EntertainmentWeekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के घर में इन Contestants पर...

Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के घर में इन Contestants पर भड़के Salman Khan, दिखाया आईना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मनोरंजन: बिग बॉस 19 में आज वीकेंड का वॉर एपिसोड आने वाला है। पूरे हफ्ते फैंस इस एपिसोड का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए दिखते हैं और कुछ कंटेस्टेंट्स की इस दौरान क्लास भी लगती है। वीकेंड के वॉर से एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें घरवाले टीवी के सुपरस्टार एक्टर गौरव खन्ना को टारगेट करते हुए दिख रहे हैं। ज्यादातर घरवालों ने गौरव के मुंह पर कालिख भी लगाई।

बिग बॉस के थंबनेल में होना डिजर्व नहीं करते गौरव

बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि ऐसा कौन सा सदस्य है जो बिग बॉस के थंबनेल में होना डिजर्व नहीं करते। इस दौरान बसीर, अमाल और नीलम ने गौरव खन्ना को टारगेट कर दिया। नीलम ने कहा कि – ‘गौरव जी अपनी सहूलियत के अनुसार, गेम चूज करते हैं’। इसके बाद बसीर भी गौरव पर भड़क गए और उन्होंने कहा कि – ‘चौथा हफ्ता आ गया है अब तक क्या परफॉर्म किया है’? इस पर गौरव ने चिल्लाकर कहा कि – ‘मेरा गेम, मेरी मर्जी, तू क्यों चिढ़ रहा है भाई’?
 
View this post on Instagram
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रणित और आवेज को कहा गौरव का चेला

अमाल मलिक ने भी गौरव पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने गौरव, प्रणित और आवेज पर गुस्सा निकाला। अमाल ने इन दोनों को गौरव खन्ना का चेला कहा। सूत्रों की मानें तो इस हफ्ते सलमान खान से गौरव खन्ना और अशनूर कौर का नंबर लगने वाला है। अभिषेक बजाज को सलमान खान ने आईना भी दिखाया। उनका कहना है कि घर में बजाज का कोई भी दोस्त नहीं है क्योंकि नॉमिनेशन में उन्हें किसी ने भी नहीं बचाया। सलमान ने अभिषेक को अशनूर से दूर रहने के लिए भी कहा।

मृदुल की भी लगी क्लास

वीकेंड के वॉर पर इंफ्लुएंसर मृदुल की भी सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि – आप हमेशा किसी न किसी की छत्रछाया में चल रहे हो प्लस वन की कैटेगरी में नजर आ रहे हैं आप। सलमान ने फिर मृदुल से पूछा कि – आपके कितने फॉलोअर्स हैं। जवाब में मृदुल ने कहा कि 35 मिलियन। इस पर सलमान ने कहा कि इसलिए आपको ऐसा लगता है कि कुछ करुं या न करुं इतने वोट्स तो आ ही जाएंगे मुझे लेकिन नहीं देगा कोई वोट। आप जब दिखाई नहीं दे रहे हो तो आपके फॉलोअर्स समय आने पर अपना हाथ खड़ा कर देंगे। सलमान खान की फटकार सुनकर मृदुल के चेहरे की रंगत उड़ गई। वो काफी हैरान परेशान नजर आए। शो को प्रोमो काफी वायरल भी हो रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...