प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कुमार सानू
कुमार सानू प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम में पहुंचे। वहां पर उनकी टीम ने सानू का परिचय करवाया। टीम ने कहा कि कुमार सानू की उपलब्धि कितनी बड़ी है। वो अभी तक 27 हजार गाने गा चुके हैं। उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। इसके बाद कुमार सानू ने हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज से कहा कि – आपको देख लिया बस हो गया। सिर्फ आपका आशीर्वाद लेने आए। बस आप अपना आशीर्वाद दीजिएगा कि मैं जो काम कर रहा हूं वो ठीक से कर पाऊं।View this post on Instagram