Blog

  • जालंधरः इस मशहूर मार्किट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधरः इस मशहूर मार्किट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा गेट से सामने आया है। जहां चोरों ने 2 इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के फगवाड़ा गेट स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिकल, अमर इलेक्ट्रिकल के ताले तोड़कर दुकान में पड़ा अढ़ाई लाख रुपए का कैश इलेक्ट्रॉनिक सामान व तारें चोरी करके चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

    सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं जैसे ही सूचना पर वह दुकान में पहुंचे तो देखा की ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दुकान में पड़ा अढ़ाई लाख रुपए का कैश, बिजली की तारें व इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो चुका था। वहीं अमर इलेक्ट्रिकल के सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में भी पड़ा लाखों का कैश व तांबे की तारे चोर चोरी करके ले गए। इस घटना को लेकर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाब: राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा के छिड़ी जुबानी जंग, देखें वीडियो

    पंजाब: राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा के छिड़ी जुबानी जंग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से कांग्रेस में अंदरूनी कलह शुरु हो गई है। दरअसल, इस बार कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा जुबानी जंग छिड़ गई है। एक प्रोग्राम में खुलकर दोनों के बीच चल रही खींचतान सामने आई है। कांग्रेस के धरने में दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जम कर निशाने साध रहे है। इसकी शुरूआत राजा वड़िंग की तरफ से हुई। जिसके जवाब में बाजवा ने खुद को पैटर्न टैंक और युवाओं को मिसाइल बताया तो वड़िंग ने भी जवाब देने में समय नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि जब कुर्सी की बात आए तब भी टैंक की तरह खड़े रहना, तब पैरों में रस्सी मत डालना। बाजवा और वड़िंग के बीच 2027 में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा की लड़ाई लंबे समय से चली आ रही है।

    दोनों ही नेता समय-समय पर एक दूसरे पर व्यंगात्मक बाण चलाते आ रहे है। सोमवार को कांग्रेस के धरने के दौरान वड़िंग ने बाजवा के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जब राजा वड़िंग 9 महीने के थे तब वह यूथ कांग्रेस के प्रधान थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कुर्सी पर बैठने के आरोप में जेल गए थे। बाजवा ने यह बयान 24 अगस्त को यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान मोहित मोहिंद्रा के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान दिया था। इस समारोह में राजा वड़िंग भी थे लेकिन वह पहले ही अपना भाषण खत्म करके समारोह से दिल्ली के लिए निकल गए थे। बाजवा के उस बयान का सोमवार को जवाब देते हुए वड़िंग ने कहा ‘बाजवा साहब कहते हैं जब मैं 9 महीने का था तब वह यूथ कांग्रेस के प्रधान थे।

    आज राज्यपाल को मांग पत्र देने की अगुवाई भी बाजवा साहब ही करेंगे। वह सारे उनके पीछे-पीछे चलेंगे।’ बाजवा ने भी अपने संबोधन के अंत में राजा वड़िंग के व्यंग का जवाब देते हुए कहा ‘65 वर्ष की उम्र में अब अपनी स्थिति जालंधर के बीएसएफ चौक पर लगे पैटर्न टैंक की तरह हो गई है। यूथ हमारे मिसाइल है और वह पैटर्न टैंक की तरह पीछे खड़े हैं। वह यह देखेंगे की कोई भागे नहीं। राजा वड़िंग ने नेता प्रतिपक्ष को उन्हीं के शब्दों में जवाब देते हुए कहा ‘बाजवा साहब बड़े होशियार हैं। हो भी क्यों नहीं मेरे से 50 या 40 साल पहले जो पैदा हुए हैं।’ वड़िंग ने कहा, जब कुर्सी की बात आए तब भी टैंक की तरह पीछे ही रहना। तब मत भागने लगना और पैरों में रस्सी डाल देना। उन्होंने कहा, जब आज आगे बढ़ने का पंगा नहीं ले रहे हो तो तब भी पंगा मत लेना। ऐसा न हो कि मिसाइल पहले चल कर खत्म हो जाएगी और बाद में पैटर्न टैंक कछुए की तरह आगे आ जाएगा। वड़िंग का इशारा साफ-साफ 2027 को लेकर था। 

  • पंजाबः CIA पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः CIA पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    फ़िरोज़पुरः सीआईए की पुलिस और हथियार बंद हमलावरों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों का पीछा कर रही सीआईए की पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से बदमाश दिलेर सिंह उर्फ दलेरी घायल हुआ है। दिलेर सिंह पर 15 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज है और कई केसों में यह वांटेड था। 

    एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इस आरोपी की तलाश कर रही थी। दरअसल, आज कैनाल कालोनी के पास बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। घटना के दौरान घायल बदमाश को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में इलाज के लिए लाया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड दिलेर सिंह उर्फ दिलेरी जो कि काफी समय से भगौड़ा था। पुलिस ने कहा कि उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे संगीन मामले शामिल हैं। पुलिस को इसकी काफी लंबे समय से तलाश थीं। आज जब गुप्त सूचना के  आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी की गई तो दिलेर सिंह उर्फ दिलेरी अपने साथियों सहित आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान दिलेर सिंह ने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने इस बदमाश को उसके साथी सहित काबू कर लिया। जबकि इस घटना के दौरान एक साथी भागने में कामयाब हो गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को 2 पिस्टल बरामद हुए हैं।

  • भूकंप के तेज झटकों से 4000 लोगों की मौत

    भूकंप के तेज झटकों से 4000 लोगों की मौत

    काबुल: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बीते दिन आए भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 2000 से बढ़कर 4000 हो गई। भूकंप से प्रभावित होने वाले अफगानिस्तान के संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के दफ्तर से एक अपडेट में कहा गया है कि अब तक 465 घरों के तबाह होने की सूचना है और 135 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर ने बताया कि ध्वस्त इमारतों के नीचे कुछ लोगों के फंसे होने की खबरों के बीच खोज और बचाव प्रयास जारी हैं, जिससे हताहतों की संख्या और भी बढ़ सकती है। यह घटना अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में हुई थी और लोगों के जीवन और संपत्ति को बचाव के लिए राहत कार्य की जा रही है। अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) ने बताया कि 6.2 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों से लगभग 2,000 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

    ANDMA के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने काबुल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान ये गंभीर आंकड़े बताए। उन्होंने कहा है कि, “अब तक, हमें हताहतों के संबंध में जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं, दुर्भाग्य से 4,000 से अधिक लोग हैं। हमारे आंकड़ों के अनुसार, लगभग 20 गांवों में, लगभग 1,980 से 2,000 घर पूरी तरह से ढह गए हैं।’ ये भूकंप हेरात प्रांत और आस-पास के इलाकों में शनिवार दोपहर को आए, शुरुआती झटके स्थानीय समयानुसार 11:10 बजे के आसपास आए। इस विनाशकारी स्थिति के जवाब में, बड़े पैमाने पर राहत प्रयास शुरू किए गए हैं, जिसमें विभिन्न संस्थानों की 35 टीमों में 1,000 से अधिक बचावकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में अथक प्रयास कर रहे हैं। अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने सोमवार को हेरात प्रांत में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया।

    सहायता की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए, चीन सहायता प्रदान करने के लिए आगे आया है। रविवार को, चीन ने आपातकालीन मानवीय सहायता के रूप में अफगान रेड क्रिसेंट को 200,000 डॉलर नकद की पेशकश करके मदद का हाथ बढ़ाया। इस योगदान का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में वर्तमान में चल रहे महत्वपूर्ण बचाव और आपदा राहत प्रयासों में सहायता करना है। पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप ने निस्संदेह महत्वपूर्ण पीड़ा और विनाश का कारण बना है, जिससे प्रभावित समुदायों पर तत्काल और दीर्घकालिक प्रभावों को कम करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों संस्थाओं से एक समन्वित और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।

  • जालंधरः भंगड़ा डालते दिखे पूर्व विधायक बेरी, देखें वीडियो

    जालंधरः भंगड़ा डालते दिखे पूर्व विधायक बेरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी बीते दिन प्रताप बाग में आयोजित किए गए बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां वह बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें वह बच्चों के साथ भागंड़ा डालते हुए दिखाई दिए। इस दौरान  आयोजित बच्चों के कार्यक्रम में बड़ी गिनती में लोग उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि बच्चों ने कांग्रेस पूर्व विधायक राजिंदर को भागंड़ा डालने की जिद्द की थी।

    जिसके बाद वह बच्चों को खुश करने के लिए उनके साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बच्चों को भंगड़ा सिखाने से जुड़ा हुआ था। इस दौरान इस कार्यक्रम में राजिंदर बेरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। दरअसल, राजिंदर बेरी कॉलेज के दिनों में कॉलेज की भंगड़ा टीम का हिस्सा भी रह चुके है। इसी के चलते काफी लंबे समय के बाद वह इस कार्यक्रम में बच्चों संग मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

