उनके जीवन से संबंधित शिक्षाओं को पोस्टरों पर उतारा। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को शहीद सरदार भगत सिंह के जीवन से अवगत करवाया और बच्चों ने उसे लेखनीबद्ध किया। स्कूल में ‘वॉल ऑफ एक्सप्रेशन’ पर शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह जी के आज़ादी-संघर्ष को दर्शाती पेंटिंग्स तथा उनके विचारों व कविताओं को प्रदर्शित किया गया।
-

कनाडा ने भारत आने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
टोरंटोः कनाडा ने अपने नागरिकों को गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों के सभी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है, जो पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति और बारूदी सुरंगों और गैर-विस्फोटित आयुधों की उपस्थिति के कारण गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के 10 किमी के भीतर के क्षेत्रों में सभी नागरिक यात्रा करने से बचें।
नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह
कनाडा सरकार द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई यात्रा सलाह, जिसे पिछली बार 27 सितंबर को अपडेट किया गया था, में अपने नागरिकों से ‘पूरे देश में आतंकवादी हमलों के खतरे’ के कारण भारत में उच्च स्तर की सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इस एडवाइजरी में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में या उसके भीतर यात्रा करना शामिल नहीं है। एडवाइजरी में लोगों से ‘आतंकवाद और उग्रवाद के जोखिम के कारण’ असम और मणिपुर की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का भी आग्रह किया गया है।
भारत ने कनाडा के लिए 23 सितंबर को जारी की थी एडवाइजरी
इससे पहले, भारत ने 23 सितंबर को कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को देश में बढ़ती अपराधों और भारत विरोधी गतिविधियों के बीच सतर्क रहने के लिए एक सलाह जारी की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि कनाडा में भारतीय मिशनों ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया है और उनसे इन अपराधों की जांच करने का अनुरोध किया है।
विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कनाडा में घृणा अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारे उच्चायोग, वाणिज्य दूतावास ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया है और उनसे अनुरोध किया है कि उक्त अपराधों की जांच करें और उचित कार्रवाई करें।’
अपराधियों के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई
बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ‘कनाडा में अब तक इन अपराधों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है।’ बयान में कहा गया है, ‘अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों और कनाडा में भारत के छात्रों और यात्रा, शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।’
मदद पोर्टल पर करें पंजीकरण
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कनाडा में भारतीय नागरिक और छात्र अपनी संबंधित वेबसाइटों या मदद पोर्टल madad.gov.in के माध्यम से ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ पंजीकरण कर सकते हैं।
-

कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन BJP में हुए शामिल
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस को झटके लग रहे हैं। अब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। हर्ष महाजन ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की है। वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री रहे हर्ष महाजन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान महाजन ने कहा कि वह लगभग 45 साल कांग्रेस में रहे और इस दौरान कोई चुनाव नहीं हारा। जब तक वीरभद्र सिंह थे, तब तक कांग्रेस थी और अब कांग्रेस दिशा विहीन हो गई है। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद हर्ष महाजन जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे और उनके साथ में पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने बीजेपी में इस दौरान हर्ष महाजन का स्वागत किया और भाजपा का पटका पहनाया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा कि हम सब के लिए खुशी की बात है कि हिमाचल के वरिष्ठ नेता, जिन्होंने 45 साल तक सार्वजनिक जीवन मे रह कर सेवा की। जिस प्रकार से हिमालय में बीजेपी की सरकार ने सेवा की है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे जो ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, उन सब विषयों के साथ वे जुडना चाहते हैं। पहाड़ी राज्य में उत्तराखंड में जिस तरह फिर से बीजेपी की सरकार बनी उसी तरह हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
चंबा जिले से संबंध रखने वाले हर्ष महाजन वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री थे। वह हिमाचल के पूर्व मंत्री और विधानसभा स्पीकर देश राज महाजन के बेटे हैं। 12 दिसंबर 1955 में उनका जन्म हुआ है। वह 1986 से 1995 तक यूथ कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष रहे थे। पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव जीते और फिर 1998 में फिर जीत का परचम लहराते हुए विधानसभा पहुंचे थे। नह 2003 में भी जीत हासिल कर तीसरी बार विधायक बने थे और वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे। ऐसे में अब उनका कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
-

जालंधर से बड़ी ख़बरः पहली बार निगम में 16 सेवादारों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
जालंधर/वरुणः नगर निगम को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। निगम के बिल्डिंग ब्रांच में भी तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आज निगम में कई सेवादारों के तबादलें कर दिए गए है। निगम में पहली बार 16 सेवादारों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

-

जालंधरः दिन-दिहाड़े दोमोरिया पुल व्यक्ति से पिस्तौल के बल 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर हुए फरार लुटेरे
जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। वहीं आज दिन चढ़ते ही दमोरिया पुल के नजदीक लुटेरों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के बल पर निशाना बनाते हुए उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर फरार हो गए है। मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इसे मामले को लेकर थाना नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गंगा मिल के मालिक मनी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश कुमार को आज सुबह बैंक में जमा करवाने के लिए 5.64 लाख रुपए दिए थे। लेकिन वह जैसे ही दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो वहां पर पिस्तौल के बल पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लूटकर कर फरार हो गए।
न्यू गांधी नगर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि मैदे का काम करने वाले व्यापारी मनी अरोड़ा निवासी गांधी नगर ने मुझे पैसे बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। जब पैसे लेकर दोमोरिया पुल पर पहुंचा तो दो बाइक सवार ने उसका रास्ता रोका और पिस्तौल के बल पर उससे नगदी और एक्टिव लूट ली। इसके बाद लुटेरे एक्टिवा व फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे। प्रभारी कमलजीत ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
-

