Home Rashifal दर्दनाक हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, 2 की मौ’त

दर्दनाक हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, 2 की मौ’त

0

सिरमौर :  अनियंत्रित होकर टिप्पर खाई में गिरने का मामला सामने आया है। गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा रजाना गांव के पास हुआ। गुरुवार रात करीब 10 बजे टिप्पर माइना से रजाना की ओर जा रहा था। टिप्पर में देवेंद्र और रामानंद सवार थे। अचानक रजाना गांव के पास टिप्पर अनियंत्रित हो गया और 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आए। उन्हें टिप्पर के खाई में गिरने के बारे में पता चला। लोगों ने तुरंत संगड़ाह पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के आने तक लोग खुद ही रेस्क्यू में लग गए। वह खाई में उतरे और टिप्पर में खून से लथपथ पड़े देवेंद्र और रामानंद को बाहर निकाला। इतने में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना लोगों ने प्रशासनिक टीम को भी दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान गांव बड़वाना के रहने वाले देवेंद्र (31) और रजाना के रहने वाले रामानंद (41) के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here