  • आप पार्टी ने दीपावली से पहले पेंशनर्स को दी बड़ी सौगात

    आप पार्टी ने दीपावली से पहले पेंशनर्स को दी बड़ी सौगात

    नई दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल ने फेस्टिव सीजन शुरू होते ही 9 अक्टूबर को बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद दिल्ली समाज कल्याण विभाग की अलग-अलग योजनाओं के तहत पेंशन का लाभ पाने वाले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर बार-बार नहीं काटने पड़ेंगे। इससे  संबंधित काम अब पेंशनर्स घर बैठे ही करा सकते है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने 9 अक्टूबर 2023 को दिव्यांग पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ‘धरोहर’ ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का लाभ उठाकर ​पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र, खाता नंबर में संशोधन या जिले का नाम घरे से ही खुद दर्ज करा सकते है।

    कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित किया। लाभार्थी अपने फोटो के साथ नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर के साथ अपना पंजीकरण भी करा पाएंगे। इस ऐप के जरिए पेंशन लाभार्थी की सूची, पेंशन की मिलने की जानकारी और पिछले तीन महीने की पेंशन की जानकारी मिल सकेगी। 

    दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद अनुकरणीय सेवा के लिए उन्होंने दिव्यांगों को भी सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आम तौर पर लोग छोटी-छोटी परेशानियों में रोने लगते है। इतनी बड़ी कठिनाइयों के बावजूद जो इन लोगों ने कर दिखाया है, मैं विभाग से कहूंगा कि वो इसकी संघर्ष की कहानियों को लोगों तक पहुंचाएं। इसके अलावा सीएम ने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार के पैसों की कमी नहीं है। दिल्ली सरकार देश की एकमात्र सरकार है, जिसमें पैसे की कोई कमी नहीं है। अगर हमें दिव्यांगों के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ी, तो हम वो काम भी करेंगे।

  • पंजाबः 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर में 3 घायल, सड़क पर पलटी गाड़ी

    पंजाबः 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर में 3 घायल, सड़क पर पलटी गाड़ी

    अबोहरः सीतो-हनुमानगढ़ बाइपास पर एक ड्राइविंग स्कूल की कार की अन्य वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार पलटी गई और घटना के दौरान 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग स्कूल की कार को पीछे से दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार की पत्नी मोनिका निवासी सीतो गुन्नो, मीनाक्षी निवासी अबोहर कार ड्राइविंग सीख रही थी। जब वह सीतो बाइपास से हनुमानगढ़ बाइपास की ओर जा रहे थे तो आर्मी कैप्टन जीत कुमार पांडे की कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोनिका और मीनाक्षी के साथ ड्राइविंग स्कूल की कार में जा रहे अमन सिंह घायल हो गए जबकि जीत कुमार पांडे को भी मामूली चोटें आईं।

  • जालंधरः पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में राजेश कपिल और कीर्ति की जमानत याचिका खारिज 

    जालंधरः पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में राजेश कपिल और कीर्ति की जमानत याचिका खारिज 

    जालंधर, ENS: पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में जेल में बंद राजेश कपिल, कीर्ति गिल, साजन नरवाल उर्फ गोरा और शुभम गिल को लेकर जिला एवं सैशन जज सर्बजीत सिंह धालीवाल की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान माननीय जज ने रवि गिल सुसाइड मामले में दो लोगों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है, जबकि दो अन्य लोगों की जमानत याचिका रद्द कर दी है। माननीय जज ने केस में नामजद साजन नरवाल उर्फ गोरा व शुभम गिल की जमानत की अर्जी अदालत ने मंजूर कर लिए जाने का हुक्म दिए हैं, जबकि राजेश कपिल और कीर्ति गिल द्वारा लगाई जमानत की अर्जी को रद्द कर दिया है।

    बता दें कि आरोपियों के विरुद्ध 18 अगस्त 2023 को थाना नई बारादरी में धारा-306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान रवि गिल के भाई राहुल गिल ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा था कि इन सभी से परेशान होकर उसके भाई रवि गिल ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस घटना के दौरान रवि गिल के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। रवि के भाई द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार उक्त सुसाइड नोट में उसने इन सभी का नाम लिखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

  • जालंधरः अंडरब्रिज में भरे पानी में ट्रैक्टर ट्राली डूबने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः अंडरब्रिज में भरे पानी में ट्रैक्टर ट्राली डूबने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: तहसील लोहियां में रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी के कारण बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी के कारण ट्रैक्टर टाली डूब गई। इस घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक किसान की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि लोहियां और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशनों के बीच लोगों की आवाजाही के लिए फाटक बंद कर अंडर ब्रिज बनाया गया है। लोगों का कहना है कि लेकिन इसमें बाढ़ का बदबू मारता पानी भरा हुआ है।

