EntertainmentRaveena Tandon ‍‍Birthday : 50 की उम्र में भी 18 वाला ग्लैमर,...

Raveena Tandon ‍‍Birthday : 50 की उम्र में भी 18 वाला ग्लैमर, शादी से पहले ही ये हसीना कैसे बनी मां, देखें तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन आज 50 वर्ष की हो गई। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ। पिता रवि और मां वीणा टंडन के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना टंडन रखा गया। रवीना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जाने-माने फिल्म निर्माता थे। रवीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मशहूर मिट्ठीभाई कॉलेज में दाखिला लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक शांतनु शोरी से हुयी। उन्होंने रवीना को फिल्मों में काम करने की सलाह दी।

इसके बाद कॉलेज में पढ़ाई छोड़कर रवीना फिल्मों में अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखने लगी। रवीऩा ने अपने सिने करयिर की शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से की। जी.पी. सिप्पी निर्मित इस फिल्म में नायक की भूमिका सलमान खान ने निभाई थी। यह फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर सफल नहीं हो सकी लेकिन रवीना टंडन के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही वह नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 1994 रवीना के सिने करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ‘मोहरा’, ‘लाडला’, ‘दिलवाले’ और ‘अंदाज अपना -अपना’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।

‘लाडला’ में दमदार अभिनय के लिये रवीना अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गयीं। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ रवीना टंडन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रवीना पर फिल्माया यह गीत ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ उन दिनों श्रोताओं के बीच क्रेज बन गया था।

इसके बाद रवीना फिल्म इंडस्ट्री में ‘मस्त-मस्त गर्ल ’के नाम से मशहूर हो गयीं।वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘रक्षक’ रवीना की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। अशोक होंडा के निर्देशन में सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में यूं तो रवीना ने अतिथि कलाकार के तौर पर काम किया था लेकिन फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ‘शहर की लड़की’ श्रोताओं के बीच काफी क्रेज बन गया था और वह दर्शकों के बीच शहर की लड़की के नाम से मशहूर हो गयी।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘दमन’ रवीना के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। कल्पना आजमी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने दुर्गा नामक एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जिसे उसका पति बेहद प्रताड़ित करता है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये रवीना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 2001 में ही रवीना के करियर की एक और अहम फिल्म ‘अक्स’ प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही और वह फिल्म फेयर के विशेष पुरस्कार से सम्मानित की गयीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...