इन जगहों में दिखेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण आज शाम को भारत के कई बड़े शहरों में दिखने वाला है। दिल्ली-एनसीआर सहित कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना, भुवनेश्वर, शिलॉन्ग, कोहिमा, गुवाहटी, इम्फाल और ईटानगर में दिखेगा। भारत के अलावा एशिया में भी कई जगहों पर चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी यह चंद्र ग्रहण नजर आने वाला है। नॉर्थ साउथ अमेरिका और प्रशांत महासागर के आस-पास भी ग्रहण का नजारा दिखने को मिलेगा।ग्रहण के दौरान रखें ध्यान
सूतक काल और चंद्र ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। सूतक काल में भी इन लोगों को खास ध्यान रखना पड़ता है। जरुरत पड़ने पर यह खान-पान कर सकते हैं परंतु घर से बाहर निकलने या कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। खासतौर पर नुकीली या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें। घर से बाहर किसी भी सुनसान जगह पर बिल्कुल न जाएं।इन जगहों पर दिखेगा खंडग्रास चंद्र ग्रहण
आज शाम देश में कई जगहों पर खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में लोग खंडग्रास चंद्र ग्रहण देख पाएंगे।नासा ने भी किया अलर्ट
नासा के अनुसार, 3 मार्च की शाम को चंद्र ग्रहण लगेगा जिस समय चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढका होगा तब वो गहरे लाल रंग का नजर आएगा। इसको ब्लड मून कहते हैं। चंद्रमा लाल रंग का इसलिए दिखता है क्योंकि सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर मुड़ जाती है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा करीबन 58 मिनट तक नजर आएगा। यह इस्टर्न, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में नजर आएगा। इसको देखने के लिए टेलिस्कोप की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।A total lunar eclipse – no telescope required. On the morning of March 3, 2026, the Moon will slip into Earth’s shadow and turn a deep red during totality. That “blood moon” color comes from sunlight bending through Earth’s atmosphere, the same effect behind sunrise and… pic.twitter.com/WshouBCfCQ
— NASA’s Johnson Space Center (@NASA_Johnson) March 2, 2026