पंजाबः खून हुआ पानी, बेटे ने पिता को गोली मार उतारा मौत के घाट
तरनतारनः जिले के ग्राम कोट धर्मचंद में बुधवार की सुबह कलयुगी पुट्टा ने अपने पिता के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हत्या परिवार के सांझी जगह पर गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। ग्राम कोट धर्मचंद कलां निवासी रघबीर सिंह के दो बेटे दिलबाग सिंह और मेहताब सिंह हैं। दिलबाग सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनके दो बच्चे विदेश में रहते हैं। उसका भाई मेहताब सिंह परिवार की सांझी जगह पर गोबर फेंकता था, जिसे लेकर दिलबाग सिंह अक्सर झगड़ता रहता था।
बुधवार सुबह जब मेहताब सिंह वहां खाद फेंकने के लिए गए तो दिलबाग सिंह पिस्टल लेकर उनका पीछा करने लगे। इससे पहले मेहताब सिंह वापस जा चुके थे। जब दिलबाग सिंह वहीं रुक गया और गाली-गलौज करने लगा तो उसके पिता राघवीर सिंह समझाने के लिए आगे आए, लेकिन गुस्से में दिलबाग सिंह ने पिता के माथे में गोली मार दी।
जब वह घायल अवस्था में नीचे तो दिलबाग सिंह ने उनके पेट में भी गोली मारी। जिससे रघबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी तरनतारन जसपाल सिंह और थाना झाबल के निरीक्षक प्रभाजीत सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक दिलबाग सिंह अपनी पत्नी के साथ फरार हो चुका था। डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
-

पंजाबः सीएम भगवंत मान को पूर्व सीएम चन्नी का पलटवार, जानें क्या कहा
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव इस कारण जरूरी था क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को तोड़ने के लिए हाथ मिला लिया है। वहीं सीएम मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली दफा हुआ है कि मतदान में हार के बाद किसी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा ही गायब हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं के कारण ही वह अब गायब हैं।
सीएम मान द्वारा पूर्व सीएम चन्नी पर कसे गए तंज के बाद आज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। विदेश बैठे पूर्व सीएम चन्नी ने भगवंत मान की बात का जवाब देते हुए कहा कि उनका फोन 24 घण्टे चल रहा है। जब चाहे उनसे संपर्क कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देते हुए कहा कि जब चाहे मर्जी उनसे संपर्क करें क्योंकि मोबाइल फोन 24 घण्टे खुला रहता है, मैं किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार हूं। चन्नी ने कहा कि उन्होनें पंजाब की जनता के हित में 150 से अधिक फैसलों पर हस्ताक्षर किए हैं। जिनमें बिजली के तीन रूपए प्रति यूनिट दर घटाना भी शामिल है। अब मुझे नहीं पता कि भगवंत मान कौन सी फाइल के बारे जानकारी लेना चाहते हैं। उन्होने कहा कि उनका फोन 24 घण्टे खुला है, जब मर्जी संपर्क करके कोई भी जानकारी भगवंत मान ले सकते हैं।
बता दें कि पिछले कई महीने से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी विदेश में हैं। वह अमेरिका में अपनी पीएचडी थीसिस तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब चुनाव के नतीजे के दो महीने बाद चन्नी भारत से बाहर चले गए। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वह लंबे समय से पंजाब यूनिवर्सिटी से ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केंद्रीय संगठन और चुनावी रणनीति’ विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। चन्नी के छोटे भाई मनोहर सिंह ने अंग्रेजी वेबसाइट द प्रिंट को बताया, ‘पंजाब में वह हमेशा राजनीति में व्यस्त रहते थे और उन्हें पढ़ाई के लिए समय नहीं मिलता था। वह इस समय अमेरिका में हैं और उन्होंने अपनी पीएचडी थीसिस की पढ़ाई के लिए विशेष रूप से समय देने का फैसला किया है जिसे वह जल्द पूरा करना चाहते हैं। वह अगले महीने भारत लौट सकते हैं।’
-

पंजाबः अब बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर कबड्डी खिलाड़ियों को दी चेतावनी, जाने क्या कहा
लुधियानाः पंजाब में गैंगस्टर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहे हैं। ऐसे में पंजाब में बड़ी गैंगवार होने की आशंका बढ़ रही है। बंबीहा गैंग ने फेसबुक अकाउंट से पंजाब के कबड्डी खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। बंबीहा गैंग ने लिखा है कि वह कबड्डी खिलाड़ियों और प्रमोटरों से आखिरी बार निवेदन कर रहे हैं कि वह जग्गू भगवानपुरियां के कहने पर कबड्डी मैच न खेलें और न आयोजित करें।

बंबीहा गैंग ने कहा कि उनकी कबड्डी खिलाड़ियों से कोई दुश्मनी नहीं है। जग्गू भगवानपुरिया अपनी काली कमाई का पैसा कबड्डी के जरिये सफेद कर रहा है। इस कारण कबड्डी खिलाड़ियों से उनका आखिरी निवेदन है कि कोई भी खिलाड़ी न तो भगवानपुरिया के कहने पर कबड्डी खेले और न ही हमारे कहने पर खेले, जहां खिलाड़ी का दिल करता वहां खेले। यदि हमें पता चल गया कि जग्गू के कहने पर खिलाड़ी खेल रहा है तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा।
बता दें कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च को नकोदर के मल्लियां कलां गांव में टूर्नामेंट के दौरान गैंगस्टरों ने गोली मार हत्या कर दी थी। संदीप की हत्या मामले में पुलिस ने गैंगस्टर फतेह उर्फ युवराज, कौशल चौधरी, जुझार उर्फ सिमरनजीत सनी, अमित डागर और यादविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि विदेश में बैठा सनावर ढिल्लों, जिसके नाम से धमकियां मिल रही हैं, वह इस केस का मुख्य साजिशकर्ता है।
