आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजे तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 44 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमव्रत है।
मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम का समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर डिस्कस करेंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, क्योंकि यह आपके भविष्य में अड़चनें भी पैदा कर सकता है।