Entertainmentसंजीव चौधरी को उपाध्यक्ष, जसवीर ठाकुर बने सह सचिव 

संजीव चौधरी को उपाध्यक्ष, जसवीर ठाकुर बने सह सचिव 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोड सेफटी क्लब बददी ने किया कार्यकारिणी में विस्तार

सडक सुरक्षा पर लोगों को किया जाएगा जागरुक

शहर की ट्रैफिक जाम को लेकर एकजुट होकर मिलकर करेंगे काम

बददी /सचिन बैंसल:  सडक़ सुरक्षा अवेयरनेस क्लब की मासिक बैठक बददी के महाराणा प्रताप नगर सभागार में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोड सेफटी क्लब की पिछली एक साल की कार्यप्रणाली पर मंथन किया गया और समस्त कार्यकलापों की चर्चा की गई कि कहां हम जिम्मेदारी निभाने में सफल रहे और कहां हम असफल रहे। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी ने बताया कि सर्वसम्मति से बरोटीवाला के कोटला निवासी संजीव चौधरी को उपाध्यक्ष,  जसवीर ठाकुर कालूझिंडा निवासी  को सह-सचिव व मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज शीतलपुर को नियुक्त किया गया। वहीं नए सदस्य के रूप में बसंती बाग निवासी सागर चंद को सदस्य बनाया गया।

नवनियुक्त सभी सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि बददी शहर में बढ़ते यातायात आए दिन बढ़ रही दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए वह क्लब के कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में क्लब द्वारा स्कूलों , विश्वविद्यालयों में जाकर युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागृत करने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में क्लब के संरक्षक डॉ श्रीकांत शार्म, अखिल मोहन अग्रवाल, कुलबीर आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन चौधरी, हरीश आर्य, डा. संदीप सचदेवा, उद्योग संघ के अनिल मलिक, ट्रेड यूनियन से हरबंस राणा, गणेश दत्त शर्मा सहित 2 दर्जन सदस्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...