    इस दौरान बाढ़ के पानी में जलकुंभी तक उग आई थी। लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में जमा पानी जिसे रेलवे को निकालना चाहिए था, उसे किसान अजीत सिंह निकाल कर सफाई के काम में जुटा हुआ था। जैसे ही किसान ने अडंर ब्रिज के नीचे जमा पानी में ट्रैक्टर-ट्राली उतारी तो पानी की गहराई इतनी थी कि वह ट्रैक्टर समेत उसी में डूब गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान अजीत सिंह की लाश तालाब बने अंडरब्रिज में तैरती हुई मिली थी।

    अजीत सिंह के शव को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकाल रेलवे के अधिकारियों को बताया । इसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस पहुंची। लोगों का कहना है कि किसान अजीत सिंह की मौत रेलवे की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक अजीत सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਪਹਿਲੀ ਉਡਾਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਪਹਿਲੀ ਉਡਾਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਡੋਮੈਸਟਿਕ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਜੋ ਤਕਰੀਬਨ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਤੋਂ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਹੁਣ ਮੁੜ ਤੋਂ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਸੋਮਵਾਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਹਿਲੀ ਉਡਾਨ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇਣ ਦੇ ਲਈ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਡੀਆਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਸੰਸਦ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲੇ ਹਵਾਈ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੇ ਫਲਾਈਟ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪਾਇਲਟ ਦਾ ਵੀ ਬੁੱਕਕੇ ਦੇ ਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਹਿਲੀ ਉੜਾਨ ਲੈ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪਾਇਲਟ ਕੈਪਟਨ ਗੌਰਵ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਆਪਣੀ ਖੁਸ਼ੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਮਾਲਵੇ ਖੇਤਰ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸੌਗਾਤ ਮਿਲੀ ਹੈ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਸੰਸਦ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਗਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਕੈਪਟਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਫਲਾਈਟ ਹੈ ਜੋ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਟਰਮੀਨਲ ਥਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੱਕ ਉਡਾਨ ਭਰੇਗੀ। ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਹੋਣ ਕਾਰਨ 20 ਸਵਾਰੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ, ਪਰ ਹੁਣ ਜਿਵੇਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗੇਗਾ ਤਾਂ ਲੋਕ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣ ਦੇ ਲਈ ਹਵਾਈ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਲੈ ਪਾਉਣਗੇ। ਜਿਸਦਾ ਕਿਰਾਇਆ ਵੀ ਸਿਰਫ 1999 ਰੁਪਏ ਹੈ। ਇਹ ਹਵਾਈ ਜਹਾਜ ਹਲੇ ਸਿਰਫ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਤੱਕ ਉਡਾਨ ਭਰੇਗਾ ਅਤੇ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਯਾਤਰੀ ਇਸ ਉੜਾਨ ਦੇ ਜਰੀਏ ਸਫਰ ਕਰ ਪਾਉਣਗੇ। ਪਰ ਜਲਦ ਹੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਨੂੰ ਦੂਜੇ ਹਵਾਈ ਨਾਲ ਵੀ ਜੋੜਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਬ ਛੋਟੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜ ਕੇ ਆਪਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਨੈਕਟੀਵਿਟੀ ਵਧਾਉਣ ਦਾ ਹੈ। 

    ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਘੱਟ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਸਫਰ ਰਿਹਾ ਪਰ ਜਿਵੇਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਇਹ ਸੁਨੇਹਾ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਤਾਂ ਲੋਕ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਹਵਾਈ ਜਹਾਜ ਦੇ ਸਹਾਰੇ ਜਲਦ ਆਪਣਾ ਸਫਰ ਘੱਟ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਕਰ ਪਾਉਣਗੇ। ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਸੀ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਹਜੂਰ ਸਾਹਿਬ ਤੱਕ ਦੀ ਉਡਾਨ ਵੀ ਨਾਲ ਜੋੜੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਸ ਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਮ ਹਨ ਉਥੇ ਤੱਕ ਹਵਾਈ ਜਹਾਜ ਦੀ ਉੜਾਨ ਜੋੜੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਡੀਆ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਦੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਵਾਸੀ ਅਤੇ ਮਾਲਵੇ ਖੇਤਰ ਦੇ ਲਈ ਮੁੜ ਤੋਂ ਦੁਬਾਰਾ ਹਵਾਈ ਅੱਡਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਉੜਾਨ ਨੂੰ ਰਵਾਨਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।